Back
झारखंड स्थापना दिवस: गिरिडीह में रजत जयंती समारोह में मंत्रियों और योजनाओं का उत्साह
MSMrinal Sinha
Nov 15, 2025 09:33:31
Koderma, Hazaribagh, Jharkhand
झारखंड राज स्थापना दिवस (रजत जयंती) समारोह के मौके पर पूरे राज्य भर में आज विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है. इसी के तहत आज गिरिडीह में झंडा मैदान में जिला प्रशासन की ओर से झारखंड राज्य गठन हुए 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में रजत जयंती समारोह के मौके पर मुख्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू, राज्यसभा सांसद डॉ. सरफराज अहमद, गिरिडीह के डीसी रामनिवास यादव, एसपी डॉ. विमल कुमार, जेएमएम के जिलाध्यक्ष संजय कुमार सिंह, जमुआ के पूर्व विधायक केदार हाजरा समेत जिले के तमाम पदाधिकारी और कई जनप्रतिनिधि शामिल हुए. कार्यक्रम के दौरान सबसे पहले मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू, राज्यसभा सांसद डॉ. सरफराज अहमद समेत तमाम अधिकारियों का जेएसएलपीएस की महिलाओं के द्वारा पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया. इसके बाद मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू, राज्यसभा सांसद डॉ. सरफ़राज़ अहमद समेत तमाम अधिकारियों ने झंडा मैदान में विभिन्न विभागों के द्वारा लगाए गए स्टालों का निरीक्षण किया. साथ ही सरकार के द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में संबंधित विभाग के किए गए कार्य किया जा रहे कार्यों से संबंधित लगाए गए स्टालों में का भी निरीक्षण किया गया. इसके बाद तमाम अधिकारियों ने सबसे पहले बिरसा मुंडा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर व दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत रूप से उद्घाटन किया. इस कार्यक्रम में जिले भर से हजारों की संख्या में गिरिडीह के लोग शामिल. कार्यक्रम के दौरान जेएसएलपीएस महिला समूह के द्वारा लोक नृत्य की प्रस्तुति की गई वहीं कला संगम के कलाकारों के द्वारा भी अपने कला की प्रस्तुति की गई. इस दौरान मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने झारखंड राज्य के गठन हुए 25 वर्ष पूरे होने पर सबसे पहले पूरे झारखंड वासियों को इसकी शुभकामनाएं दी और इसके बाद झारखंड की लोक संस्कृति परंपरा और झारखंड के गौरवशाली इतिहास के बारे में विस्तार पूर्वक लोगों को बताया. इतना ही नहीं मंत्री श्री सोनू ने झारखंड सरकार के द्वारा चलाए जा रहे हैं. विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी लोगों को विस्तार से जानकारी दी साथ हीं उन्होंने झारखंड को और विकसित राज्य बनाने के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के द्वारा किये जा रहे कार्यों से सम्बंधित जानकारियां आम लोगों को दी.
99
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
DKDeepesh Kumar
FollowNov 15, 2025 11:24:060
Report
SASHAKIL AHMAD
FollowNov 15, 2025 11:23:580
Report
WMWaqar Manzoor
FollowNov 15, 2025 11:23:440
Report
PSParmeshwar Singh
FollowNov 15, 2025 11:23:220
Report
RKRupesh Kumar
FollowNov 15, 2025 11:23:100
Report
RGRupesh Gupta
FollowNov 15, 2025 11:22:510
Report
RGRupesh Gupta
FollowNov 15, 2025 11:22:430
Report
NPNavratan Prajapat
FollowNov 15, 2025 11:22:340
Report
ACAmit Chaudhary
FollowNov 15, 2025 11:22:240
Report
HDHARSH DWIVEDI
FollowNov 15, 2025 11:21:550
Report
PPPraveen Pandey
FollowNov 15, 2025 11:21:400
Report
SKSandeep Kumar
FollowNov 15, 2025 11:21:290
Report
ASAJEET SINGH
FollowNov 15, 2025 11:21:190
Report
RSRAJEEV SHARMA
FollowNov 15, 2025 11:21:090
Report
BSBHUPENDAR SINGH SOLANKI
FollowNov 15, 2025 11:20:570
Report