Back
धनबाद के तालाब में डूबे दो मासूम भाइयों की मौत, परिजन शोकाकुल
NMNitesh Mishra
Oct 21, 2025 16:01:03
Dhanbad, Jharkhand
धनबाद जिले में एक दर्दनाक घटना समाने आई है। तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत हो गई है। मृत दोनों बच्चे आपस में चचेरे भाई हैं। दोनों के पिता आपस में सगे भाई है। मृत बच्चों में एक का नाम सिद्धार्थ भारती है, जिसकी उम्र करीब दो साल है। सिद्धार्थ के पिता का नाम रामचरण भारती है। वहीं दूसरे मृत बच्चे का नाम राजवीर है, जिसकी उम्र करीब ढाई साल है। राजवीर के पिता का नाम शंभू शरण भारती है। रामचरण भारती और शम्भु शरण भारती है। दोनों सहोदर भाई है। घटना टुंडी थाना क्षेत्र के हटिया रोड स्थित राजबाड़ी के नजदीक तालाब की है। जहां दोनों बच्चे खेलते हुए चले गए और पानी में डूब गए। जानकारी के अनुसार राजबाड़ी के रहने वाले दो सगे भाइयों शंभू शरण भारती और रामचरण भारती के बेटे दोपहर में अचानक घर से निकल गए। परिजन काफी देर तक इधर उधर खोजते रहे। लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी। घंटों बीत जाने के बाद किसी ने सूचना दी कि तालाब में एक बच्चे का शव पानी के ऊपर तैर रहा है। जिसके बाद परिजन व स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। स्थानीय पुलिस और टुंडी सीओ सुरेश प्रसाद बर्नवाल, टुंडी विधायक मथुरा महतो भी घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंच गए। तालाब में पानी के ऊपर तैर रहे एक बच्चे का शव बाहर निकाला गया। तालाब में पानी के अंदर खोजबीन के बाद दूसरे बच्चे का शव भी निकाल लिया गया। शव देख दोनों बच्चों के परिवार चीत्कार से पूरा इलाका दहल उठा। इलाके में कोहराम मच गया। परिजनों के आंसू थामने का नाम नहीं ले रहा था। पुलिस द्वारा दोनों बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए एसएनएमएमसीएच भेज दिया है। वहीं मामले को लेकर टुंडी सीओ सुरेश प्रसाद बर्नवाल ने बताया कि मृत बच्चों का परिवार सड़क के दूसरे साइड में रहते हैं। जबकि तालाब सड़क के उस पार है। ऐसा प्रतीत होता है जैसे बच्चे खेलते हुए तालाब के समीप गए और पानी में डूब गए। फिलहाल दोनों बच्चों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना को लेकर उन्होंने अफसोस जताया है। उन्होंने कहा कि परिवार के साथ मेरी पूरी संवेदना है। विकट परिस्थिति में उनके परिजनों को ईश्वर हिम्मत दें। वही टुंडी विधायक प्रतिनिधि मदन महतो ने कहा कि दुखद घटना हुई है। दो मासूम बच्चे की तालाब में डूबने से मौत हो गया। विधायक मथुरा महतो के आग्रह पर जिला प्रशासन मेडिकल टीम गठित कर मजिस्ट्रेट की निगरानी में पोस्टमार्टम दोनों का कराया जायेगा।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
MKMohammad Khan
FollowOct 21, 2025 18:34:250
Report
SKSHIV KUMAR
FollowOct 21, 2025 18:34:130
Report
PCPranay Chakraborty
FollowOct 21, 2025 18:34:000
Report
RKRANJAN KUMAR
FollowOct 21, 2025 18:33:140
Report
DSdevendra sharma2
FollowOct 21, 2025 18:32:580
Report
AMArkodeepto Mukherjee
FollowOct 21, 2025 18:32:420
Report
ASArvind Singh
FollowOct 21, 2025 18:32:210
Report
AMALI MUKTA
FollowOct 21, 2025 18:31:510
Report
VPVEDENDRA PRATAP SHARMA
FollowOct 21, 2025 18:31:360
Report
SSSHARVAN SHARMA
FollowOct 21, 2025 18:31:030
Report
SKSHIV KUMAR
FollowOct 21, 2025 18:30:470
Report
MKMohammad Khan
FollowOct 21, 2025 18:30:340
Report
PCPranay Chakraborty
FollowOct 21, 2025 18:16:086
Report