Back
देवघर के पुटरु दा ने 46वें इंटरनेशनल आर्ट एक्सिबिशन में गोल्ड मेडल जीता
VRVikash Raut
Oct 22, 2025 07:23:40
Deoghar, Jharkhand
देवघर
धर्म अध्यात्म और सांस्कृतिक राजधानी देवघर नटराज की भूमि कही जाती है यहां कण कण में कला विद्यमान है कला के क्षेत्र में देवघर के कई शख्सियत हैं जिन्हें कई पुरस्कार से नवाजा गया है उनमें से एक हैं देवघर के मार्कंडेय जीजवाड़े ऊर्फ पुटरु दा काफी लंबे समय से यह कला के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं इन्हें भारत सरकार के द्वारा सीनियर फेलोशिप अवार्ड से भी नवाजा गया है 10 अक्टूबर से 20 अक्टूबर तक दिल्ली में 46वें इंटरनेशनल ऑनलाइन आर्ट एक्जीविशन में हुए इंटरनेशनल एग्जिबिशन में इन्हें गोल्ड मेडल से नवाजा गया है कद्दू से बने मूर्तियों के लिए पूरे देश में एक इनकी अलग पहचान है देखिए यह रिपोर्ट
कला की दुनिया में देवघर का नाम एक बार फिर चमका है। शहर के जाने-माने कलाकार और बिलासी निवासी मार्कण्डेय जेजवाड़े उर्फ पुटरूजी ने अपनी अनोखी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए 46वें इंटरनेशनल ऑनलाइन आर्ट एक्जीविशन में गोल्ड अवार्ड अपने नाम किया है। इस प्रतियोगिता का आयोजन मणिकर्णिका आर्ट गैलरी, दिल्ली की ओर से 10 से 20 अक्टूबर तक किया गया था। इस अंतरराष्ट्रीय कला प्रदर्शनी में भारत के साथ-साथ कई अन्य देशों के 46 प्रसिद्ध कलाकारों ने हिस्सा लिया था।पुटरूजी ने इस प्रदर्शनी में अपनी अनोखी मूर्तिकला प्रस्तुत की, जिसे देखकर निर्णायक मंडल और दर्शक दोनों ही अचंभित रह गए। उनकी कलाकृति पूरी तरह से सूखे कद्दू से निर्मित थी। इस मूर्तकला में उन्होंने माता-पिता और उनके बच्चों के बीच के पारिवारिक प्रेम और स्नेह को दर्शाया था। कलाकृति इतनी सुंदर और वास्तविक प्रतीत हो रही थी कि पहली नजर में किसी को यह अंदाज़ा भी नहीं होता कि यह मूर्ति सूखे कद्दू से बनी है। इस प्रतियोगिता में कुल 15 कलाकारों को गोल्ड अवार्ड से सम्मानित किया गया, जिनमें झारखंड से इकलौते देवघर के पुटरूजी भी शामिल थे। यह उपलब्धि न केवल उनके व्यक्तिगत परिश्रम की पहचान है, बल्कि देवघर के कला जगत के लिए भी एक गर्व का क्षण है।
2
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
KSKartar Singh Rajput
FollowOct 22, 2025 16:36:012
Report
AMAjay Mishra
FollowOct 22, 2025 16:35:430
Report
PSPIYUSH SHUKLA
FollowOct 22, 2025 16:35:17Panna, Madhya Pradesh:अपराधी को पकड़ने गई पुलिस टीम के ऊपर हमला किया गया है। बृजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत धरमपुर गांव की घटना, sp सहित भारी पुलिस बल थाने पर
0
Report
OBOrin Basu
FollowOct 22, 2025 16:34:560
Report
DCDILIP CHOUDHARY
FollowOct 22, 2025 16:34:400
Report
PSPradeep Sharma
FollowOct 22, 2025 16:34:220
Report
AKAtul Kumar
FollowOct 22, 2025 16:34:110
Report
MKManitosh Kumar
FollowOct 22, 2025 16:33:560
Report
PSPradeep Sharma
FollowOct 22, 2025 16:33:210
Report
MMMRITYUNJAI MISHRA
FollowOct 22, 2025 16:33:070
Report
DSDeepesh shah
FollowOct 22, 2025 16:32:430
Report
ADASHISH DWIVEDI
FollowOct 22, 2025 16:32:270
Report
PSPIYUSH SHUKLA
FollowOct 22, 2025 16:32:110
Report
SYSHRIPAL YADAV
FollowOct 22, 2025 16:32:000
Report
CSChandrashekhar Solanki
FollowOct 22, 2025 16:31:280
Report