Back
खैवा बंदारू जलप्रपात पर्यटन के नक्शे पर उभर रहा, उपायुक्त ने विकास निर्देश दिए
DPDharmendra Pathak
Mar 10, 2026 04:15:37
Chatra, Jharkhand
चतरा जिले में पर्यटन के विकास और नई संभावनाओं की तलाश के उद्देश्य से उपायुक्त कीर्ति शिख्रा जी ने चतरा और लावालौंग की सीमा पर स्थित प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर खैवा बंदारू जलप्रपात का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने यहां पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए आवश्यक आधारभूत सुविधाओं के विकास पर विशेष जोर दिया। निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने जलप्रपात पर पर्यटकों को उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया और वहां मौजूद व्यवस्थाओं का आकलन किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को पहुंच पथ की मरम्मत कराने, पर्यटकों के बैठने के लिए बनाए गए क्षतिग्रस्त शेड की मरम्मत कराने तथा आवश्यकता अनुसार नए शेड के निर्माण की दिशा में जल्द कार्रवाई करने के निर्देश दिए। दरअसल, खैवा बंदारू जलप्रपात अपने अनोखे प्राकृतिक स्वरूप के लिए प्रसिद्ध है। यहाँ बहने वाली नदी ने पत्थरों को इस तरह काटकर तराश दिया है कि पूरा इलाका किसी प्राकृतिक शिल्पकला जैसा प्रतीत होता है। जो भी पर्यटक एक बार यहां पहुंचता है, वह इस अद्भुत नजारे को देखकर मंत्रमुग्ध हो जाता है। उपायुक्त ने कहा कि जिले के ऐसे प्राकृतिक पर्यटन स्थलों को विकसित कर पर्यटन को बढ़ावा दिया जा सकता है, जिससे न सिर्फ जिले की पहचान बढ़ेगी बल्कि स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे। इस दौरान जलप्रपात जाने के क्रम में उपायुक्त ने बाजार टांड़ स्थित आंगनवाड़ी केंद्र भगवनिया का भी निरीक्षण किया। उन्होंने वहां संचालित योजनाओं की जानकारी ली और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
RVRajat Vohra
FollowMar 10, 2026 05:51:050
Report
ASANIMESH SINGH
FollowMar 10, 2026 05:50:310
Report
NSNAVEEN SHARMA
FollowMar 10, 2026 05:50:020
Report
ARAarti Rai
FollowMar 10, 2026 05:49:490
Report
SLSanjay Lohani
FollowMar 10, 2026 05:49:040
Report
AKAshok Kumar1
FollowMar 10, 2026 05:48:53Noida, Uttar Pradesh: भाजपा की सरकार द्वारा फिर से LtGovDelhi विनय सक्सेना साब को सार्वजनिक तौर पर बेइज्जत किया गया है । क्यों ? क्यों ? रोज़ चिट्ठियाँ लिखने वाले LG इसपर चिट्ठी क्यों नहीं लिख रहे ? इतना अपमान क्यों ?
0
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowMar 10, 2026 05:47:270
Report
KJKamran Jalili
FollowMar 10, 2026 05:47:060
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowMar 10, 2026 05:46:560
Report
HSHITESH SHARMA
FollowMar 10, 2026 05:46:200
Report
SLSanjay Lohani
FollowMar 10, 2026 05:45:500
Report
SMSanjay Mohapatra
FollowMar 10, 2026 05:45:360
Report
BSBhanu Sharma
FollowMar 10, 2026 05:45:140
Report
ASAJEET SINGH
FollowMar 10, 2026 05:33:520
Report
SDSurendra Dasila
FollowMar 10, 2026 05:33:350
Report