Back
एसईसीएल की अंजन हिल कोल माइन्स फिर शुरू, क्षेत्र में रोजगार की उम्मीद
SASARWAR ALI
Feb 05, 2026 02:30:40
Muju, Jeonbuk State
एंकर मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर जिले के चिरमिरी शहर में हादसे के बाद डेढ़ दशक से बंद पड़ी अंडर ग्राउंड अंजन हिल माइंस के शुरू होने की प्रक्रिया शुरू हो गई। जिससे क्षेत्र के लोगों में एक बार फिर स्थायित्व को लेकर उम्मीद जागी है। इससे पहले दो साल पहले ही इसे लेकर एसईसीएल ने 7 अलग अलग निजी कंपनियों से 29 वर्ष के कोयला खनन को लेकर एमओयू किया था।चिरमिरी क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण विकास की पहल के रूप में एसईसीएल द्वारा प्रस्तावित अंजन हिल ओपन कास्ट कोल माइंस परियोजना क्षेत्र के आर्थिक, सामाजिक व पर्यावरणीय संतुलन को ध्यान में रखकर तैयार की गई है। पर्यावरण प्रभाव आकलन अधिसूचना 2026 के तहत इस परियोजना के लिए आज 5 फरवरी को जन सुनवाई आयोजित की गई है। जिसका उद्देश्य लोगों को परियोजना से जुड़ी सभी जानकारियां देना और उनसे सुझाव लेना शामिल है। एसईसीएल ने स्पष्ट किया है कि इस परियोजना के लिए किसी भी निजी भूमि स्वामी की भूमि का अधिग्रहण नहीं किया जाएगा। परियोजना क्षेत्र में कुल 388.261 हेक्टेयर भूमि शामिल है, जिसमें अधिकांश वन भूमि है और इसके लिए पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय से नियमानुसार स्वीकृति प्रक्रियाधीन है। प्रोजेक्ट के चालू होने पर आर्थिक दृष्टि से लगभग 580 प्रत्यक्ष व करीब 2000 अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर तैयार होंगे। इसके अलावा, सामुदायिक विकास कार्यों पर 399.37 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे और कंपनी अधिनियम 2013 के तहत सीएसआर गतिविधियों के माध्यम से शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल और बुनियादी सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा。
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
ANAJAY NATH
FollowFeb 07, 2026 13:35:280
Report
RKRavi Kant
FollowFeb 07, 2026 13:35:21Noida, Uttar Pradesh:Turkish cat, she's stolen a chicken bag from the supermarket called a101 and taken to her children to feed
0
Report
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
FollowFeb 07, 2026 13:35:050
Report
DRDamodar Raigar
FollowFeb 07, 2026 13:34:440
Report
RJRahul Joshi
FollowFeb 07, 2026 13:34:220
Report
RKRavi Kant
FollowFeb 07, 2026 13:34:06Noida, Uttar Pradesh:How many chicks can a Comb-crested Jacana dad fit under his wings?
0
Report
PPPrakash Pandey
FollowFeb 07, 2026 13:33:510
Report
ABAnnu Babu Chaurasia
FollowFeb 07, 2026 13:33:310
Report
NTNagendra Tripathi
FollowFeb 07, 2026 13:33:030
Report
RDRAJKUMAR DIXIT
FollowFeb 07, 2026 13:32:290
Report
VSVishnu Sharma1
FollowFeb 07, 2026 13:32:090
Report
VSVaibhav Sharma
FollowFeb 07, 2026 13:31:550
Report
0
Report
HBHeeralal Bhati
FollowFeb 07, 2026 13:31:190
Report
RKRavi Kant
FollowFeb 07, 2026 13:31:08Noida, Uttar Pradesh:A Guy Wanted To Adopt A cat , But He didn't Leave His Brothers Side
0
Report