Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
55557

बिजली बिल हाफ योजना के लिए कांग्रेस का बिजली कार्यालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन

SASARWAR ALI
Oct 04, 2025 12:36:11
Muju, Jeonbuk State
एंकर- कोरिया जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा बिजली कार्यालय का घेराव किया... कांग्रेस कार्यकर्ताओ को कार्यालय अंदर घुसने की कोशिश करने लगे तो मौके पर मौजूद पुलिस ने उन्हें बाहर ही रोक दिया। इसके बाद बड़ी संख्या में कांग्रेसियों ने कार्यालय के बाहर ही धरने पर बैठ गए। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बिजली दरों में वृद्धि के खिलाफ प्रदर्शन किया और बिजली बिल हाफ योजना को फिर से शुरू करने की मांग की।उन्होंने बिजली बिलों में वृद्धि को वापस लेने की मांग की。
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
RJRakesh Jaiswal
Oct 04, 2025 14:49:31
Khargone, Madhya Pradesh:खरगोन जिले के बलवाडा थाना क्षेत्र के बरझर गांव में एक ही समुदाय के दो पक्ष आपस में भिड़े, जमकर चली लाठी डंडे। सोशल मीडिया पर जमकर वीडियो वायरल हो रहा है; घर में घुसकर और सड़क पर लाठी से पिटाई के क्लिप दिख रहे हैं। गांव में सामुदायिक भवन धर्मशाला को लेकर दो दिन से ग्रामीणों में विवाद चल रहा है। पाटीदार, गुर्जर गवली और राजपूत, आर्य समाज के लोगों में सामुदायिक भवन को लेकर बरझर गांव में तनाव बना हुआ है। लाठी डंडे से भिड़े ग्रामीणों की सूचना पर एएसपी शकुंतला रूहल पुलिस बल के साथ बरझर गांव पहुंचे। सभी ग्रामीणों की बैठक लेकर एएसपी रूहल ने आपसी समझौता कर लिया और न हार-ना लडने की शपथ दिलाई। बलवाडा थाना क्षेत्र के बरझर गांव की घटना। एएसपी ने बताया कि गांव में तीन दिनों से विवाद चल रहा है; राजपूत समाज और गवली समाज के लोगों की बैठक लेकर समझौता करा दिया गया है। बच्चों के भविष्य को देखते हुए दोनों समुदाय ने समझौता किया है। कोई विवाद हुआ तो पुलिस प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करेगी।
0
comment0
Report
CSChandrashekhar Solanki
Oct 04, 2025 14:49:20
Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम जिले के रिंगनोद थाना क्षेत्र में 14 वर्षीय नाबालिग की आत्महत्या के सात दिन बाद आखिरकार पुलिस ने 6 नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इस प्रकरण में 1 महिला और 5 पुरुषों पर अलग-अलग धाराओं में मृतक को प्रताड़ित करने का केस दर्ज हुआ है। दरअसल, 25 सितंबर को परवलिया गांव का 14 वर्षीय नाबालिग ढोढर इलाके के एक डेरे पर गया था, जहां आरोप है कि महिला और उसके साथियो ने उसे कमरे में बंद कर नग्न वीडियो बनाए, रुपए की मांग की और उसकी पिटाई भी की। अगले ही दिन नाबालिग ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजन लगातार आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते रहे, लेकिन पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया। इसके बाद शुक्रवार को परिजन एसपी कार्यालय पहुंचे और न्याय की गुहार लगाई, तब जाकर 7 दिन बाद केस दर्ज किया गया। वहीं अब इस पूरे मामले में एक नया मोड़ सामने आया है — दूसरे पक्ष ने भी मृतक पक्ष के खिलाफ आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराई है। जिससे मामला अब और जटिल होता जा रहा है। पुलिस अब दोनों पक्षों की जांच में जुटी है, और सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि तफ्तीश में आखिर सच क्या निकलकर सामने आता है। बाइट - सागर चौहाँन (मृतक नाबालिग का भाई बाइट - विवेक कुमार ( एडीएनल एसपी रतलाम रतलाम
0
comment0
Report
AMAsheesh Maheshwari
Oct 04, 2025 14:48:59
Noida, Uttar Pradesh:बून्दी – गृह एवं गोपालन मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म का हिंडोली दौरा पंचायत समिति सभागार भवन में पुलिस के जवानों ने दिया गार्ड ऑफ ओनर। आमजन की सुनी समस्यायें सात दिन में समस्या का समाधान करने का दिया भरोसा, रात्रि चौपाल के लिए काफिले के साथ पहुँचे ओवन गांव, पूर्व मंत्री प्रभुलाल सैनी, जिलाध्यक्ष रामेश्वर मीणा, जिला संयोजक ओम धगाल, देव नारायण बोर्ड के चेयरमैन ओम प्रकाश भड़ाना, मंडल अध्यक्ष कल्याण सिंह सोलंकी पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र मीणा, ASP अधीक्षक उमा शर्मा, पुलिस उपाधिक्षक अजीत मेघवंशी, थानाधिकारी सहदेव मीणा मय जाप्ते के रहे मौजूद। बाईट। जवाहर सिंह बेढ़म, गृहराज्य मंत्री
0
comment0
Report
KSKartar Singh Rajput
Oct 04, 2025 14:48:48
Morena, Madhya Pradesh:एंकर-ग्वालियर की सिंधिया रियासत के महाराज और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का अलग अंदाज देखने के लिए मिला है,वह अपनी रॉयल विंटेज कार को सड़क पर खुद ड्राइव करते हुए नजर आए। यह कार बहुत ही एंटीक है। देश के चुनिंदा राजघरानो मेसे सिंधिया राजघराने के पास यह आज भी सुरक्षित है। वीओ- दरअसल केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ग्वालियर चम्बल अंचल के दौरे पर है,सिंधिया रियासत कालीन परम्पराओ को हर वर्ष राजशाही पोशाक में निभाते है,इसी के साथ वह कभी कभी अपनी गाड़ी भी खुद ड्राइव करते है, लेकिन शुक्रवार की रात वह अचानक अपने जयविलास पैलेस से निकले,इस दौरान जिसकी भी नजर उनकी ओर गयी सभी बेहद रोमांचित थे। क्योंकी सिंधिया अपनी रॉयल विंटेज "थंडरबर्ड" कार को खुद की ड्राइव कर रहे थे। लोगो ने इसे अपने मोबाइल में कैद किया।सिंधिया ग्वालियर किला स्तिथ सिंधिया बॉयज स्कूल रॉयल विंटेज "थंडरबर्ड" कार से पहुंचे। आपको बता दे कि फोर्ड थंडरबर्ड एक डेशिंग लुक वाली कार है,यह अपनी पहली पीढ़ी की सबसे प्रसिद्ध विंटेज थंडरबर्ड में से एक है,जो अपनी दो सीटों वाली कॉन्फ़िगरेशन और स्टाइलिश डिज़ाइन के लिए आज भी जानी जाती है।
0
comment0
Report
UCUmesh Chouhan
Oct 04, 2025 14:48:37
Jhabua, Madhya Pradesh:जिले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं। झाबुआ जिले के कालीदेवी गांव के निवासी राहुल जाटव पिता संजय जाटव ने पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर आरोप लगाया है कि 28 सितंबर 2025 को उसे और उसके साथियों को कालीदेवी पुलिस ने बिना कारण बस स्टैंड कालीदेवी से पकड़कर थाने ले जाकर बुरी तरह मारा-पीटा। राहुल ने आवेदन में बताया कि वह और उसके दोस्त रोज़ की तरह बस स्टैंड पर बैठे थे। इसी दौरान पुलिस की गाड़ी आई और उन्हें पकड़ लिया। उसने आरोप लगाया कि पुलिस कर्मियों ने उसे और उसके दोस्तों को जबरन गाड़ी में बैठाया और कालीदेवी थाने ले जाकर बेरहमी से पीटा। परिवार से भी बदसलूकी का आरोप आवेदन में राहुल ने कहा है कि घटना की जानकारी मिलने पर उसकी बहन और भाई भी थाने पहुंचे, जहां उनके साथ भी बदसलूकी की गई। उसकी बहन के साथ मारपीट करने और धक्का देने तक की बात आवेदन में लिखी गई है। युवक ने आरोप लगाया कि पुलिस की पिटाई से उसके दोनों कानों में गंभीर चोट आई है और अब ऑपरेशन कराना पड़ेगा। राहुल ने कहा कि पुलिस वालों ने न केवल उसे शारीरिक रूप से पीटा बल्कि झूठे इल्जाम भी लगाए। न्याय की लगाई गुहार पीड़ित युवक ने पुलिस अधीक्षक से मांग की है कि इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई हो। उसने यह भी कहा कि बिना कारण बार-बार परेशान किया जा रहा है और यदि न्याय नहीं मिला तो वह मानसिक रूप से टूट सकता है। राहुल ने पुलिस अधीक्षक से गुहार लगाई है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए, दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो तथा उसे न्याय दिलाया जाए। आवेदन की एक प्रति मानव अधिकार आयोग को भी प्रेषित की गई है。
0
comment0
Report
AMAshok Manna
Oct 04, 2025 14:47:58
Kolkata, West Bengal:আজ দক্ষিণ ২৪ পরগনা ডায়মন্ড হারবার কেন্দ্রে পুজো কার্নিভাল অনুষ্ঠিত হলো। দক্ষিণ২৪ পরগনার চারটি লোকসভা কেন্দ্র জয়নগর, মথুরাপুর, যাদবপুর, ডায়মন্ডহারবার লোকসভা কেন্দ্রে পুজো কার্নিভাল অনুষ্ঠান হয়।। ডায়মন্ডহারবার কেন্দ্রের পুজো কার্নিভাল অনুষ্ঠিত হচ্ছে মহেশতলা বাটানগর রোডে। এই পুজো কার্নিভালে উপস্থিত আছেন রাষ্ট্রীয় প্রতিমন্ত্রী দিলীপ মন্ডল, এসপি বিশপ সরকার, জেলাশাসক সুমিত গুপ্ত, বজবজ বিধায়ক অশোক দেব, মহেশতলা বিধায়ক, দুলাল দাস, শক্তি মন্ডল, বজ বজ পৌরসভার পৌরপ্রধান গৌতম দাশগুপ্ত, পূজালী পৌরসভার পৌর প্রধান তাপস বিশ্বাস, দক্ষিণ ২৪ পরগনা জেলার জেলা পরিষদের কর্মদক্ষ সোমাশ্রী বেতাল, এবং প্রশাসনের একাধিক উচ্চ পদস্থ আধিকারিক। মোট ১৭ টি পুজো কমিটির পক্ষ থেকে তাদের প্রতিমা নিয়ে কার্নিভাল উপস্থিত হয়।
0
comment0
Report
MKMUKESH KUMAR
Oct 04, 2025 14:47:33
Darbhanga, Bihar:दरभंगा में मिथिला विश्वविद्यालय में राजद के वरिष्ठ नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी ऐच्छिक कोष से जननायक कर्पूरी ठाकुर स्मृति सभा कक्ष का किया शिलान्यास,भाजपा पर किया कटाक्ष वो आज कल सिर्फ घोषणा करते है काम नहीं हो रहा व्ही कहा की राजद शासन काल को जंगलराज कहते थे आज भ्र्ष्टाचार चरम पर है तो रामराज्य है ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय परिसर में जननायक कर्पूरी ठाकुर स्मृति सभा कक्ष का शिलान्यास समारोह का आयोजन हुआ। यह सभा कक्ष राजद के वरिष्ठ नेता बिहार विधान परिषद के सदस्य एवं विपक्ष के मुख्य सचेतक अब्दुल बारी सिद्दीकी के ऐच्छिक कोष से निर्मित होगा जिसकी क्षमता 300 सीटों की होगी।जिसकी लागत 1 करोड़ 85 लाख का होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो॰ संजय कुमार चौधरी ने की। अब्दुल बारी सिद्दीकी ने कहा की दरभंगा की धरती सदैव विचार, संस्कृति और लोक चेतना की जननी रही है।इस भूमि पर कर्पूरी जी की स्मृति में बनने वाला यह सभागार आने वाले समय में मिथिला और बिहार के शैक्षिक एवं वैचारिक पुनर्जागरण का केंद्र बनेगा। राजनीतिक टिप्पणी करते हुए अब्दुल बारी सिद्दीकी ने कहा की भाजपा के नेताओं के द्वारा केवल योजनाओं की घोषणाएँ की जाती हैं, लेकिन धरातल पर परियोजनाएँ दिखाई नहीं देतीं।जब राजद के शासन में भ्रष्टाचार की बात होती थी, तो उसे जंगलराज कहा जाता था.और आज भाजपा के शासन में वही भ्रष्टाचार हो रहा है, तो उसे रामराज कहां जा रहा है। बाइट 1, अब्दुल बारी सिद्दीकी,बिहार विधान परिषद के सदस्य एवं विपक्ष के मुख्य सचेतक
0
comment0
Report
KSKartar Singh Rajput
Oct 04, 2025 14:46:59
Morena, Madhya Pradesh:एंकर-ग्वालियर की सिंधिया रियासत के महाराज और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का अलग अंदाज देखने के लिए मिला है,वह अपनी रॉयल विंटेज कार को सड़क पर खुद ड्राइव करते हुए नजर आए। यह कार बहुत ही एंटीक है। देश के चुनिंदा राजघरानों मेसे सिंधिया राजघराने के पास यह आज भी सुरक्षित है। वीओ: दरअसल केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ग्वालियर चम्बल अंचल के दौरे पर है,सिंधिया रियासत कालीन परम्पराओ को हर वर्ष राजशाही पोशाक में निभाते है,इसी के साथ वह कभी कभी अपनी गाड़ी भी खुद ड्राइव करते है, लेकिन शुक्रवार की रात वह अचानक अपने जयविलास पैलेस से निकले,इस दौरान जिसकी भी नजर उनकी ओर गयी सभी बेहद रोमांचित थे। क्योंकी सिंधिया अपनी रॉयल विंटेज "थंडरबर्ड" कार को खुद की ड्राइव कर रहे थे। लोगो ने इसे अपने मोबाइल में कैद किया।सिंधिया ग्वालियर किला स्तिथ सिंधिया बॉयज स्कूल रॉयल विंटेज "थंडरबर्ड" कार से पहुंचे। आपको बता दे कि फोर्ड थंडरबर्ड एक डेशिंग लुक वाली कार है,यह अपनी पहली पीढ़ी की सबसे प्रसिद्ध विंटेज थंडरबर्ड में से एक है,जो अपनी दो सीटों वाली कॉन्फ़िगरेशन और स्टाइलिश डिज़ाइन के लिए आज भी जानी जाती है।
0
comment0
Report
PTPawan Tiwari
Oct 04, 2025 14:46:46
Balrampur, Uttar Pradesh:बलरामपुर जनपद के थाना कोतवाली नगर क्षेत्र में हुई महिला की हत्या का खुलासा पुलिस ने शनिवार को कर दिया। पुलिस ने आरोपी युवक को आलाकत्ल चाकू सहित गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी मृतका का मौसेरा भाई है, जिसने प्रेम प्रसंग के चलते घटना को अंजाम दिया था। घटना 30 सितंबर की है। मोहल्ला पुरैनिया तालाब निवासी शहनवाज पुत्र स्व. सिराज ने कोतवाली नगर थाने में तहरीर देकर बताया था कि शफीक पुत्र रशीद निवासी मोहल्ला निमकौनी, पुरानी रंजिश के चलते गाली-गलौज करते हुए घर में घुस आया और उनकी पत्नी नजमी उर्फ नरगिस पर चाकू से हमला कर दिया। महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। वहीं, हमले के बाद आरोपी युवक ने खुद पर भी चाकू से वार कर खुदकुशी की कोशिश की थी। घटना के बाद पुलिस ने मामला मु0अ0सं0 0251/2025 धारा 103(1), 333, 352 बीएनएस में दर्ज कर जांच शुरू की। शनिवार को कोतवाली नगर पुलिस ने झारखंडी मंदिर बस स्टॉप मोड़ से आरोपी शफीक को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल चाकू भी बरामद किया गया。 मामले पर पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विकास कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह मृतका के साथ पिछले 12 साल से प्रेम संबंध में था और इसी कारण उसने अब तक शादी नहीं की थी। अप्रैल माह में दोनों का अतरंग फोटो और वीडियो वायरल करने के बाद दोनों के बीच विवाद हुआ और मृतका ने बातचीत बंद कर दी। इसी बात से नाराज होकर आरोपी ने गुस्से में महिला की हत्या कर दी और खुद को भी घायल कर लिया। गिरफ्तार आरोपी शफीक पुत्र रशीद निवासी मोहल्ला निमकौनी, थाना कोतवाली नगर, बलरामपुर को आवश्यक कार्रवाई के बाद न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया गया है。
0
comment0
Report
SRSANDEEP RATHORE
Oct 04, 2025 14:46:19
Pali, Rajasthan:ग्राम पंचायत इसाली मारवाड़ क्षेत्र की ग्राम पंचायत इसाली विकास की दृष्टि से किसी पहचान की मोहताज नहीं है क्योंकि ग्राम पंचायत इसाली में अगर विकास की बात करें तो बिजली पानी और सड़क जैसी मूलभूत सुविधाएं गांव में हर व्यक्ति तक उपलब्ध है तो वही स्वच्छता को लेकर घर-घर कच्चा संग्रहण एवं सुरक्षा की दृष्टि से पूरे गांव में सीसीटीवी लगे हुए हैं, ग्राम पंचायत इसाली की सरपंच माया कंवर बताती है कि उनके परिवार से वह तीसरी सरपंच है जिसमें पूर्व में उनके पति इंद्रसिंह राजपुरोहित एवं सासूजी मोहन कंवर सरपंच रह चुकी हैं इसलिए गांव के विकास को लेकर जो पारिवारिक माहौल बना हुआ है उसे निभाने का पूरा प्रयास कर रही है वही ग्राम विकास अधिकारी मीनू शेखावत ने भी ग्राम पंचायत क्षेत्र में विकास के लिए कई प्रयास किए हैं.
0
comment0
Report
HKHARI KISHOR SAH
Oct 04, 2025 14:46:09
Delhi, Delhi:दक्षिण पूर्वी जिला में एक "विशाल जनसुनवाई" आयोजित की गई, जनसुनवाई के दौरान लोगों की समस्याओं को सुना गया और उसे पर तुरंत कार्रवाई की गई, वही इस जनसुनवाई कार्यक्रम में जिले के पुलिस उपायुक्त, सभी सहायक पुलिस आयुक्त, ट्रैफिक सहायक पुलिस आयुक्त, सभी थाना प्रभारी, ट्रैफिक निरीक्षक दक्षिण-पूर्वी एक ही स्थल पर तत्काल समन्वय और निवारण के लिए उपस्थित थे।इस पहल ने जनता को अपनी शिकायतें व्यक्त करने के लिए एक प्रत्यक्ष और सुलभ मंच प्रदान किया।काफी संख्या में शिकायतें मौके पर ही सुलझाई गईं, जिससे जनता का विश्वास मजबूत हुआ। RWA और MWA सदस्यों की शिकायतें भी निवारित की गईं। दिल्ली पुलिस के माननीय पुलिस आयुक्त के दूरदर्शी नेतृत्व में, दक्षिण पूर्वी जिले ने पुलिस-जनता संबंधों को मजबूत करने और त्वरित शिकायत निवारण सुनिश्चित करने के लिए सफलतापूवर्क "विशाल जनसुनवाई" आयोजित हुआ। इससे यह सुनिश्चित हुआ कि जनता की शिकायतें सुनी जाएं और अधिकतम दक्षता के साथ सुलझाई जाएं। इस कार्यक्रम ने एक खुला मंच प्रदान किया जहां नागरिक सीधे वरिष्ठ अधिकारियों से संवाद कर सकते थे, जिससे उनकी चिंताओं को व्यक्तिगत रूप से सुना और समझा गया।वही इस जनसुनवाई में जिले के सभी प्रमुख अधिकारी एक साथ उपस्थित थे, जिससे त्वरित सत्यापन, समन्वय और मौके पर निर्णय लिए जा सके।इस आयोजन ने निवासियों और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के बीच सीधे संवाद को बढ़ावा दिया, जिससे प्रक्रियात्मक विलंब के बिना शिकायतें सुनी गईं। वहीं इस पूरे जनसुनवाई के दौरान कुल 220 शिकायतकर्ताओं को सुना गया, 40 एफआईआर दर्ज की गईं, 132 शिकायतें निवारित की गईं, 33 निवारक कार्रवाई की गई और 15 शिकायतें विचाराधीन हैं। बाइट : डीसीपी साउथ ईस्ट हेमंत तिवारी
0
comment0
Report
SSSUNIL SINGH
Oct 04, 2025 14:45:55
0
comment0
Report
Dussera 2025
Advertisement
Back to top