Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Kullu175101
मणिकर्ण बरशेणी सड़क पांच दिन बाद बहाल, पत्थर गिरने से खतरा बरकरार
MTManish Thakur
Nov 11, 2025 11:22:10
Kullu, Himachal Pradesh
कुल्लू जिला के मणिकर्ण बरशेणी सड़क में घटिगढ़ के पास 5 दिनों के बाद सड़क बहस हुई है जिसके चलते स्थानीय लोगों और बाहरी राज्य के सैलानियों को बड़ी राहत मिली है वहीं सड़क बहाल होने से घाटी के लोगों को आवाजाही के लिए सुविधा हुई है लेकिन पहाड़ी से बार-बार पत्थर गिरने से सड़क पर चलना खतरे से खाली नहीं है ऐसे में वाहन चालकों और स्थानीय लोगों को जान जोखिम में डालकर सफर करना पड़ रहा है स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि पहाड़ी से पत्थर गिरने के कारण कभी भी जानमाल का नुकसान हो सकता है ऐसे में घाटी के लोगों ने प्रशासन से पहाड़ी से पत्थर रोकने के लिए उचित कदम उठाए ताकि किसी तरह का कोई जान माल का नुकसान ना हो। ग्राम पंचायत बरशेणी के उप प्रधान लुदर चंद ने कहा कि प्रशासन और लोक निर्माण विभाग के द्वारा सड़क को बहाल करने के लिए प्रयास किया गया है और सड़क 5 दिन के बाद यातायात खुल गया है उन्होंने कहा कि सड़क बंद होने के कारण पहाड़ी से पैदल चलने के कारण दो सैलानी घायल भी हुए थे। उन्होंने कहा कि लोक निर्माण विभाग और एनएचसी प्रबंधन से जब भी बात करते थे तो इस सड़क को रिपेयर करने के लिए रखरखाव के लिए आना कानी करते रहे उन्होंने कहा कि सड़क खुल गई है। उन्होंने स्थानीय लोगों से भी मांग की की भाजपा कांग्रेस से ऊपर उठकर लोग अपने हक के लिए एक जूटता के साथ इकट्ठे होकर लड़ाई लड़े ताकि भविष्य में किसी भी तरह की समस्या के लिए एक जड़ता के साथ सरकार प्रशासन के समक्ष बात उठा सके。
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
ADAnup Das
Nov 11, 2025 12:55:38
Krishnanagar, West Bengal:নAKA চেকিং দিল্লির লালকেল্লা তে বিস্ফোরণের ঘটনার পর দম্ভিত গোটা দেশ। ঘটনার গুরুত্ব বুঝে ঘটনাস্থলে এসে পৌঁছায় স্বরাষ্ট্রমন্ত্রী অমিত শাহ। প্রাণহানি এবং আহতের সংখ্যা বেড়ে যাওয়ায় উদ্বিগ্নপ্রশাসন। গত কালকের ঘটনার পর থেকে এলাট রাজ্য এবং কেন্দ্রীয় সশস্ত্র বাহিনী। গতকাল রাত এবং আজ ভোর থেকেই দেশের বিভিন্ন প্রান্তে চলছে কড়া নজরদারি। ঠিক একই রকম ভাবে নদীয়ার ভারত বাংলাদেশ সীমান্তবর্তী এলাকাগুলিতেও চলছে পুলিশি প্রহরা। ঠিক একই রকম ভাবে নদীয়ার নাকাশিপাড়া থানার বিভিন্ন রাস্তায় চলছে পুলিশই প্রহরা। সকাল থেকেই নাকাশিপাড়া থানার পুলিশ রাস্তা-ঘাটে আসা-যাওয়া গাড়ি গুলির ওপর কড়া নজরদারি চালাচ্ছে।
0
comment0
Report
ASAshutosh Sharma1
Nov 11, 2025 12:54:48
Jaipur, Rajasthan:जयपुर में ACB की कार्रवाई\n\nकृषि उपज मंडी सूरजपोल, जयपुर के सहायक सचिव 8 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार\n\nराजस्थान भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो मुख्यालय के निर्देश पर एसीबी की एसआई यू यूनिट ने कार्रवाई करते हुए कृषि उपज मंडी समिति, सूरजपोल, जयपुर में कार्यरत सहायक सचिव इन्द्र सिंह मीणा को 8 हजार रुपये की रिश्वत राशि लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया।\n\nअस्बा डीजी गोविंद गुप्ता ने बताया कि एसीबी को परिवादी ने एक शिकायत दी थी कि उसकी फर्म का मंडी लाइसेंस बनवाने की एवज में सहायक सचिव इन्द्र सिंह मीणा द्वारा रिश्वत की माँग की जा रही है। इस शिकायत पर डीआईजी अनिल कायल के निर्देशन में और एडिशनलएसपी संदीप सारस्वत के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा आरोपी को परिवादी से मांगी गई रिश्वत राशि 8 हजार लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। है।
0
comment0
Report
DKDeepesh Kumar
Nov 11, 2025 12:54:37
Noida, Uttar Pradesh:रामनगर में जिला विकास प्राधिकरण के खिलाफ विरोध लगातार तेज होता जा रहा है, मंगलवार को ज्येष्ठ ब्लॉक प्रमुख संजय नेगी के नेतृत्व में विकास खंड के कई जनप्रतिनिधियों ने एसडीएम कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन कर प्राधिकरण के खिलाफ जमकर नारेबाजी की, इस दौरान उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री को एक ज्ञापन भेजकर ग्रामीण इलाकों से जिला विकास प्राधिकरण को समाप्त किए जाने की मांग की, संजय नेगी ने कहा कि रामनगर विधानसभा क्षेत्र के लगभग 25 ग्रामीण इलाकों में जिला विकास प्राधिकरण लागू कर ग्रामीण जनता को परेशान किया जा रहा है, उन्होंने आरोप लगाया कि प्राधिकरण अब भ्रष्टाचार का अड्डा बन चुका है, जहां अधिकारी और कर्मचारी खुलेआम अवैध वसूली कर रहे हैं, उन्होंने विशेष रूप से प्राधिकरण के जेई पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वह लोगों से अवैध रूप से हजारों रुपये की वसूली कर रहे हैं, नेगी ने कहा कि यदि कोई ग्रामीण अपने घर की मरम्मत या नए निर्माण का काम करता है, तो प्राधिकरण के कर्मचारी मौके पर पहुंचकर वसूली के लिए दबाव बनाते हैं। रकम न देने पर ग्रामीणों के घरों और निर्माणाधीन भवनों को सील करने की कार्रवाई की जा रही है, और उक्त संबंध में अगर उनसे पूछने के लिए उन्हें फोन किया जाता है तो वह किसी के फोन नहीं उठाते हैं, यहां तक कि जनप्रतिनिधियों के फोन तक नहीं, संजय नेगी ने कहां कि रामनगर के कई गांव पहले से ही फॉरेस्ट लैंड और फलपट्टी क्षेत्र में आते हैं, जिससे ग्रामीणों को जमीन पर लोन या 143 की अनुमति नहीं मिल पा रही है, ऐसे में प्राधिकरण के नियमों ने ग्रामीणों की परेशानियां और बढ़ा दी हैं। संजय नेगी ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही ग्रामीण क्षेत्रों से जिला विकास प्राधिकरण को खत्म नहीं किया गया, तो उग्र आंदोलन किया जाएगा और department में लिप्त भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ मोर्चा खोला जाएगा। वहीं मामले पर जिला विकास प्राधिकरण के सचिव विजयनाथ शुक्ला ने कहा कि अब तक किसी भी सिंगल आवासीय कॉलोनी का चालान नहीं किया गया है, और विभाग पूरी तरह से नियमों के तहत कार्य कर रहा है, और वहीं उन्होंने मामले की जांच करने की बात भी कही.
0
comment0
Report
NTNagendra Tripathi
Nov 11, 2025 12:53:45
Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर में रोडवेज बस हुई हादसे की शिकार,15 घायल, एक महिला यात्री गंभीर। गोरखपुर के यूनिवर्सिटी चौराहे पर सोमवार देर रात उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब कैसरबाग डिपो की रोडवेज बस गोलंबर से जा टकराई। बस में करीब 45 यात्री सवार थे। हादसे में 15 लोग घायल हो गए, जबकि बस्ती जिले की 55 वर्षीय गुजराती देवी की हालत गंभीर है। कैंट थाने की पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हादसा रात करीब साढ़े 12 बजे हुआ। चालक रामबाबू ने बताया कि मोहद्दीपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार डीसीएम को बचाने की कोशिश में बस का नियंत्रण बिगड़ गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस के परखच्चे उड़ गए और बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद चौराहे पर कुछ देर के लिए जाम लग गया। पुलिस ने क्रेन मंगाकर बस को हटवाया और यातायात सामान्य कराया। गंभीर रूप से घायल गुजराती देवी अपने बेटे दुर्गा प्रसाद और परिवार के 20 सदस्यों के साथ मुंबई जाने के लिए निकली थीं। हादसे के बाद परिवार के लोगों ने आरोप लगाया कि चालक नशे में था और उसकी लापरवाही से ये हादसा हुआ। वहीं पुलिस का कहना है कि चालक का मेडिकल कराया जा रहा है रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। कैंट थाना प्रभारी संजय सिंह के मुताबिक, मामूली रूप से घायल यात्री बिना सूचना दिए अपने घर लौट गए हैं जबकि गंभीर घायल गुजराती देवी का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।
0
comment0
Report
SASALMAN AMIR
Nov 11, 2025 12:53:15
0
comment0
Report
RCRAJVEER CHAUDHARY
Nov 11, 2025 12:52:24
Bijnor, Uttar Pradesh:धर्मेंद्र के लिए मंदिर में पूजा। बिजनौर में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र के स्वास्थ्य के लिए पंचमुखी हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना की गई। जिला पंचायत अध्यक्ष सहित कई लोगों ने पूजा अर्चना की। धर्मेंद्र के स्वास्थ्य के लिए पूजा अर्चना की गई। कबड्डी के स्टार खिलाड़ी राहुल चौधरी भी पूजा में शामिल हुए। बिजनौर के पंचमुखी हनुमान मंदिर का मामला। बिजनौर में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र के स्वास्थ्य के लिए पंचमुखी हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना की गई है। बिजनौर के बीजेपी जिला पंचायत अध्यक्ष साकेन्द्र प्रताप सिंह ने हनुमान मंदिर में जाकर विधि विधान से पूजा अर्चना की है। इस दौरान कई समर्थक भी मौजूद रहे। धर्मेंद्र जी के कई फैन मंदिर पहुंचे थे। फिल्मी कलाकार धर्मेंद्र की अचानक से तबियत खराब हो गई। उन्हें इलाज के लिए मुंबई के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी तबियत खराब होने पर अलग जगहों पर दुआओं का दौर जारी है। सभी लोग धर्मेंद्र की लंबी आयु की कामना के लिए मंदिर और अन्य जगहों पर जाकर प्रार्थना कर रहे है। फ़िल्म अभिनेता धर्मेंद्र के लिए दुआओँ का दौर जहां जारी है तो वहीं बिजनौर जिले में भी लोग उनके लिए दुआ कर रहे है। बिजनौर के पंचमुखी मंदिर में जिला पंचायत अध्यक्ष सहित कई लोग ने भी पूजा अर्चना की है। धर्मेंद्र के स्वास्थ्य के लिए पूजा अर्चना। कबड्डी के स्टार खिलाड़ी राहुल चौधरी भी पूजा मे शामिल हुए। बिजनौर के पंचमुखी हनुमान मंदिर में पहुंचकर साकेंद्र और कबड्डी खिलाड़ी राहुल ने धर्मेंद्र की लंबी उम्र के लिए दुआ मांगी。
0
comment0
Report
RSRahul shukla
Nov 11, 2025 12:52:05
Amethi, Uttar Pradesh:रायबरेली पुलिस व अमेठी कोतवाली की संयुक्त कार्रवाई, वांछित अपराधी अल्तमश खान और सहयोगी गिरफ्तार AMेठी। नगर कोतवाली रायबरेली क्षेत्र के एक गंभीर मामले में वांछित चल रहे अपराधी अल्तमश खान को उसके एक सहयोगी सहित पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था, जिसकी तलाश में रायबरेली पुलिस, स्वाट टीम और अमेठी कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने अभियान चलाया। अमेठी कोतवाली प्रभारी रवि सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सागर तिराहा स्थित अल्तमश खान के घर पर दबिश दी, जहां से उसे और उसके एक सहयोगी को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के बाद दोनों को अमेठी कोतवाली लाया गया, जहां पर आवश्यक कागजी कार्रवाई और पूछताछ की गई। इसके बाद रायबरेली पुलिस दोनों अभियुक्तों को लेकर रवाना हो गई। बताया जा रहा है कि अल्तमश खान लंबे समय से पुलिस की पकड़ से बचने की कोशिश कर रहा था। उसकी गिरफ्तारी को पुलिस ने बड़ी सफलता बताया है। इस संयुक्त कार्रवाई में अमेठी कोतवाली प्रभारी रवि सिंह व उनकी टीम की सक्रिय भूमिका की सराहना की जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि फरार और वांछित अपराधियों के खिलाफ इसी तरह अभियान जारी रहेगा, ताकि क्षेत्र में कानून व्यवस्था को और मजबूत किया जा सके।
0
comment0
Report
NTNagendra Tripathi
Nov 11, 2025 12:51:53
Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर में आज प्रदेश के कैबिनेट मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने सहजनवा में शांति पदयात्रा में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने बिहार चुनाव, दिल्ली विस्फोट और विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। सहजनवा मंडी परिसर से निकली शांति पदयात्रा में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। यह यात्रा भगौरा के एक मैरेज हाल तक निकाली गई। इस दौरान मीडिया से बातचीत में मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि बिहार चुनाव को लेकर भाजपा पूरी तरह आत्मविश्वास में है, बूथ मैनेजमेंट मजबूत है और पार्टी बहुत अच्छी स्थिति में है। वहीं दिल्ली बम विस्फोट को लेकर उन्होंने कहा — “कोई भी हो, बच नहीं पाएगा... घुस कर मारा जाएगा।” एसआईआर के विरोध को लेकर विपक्ष पर हमला बोलते हुए स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि अखिलेश यादव और विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं बचा है, इसलिए वे बिना वजह विरोध कर रहे हैं। BYTE: स्वतंत्र देव सिंह, कैबिनेट मंत्री, यूपी सरकार। “हम पूरी तरह आत्मविश्वास में हैं, बूथ मैनेजमेंट बहुत मजबूत है, विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं बचा। सहजनवा में आयोजित इस शांति पदयात्रा के ज़रिए स्वतंत्र देव सिंह ने न सिर्फ संगठन को मज़बूती का संदेश दिया बल्कि आगामी चुनावों के लिए कार्यकर्ताओं में उत्साह भी भरा।
0
comment0
Report
AKAtul Kumar Yadav
Nov 11, 2025 12:51:38
Gonda, Uttar Pradesh:जहां गोंडा जिले के कैसरगंज से पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह द्वारा आज मनकापुर तहसील क्षेत्र के गुरु वशिष्ठ महाविद्यालय में प्रतिभा सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जहां पर मनकापुर,छपिया और बभनजोत ब्लॉक के हजारों मेधावियों को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर के सम्मानित किया गया है। वही मीडिया से बात करते हुए दिल्ली में हुए ब्लास्ट को लेकर बृजभूषण ने कहा कि देखिए यही होना चाहिए था लेकिन हो गया। गृहमंत्री अमित शाह औऱ पीएम ने बहुत ही गंभीरता से इस मामले को लिया है। इस समय एक-दो दिन पहले कुछ घटनाएं घटी है जिसमें एक-47 और विस्फोटक पदार्थ बरामद किए गए है। अभी जो संकेत मिलता है यद्यपि जांच एजेंसी लगी हुई है अभी खुलकर के बयान सामने नहीं आया है। लेकिन कहीं ना कहीं इसके तार जो है दो-तीन दिन के अंदर जो घटनाएं घटी हैं उससे जुड़ रहे हैं। वहीं पाकिस्तान पर निशाना साधते हुए कहा कि पाकिस्तान या आतंकवादी इस बात को बहुत अच्छे तरीके से जानते हैं उनकी क्षमता हमारे देश से सामने लड़ने की नहीं रह गई है। तो कुछ छुप करके ही घटनाएं होती हैं जिनका पूरा खुलासा हो जाएगा सबके साथ वही होगा जो होना चाहिए। वही बृजभूषण ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि अब इस मामले में कांग्रेस को बोलने का कोई अधिकार नहीं है क्योंकि उनके कर्मों का ही भारत फल भोग रहा है। यह भारतीय जनता पार्टी के सरकार के कर्मों का फल नहीं है कांग्रेस के ही भूल का परिणाम है। अभी 24 घंटा भी नहीं पूरा हुआ है और इन लोगों ने राजनीति शुरू कर दी है इन लोगों को इंतजार करना चाहिए और इन लोगों ने क्या-क्या किया है इन लोगों को भी सोचना चाहिए। मशहूर कवि अदम गोंडवी को सनातन विरोधी बताया है। बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि इन्होंने कई ऐसी कविताएं लिखी हैं जिनके माध्यम से उन्होंने भगवान राम का विरोध किया है। कई कविताओं में इन्होंने भारत के ही रहने वाले लोगों को लुटेरा बता दिया है तो यह सोच उनकी नहीं हो सकती है। बल्कि वामपंथियों की सोच है इसीलिए कह रहा हूं। कि यह सनातन विरोधी है हमारे उनसे व्यक्तिगत संबंध थे कई बार हमने उन्हें अपने कार्यक्रमों में बुलाया भी है。
0
comment0
Report
RSRahul shukla
Nov 11, 2025 12:50:35
0
comment0
Report
NJNEENA JAIN
Nov 11, 2025 12:50:21
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर के निवासी शोहेब ने ही 2021 में डॉक्टर परवेज को अपनी कार बेची थी। फरीदाबाद में डॉक्टर शाहीन के घर से भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद होने के बाद एटीएस ने लखनऊ स्थित डॉक्टर परवेज के घर पर छापेमारी की। डॉ परवेज को डॉक्टर शाहीन का नजदीकी बताया जा रहा है। डॉ परवेज सहारनपुर जिला अस्पताल में भी तैनात रह चुके हैं। एटीएस जब सुबह करीब सात बजे वहां पहुंची तो डॉ. परवेज के घर के बाहर सफेद रंग की आल्टो खड़ी मिली। इसका नंबर यूपी 11 बीडी 3563 था। कार के शीशे पर लखनऊ के गुड़ंबा स्थित इंटीग्रल यूनिवर्सिटी का गेट पास लगा हुआ था। डॉ परवेज ने यह कार 2021 में सहारनपुर के रहने वाले शोएब से खरीदी थी। शोएब ने बताया कि वर्ष 2017 में यह कार उसे शादी में मिली थी कार पर लोन था वह उसकी किस्ते चुका नहीं पा रहा था उसे पैसों की जरूरत थी इसीलिए उसने OLX पर कार बेचने के लिए डाल दी। तब एक लड़के सनी का फोन आया जो डॉक्टर के यहां मेडिकल का ही काम देखा था और उसके बाद उसने अपनी कार दो लाख बीस हजार में डॉक्टर को बेच दी और आरटीओ ऑफिस जाकर लिखा पड़ी भी कर दी डॉक्टर ने यहां का नंबर लेने से मना करते हुए लखनऊ का नंबर लेने की बात कही और इसके बाद पहले और आखिरी मुलाकात उसकी डॉक्टर से वही थी उसके बाद कभी फोन पर बात नहीं हुई ना ही कभी क्लीनिक पर भी गया।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top