Back
जयराम ठाकुर के आरोप: भाजपा अधिकारी अब मुख्यमंत्री के इशारे पर
VKVipan Kumar
Jan 22, 2026 15:01:16
Dharamshala, Himachal Pradesh
भाजपा ने फासले पर रखे थे जो अधिकारी, वही आज सीएम को उंगलियों पर नचा रहे
जश्न पर खर्च कर दिए आपदा प्रभावितों को मिलने वाले दस करोड़
एचआरटीसी बसें किराए पर लेने पर डीसी मंडी को भेजा गया 2 करोड़ का बिल
एंकर : नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि जिन अधिकारियों को भाजपा सरकार ने फासले पर रखा था, वही अधिकारी वर्तमान में मुख्यमंत्री को उंगलियों पर नचा रहे हैं। वर्तमान भाजपा सरकार विकास के मामले में शून्य रही है, सरकार का तीन वर्ष का कार्यकाल भाजपा को कोसने में गुजर गया। वीरवार को धर्मशाला में प्रेसवार्ता में जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस सरकार में जनता के साथ-साथ कांगे्रस के लोगों में भी निराशा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने तीन साल के जश्न पर 10 करोड़ रुपये खर्च कर दिए, जबकि यह राशि आपदा के प्रभावितों को मिलनी थी। उन्होंने कहा कि एचआरटीसी ने जश्न के लिए लगाई गई एचआरटीसी बसों की एवज में डीसी मंडी को 2 करोड़ रुपये का बिल भेजा है। उन्होंने कहा कि एचआरटीसी के निर्णय अनुसार बसें किराए पर लेने के लिए 50 फीसदी राशि पहले जमा करवानी पड़ती है, जबकि जो 2 करोड़ रुपये का बिल भेजा गया है, उसमें 50 फीसदी राशि पहले जमा करवाई गई है या नहीं, यह भी बड़ा सवाल है।
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि एक कांग्रेस नेता के खिलाफ विजिलेंस जांच के आदेश दिए गए थे। जिस पर एसआईटी का भी गठन किया गया था। कांगे्रस नेता दिल्ली में जाकर कहा कि एक सप्ताह में जांच न रोकी तो पद से इस्तीफा दे देंगे, जिसके चलते जांच को दबा दिया गया। जयराम ने कहा कि जनता जानना चाहती है कि उस जांच का क्या हुआ।
जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस की लोकप्रियता रसातल में चली गई है। मनरेगा के नाम बदलने को लेकर कांग्रेस द्वारा किए जा रहे विरोध पर उन्होंने कहा कि इससे पहले भी योजना के कई बार नाम बदले गए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस को योजना से महात्मा गांधी का नाम हटाने से नहीं, बल्कि राम जी का नाम जोडऩे से है। चुनाव आयोग द्वारा करवाई जा रही एसआईआर पर जयराम ठाकुर ने कहा कि इससे पहले भी चुनाव आयोग एसआईआर करवा चुका है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
RKRavi Kant
FollowJan 22, 2026 16:17:38Noida, Uttar Pradesh:Jammu & Kashmir You are all warmly welcomed to the beautiful valleys of Jammu & Kashmir.
0
Report
RKRavi Kant
FollowJan 22, 2026 16:17:27Noida, Uttar Pradesh:Fresh snowfall start in famous ski resort Gulmarg Kashmir
0
Report
APAVINASH PATEL
FollowJan 22, 2026 16:17:140
Report
AGAdarsh Gautam
FollowJan 22, 2026 16:17:010
Report
SMSandeep Mishra
FollowJan 22, 2026 16:16:460
Report
APAVINASH PATEL
FollowJan 22, 2026 16:16:320
Report
MKMANTUN KUMAR ROY
FollowJan 22, 2026 16:16:170
Report
PKPrashant Kumar
FollowJan 22, 2026 16:15:580
Report
PTPRATHAMESH TAWADE
FollowJan 22, 2026 16:15:350
Report
RKRavi Kant
FollowJan 22, 2026 16:15:130
Report
NTNagendra Tripathi
FollowJan 22, 2026 16:06:280
Report
SKSandeep Kumar
FollowJan 22, 2026 16:06:070
Report
NBNARAYAN BEHERA
FollowJan 22, 2026 16:04:440
Report
DSDurag singh Rajpurohit
FollowJan 22, 2026 16:04:300
Report
RSRahul shukla
FollowJan 22, 2026 16:03:110
Report