Back
इंदौरा में 300 कुत्तों के बीच जिंदा गाय फेंकने का आरोप, महिला गिरफ्तार
BSBhushan Sharma
Dec 10, 2025 08:00:36
Nurpur, Himachal Pradesh
इंदौरा विधानसभा क्षेत्र के माजरा में दिल दहला देने वाली घटना
लगभग 300 कुत्तों के बीच जिंदा गाय फेंकने का आरोप, महिला पर मामला दर्ज
इंदौरा-माजरा क्षेत्र में लगभग 300 आवारा कुत्तों के लिए शैड बना रखा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार महिला लंबे समय से कुत्तों को जिंदा गाय को भोजन के रूप में देने जैसी अमानवीय कृत्य करती आ रही थी।
स्थानीय लोगों ने बताया कि कुत्तों के लिए ऊंची चारदीवारी वाले परिसर में 200–300 के करीब कुत्ते रखे गए हैं। दो दिन पहले भी महिला द्वारा जिंदा गाय कुत्थों के बीच डालने की घटना सामने आई, जहां कुत्तों के हमले से गाय तड़पती रही और दर्द से आवाजें निकालती रही। यह दृश्य देखकर आसपास के लोग अपनी-अपनी छतों पर इकट्ठा हुए तथा वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
स्थानीय धार्मिक एवं राष्ट्रवादी लोगों ने घटना की शिकायत पुलिस को दी, जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची और गाय को कुत्तों से छुड़ाकर इलाज हेतु गौशाला भेजा गया। घटना ने पूरे क्षेत्र में रोष का माहौल पैदा कर दिया है। अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संघ के सह निदेशक ने बताया कि यह पहली घटना नहीं है, पहले भी ऐसी शिकायतें उठ चुकी हैं पर कड़ी कार्रवाई सामने नहीं आई। उन्होंने कहा कि गाय हिंदू समाज के लिए आस्था और धर्म का प्रतीक है, ऐसे में इस तरह की घटनाएं दुर्भागपूर्ण और पीड़ादायक हैं। उन्होंने सरकारों से मांग की कि कड़े कानून बनाए जाएं ताकि भविष्य में ऐसे कृत्यों को रोका जा सके।
पुलिस ने की कार्रवाई, मामला दर्ज
इस पूरे मामले पर एएसपी नूरपुर धर्म चंद वर्मा ने जानकारी देते हुए कहा—“पुलिस को घटना की सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और वॉइस लैस फाउंडेशन के खिलाफ कार्रवाई की गई। संस्था चलाने वाली महिला सोनिया चौधरी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।”
इस शर्मनाक घटना के खिलाफ क्षेत्र में कड़ा रोष है और लोग दोषियों पर सख्त कार्रवाई तथा गौ संरक्षण कानून लागू करने की मांग कर रहे हैं। स्थानीय लोगों द्वारा आवाज उठाने के प्रयासों को सराहना मिल रही है। अब निगाहें सरकारी तंत्र और न्याय व्यवस्था पर हैं कि क्या इस बार सख्ती से कदम उठाए जाएंगे या फिर मामला पहले की तरह थम जाएगा।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
91
Report
0
Report
0
Report
0
Report
निर्माणाधीन मकान में सो रहे युवक का कटा मिला पैर का पंजा, दो अज्ञात पर हत्या के प्रयास का केस दर्ज प
1
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
1
Report
0
Report
0
Report