Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Hamirpur177001

हमीरपुर में दबंगों ने होटल संचालक को बेरहमी से पिटाई, वीडियो वायरल

SKSandeep Kumar
Mar 25, 2026 07:18:35
Hamirpur, Himachal Pradesh
हमीरपुर:-दबंगों ने होटल संचालक को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, खाना नहीं मिलने पर दबंगों ने होटल संचालक की बेरहमी से पिटाई, दबंगों ने होटल संचालक को अर्धनग्न कर जमकर पीटा, पिटाई के दौरान दबंगों के सामने हाथ जोड़ता रहा होटल संचालक, दबंगों की गुंडागर्दी और होटल संचालक की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, सुमेरपुर थाना कस्बे के अर्थ होटल का मामला।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
KKKRISNDEV KUMAR
Mar 25, 2026 08:31:57
0
comment0
Report
PKPrakash Kumar Sinha
Mar 25, 2026 08:31:09
Patna, Bihar:एंकर--पटना के पाटलिपुत्र थाना क्षेत्र स्थित अल्पना मार्केट के पास मनी कलेक्टर एजेंट से हथियार के बल पर 20 लाख रुपये लूट मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। सिटी एसपी सेंट्रल दीक्षा ने बताया कि लॉ एंड ऑर्डर एएसपी-2 के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया है, जो मामले की जांच में जुटी है। पुलिस द्वारा आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं, साथ ही डाटा डंप के जरिए संदिग्धों की पहचान की जा रही है। अधिकारियों का दावा है कि जल्द ही इस घटना में शामिल अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। गौरलत है कि बाइक सवार बदमाशों ने कट्टा दिखाकर मनी कलेक्टर एजेंट से 20 लाख रुपये लूट लिए थे और मौके से फरार हो गए थे। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। बाइट--दीक्षा सिटी एसपी सेंट्रल पटना
0
comment0
Report
RKRupesh Kumar
Mar 25, 2026 08:26:48
Betul, Madhya Pradesh:बैतूल में सड़क सुरक्षा को लेकर अब नियम तोड़ने वालों पर सख्ती बढ़ा दी गई है और खास बात ये है कि इस बार कार्रवाई आम जनता नहीं बल्कि खुद सरकारी कर्मचारियों पर हुई है। बैतूल में कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक के संयुक्त निर्देश पर आज एक खास अभियान चलाया गया। कलेक्ट्रेट और पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर में बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने वाले कर्मचारियों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई। इस दौरान अपर कलेक्टर तृप्ति पटेरिया और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमला जोशी की मौजूदगी में पुलिस टीम ने सख्त कार्रवाई की। कार्रवाई में कलेक्टर कार्यालय के 8 कर्मचारियों और पुलिस अधीक्षक कार्यालय के 7 पुलिसकर्मियों के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालान काटे गए। बता दें कि पहले ही सभी शासकीय कर्मचारियों को हेलमेट पहनना अनिवार्य किया गया था बावजूद इसके नियमों की अनदेखी करने पर अब सीधे एक्शन लिया जा रहा है। प्रशासन का साफ संदेश है नियम सबके लिए बराबर हैं और अगर सरकारी कर्मचारी ही नियम तोड़ेंगे तो कार्रवाई भी सबसे पहले उन्हीं पर होगी। ताकि आम जनता में सही संदेश जाएं। बाइट वीरेंद्र जैन,एसपी बैतूल
275
comment0
Report
CSChandrashekhar Solanki
Mar 25, 2026 08:26:32
Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम जिले के पिपलोदा में एक दिन पहले हुए प्रदर्शन और चक्काजाम को लेकर पुलिस ने अब सख्त कार्रवाई की है। प्रदर्शन के दौरान नाका नंबर एक पर मार्ग अवरुद्ध होने से आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा था। इसे लेकर मिली शिकायत के बाद पुलिस ने करनी सेना परिवार प्रमुख जीवन सिंह सहित 5 नामजद और 6 अन्य लोगों पर मामला दर्ज किया है। यह प्रदर्शन नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष श्याम बिहारी पर हुए जानलेवा हमले के विरोध में किया गया था। हालांकि पुलिस पहले ही एक आरोपी को गिरफ्तार कर चुकी थी, इसके बावजूद प्रदर्शनकारी ने मुख्य मार्ग पर चक्काजाम किया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।
218
comment0
Report
NJNEENA JAIN
Mar 25, 2026 08:24:51
Saharanpur, Uttar Pradesh:गिरफ्तारी से पहले आरोपी ने वीडियो जारी कर परिजनों को बताया निर्दोष सहारनपुर में पुलिस कस्टडी में भाईयों द्वारा गोली मारने से घायल युवती ने ऋषिकेश एम्स में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने मुख्य हत्यारोपी भाई को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरा आरोपी भाई अभी फरार है। गिरफ्तारी से पूर्व हत्यारोपी मोन्टी ने वीडियो जारी कर अपने परिजनों को निर्दोष बताने हुए पूरी घटना के लिए खुद को जिम्मेदार बताया है। बता दे कि फतेहपुर थाना क्षेत्र के ग्राम रामखेडी निवासी युवती 16 मार्च को एक युवक के साथ चली गई थी। दो दिन पूर्व युवती की बरामदगी के बाद पुलिस उसे मेडिकल कराने के लिए फतेहपुर सीएचसी ले गई थी। जहां उसके भाई मोन्टी और रवि ने उसे गोली मार दी दी। मंगलवार की देर रात युवती ने ऋषिकेश एम्स में दम तोड़ दिया।
293
comment0
Report
SGSANJEEV GIRI
Mar 25, 2026 08:24:37
Latehar, Jharkhand:लातेहार रामनवमी पूजा को देखते हुए रामनवमी पूजा में विघ्न पहुँचाने वाले हुड़दंगियों से निपटने और उनपर लगाम लगाने के लिए पुलिस ने मॉक ड्रिल किया। इस दौरान पुलिस को हुड़दंगियो से कैसे निपटना है और पुलिस किस तरह से तैयार रहेगी उसको लेकर पुलिस के जवानों को और ट्रेनिंग कराकर मजबूत किया गया है। वही लातेहार एसपी कुमार गौरव ने बताया कि रामनवमी पूजा के देखते हुए पुलिस को और कैसे सतर्क रहना है उसके बारे में गंभीरता से जानकारी दी गई है। साथ रामनवमी पूजा के में किसी प्रकार से उपद्रवियों पर पुलिस की पैनी नजर रहigi जाएगी। और आम जनता से अपील किया है रामनवमी पूजा के दौरान अशांति न फैलाने की अपील की है।
279
comment0
Report
KKKRISNDEV KUMAR
Mar 25, 2026 08:24:04
Noida, Uttar Pradesh:सलग : रिहायशी इलाके में घुसा जंगली हाथी,मचाया उत्पात—फसलें बर्बाद,दीवारें ध्वस्त एंकर : जनपद के ढालवाला क्षेत्र में मंगलवार तड़के एक जंगली हाथी ने जमकर उत्पात मचाया। रिहायशी इलाके में हाथी के घुसने से स्थानीय निवासियों में दहशत फैल गई। हाथी ने कई घरों की चहारदीवारी को मलबे में तब्दील कर दिया। हालांकि गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई。 वी.ओ: तड़के करीब 3 बजे जंगल से निकलकर एक विशालकाय हाथी वार्ड नंबर 10 में दाखिल हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हाथी ने सबसे पहले वीरेंद्र थलवाल के खेतों का रुख किया, जिससे पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। हाथी ने खेतों में लगी नकदी फसलों को बुरी तरह रौंद दिया। वीरेंद्र थलवाल के खेत में लगी बरसीन, चरी (पशु चारा), प्याज और लहसुन की तैयार फसल पूरी तरह बर्बाद हो गई। साथ ही हाथी ने सुरक्षा के लिए बनाई गई पक्की दीवारों को भी ढहा दिया。 घटना के बाद आक्रोशित स्थानीय निवासियों और प्रभावित किसान वीरेंद्र थलवाल ने वन विभाग से तत्काल मौके का मुआयना कर उचित मुआवजा दिए जाने की मांग की है। वहीं, स्थानीय निवासी सत्यपाल थलवाल और यशपाल थलवाल ने वन विभाग से रात के समय गश्त बढ़ाने तथा आबादी क्षेत्र और जंगल के बीच मजबूत फेंसिंग लगाने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।
182
comment0
Report
DSDanvir Sahu
Mar 25, 2026 08:23:48
Raipur, Chhattisgarh:बालोद छत्तीसगढ़ के बालोद में एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने खुशियों को मातम में बदल दिया। च्वाइस सेंटर जा रहे स्कूटी सवार तीन लोगों को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में स्कूटी चला रहे युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 7वीं की छात्रा और उसके नाना की हालत बेहद नाजुक है। घटना बालोद-दुर्ग मुख्य मार्ग पर मंगलवार शाम करीब 7 बजे की है जब टेकापार निवासी बुधराम चेलक अपनी 13 वर्षीय नातिन सारिका और पड़ोसी कृष्णा राम के साथ पैसे निकालने च्वाइस सेंटर जा रहे थे। तभी पेट्रोल पंप के पास एक अज्ञात वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया।टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि 37 वर्षीय कृष्णा राम ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं, मासूम सारिका और उसके नाना बुधराम के पैरों में गंभीर फ्रैक्चर और सिर में चोट आई है। घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल से राजनांदगांव रेफर कर दिया गया है। बालोद पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। स्कूटी जब्त कर ली गई है और आरोपी ड्राइवर की तलाश जारी है। आज सुबह 11 बजे शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंपा जाएगा। हादसे के बाद अस्पताल का मंजर भावुक कर देने वाला था। छात्रा की मां बदहवास होकर डॉक्टरों से बस यही गुहार लगा रही थी कि उसकी बेटी को बचा लो, क्योंकि उसकी वार्षिक परीक्षा शुरू होने वाली है। बता दें कि छात्रा के पिता का पहले ही निधन हो चुका है और वह अपने नाना के घर रहकर ही पढ़ाई कर रही थी。
207
comment0
Report
BSBhanu Sharma
Mar 25, 2026 08:23:34
Dholpur, Rajasthan:बाड़ी (धौलपुर)– शहर में नहीं रुक पा रहे ओवरलोड भारी वाहन, ओवरलोड वाहनों से हो रही दुर्घटना तो लग रहा जाम, आज भारद्वाज मार्केट के चौराहे पर फिर लगा लंबा जाम, ट्रांसपोर्ट के ओवरलोड वाहन के आड़े खड़े रहने से लगा लंबा जाम, जाम में दो पुलिस गाड़ियां समेत बड़ी संख्या में फंसे वाहन, नवरात्रि की सप्तमी को मंदिर और मेला जाने वाले श्रद्धालु भी रहे परेशान, सीएलजी बैठकों और मीडिया में नो एंट्री में ओवरलोड वाहनों को लेकर बार बार उठाया जाता रहा है मुद्दा, लेकिन फिर भी ट्रैफिक व्यवस्था के नियमों को लेकर नहीं दिया गया कोई ध्यान, गौरतलब हे कि पिछले दिनों भारी वाहन की चपेट में आने से युवक की हुई थी मौत, लेकिन फिर भी ना पुलिस और ना प्रशासन दे रहा बाड़ी शहर की ट्रैफिक व्यवस्था पर कोई ध्यान,
263
comment0
Report
NCNITIN CHAWRE
Mar 25, 2026 08:22:10
Katni, Madhya Pradesh:ट्रेन के एसी कोच में सांप की खबर कटनी मुड़वारा स्टेशन पर रुकी ट्रेन.. यात्रियों में खलबली… सांप की बात निकली कोरी अफवाह। एंकर देर रात कटनी मुड़वारा रेलवे स्टेशन में खबर मिली कि ट्रेन नंबर 12549 एक्सप्रेस के AC कोच टॉयलेट में सांप बैठा हुआ है. ये बात सुनकर ट्रेन के यात्रियों ने दहशत बैठ गई और टॉयलेट के दरवाजे को बाँध दिया.. जिससे कोई यात्री उस टॉयलेट में न जाए और कटनी मुड़वारा स्टेशन पर सूचना दे दी गई.. वी ओ 1 दुर्ग से उधमपुर जाने वाली ट्रेन जैसे ही कटनी मुड़वारा स्टेशन पहुंची तो आरपीएफ और सर्प विशेषज्ञ की टीम स्टेशन पर मौजूद थी और उन्होंने ट्रेन के आते ही एसी कोच के टॉयलेट का दरवाजा खोलकर चेक किया तो कहीं पर भी सांप दिखाई नहीं दिया. ट्रेन के अच्छी तरह चेक करने के बाद ट्रेन अगले स्टेशन के लिए रवाना हो गई. सांप की बात यह एक कोरी अफवाह निकली, इसके बाद यात्रियों ने चैन की सांस ली. वीडियो...
275
comment0
Report
Advertisement
Back to top