Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Hamirpur177001

डीएम मीना की चेतावनी: अवैध खनन पर कड़ी कार्रवाई और ट्रक सीज

SKSandeep Kumar
Nov 10, 2025 11:21:30
Hamirpur, Himachal Pradesh
हमीरपुर-खनन माफियाओं को डीएम घनश्याम मीना की चेतावनी, अवैध खनन करने पर पट्टाधारकों को कड़ी कार्रवाई की चेतावनी, बिना एमएम 11 के खदान से ट्रकों की निकासी पर होगी कार्रवाई,खनन नीति का उल्लंघन करने पर लिया जाएगा एक्शन, नोटिस जारी होने के बाद भी सुधार न होने पर दर्ज होगा मुकदमा, भेड़ी खंड संख्या-16 में 900 क्यूबिक मीटर अवैध खनन मिलने पर की गई कड़ी कार्रवाई, इसके साथ ही अवैध परिवहन पर भी जिला प्रशासन की कार्रवाई जारी, टास्क फोर्स द्वारा अवैध परिवहन करते 14 ट्रकों को किया गया सीज, संयुक्त टीम द्वारा अवैध परिवहन करते 90 से अधिक ट्रकों को किया जा चुका है सीज, टास्क फोर्स में तहसील स्तर पर एसडीएम, सीओ और खनिज विभाग के अधिकारी शामिल, जिला प्रशासन की कार्रवाई से खनन व्यवसायियों और ट्रक संचालकों में मचा हड़कंप।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
SKSantosh Kumar
Mar 17, 2026 09:20:58
Noida, Uttar Pradesh:
0
comment0
Report
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
Mar 17, 2026 09:18:42
Masanganj, Chhattisgarh:महज 15 दिन के भीतर अलायंस एयर ने अपना समर शेड्यूल बदल दिया है। एयर लाइन्स कंपनी ने दिल्ली के लिए डायरेक्ट फ्लाइट चलाने के घोषणा की है, फ्लाइट सोम, बुध, शुक्र और शनिवार को सुबह 10.50 बजे मौजूद होगी। साथ ही बिलासपुर से कोलकाता के लिए सुबह 8.20 बजे गुरू व शनिवार को फ्लाइट मिल सकेगी। खास बात यह है कि जारी किए गए शेड्यूल में जबलपुर, अंबिकापुर, जगदलपुर के साथ ही प्रयागराज की फ्लाइट को ब्रेक लगा दिया गया है। ऐसे में इन शहरों में यात्रा करने वाले लोगों को परेशानी उठानी पड़ सकती है। विभाग के अधिकारियों के अनुसार फिलहाल लंबी दूरी की दो फ्लाइट ही चल रही है, लेकिन आगामी दिनों में शेड्यूल में बदलाव संभव है, जिसके इन शहरों के लिए फ्लाइट मिल सकेगी। एयरलाइन्स कंपनी ने समर शेड्यूल करते हुए प्रयागराज, जबलपुर, कोलकता, अंबिकापुर और दिल्ली के लिए हफ्ते में एक दिन की फ्लाइट देने की घोषणा की थी। अलांयस एयर द्वारा जारी किए गए शेड्‌यूल में सोमवार को दिल्ली से फ्लाइट बिलासपुर आकर अंबिकापुर जाने वाली थी। मंगलवार को दिल्ली की फ्लाइट बिलासपुर-जबलपुर और बिलासपुर-दिल्ली के लिए उड़ान दी गई। बुधवार को दिल्ली की फ्लाइट अंबिकापुर-बिलासपुर-दिल्ली की फ्लाइट थी और गुरुवार को महज कोलकता की फ्लाइट थी। यह सभी कनेक्टिंग फ्लाइट थी, जिसे फिलहाल रोक दिया गया है।बिलासपुर से दिल्ली की फ्लाइट का किराया 10 हजार से अधिक पहुंच चुका है। फ्लैक्सी किराया के तहत यह 12 से 15 हजार तक जा सकता है। कोलकाता का किराया 38 सौ से 44 सौ के करीब जा पहुंचा है।
0
comment0
Report
KKKRISNDEV KUMAR
Mar 17, 2026 09:18:16
Noida, Uttar Pradesh:चार धाम यात्रा की तैयारी के बद्री केदार मंदिर समिति ने अपना प्लान बनाना शुरू कर दिया है बद्री केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी का कहना है कि चार धाम यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं के मद्देनजर बद्री केदार मंदिर समिति तैयारी कर रही है ताकि किसी तरह से श्रद्धालुओं को कोई परेशानी न होने पाए उनका कहना है कि साथ ही इस बात पर भी फोकस किया जा रहा है कि मंदिर परिसर में पूरी तरह से मोबाइल को प्रतिबन्धित किया जाएगा। किसी तरह से मोबाइल चलाने की इजाजत नहीं होगी साथ ही गैर सनातनियों को भी मंदिर परिसर में आने की इजाजत नहीं दी जाएगी। बाइट हेमंत द्विवेदी अध्यक्ष मंत्री के बद्री केदार मंदिर समिति
0
comment0
Report
MTMD. TARIQ
Mar 17, 2026 09:18:06
Pilibhit, Uttar Pradesh:पीलीभीत के थाना सेहरामऊ उत्तरी क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव मे अंकित मिश्रा के घर पर 24 अवैध सिलेंडर बरामद किए गए। घर में अवैध सिलेंडर होने की सूचना मिलने के बाद जिला पूर्ति विभाग की टीम ने छापा मार कर एक कमरे से ये घरेलू गैस सिलेंडर बरामद किये है। हैरानी की बात यह है मौके पर मौजूद सिलेंडरों से जुड़े कोई भी कागजात या अनुमति नहीं मिली। प्रारंभिक जांच में अवैध भंडारण से संभावित कालाबाजारी की आशंका जताई जा रही है, गैस की कमी के दौर में इस तरह का खुलासा कई बड़े सवाल खड़े कर रहा है, जिला जिला पूर्ति अधिकारी विकास कुमार द्वारा बताया गया है की बड़ी मात्रा में सिलेंडर बरामद हुए हैं और मामले में जांच कर कार्रवाई की जा रही है。
0
comment0
Report
VRVIJAY RANA
Mar 17, 2026 09:16:56
Chandigarh, Chandigarh:भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि कल राज्यसभा चुनाव हुआ। मैं हैरान था कि जब भाजपा ने अपने पदाधिकारी को उम्मीदवार बनाया। भाजपा ने किस नियत से तीसरा उम्मीदवार खड़ा किया है। हालांकि हम जीते और फैसला जनता के हित में हुआ है। आज रघुबीर कादियान ने सदन में ये मुद्दा उठाया। एक सोशल मीडिया पर कुलदीप वत्स का नाम लिया गया। यह ग़लत है। उनका वोट मैंने खुद देखा. विधायक परमवीर सिंह ने कहा कि भाजपा ऐसा काम पहले कई राज्यों में कर चुकी है। मेरा वोट बिल्कुल सही था। गलत तरीके से रद्द किया गया। हुड्डा ने कहा कि जबतक मतदान चल रहा था तब इन्होंने कोई ऑब्जेक्शन नहीं किया। लेकिन जब मतदान खत्म हुआ इन्होंने दो वोट पर ऑब्जेक्शन लगा दिया। हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस को पता कि किसने क्रॉस वोट किया गया है। उन पांच विधायकों के नाम हाई कमान को भेज दिया गया था। हाई कमान फैसला करेगी। इन्होंने पार्टी के साथ नहीं जनता के साथ धोखा किया है। मैं हाई कमान की कार्रवाई का इंतजार करूंगा। मैं किसी का नाम नहीं छुपा रहा लेकिन कोई शिष्टाचार भी होता है। मैं पार्टी के अनुशासन में बंधा हुआ हूं। एक कार्यकारी अध्यक्ष ने इस्तीफा दिया है। लेकिन जिस विधायक ने गलत किया है वो इस्तीफा दे। विधायक रघुबीर कादियान ने कहा कि जब भाजपा ने तीसरा उम्मीदवार खड़ा किया था उसी दिन वोट चोरी की पटकथा लिख दी गई थी। भाजपा नशे में चूर है। विधायक बीबी बत्रा रिटर्निंग ऑफिसर का पक्षपाती थे। वो भाजपा एंजेट के तौर पर काम रहे थे। चार बैलेट पेपर के पीछे एक छोटा सा निशान लगा हुआ था।‌ उसे रिजेक्ट किया गया।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top