Back
यमुनानगर: नेपाली गैंग के नौकर बनकर लूट, 10 लाख की वारदात का खुलासा
KSKULWANT SINGH
Jan 27, 2026 13:03:01
Yamuna Nagar, Haryana
ढाई साल पुराने लूटकांड का खुलासा, नेपाली गैंग के दो आरोपी गिरफ्तार
नौकर बनकर घर में घुसे, नशीला पदार्थ खिलाकर 10 लाख की लूट, SIT की बड़ी कार्रवाई
एंकर: यमुनानगर में ढाई साल पुराने लूट के एक सनसनीखेज मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। जून 2023 में हुई इस वारदात में एक नेपाली गैंग ने घर में नौकर बनकर रहकर वारदात को अंजाम दिया था। लंबे समय तक मामला अनट्रेस रहने के बाद अब डेटा एनालिसिस और पैटर्न क्राइम के आधार पर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है。
वीओ:13 जून 2023 की रात यमुनानगर के एक घर में लूट की वारदात हुई थी। पुलिस ने उस समय काफी प्रयास किए, लेकिन कोई ठोस सुराग नहीं मिलने के कारण मामला अनट्रेस घोषित कर दिया गया था। इसके बाद जिले में हुए इसी तरह के मामलों का अध्ययन किया गया और पैटर्न एनालिसिस के जरिए जांच आगे बढ़ाई गई。
एसपी यमुनानगर के निर्देशन और एएसपी के नेतृत्व में एक एसआईटी गठित की गई। जांच में सामने आया कि एक युवक नेपाल से आकर घर में नौकर बनकर करीब ढाई महीने तक रहा। इस दौरान उसने परिवार का विश्वास जीता और पूरी रेकी की। फिर एक रात परिवार को खाने में नशीला पदार्थ खिलाकर अपने चार साथियों को बुलाया और लूट को अंजाम दिया。
आरोपियों ने मालिक और मालकिन से मारपीट कर करीब 10 लाख रुपये नकद, ज्वैलरी और पहने हुए गहने लूट लिए थे। सूचना के आधार पर पुलिस ने पुणे से दो संदिग्धों को हिरासत में लिया। पीड़ित के सामने पेश करने पर उनकी पुख्ता पहचान हुई, जिसके बाद दोनों को इस मामले में गिरफ्तार कर लिया गया। कोर्ट में पेश कर आरोपियों का 6 दिन का पुलिस रिमांड लिया गया है。
पुलिस के अनुसार मुख्य आरोपी अलग-अलग जगह अलग नामों से काम करता था, जैसे भरत, हरिबोल, हरीश और हेमू सरकार。
बाइट : केवल सिंह ,एसएचओ स्पेशल सेल.
“यह नेपाली गैंग कैलाली और अच्छाम जिले से संबंधित है। ये लोग कुछ समय तक घर में रहकर भरोसा जीतते हैं, फिर नशीला पदार्थ देकर गैंग के साथ मिलकर लूट करते हैं। दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, बाकी की तलाश जारी है。”
Last वीओ : पुलिस अब गैंग के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है और इस नेटवर्क से जुड़े और मामलों की भी जांच की जा रही है。
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
RKRavi Kant
FollowJan 27, 2026 14:36:190
Report
DKDeepesh Kumar
FollowJan 27, 2026 14:36:030
Report
RIRamawatar Isran
FollowJan 27, 2026 14:35:470
Report
KCKashiram Choudhary
FollowJan 27, 2026 14:35:310
Report
HBHeeralal Bhati
FollowJan 27, 2026 14:35:060
Report
RKRavi Kant
FollowJan 27, 2026 14:34:520
Report
RKRANJAN KUMAR
FollowJan 27, 2026 14:34:350
Report
TTTRIPURESH TRIPATHI
FollowJan 27, 2026 14:34:12Deoria, Uttar Pradesh:देवरिया में मूर्ति विसर्जन पर बुलडोजर के साथ कार्रवाई की कवरेज
0
Report
RCRAJVEER CHAUDHARY
FollowJan 27, 2026 14:34:000
Report
JPJai Pal
FollowJan 27, 2026 14:33:290
Report
DRDamodar Raigar
FollowJan 27, 2026 14:33:200
Report
JGJugal Gandhi
FollowJan 27, 2026 14:32:560
Report
JGJugal Gandhi
FollowJan 27, 2026 14:32:390
Report
RKRavi Kant
FollowJan 27, 2026 14:32:20Noida, Uttar Pradesh:काजीगुंड, J&K | भारी बर्फबारी के बाद सड़क संपर्क बहाल करने के लिए काजीगुंड में बर्फ हटाने का काम चल रहा है।
0
Report