Back
नेशनल हाईवे पर नर्सरी के पास युवती की हत्या, दुष्कर्म की आशंका
KSKULWANT SINGH
Dec 07, 2025 13:04:24
Yamuna Nagar, Haryana
नेशनल हाईवे जगाधरी–पोंटा साहिब रोड पर बहादुरपुर गुरुद्वारे के पास सनसनीखेज घटना घटित हुई, जब पॉपुलर की नर्सरी में एक युवती का धड़ से अलग लाश बरामद हुआ। लाश का सिर गायब था, जिससे स्पष्ट रहता है कि वारदात बेहद निर्दयता के साथ अंजाम दी गई है। सूचना मिलते ही क्षेत्र में दहशत फैल गई और लोग मौके पर जुटे। डीएसपी छछरौली राजत गुलिया, प्रताप नगर थाना पुलिस, सीआईए टीम और फोरेंसिक एक्सपर्ट्स मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। प्रारम्भिक जांच के अनुसार युवती की उम्र लगभग 20 से 25 वर्ष के बीच बताई जा रही है; पुलिस मानना है कि उसके साथ दुष्कर्म कर गला रेतकर हत्या की गई और शव ही नर्सरी में फेंक दिया गया। सिर अभी तक बरामद नहीं हुआ है, लिहाजा आसपास तलाशी जारी है। घटना के पास सफेदे की नर्सरी लगाने वाले विजय ने बताया कि वह पानी लेने के लिए गुरुद्वारे की तरफ जा रहे थे जब उन्होंने नर्सरी में पड़े शव को देखा। परमजीत संधू ने तुरंत 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। प्रताप नगर नरसिंह थाना प्रभारी के अनुसार शुरुआती जांच में बलात्कार और हत्या की तरफ इशारा स्पष्ट है; फोरेंसिक टीम ने कपड़ों के नमूने, पैर के निशान और अन्य सुराग एकत्र किए हैं। टीम अपराधियों तक पहुंचने के लिए फुटेज और आसपास के गांवों, ढाबों व हाईवे के सीसीटीवी खंगाल रही है और लापता लड़कियों की रिपोर्ट से पहचान की कोशिश कर रही है। संदिग्ध गतिविधि पर पुलिस ने विशेष टीमें गठित कर दी हैं और लोगों से सूचना देने की अपील की है ताकि दोषियों को कड़ी सजा दिलाई जा सके। यह घटना क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था और महिला सुरक्षा पर कई सवाल खड़े करती है; पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है और जल्द सच सामने लाने का दावा कर रही है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
1
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
102
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report