Back
यमुनानगर के टापू कमालपुर में दुल्हन हेलीकॉप्टर से पहुंची, इतिहास बना
KSKULWANT SINGH
Nov 26, 2025 07:34:41
Yamuna Nagar, Haryana
यमुनानगर जिले के टापू कमालपुर गांव में पहली बार दुल्हन हेलीकॉप्टर से आई। आसमान से दुल्हन का आगमन देखने के लिए बच्चों से बुजुर्गों तक पूरा गांव उमड़ पड़ा और हर कोई अपने मोबाइल फोन से इस पल को कैद करने में जुट गया। गंगाली छुटमलपुर की नैना का विवाह टापू कमालपुर के दिलीप सिंह राणा के पुत्र पृथ्वी सिंह राणा से हुआ। दूल्हा पृथ्वी सिंह ने अपनी दुल्हन को लाने के लिए न घोड़ी रथ चुना और न ही लग्जरी कार, बल्कि सीधे हेलीकॉप्टर बुक कर लिया। हेलीकॉप्टर जैसे ही गांव के पास बने हेलिपैड पर उतरा, तालियों की गूंज से पूरा इलाका गूंज उठा। पृथ्वी सिंह किसान परिवार से ताल्लुक रखते हैं और यमुनानगर की प्रसिद्ध लकड़ मंडी में आढ़त का काम करते हैं। उनके पिता दिलीप सिंह राणा और ताऊजी पहले यमुनानगर लकड़ मंडी के प्रधान रह चुके हैं। ग्रामीणों के अनुसार परिवार की अच्छी आर्थिक स्थिति की वजह से यह शाही अंदाज संभव हो सका। ग्रामीणों ने बताया कि गांव के इतिहास में यह पहला मौका है, जब किसी दुल्हन का स्वागत हेलीकॉप्टर से हुआ हो।
बच्चे बार-बार चिल्ला रहे थे, दुल्हन हेलीकॉप्टर में आई। टापू कमालपुर के लोगों का कहना है कि यह शादी गांव के लिए गर्व की बात है और आने वाली कई पीढ़ियां तक 'आसमान से आई दुल्हन' की कहानी सुनाई जाती रहेगी। इस दौरान सुरक्षा के लिहाज से पुलिस भी मौके पर तैनात रही।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
KCKumar Chandan
FollowNov 26, 2025 07:38:1792
Report
RKRaj Kishore
FollowNov 26, 2025 07:38:0257
Report
VRVIJAY RANA
FollowNov 26, 2025 07:37:4271
Report
RKRupesh Kumar
FollowNov 26, 2025 07:37:1767
Report
SYSHRIPAL YADAV
FollowNov 26, 2025 07:36:5736
Report
VCVikash Choudhary
FollowNov 26, 2025 07:36:45Noida, Uttar Pradesh:नशामुक्ति दिवस पर हम सबको हर प्रकार के नशे से दूर रहने का संकल्प लेना चाहिए।
नशामुक्त समाज के निर्माण में अपनी भूमिका निभाते हुए हम सभी मिलकर बिहार को समृद्ध, स्वस्थ और खुशहाल बनाएं。
62
Report
VCVikash Choudhary
FollowNov 26, 2025 07:34:03Noida, Uttar Pradesh:सभी देशवासियों को संविधान दिवस के अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं। भारतीय संविधान के निर्माण से जुड़े महान स्वतंत्रता सेनानियों एवं विद्वानों को सादर नमन।
16
Report
AMAjay Mehta
FollowNov 26, 2025 07:33:5288
Report
SKSundram Kumar
FollowNov 26, 2025 07:33:22102
Report
DGDeepak Goyal
FollowNov 26, 2025 07:32:08105
Report
DDDeepak Dwivedi
FollowNov 26, 2025 07:31:51Gwalior, Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल
युवक की हत्या का मामला आया सामने
हत्या के कारण क्षेत्र में फैली सनसनी
तड़के थाने के सामने युवक की हत्या
गौतम नगर पुलिस मौके पर मौजूद
109
Report
RVRajat Vohra
FollowNov 26, 2025 07:31:3771
Report