Back
क्षतिपूर्ति पोर्टल विवाद में 6 पटवारियों के निलंबन के विरोध में हरियाणा में हड़ताल की चेतावनी
KSKULWANT SINGH
Feb 02, 2026 08:49:29
Yamuna Nagar, Haryana
हरियाणा में 6 पटवारियों के निलंबन के विरोध में हरियाणा के पटवारी-कानूनगो हड़ताल पर, क्षतिपूर्ति पोर्टल विवाद: निलंबन रद्द न होने पर 2 फरवरी से अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी. एंकर : हरियाणा में क्षतिपूर्ति पोर्टल पर फसल खरीफ खराबा वेरिफिकेशन को लेकर बड़ा विवाद चल रहा है। इस मामले में 6 पटवारियों को निलंबित किए जाने के विरोध में पूरे प्रदेश के पटवारी और कानूनगो एकजुट हो गए हैं। दी रेवेन्यू पटवार एवं कानूनगो एसोसिएशन हरियाणा ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि निलंबन रद्द नहीं किया गया तो प्रदेशव्यापी आंदोलन किया जाएगा। वीओ : एसोसिएशन का कहना है कि फसल खराबा वेरिफिकेशन के दौरान एक ही फोटो को अलग-अलग खसरा नंबर पर अपलोड करने का आरोप लगाकर 6 पटवारियों को निलंबित किया गया है। जबकि यह प्रक्रिया पूरे प्रदेश में व्यावहारिक मजबूरी के कारण अपनाई जाती रही है। हर खसरा नंबर पर जाकर अलग-अलग फोटो लेना संभव नहीं है और यह बात सभी अधिकारी जानते हैं। एसोसिएशन की ओर से बताया गया कि इस संबंध में 8 दिसंबर 2025 को पूरे प्रदेश के पटवारियों और कानूनगों ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भेजा था। इसके बाद एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री से मिलने का समय भी मांगा, लेकिन अब तक न तो निलंबन रद्द हुआ है और न ही कोई सुनवाई हुई है। बाइट : अवतार सिंह, कानूनगो एसोसिएशन पदाधिकारी – “सरकार ने केवल 6 पटवारियों को बलि का बकरा बनाया है, जबकि यह काम पूरे सिस्टम में होता रहा है। यदि जल्द न्याय नहीं मिला तो हम मजबूर होकर आंदोलन करेंगे।” वीओ : 15 जनवरी 2026 को जींद में हुई राज्य कार्यकारिणी की बैठक में फैसला लिया गया कि यदि 29 जनवरी तक निलंबन वापस नहीं लिया गया तो 30 जनवरी को सांकेतिक धरना दिया जाएगा। इसके बाद भी मांगें नहीं मानी गईं तो 2 फरवरी से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू होगी। Last वीओ -- अब देखना होगा कि सरकार इस चेतावनी को कितनी गंभीरता से लेती है, क्योंकि यदि पटवारी और कानूनगो हड़ताल पर जाते हैं तो प्रदेशभर में राजस्व कार्य पूरी तरह ठप हो सकता है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
0
Report
MDMahendra Dubey
FollowFeb 15, 2026 16:48:520
Report
RRRikeshwar Rana
FollowFeb 15, 2026 16:48:310
Report
CSChandrashekhar Solanki
FollowFeb 15, 2026 16:48:180
Report
AKAtul Kumar Yadav
FollowFeb 15, 2026 16:48:050
Report
DKDARSHAN KAIT
FollowFeb 15, 2026 16:47:410
Report
PKPRASHANT KUMAR1
FollowFeb 15, 2026 16:46:590
Report
JCJitendra Chaudhary
FollowFeb 15, 2026 16:46:470
Report
BKBRAJESH KUMAR
FollowFeb 15, 2026 16:46:140
Report
DDDHANANJAY DWIVEDI
FollowFeb 15, 2026 16:45:550
Report
DDDHANANJAY DWIVEDI
FollowFeb 15, 2026 16:45:430
Report
RSRUPENDRA SHRIWASTVA
FollowFeb 15, 2026 16:45:220
Report
0
Report