Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Sonipat131001

सोनीपत: 250 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर किसान तीन दिन से धरने पर, जमीन की मांग

JRJAIDEEP RATHEE
Mar 26, 2026 10:30:14
Sonipat, Haryana
सोनीपत के गांव आसावरपुर में किसान सुनील तीसरे दिन भी 250 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा हुआ है। वह करीब 48 घंटे से वह लगातार टावर पर बैठा है। किसान और उसका पूरा परिवार अपनी मांगों पर अड़ा हुआ है कि जब तक उन्हें दूसरी जगह जमीन नहीं दी जाती, वह नीचे नहीं उतरेगा। किसान ने 24 मार्च मंगलवार दोपहर से अब तक कुछ खाया-पिया नहीं है। जिन्होंने 2 रात टावर पर ही गुजारी है। इधर किसानों ने सरकार के खिलाफ धरना देना शुरू कर दिया है।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
KSKartar Singh Rajput
Mar 26, 2026 11:36:03
Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर ब्रेकिंग घर के बाहर गाड़ी रखने को लेकर हुए झगड़े में पिता-मां और लड़कियों से मारपीट, घटना का वीडियो आया सामने, वीडियो में सड़क पर मारपीट करते नजर आए युवक ग्वालियर के महाराजपुर थाना क्षेत्र के दीनदयाल नगर की घटना घटना में तीन से चार आरोपियों द्वारा सीबीआई में डेपुटेशन पर पदस्थ एसआई आर के भारद्वाज और उनकी पत्नी और बच्चियों के साथ की गई मारपीट 24 तारीख की सुबह 8:30 की बताई गयी घटना मारपीट करने वाले आरोपियों के नाम नाम सुनील शर्मा, कुलदीप शर्मा, अशोक राजवत और उसका बेटा ध्रुव राजवत बताए गए महाराजपुर थाना पुलिस ने अभी क्रॉस मामला किया है दर्ज मारपीट का शिकार हुए चार लोगों के खिलाफ महाराजपुर थाना पुलिस ने दर्ज किया क्रॉस मामला
0
comment0
Report
DRDamodar Raigar
Mar 26, 2026 11:35:47
0
comment0
Report
ASArvind Singh
Mar 26, 2026 11:35:37
Sawai Madhopur, Rajasthan:रामनवमी के पावन पर्व पर आज सवाई माधोपुर में श्रीराम की भव्य शोभायात्रा निकाली गई , बजरिया क्षेत्र में रेलवे स्टेशन स्थित श्रीराम-जानकी मंदिर से भगवान श्रीराम की भव्य शोभायात्रा आरंभ हुई ,जो शहर के मुख्य मार्गो से होते हुवे गुजरी , शोभायात्रा में “जय श्रीराम” के जयकारे गूंजते रहे। पैदल युवा हाथों में श्रीराम पताका लिए लहराते, बाइकों पर सवार युवा जयकारे लगाते तथा वाहनों में सवार श्रद्धालु भारी संख्या में शोभायात्रा में शामिल हुए। शोभायात्रा का जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर एवं शीतल पेय व अल्पाहार भेंट कर स्वागत किया। डीजे पर बजते भगवान श्रीराम के भजनों पर शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालु जयकारे लगाते चलते रहे । शोभायात्रा के साथ पुलिस लवाजमा सुरक्षा की दृष्टि से तैनात रहा। इस दौरान कृषि मंत्री डॉक्टर किरोडी लाल मीणा ने भगवान श्रीराम-जानकी की आरती कर शोभायात्रा को रवाना किया । कार्यक्रम संयोजक गिरीश शर्मा ने बताया कि महंत श्री रामदास महाराज के सानिध्य में कृषि एवं उद्यानिकी मंत्री एवं स्थानीय विधायक डॉ. किरोड़ी लाल मीना ने रेलवे स्टेशन परिसर स्थित श्रीराम-जानकी मंदिर से भगवान श्रीराम-जानकी की पूजा अर्चना कर शोभायात्रा को रवाना किया। इसके बाद शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालु डीजे पर बजते भगवान श्रीराम के भजन व गीतों पर पैदल एवं 50 बाइक, चार जिप्सी, चार केंटर में सवार होकर हाथों में भगवा पताका लिए “जय श्रीराम” के नारे लगाते रवाना हुए। शोभायात्रा में चार सजीव झांकियां भी सजाई गई। शोभायात्रा का बजरिया में जगह-जगह रंगोली बनाकर, शीतल पेय वितरित कर, पुष्प एवं इत्र वर्षा कर व्यापार मंडल एवं आमजन द्वारा स्वागत द्वार अभिनंदन किया। शोभायात्रा श्री राम-जानकी मंदिर से प्रारंभ होकर सिटी मॉल, टोंक बस स्टैंड, मुख्य बाजार बजरिया, शर्मा होटल चौराहार, पुरानी ट्रक यूनियन, अंबेडकर सर्किल, गौतम आश्रम, टोंक रोड, अग्रसेन सदन, गणेश होटल चौराहा, हमीर सर्कल, अनाज मंडी रोड, आलनपुर सर्किल, जिला अस्पताल, भैरू दरवाजा, शहर मुख्य बाजार होते हुए श्री दंडवीर हनुमान मंदिर पहुंची, जहां शोभायात्रा का समापन सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ कर किया गया। शोभा यात्रा में सजीव झांकियां आकर्षण का केन्द्र रही। श्रीराम शोभायात्रा में श्री राम दरबार, भारत माता, भगवान शिव व हनुमान आदि की झांकियां सुसज्जित वाहनों में आकर्षण का केंद्र रही शोभायात्रा के लिए बाजार को भगवा चुनरी और पताकाओं से सजाया गया और स्वागत द्वार बनाए गए।
0
comment0
Report
KHKHALID HUSSAIN
Mar 26, 2026 11:35:13
Srinagar, :भगवान राम के जन्मदिन के जश्न के दौरान नब्बे के दशक से पहले के नज़ारे देखने को मिले। कड़ी सुरक्षा के बीच श्रीनगर के मशहूर घंटाघर से शोभा यात्रा निकली, जिसमें भक्त नाचते-गाते हुए निकले।\n\nराम नवमी के मौके पर श्रीनगर में कड़ी सुरक्षा के बीच एक बड़ी शोभा यात्रा निकाली गई, जिसमें कश्मीरी पंडितों ने लाल चौक, रीगल चौक और हब्बा कदल जैसे शहर के खास इलाकों से जुलूस निकाला। यात्रा कथलेश्वर मंदिर टंकीपोरा हब्बा कदल से शुरू हुई, जो लाल चौक, घंटाघर, बारबर शाह और हरि सिंह हाई स्ट्रीट जैसे इलाकों से गुज़री।\n\nभगवान राम के जन्म का जश्न मनाता है और नौ दिन के नवरात्रि त्योहार के आखिर में कश्मीर में शांति और एकता का संदेश फैलाता है।\n\nजम्मू-कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ ने शोभा यात्रा के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की थी। यह यात्रा श्रीनगर के पुराने शहर के जैनदार मोहल्ला से शुरू हुई और शहर के व्यापारिक केंद्र लाल चौक, हब्बाकदल, बर्बरशाह, हरि सिंह हाई स्ट्रीट और जहांगीर चौक से गुजरने के बाद श्रीनगर के टंकीपोरा इलाके में समाप्त हुई। नाचते-गाते चल रहे भक्तों को अन्य धर्मों के लोगों ने शुभकामनाएं दीं और बधाई दी।\n\nयह यात्रा पिछले 16 सालों से मनाई जा रही है। पहले घाटी में आतंकवाद बढ़ने के कारण इसे रोक दिया गया था, लेकिन अब स्थिति सामान्य है।\n\nभक्त संदीप ने कहा, “हम शांति और भाईचारे के लिए प्रार्थना करते हैं। यात्रा निकालते समय स्थानीय लोग हमेशा हमारा बहुत समर्थन करते हैं। यात्रा की सजावट मुसलमानों द्वारा की जाती है। हम कश्मीर, देश और दुनिया भर में शांति के लिए प्रार्थना करते हैं और आशा करते हैं कि कश्मीर में कोई आतंक न हो और लोग शांति से रहें।” \n\nआयोजकों ने श्रीनगर में जुलूस निकालने में समर्थन के लिए कश्मीरी पंडितों और मुसलमानों दोनों का आभार व्यक्त किया। विदेश में रहने वाले कश्मीरी पंडित भी जुलूस का हिस्सा बनने आए थे और उन्होंने 90 के दशक से पहले के दृश्य को याद किया। \n\nएक भक्त अशोक कुमार ने कहा कि हम नब्बे के दशक से पहले के दृश्य देख रहे हैं, जैसा कि इस दिन कश्मीर में होता था, और हमें उम्मीद है कि भविष्य उज्ज्वल होगा और भाईचारा फिर से जन्म लेगा। \n\nभक्तों के चार बाइट्स \nपरंपरा को फिर से जीवंत करने वाले इस जुलूस में पारंपरिक पोशाक और "हरे राम हरे राम" के नारे शामिल हैं, साथ ही शांतिपूर्ण उत्सव सुनिश्चित करने के लिए कड़ी सुरक्षा के प्रबंध किए गए थे।\nउत्साही भक्तों के साथ प्रतिष्ठित घंटाघर से WT.
0
comment0
Report
ATANKUR TYAGI
Mar 26, 2026 11:34:58
Mumbai, Maharashtra:रामनवमी से पहले मालवणी में बवाल! भगवा झंडे लगाने को लेकर तनाव, आज शाम शोभायात्रा में शामिल होंगे किरीट सोमैया मंगलवार रात को मुंबई के मालवणी इलाके में राम नवमी की तैयारी में जुटे रामभक्त इलाके में पताके और झंडे लगा रहे थे तभी इलाके की एक मस्जिद के सामने की सड़क पर झंडे लगाने जाने के विरोध में दो गुटों में टकराव देखने मिला। घटना के बाद इलाके में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हिंदू पक्ष का आरोप है कि पुलिस ने रामभक्तों के साथ दुर्व्यवहार किया और उन्हें हिरासत में लिए जिसके कुछ समय बाद उन्हें छोड़ दिया गया। सकल हिंदू समाज की ओर से इस विषय में मुस्लिम पक्ष के कुछ लोगों के ख़िलाफ़ धमकाने और हमला करने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज की गई है। आज शाम मालवणी में निकलने वाली रामनवमी शोभायात्रा में बीजेपी नेता किरीट सोमैया भी शामिल होंगे。
0
comment0
Report
RSRajkumar Singh
Mar 26, 2026 11:34:32
Hajipur, Bihar:खबर वैशाली के हाजीपुर से है, जहाँ कल होने वाले रामनवमी पर्व को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रहा है। वैशाली के एसपी विक्रम सिहाग ने पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए व्यापक सुरक्षा व्यवस्था लागू कर दी है। जिले के सभी संवेदनशील इलाकों समेत प्रमुख चौक-चौराहों पर पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। रामनवमी जुलूस के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए पुलिस द्वारा सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन कैमरों से लगातार निगरानी की जाएगी। हाजीपुर शहर में विशेष सतर्कता बरती जा रही है। सभी अनुमंडलों के एसडीपीओ अपनी-अपनी पुलिस टीम के साथ लगातार फ्लैग मार्च कर लोगों में सुरक्षा का भरोसा दिला रहे हैं। एसपी के निर्देश पर पुलिस लाइन में जवानों को विशेष ब्रीफिंग दी गई है ताकि किसी भी तरह की अनहोनी की स्थिति से तुरंत निपटा जा सके। सुरक्षा के लिहाज से वाटर कैनन समेत दंगा नियंत्रण से जुड़े सभी उपकरणों को भी तैयार रखा गया है। पूरे जिले में बिहार पुलिस के साथ-साथ होमगार्ड के जवानों और अन्य सुरक्षा बलों की भी तैनाती की गई है। प्रशासन ने आम लोगों से अपील की है कि रामनवमी पर्व को आपसी भाईचारे और शांति के साथ मनाएं तथा किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें।
0
comment0
Report
JAJhulan Agrawal
Mar 26, 2026 11:33:44
Ramgarh Cantonment, Jharkhand:एंकर वीओ - चैत्र नवरात्र में महाअष्टमी की विशेष तिथि पर रामगढ़ के रजरप्पा सिद्धपीठ में लगी श्रद्धालुओं की भीड़, मंगल कामना को लेकर दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं ने की पूजा अर्चना। वीओ - बासंतिक नवरात्र में महाअष्टमी के अवसर पर रामगढ़ के रजरप्पा स्थित प्रदेश के इकलौते सिद्ध पीठ माँ छिन्नमस्तिके मंदिर में आज सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ देखी गई। इस विशेष तिथि में प्रदेश के विभिन्न जगहों सहित पड़ोसी प्रदेश के भी श्रद्धालुओं ने आज पूजा अर्चना कर माँ से मंगल कामना किया है। इस मौके पर पूरे मंदिर को कोलकाता से आए करीब दो दर्जन कारीगरों की टीम ने विशेष रूप से साज सज्जा की है जिसमें पूरे देश के विभिन्न जगहों से आए फूलों का इस्तेमाल हुआ है। इस मौके पर पिछले कई वर्षों से लगातार पूजा अर्चना करने आ रहे हैं बोकारो पेटरवार के एक श्रद्धालु नीरज नायक बताते हैं कि मंदिर में काफी भीड़ होने के बावजूद प्रशासन और मंदिर न्यास समिति की काफी अच्छी व्यवस्था है जिससे श्रद्धालु तुरंत मां का दर्शन कर पा रहे हैं हमने मां से अपने राज्य के सभी निवासियों के लिए सुख और समृद्धि मांगा है.....बाईट...नीरज नायक ( श्रद्धालु, पेटरवार बोकारो ) राज्य की राजधानी रांची से आए एक श्रद्धालु ने बताया कि यहां की व्यवस्था काफी अच्छी है हमने अपने लिए एक संतान की मां से कामना किया है.....बाईट....हिमांशु कुमार ( श्रद्धालु रांची ) एक महिला स्थानीय श्रद्धालु ने बताया कि यहां की व्यवस्था बहुत ही अच्छी है चैत्र नवरात्रि के महाअष्टमी पर हम लोग आज शामिल हुए हैं और बहुत ही अच्छे तरीके से पूजा अर्चना किए हैं....बाईट...रूबी कुमारी ( श्रद्धालु रामगढ़ ) महा अष्टमी की विशेष तिथि पर बात करते हुए यहां के प्रमुख पुजारी सुबोध पंडा ने बताया कि बासंतिक नवरात्र में माँ के मंदिर को बहुत ही खूबसूरत फूलों से सजाया गया है, देवी के दरबार में भक्तों की विशेष व्यवस्था है पंचवटी में भंडारा का आयोजन किया गया है यह सभी मंदिर न्यास समिति की ओर से की गई व्यवस्था है.....बाईट....सुबोध पंडा ( प्रमुख पुजारी, मंदिर न्यास समिति, रजरप्पा )
0
comment0
Report
MSMrinal Sinha
Mar 26, 2026 11:33:27
Koderma, Hazaribagh, Jharkhand:झारखंड के गिरिडीह जिले में पहला ऐसा मंदिर है जहां हनुमान जी की दो प्रतिमा स्थापित हैं. प्राचीन कुटिया मंदिर का इतिहास गौरवशाली है. राज्य का यह पहला मंदिर है जहां हनुमान जी की दो प्रतिमा स्थापित हैं. नागा साधुओं ने पहाड़ के नीचे करीब 250 वर्ष पूर्व एक ऐसा मंदिर स्थापित किया था. मंदिर बनने के बाद लोगों ने इंजीनियर और पहलवानों को बुलाकर हनुमान जी की प्रतिमा को उठाकर मंदिर निर्माण करने का प्रयास किया लेकिन प्रतिमा हिली नहीं. इसके बाद लोग पहाड़ के नीचे स्थित कुटिया में जाकर हनुमान जी का दर्शन करते थे. इसके बाद नीचे भव्य मंदिर बनाकर ऊपर नया हनुमान मंदिर स्थापित किया गया. रामनवमी के मौके पर यहां न सिर्फ गिरिडीह बल्कि दूर-दराज से श्रद्धालु पूजा के लिए पहुंचते हैं और माथा टेकते हैं. अखाड़ा कमिटी के नीलकमल भारतीया ने बताया कि 250 वर्ष पूर्व नागा साधुओं ने बालाजी की प्रतिमा स्थापना कर पूजा शुरू की थी. पूजा शुरू होने के बाद नागा साधु दिखाई नहीं दिए. 75 साल तक लोग कुटिया बनाकर पूजा करते रहे. इस बार रामनवमी में यहां से भव्य झांकी निकलेगी जिसमें बाहर से कलाकार शामिल होंगे. झांकी यूनिक रहेगी.
0
comment0
Report
DKDeepesh Kumar
Mar 26, 2026 11:32:46
0
comment0
Report
NPNavratan Prajapat
Mar 26, 2026 11:32:36
Churu, Rajasthan:विधानसभा क्षेत्र तारानगर जिला चुरू तारानगर चूरू उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा के मुख्यतिथ्य व पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र सिँह राठौड़ की अध्यक्षता में तारानगर के माँ जालपा देवी राजकीय महाविद्यालय में लोकार्पण एवं भामाशाह सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन हुआ जिसमें बैरवा व राठौड़ ने भामाशाह द्वारा लाखों रुपये की लागत से बनवाये गए विज्ञान भवन के नवनिर्मित कक्षा कक्षों का रिबन काटकर उद्धघाटन किया। राठौड़ ने कहा गोयल परिवार ने महाविद्यालय के बच्चों के लिए जो कार्य किया है वो जन्मो जन्मों तक याद रखा जाएगा। बैरवा ने कहा भामाशाह परिवार द्वारा जो कार्य करवाये गए है वो अवर्णिनीय है इनका जितना धन्यवाद किया जाए उतना कम है। अतिथियों ने माला, साफा, शॉल व मोमेंटो से गोयल परिवार का भव्य स्वागत किया। इस मौके पर नागर दास तपोवन, चूरू विधायक हरलाल सहारण, पदम् भूषण देवेंद्र झाझड़िया, जिलाध्यक्ष बसंत शर्मा, विधायक प्रत्याशी राकेश जांगिड़, पूर्व चेयरमेन जसवंत स्वामी, समाज सेवी श्री कुमार लाखोटिया, गोपाल शरण गर्ग, श्याम सुंदर चाचान, शहर अध्यक्ष अनूप खंडेलवाल सहित महाविद्यालय के सैकड़ों बच्चे व अन्य लोग मौजूद रहे। बाइट:- राजेंद्र राठौड़ पूर्व नेता प्रतिपक्ष
0
comment0
Report
BSBHARAT SHARMA
Mar 26, 2026 11:32:10
Amritsar, Punjab:ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ: ਪੁੱਤਰ ਦੀ ਤਲਾਸ਼ ‘ਚ ਦਰ-ਦਰ ਭਟਕ ਰਿਹਾ ਪਰਿਵਾਰ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਦੇ ਪਿੰਡ ਜਗਦੇਵ ਕਲਾਂ ਦਾ ਇੱਕ ਪਰਿਵਾਰ ਆਪਣੇ ਲਾਪਤਾ ਪੁੱਤਰ ਨੂੰ ਲੱਭਣ ਲਈ ਦਰ-ਦਰ ਦੀਆਂ ਠੋਕਰਾਂ ਖਾ ਰਿਹਾ ਹੈ。 ਮਿਲੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਅਨੁਸਾਰ, ਸਾਲ 2024 ਵਿੱਚ ਲਖਬੀਰ ਸਿੰਘ ਆਪਣੀ ਪਤਨੀ ਕਵਲਜੀਤ ਕੌਰ ਨਾਲ ਦੁਬਈ ਗਿਆ ਸੀ। ਪਰ ਹੁਣ ਹਾਲਾਤ ਇਹ ਹਨ ਕਿ ਕਵਲਜੀਤ ਕੌਰ ਤਾਂ ਵਾਪਸ ਭਾਰਤ ਆ ਗਈ ਹੈ, ਜਦਕਿ ਲਖਬੀਰ ਸਿੰਘ ਦਾ ਅਜੇ ਤੱਕ ਕੋਈ ਵੀ ਅਤਾ-ਪਤਾ ਨਹੀਂ ਲੱਗਿਆ。 ਲਖਬੀਰ ਸਿੰਘ ਦੇ ਪਿਤਾ ਦੇਸ਼ਾਂ ਸਿੰਘ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਆਪਣੇ ਪੁੱਤਰ ਅਤੇ ਉਸ ਦੀ ਪਤਨੀ ਨੂੰ ਦੁਬਈ ਤੋਂ ਇਟਲੀ ਭੇਜਣ ਲਈ ਇੱਕ ਏਜੰਟ ਨੂੰ ਲਗਭਗ 18 ਲੱਖ ਰੁਪਏ ਦਿੱਤੇ ਸਨ। ਦੋਵੇਂ ਦੁਬਈ ਤਾਂ ਪਹੁੰਚ ਗਏ, ਪਰ ਕੁਝ ਹੀ ਦਿਨਾਂ ਬਾਅਦ ਲਖਬੀਰ ਸਿੰਘ ਅਚਾਨਕ ਲਾਪਤਾ ਹੋ ਗਿਆ。 ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਲਖਬੀਰ ਦੀ ਪਤਨੀ ਵੱਲੋਂ ਦੁਬਈ ਪੁਲਿਸ ਕੋਲ ਰਿਪੋਰਟ ਦਰਜ ਕਰਵਾਈ ਗਈ ਸੀ, ਪਰ ਉਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਉਹ ਭਾਰਤ ਵਾਪਸ ਆ ਗਈ। ਹੈਰਾਨੀ ਦੀ ਗੱਲ ਇਹ ਰਹੀ ਕਿ ਉਹ ਆਪਣੇ ਸਸੁਰਾਲ ਨਾ ਜਾ ਕੇ ਆਪਣੇ ਪੇਕੇ ਚਲੀ ਗਈ ਅਤੇ ਲਖਬੀਰ ਸਿੰਘ ਤੋਂ ਤਲਾਕ ਲਈ ਦਬਾਅ ਬਣਾਉਣ ਲੱਗੀ。 ਦੇਸ਼ਾਂ ਸਿੰਘ ਦਾ ਦੋਸ਼ ਹੈ ਕਿ ਕਵਲਜੀਤ ਕੌਰ ਨੇ ਤਲਾਕ ਤੋਂ ਪਹਿਲਾਂ ਹੀ ਦੂਜੇ ਵਿਆਹ ਦੀਆਂ ਤਿਆਰੀਆਂ ਸ਼ੁਰੂ ਕਰ ਦਿੱਤੀਆਂ। ਵਿਰੋਧ ਵਧਣ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਉਹ ਮੁੜ ਦੁਬਈ ਚਲੀ ਗਈ ਅਤੇ ਉੱਥੋਂ ਲਖਬੀਰ ਸਿੰਘ ਦਾ ਇੱਕ ਡੈਥ ਸਰਟੀਫਿਕੇਟ ਭੇਜਿਆ, ਜਿਸਨੂੰ ਪਰਿਵਾਰ ਜਾਲੀ ਕਰਾਰ ਦੇ ਰਿਹਾ ਹੈ。 ਪਰਿਵਾਰ ਦਾ ਕਹਿਣਾ ਹੈ ਕਿ ਉਹਨਾਂ ਨੂੰ ਅਜੇ ਤੱਕ ਇਹ ਵੀ ਨਹੀਂ ਪਤਾ ਕਿ ਲਖਬੀਰ ਸਿੰਘ ਜਿੰਦਾ ਹੈ ਜਾਂ ਮਰ ਚੁੱਕਾ ਹੈ। ਇਸ ਮਾਮਲੇ ਵਿੱਚ ਪਰਿਵਾਰ ਨੇ Sant Balbir Singh Seechewal ਨਾਲ ਵੀ ਸੰਪਰਕ ਕੀਤਾ ਹੈ ਅਤੇ ਮੰਗ ਕੀਤੀ ਹੈ ਕਿ ਉਹਨਾਂ ਦੇ ਪੁੱਤਰ ਬਾਰੇ ਸੱਚਾਈ ਸਾਹਮਣੇ ਲਿਆਈ ਜਾਵੇ। ਲਖਬੀਰ ਸਿੰਘ ਦੇ ਪਿਤਾ ਦੇਸ਼ਾ ਸਿੰਘ ਨੇ ਸਰਕਾਰ ਦੇ ਅੱਗੇ ਮੰਗ ਕੀਤੀ ਕਿ, ਸਾਨੂੰ ਸਾਡੇ ਬੱਚੇ ਦੇ ਬਾਰੇ ਕੋਈ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੱਤੀ ਜਾਵੇ ਨਹੀਂ ਤਾਂ ਕਵਲਜੀਤ ਕੌਰ ਦੇ ਖਿਲਾਫ ਮਾਮਲਾ ਦਰਜ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇ "ਸਾਨੂੰ ਇਹ ਵੀ ਨਹੀਂ ਪਤਾ ਕਿ ਸਾਡਾ ਮੁੰਡਾ ਜਿੰਦਾ ਹੈ ਜਾਂ ਮਰ ਗਿਆ। ਅਸੀਂ ਹਰ ਦਰਵਾਜ਼ਾ ਖੜਕਾ ਰਹੇ ਹਾਂ, ਪਰ ਅਜੇ ਤੱਕ ਕੋਈ ਸੁਣਵਾਈ ਨਹੀਂ ਹੋਈ।"
0
comment0
Report
DKDeepesh Kumar
Mar 26, 2026 11:30:58
Noida, Uttar Pradesh:देहरादून, उत्तराखंड: कांग्रेस नेता हरीश रावत ने मध्य पूर्व में चल रहे संघर्ष पर कहा, "ये अत्यधिक चिंताजनक स्थिति है... एक सभ्यता का विनाश हो रहा है। एक प्राचीन सभ्यता नष्ट हो, ये किसी भी प्रकार से दुनिया के हित में नहीं है। सारी दुनिया की अर्थव्यवस्था इससे चरमरा जाएगी और भारत जैसी अर्थव्यवस्था के ऊपर इसका जबरदस्त दुष्प्रभाव पड़ेगा। हम सिस्टम के संकोच या डर में यदि इस समय गलत को गलत नहीं कहेंगे, अगुवाई नहीं करेंगे तो भारत अपनी महत्वपूर्ण भूमिका को खो देगा... मैं देश के प्रतिपक्ष को बधाई देता हूं जिन्होंने कहा है कि इस स्थिति से मुकाबला करने के लिए सरकार जो भी कदम उठाएगी हम उसके साथ हैं।"
0
comment0
Report
ASAkhilesh Sharma
Mar 26, 2026 11:30:39
Dungarpur, Rajasthan:रामनवमी पर डूंगरपुर शहर राममय हो गया। शोभायात्रा Hindu संगठनों की ओर से निकाली गई। शहर के बादल महल से घोड़े और बग्गियों पर माथे पर साफा बांधकर युवा और बच्चे सवार हुए। बग्गियों में प्रभु श्रीराम, सीता, लक्ष्मण, हनुमान जी, शिवजी, पार्वती की जीवंत झांकियां दिखाई दीं। डीजे और बैंड पर रामधुनों पर युवा नाचते गाते हुए नजर आएं। शोभायात्रा शहर के शास्त्री कॉलोनी रोड, पुराना बस स्टैंड, तहसील चौराहा, गैपसागर की पाल, पुराना शहर से होकर वापस गैपसागर की पाल पहुंचा। रास्ते में स्वागत के लिए 100 से ज्यादा जगहों पर स्वागत द्वार लगाए गए। कई जगह पुष्प वर्षा और गुलाल के साथ स्वागत हुआ। जयश्रीराम के जयकारे गूंज उठे। शोभायात्रा के रास्ते में ठन्डे पानी, छाछ, शरबत, सलाद और नाश्ते की स्टॉल भी मौजूद थीं। कई संगठनों ने शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं की सेवा का काम किया। शोभायात्रा के दौरान बच्चों ने अखाड़े का प्रदर्शन भी किया।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top