Back
रेवाड़ी के गुड़ बाजार में पांच लाख की चोरी: CCTV में तीन युवक कैद
NZNaveen Zee
Mar 16, 2026 09:25:23
Rewari, Haryana
रेवाड़ी में दुकान से 5 लाख रुपए चोरी, CCTV में कैद.... सुबह सवा 5 बजे बाइक पर आए 3 युवक.... रेवाड़ी के गुड़ बाजार में सोमवार सुबह अज्ञात चोरों ने एक दुकान का ताला तोड़कर पांच लाख रुपये की नकदी चोरी कर ली। वारदात से बाजार के दुकानदारों में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के व्यापारी मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। शहर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। चोरी की सीसीटीवी सामने आई है। पुलिस जांच में सामने आया कि चोरों ने वारदात को सुबह करीब 5:14 बजे अंजाम दिया। सीसीटीवी फुटेज में तीन युवक बाइक पर सवार होकर दुकान के बाहर आते दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने दुकान का ताला और शटर तोड़कर अंदर प्रवेश किया और नकदी लेकर फरार हो गए।
रेवाड़ी के गुड़ बाजार में यह दुकान रेवाड़ी निवासी ऋषभ जैन और शिखर चंद जैन की है। दोनों भाई विवाह और अन्य समारोहों के लिए नोटों की माला बनाने का काम करते हैं। उन्होंने बताया कि दुकान में माला बनाने के लिए पांच लाख रुपये के नए नोटों की गड्डियां रखी हुई थीं। चोर ताला तोड़कर दुकान में घुसे और नकदी लेकर फरार हो गए। गुड़ बाजार में इससे पहले भी चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं। कुछ दिन पहले एक कपड़े की दुकान में चोरी हुई थी, जिसमें गुरुग्राम से आई चार महिलाओं ने कपड़ा खरीदने के बहाने चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। दुकानदारों ने उन्हें रंगे हाथों पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया था।
अब एक और दुकान में चोरी की घटना से बाजार के व्यापारियों में चोरों का खौफ देखने को मिल रहा है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर रही है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। प्रधान मुकेश जैन ने कहा कि सुबह पांच बजे चौकीदारों ने ताले चैक किए। इसके बाद भी चोरी होती है तो फिर प्रशासन कहां सो रहा है। अब हमारा पूरा बाजार इकट्ठा होगा। यदि प्रशासन ने चोरों को पकड़कर चोरी का सामान बरामद नहीं किया तो फिर दुकान कोई निर्णय लेने के लिए विवश होंगे।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
VVvirendra vasinde
FollowMar 16, 2026 10:37:4619
Report
PSPradeep Soni
FollowMar 16, 2026 10:37:2024
Report
RVRaunak Vyas
FollowMar 16, 2026 10:37:0812
Report
VAVijay Ahuja
FollowMar 16, 2026 10:36:4719
Report
ASAMIT SONI
FollowMar 16, 2026 10:36:2821
Report
KLKANHAIYA LAL SHARMA
FollowMar 16, 2026 10:36:0821
Report
JSJitendra Soni
FollowMar 16, 2026 10:35:4921
Report
AAAkshay Anand
FollowMar 16, 2026 10:35:16Noida, Uttar Pradesh:BHUBANESWAR (ODISHA): BJD & BJP MLAs scuffle over taking BJD leader Naba Kishor Mallick during Rajya Sabha vote in Odisha Rajya Sabha election 2026.
22
Report
ANAnil Nagar1
FollowMar 16, 2026 10:35:06Gwalior, Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल भोपाल में जनप्रतिनिधियों एवं प्रबुद्धजनों का अभिमुखीकरण कार्यक्रम कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में आयोजित मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की उपस्थिति में कार्यक्रम कृषक कल्याण वर्ष 2026 के अंतर्गत जनप्रतिनिधियों एवं प्रबुद्धजनों का अभिमुखीकरण कार्यक्रम
20
Report
AAAkshay Anand
FollowMar 16, 2026 10:34:43Noida, Uttar Pradesh:KOLKATA (WEST BENGAL): BJP GHERAO AGAINST TMC ATTACK ON BJP WORKERS DURING BJP BRIGADE CHOLO RALLY VISUALS
0
Report
SKSandeep Kumar
FollowMar 16, 2026 10:34:340
Report
JSJitendra Soni
FollowMar 16, 2026 10:34:190
Report
AAAkshay Anand
FollowMar 16, 2026 10:34:08Noida, Uttar Pradesh:KOLKATA (WEST BENGAL): NEWLY APPOINTED KOLKATA POLICE COMMISSIONER AJAY KUMAR NAND ARRIVES AT KOLKATA POLICE HEADQUARTERS LALBAZAR AFTER ELECTION COMMISSION NOTIFICATION/ VISUALS
0
Report
NCNITIN CHAWRE
FollowMar 16, 2026 10:33:590
Report
RBRAMESH BALI
FollowMar 16, 2026 10:33:370
Report