Back
पानीपत में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टक्कर में तीन युवकों की मौत
RBRAKESH BHAYANA
Feb 16, 2026 08:20:00
Panipat, Haryana
पानीपत में दर्दनाक सड़क हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से तीन युवकों की मौके पर मौत
पानीपत के गांव नौलथा से बलाना रोड पर देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। तीनों युवक एक ही बाइक पर सवार थे, तभी किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।
फैक्ट्री में साथ काम करते थे तीनों, घर का सामान लेने निकले थे
हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान अभय सिंह, मुकेश पटेल और सौरभ के रूप में हुई है। तीनों गांव बलाना स्थित एक फैक्ट्री में कार्यरत थे। बताया जा रहा है कि वे घर का सामान लेने के लिए बाइक से निकले थे और वापसी के दौरान यह हादसा हो गया।
सौरभ मूल रूप से कानपुर का रहने वाला था, जबकि अभय सिंह और मुकेश पटेल झांसी के निवासी थे। तीनों यहां नौकरी के सिलसिले में पानीपत में रह रहे थे।
थाना इसराना क्षेत्र में हुआ हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली पर संदेह
घटना थाना इसराना क्षेत्र के अंतर्गत भड़ाणा गांव के पास हुई।
मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी सतीश कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया किसी अज्ञात वाहन से बाइक की टक्कर हुई है। फिलहाल ट्रैक्टर-ट्रॉली पर संदेह जताया जा रहा है, हालांकि अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है।
उन्होंने कहा कि,
“सूचना मिलते ही एफआईआर दर्ज कर ली गई है। सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है। आमने-सामने की टक्कर बताई जा रही है, लेकिन जब तक पुख्ता सबूत नहीं मिलते, कुछ भी स्पष्ट तौर पर नहीं कहा जा सकता।”
पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाए
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों शवों को कब्जे में लेकर पानीपत के सामान्य अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया। आगे की कार्रवाई जारी है。
बाइट सतीश कुमार डीएसपी
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
KLKANHAIYA LAL SHARMA
FollowMar 10, 2026 09:31:560
Report
SRSANDEEP RATHORE
FollowMar 10, 2026 09:31:410
Report
TCTanya chugh
FollowMar 10, 2026 09:31:290
Report
RKRohit Kumar
FollowMar 10, 2026 09:31:190
Report
DDDHANANJAY DWIVEDI
FollowMar 10, 2026 09:30:550
Report
NMNitesh Mishra
FollowMar 10, 2026 09:30:400
Report
0
Report
0
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowMar 10, 2026 09:15:530
Report
NMNITESH MAHAJAN
FollowMar 10, 2026 09:15:290
Report
DRDamodar Raigar
FollowMar 10, 2026 09:07:580
Report
RGRupesh Gupta
FollowMar 10, 2026 09:06:180
Report
OTOP TIWARI
FollowMar 10, 2026 09:06:010
Report
ADAbhijeet Dave
FollowMar 10, 2026 09:05:510
Report
RKRampravesh Kumar
FollowMar 10, 2026 09:05:390
Report