Back
बच्चों के साथ प्रताड़ना के आरोप: शिक्षा मंत्री ढांडा का सख्त एक्शन
RBRAKESH BHAYANA
Dec 04, 2025 10:45:32
Panipat, Haryana
बच्चों पर जुल्म करने वालों की खैर नहीं—शिक्षा मंत्री ढांडा का बड़ा ऐक्शन मोड!
विपक्ष हर मुद्दे पर विरोध करने को ही राजनीति समझ बैठे
पानीपत। हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने सोमवार को जनता दरबार के दौरान लोगों की समस्याएं सुनी। इसके बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने प्रदेश के निजी व सरकारी स्कूलों में सामने आ रही अनियमितताओं और बच्चों के साथ होने वाली प्रताड़ना पर कड़ा रुख अपनाते हुए साफ कहा कि दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।
शिक्षा मंत्री ने बताया कि जिन लोगों ने बच्चों के साथ छोटी या बड़ी किसी भी तरह की हरकत की है, उनके खिलाफ विभाग ने तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी है। उन्होंने कहा, “कल ही मैंने इस मामले में आदेश दिए थे। आज कार्रवाई भी हो चुकी होगी। किसी को छोड़ा नहीं जाएगा। बच्चों को प्रताड़ित करना बेहद घटिया मानसिकता है।”
मंत्री ढांडा ने कहा कि इस तरह के मामलों लगातार बढ़ रहे हैं और हर शिकायत मिलते ही शिक्षा विभाग तथा पुलिस तुरंत संज्ञान लेती है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि विभाग पर “घटना के बाद जागने” जैसे आरोप लगाना गलत है。
उन्होंने कहा, “कोई नहीं जानता कि कौन अपने मन में कैसी गंदी सोच छिपाए बैठा है। जब भी सूचना मिलती है, तत्काल कार्रवाई होती है। बच्चे हमारी धरोहर हैं, हमारे भविष्य हैं। उनके साथ निर्दयता किसी भी रूप में स्वीकार नहीं।”
मंत्री ने कहा कि निजी और सरकारी दोनों स्कूलों में स्टाफ को जागरूक करने के लिए अवेयरनेस कैंप चलाना जरूरी है। उन्होंने बताया कि जल्द ही एक कमेटी बनाकर राज्यभर में जागरूकता कार्यक्रम शुरू किए जाएंगे, ताकि स्टाफ को बच्चों से संवेदनशील व्यवहार करने के लिए प्रशिक्षित किया जा सके。
बातचीत के दौरान शिक्षा मंत्री ने विपक्ष पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि कुछ लोग हर मुद्दे पर विरोध करने को ही राजनीति समझ बैठे हैं। उन्होंने कहा, “अगर कोई विषय गंभीर हो तो उसकी जांच, उसके प्लस-माइनस देखना जरूरी होता है। लेकिन कुछ लोग इसे गलत तरीके से प्रस्तुत कर देते हैं। सरकार कभी बैकफुट पर नहीं होती, सरकार सिर्फ तथ्यों के आधार पर निर्णय लेती है।”
बाइट महिपाल ढांडा शिक्षा मंत्री
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
MSManish Sharma
FollowDec 04, 2025 11:21:470
Report
AKAjay Kashyap
FollowDec 04, 2025 11:21:290
Report
JSJitendra Soni
FollowDec 04, 2025 11:21:020
Report
HUHITESH UPADHYAY
FollowDec 04, 2025 11:20:430
Report
KCKashiram Choudhary
FollowDec 04, 2025 11:19:250
Report
ANAJAY NATH
FollowDec 04, 2025 11:19:130
Report
ASAkash Sharma
FollowDec 04, 2025 11:18:430
Report
SDSurendra Dasila
FollowDec 04, 2025 11:18:150
Report
MGMohd Gufran
FollowDec 04, 2025 11:17:480
Report
SKSandeep Kumar
FollowDec 04, 2025 11:17:270
Report
JSJitendra Soni
FollowDec 04, 2025 11:17:070
Report
PSPramod Sharma
FollowDec 04, 2025 11:16:350
Report
PSPrashant Shukla
FollowDec 04, 2025 11:16:130
Report
DDDeepak Dwivedi
FollowDec 04, 2025 11:12:310
Report
KKKamal Kumar
FollowDec 04, 2025 11:12:070
Report