Back
हरियाणा के स्कूलों में वंदे मातरम का कार्यक्रम, 14 नवंबर तक चलता रहेगा
RBRAKESH BHAYANA
Nov 07, 2025 09:35:09
Panipat, Haryana
स्कूलों और शैक्षणिक संस्थानों में वंदे मातरम गीत का आयोजन किया जाएगा
हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने वंदे मातरम कार्यक्रम में लिया भाग, प्रदर्शनी का किया शुभारंभ
हरियाणा प्रदेश के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने आज वंदे मातरम कार्यक्रम में शामिल होकर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन को सुना और उपस्थित जनसमूह को वंदे मातरम की ऐतिहासिक तथा सांस्कृतिक महत्ता के बारे में अवगत कराया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने वंदे मातरम से संबंधित एक विशेष प्रदर्शनी का भी शुभारंभ किया。
शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने कहा कि यदि आज विश्व में भारत की पहचान है, तो वह मानवता, प्रेम और संवेदना पर आधारित हमारे सांस्कृतिक मूल्यों की वजह से है। उन्होंने कहा कि हमारे पूर्वजों ने कविताओं, गीतों और संगीत के माध्यम से समाज को प्रेरित करने और एकजुट करने का मार्ग प्रशस्त किया। इन्हीं कृतियों में वंदे मातरम ने युवाओं के भीतर गुलामी की बेड़ियों को तोड़ने का साहस जगाया और स्वतंत्रता आंदोलन में यह एक प्रभावी हथियार साबित हुआ。
उन्होंने कहा कि ब्रिटिश शासन और उससे पूर्व मुगल काल में देश अनेक संकटों से जूझ रहा था, ऐसे समय में वंदे मातरम ने युवाओं में देशभक्ति और संघर्ष की नई चेतना पैदा की। अनेक क्रांतिकारियों ने फांसी के तख्ते पर झूलते हुए वंदे मातरम के नारे लगाए और यातनाएं सहते हुए भी आजादी की राह मजबूत की。
महिपाल ढांडा ने आगे बताया कि प्रदेशभर में 7 नवंबर से 14 नवंबर तक सभी स्कूलों और शैक्षणिक संस्थानों में वंदे मातरम गीत का आयोजन किया जाएगा। इसका उद्देश्य बच्चों और युवाओं में राष्ट्रभक्ति की भावना को और अधिक सुदृढ़ करना है।
6
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
BPBHUPESH PRATAP
FollowNov 07, 2025 11:22:530
Report
RNRajesh Nilshad
FollowNov 07, 2025 11:22:400
Report
STSumit Tharan
FollowNov 07, 2025 11:22:260
Report
BSBHARAT SHARMA
FollowNov 07, 2025 11:21:210
Report
MSManish Sharma
FollowNov 07, 2025 11:21:000
Report
JSJitendra Soni
FollowNov 07, 2025 11:20:430
Report
SHSAYED HUSSAIN AKHTAR
FollowNov 07, 2025 11:20:290
Report
KLKANHAIYA LAL SHARMA
FollowNov 07, 2025 11:20:120
Report
RCRAJVEER CHAUDHARY
FollowNov 07, 2025 11:19:420
Report
KCKULDEEP CHAUHAN
FollowNov 07, 2025 11:19:280
Report
RDRAJKUMAR DIXIT
FollowNov 07, 2025 11:19:060
Report
KKKamal Kumar
FollowNov 07, 2025 11:18:510
Report
ADArjun Devda
FollowNov 07, 2025 11:18:360
Report
CSChandrashekhar Solanki
FollowNov 07, 2025 11:18:120
Report
AGAdarsh Gautam
FollowNov 07, 2025 11:17:170
Report