134113
वोकेशनल टीचर्स का आंदोलन 34वे दिन भी रहा जारी
Panchkula, Haryana:आज धरना स्थल पर जिला सिरसा और पंचकुला के वोकेशनल टीचर्स ने मोर्चा संभाल रखा है। सिरसा के जिला प्रधान सुरेंद्र सैनी व महिला जिला प्रधान अलिसा व पंचकुला से जिला प्रधान प्रवीण तवंर के नेतृत्व में टीम धरना स्थल पर पहुंची। वोकेशनल टीचर्स अपनी हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद में डिप्लॉयमेंट, सैलरी बढ़ोतरी व सर्विस बाय लॉज 2013 में शामिल कर नियमित करने, कैशलैस मेडिकल सुविधा देने की मांगों को लेकर 24 जून से लगातार आंदोलन पर हैं।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
कानपुर में पुलिस एक्शन: 48 घंटों में 230 से अधिक वारंट गिरफ्तार
Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पिछले 48 घंटों में 230 से अधिक वारंटी गिरफ्तार। जिला पुलिस का अपराधियों के खिलाफ बड़ा अभियान, विभिन्न थाना क्षेत्रों से 230 से ज्यादा वारंटी दबोचे गए पुलिस एक्शन मोड में, गिरफ्तार किए गए 230 से अधिक वारंटियों को कोर्ट में किया जा रहा है पेश। पिछले 2 महीनों के वारंटों की जांच में लगभग 75 अपराधियों की मौत की बात आई सामने; कोर्ट को किया गया अवगत。0
0
Report
जोज़िला टनल ऐतिहासिक ब्रेकथ्रू: जम्मू-कश्मीर और लदाख की ऑल-वेदर कनेक्टिविटी का नया अध्याय
Aram Pora, Ganderbal, जम्मू-कश्मीर और लदाख के बीच ऑल-वेदर कनेक्टिविटी का और भारत के इन्फ्रास्ट्रक्चर विकास यात्रा का महत्वपूर्ण अध्याय : जोजिला टनल - मुख्य सुरंग का ऐतिहासिक ब्रेकथ्रू!0
0
Report
डीघल गांव में दिव्यांग जितेंद्र हत्या: सुरक्षा पर आक्रोश
Jhajjar, Haryana:झज्जर जिले के गांव डीघल में लगातार बढ़ते आपराधिक घटनाक्रमों के बीच 2 जून को हुई 52 वर्षीय दिव्यांग जितेंद्र की हत्या के मामले ने एक बार फिर पूरे क्षेत्र में तनाव का माहौल पैदा कर दिया है। मृतक जितेंद्र के पिता धर्मवीर मीडिया के सामने आए और परिवार की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए प्रशासन से ठोस कार्रवाई की मांग की। धर्मवीर ने कहा कि उनके परिवार को लगातार जान का खतरा बना हुआ है। उन्होंने बताया कि वे इस मामले को लेकर दो बार पुलिस कमिश्नर से मिल चुके हैं, लेकिन अब तक केवल आश्वासन ही मिले हैं। हत्याकांड के एक सप्ताह बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से परिवार में भारी रोष है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने सुरक्षा के लिए दो पुलिसकर्मी तैनात किए हुए हैं, लेकिन मौजूदा परिस्थितियों में यह पर्याप्त नहीं है। परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन को हथियारों के लाइसेंस उपलब्ध कराने चाहिए ताकि जरूरत पड़े पर वे अपनी रक्षा कर सकें। धर्मवीर ने बताया कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे इस मामले को लेकर मुख्यमंत्री से भी मुलाकात करेंगे। उन्होंने गांव में शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि डीघल के गणमान्य लोगों तथा खाप पंचायतों को आगे आकर माहौल सामान्य बनाने की पहल करनी चाहिए। मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया कि साहिल ने उनके पोते योगी के साथ मारपीट की थी और उसका वीडियो वायरल किया गया था। उनका कहना है कि पूरा परिवार इस समय भय और दहशत के माहौल में जी रहा है तथा घर से बाहर निकलने तक में डर महसूस कर रहा है। परिजनों ने प्रशासन से मांग की कि हत्या के आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कानून के दायरे में लाया जाए, ताकि परिवार को न्याय मिल सके और क्षेत्र में शांति बहाल हो सके। उधर, साहिल हत्याकांड में आरोपी के रूप में जेल में बंद लीला के पिता ने भी अपने परिवार की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि घटनाओं की श्रृंखला के बाद उनके परिवार का अमन-चैन पूरी तरह खत्म हो चुका है और वे भी खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। लगातार हो रही वारदातों और बढ़ते तनाव के बीच डीघल गांव में भय का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों का मानना है कि प्रशासन, सामाजिक संगठनों और खाप पंचायतों की संयुक्त पहल से ही गांव में स्थायी शांति स्थापित की जा सकती है।0
0
Report
Advertisement
सीतापुर में रक्षा भूमि पर 250 MW सोलर-BESS प्रोजेक्ट से ऊर्जा सुरक्षा मजबूत
Noida, Uttar Pradesh:रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सीतापुर में 250 MW सोलर-BESS प्रोजेक्ट को मंजूरी दी। 850 एकड़ खाली रक्षा भूमि पर स्थापित होगी परियोजना। रक्षा भूमि पर देश की पहली बड़े पैमाने की सोलर स्टोरेज परियोजना। यूपी के रक्षा प्रतिष्ठानों की ऊर्जा सुरक्षा होगी मजबूत। बिजली खर्च में दीर्घकालिक बचत की उम्मीद। NTPC करेगी परियोजना का विकास। स्वच्छ ऊर्जा और सतत विकास को मिलेगा बढ़ावा। रक्षा क्षेत्र की भविष्य की सोलर परियोजनाओं के लिए बनेगी मॉडल।0
0
Report
मैनपुरी-बरनाहल आधी रात मेडिकल स्टोर में दबंगों का तांडव,CCTV तोड़ DVR ले गए, संचालक-परिवार को पीटा ।
Kanakpur, Uttar Pradesh:मैनपुरी/बरनाहल मैनपुरी बरनाहल में मेडिकल स्टोर पर हमला, CCTV तोड़ DVR ले गए,परिवार को पीटा-आरोप मैनपुरी के बरनाहल थाना क्षेत्र में आधी रात मेडिकल स्टोर पर दबंगों का तांडव देखने को मिला। एक दर्जन नकाबपोशों ने दुकान में तोड़फोड़ की,संचालक और उसके परिवार को पीटा और सबूत मिटाने के लिए CCTV तोड़कर DVR तक उठा ले गए । घटना दिहुली चौराहे की है,यहां राहुल मेडिकल स्टोर चलाने वाले राहुल कुमार पुत्र अशोक कुमार के मुताबिक देर रात वह सामने दुकान पर गया था,तभी एक दर्जन से अधिक नकाबपोश पहुंचे और तोड़फोड़ शुरू कर दी,विरोध करने पर लाठी-डंडों से पिटाई कर दी। हमलावरों ने कांच का गेट, काउंटर,फर्नीचर तोड़ दिया और सामान बाहर फेंक दिया,शोर सुनकर राहुल की पत्नी और बेटा वैभव पहुंचे तो उनके साथ भी मारपीट की गई- आरोप राहुल का दावा है कि हमलावरों में ललित मोहन को वह पहचानता है,जाते समय आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी और सबूत मिटाने की नीयत से CCTV कैमरे तोड़कर DVR ले गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है,पीड़ित ने बरनाहल थाने में शिकायत दी है। पुलिस जांच कर रही है और विधिक कार्रवाई की बात कह रही है।0
0
Report
अवैध खनन के चलते ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बुजुर्ग की मौत, ग्रामीण आक्रोशित
Naugarh, Uttar Pradesh:सिद्धार्थनगर अवैध खनन में लगी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बुजुर्ग को रौंदा, मौत。 भवानीगंज-चन्द्रदीप घाट मार्ग पर दर्दनाक हादसा。 65 वर्षीय चिनगुद उर्फ रामलक्ष्मण की ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से मौत。 मिट्टी लादकर जा रही तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने पीछे से मारी टक्कर。 अस्पताल ले जाते समय रास्ते में हुई मौत。 हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार。 पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा。 ग्रामीणों का आरोप—क्षेत्र में रातभर धड़ल्ले से चल रहा अवैध मिट्टी खनन。 खनन विभाग और प्रशासन की कार्यशैली पर उठे सवाल。 भवानीगंज थाना क्षेत्र के भड़रिया चंद्रदीप घाट मार्ग के नौडीहवा के पास का है मामला।0
0
Report
Advertisement
गंगा घाट पर तीन युवक डूबे; दो भाई मौत, एक गोताखोरों ने बचाया
Prayagraj, Uttar Pradesh:प्रयागराज गंगा में स्नान के लिए गए तीन युवक डूबे, दो सगे भाईयों की हुई मौत, एक को बचाया गया, गंगा के मनैया घाट पर हुआ हादसा, स्नान के समय गहरे पानी में जाने से हुआ हादसा, गोताखोरों की मदद से एक युवक को सकुशल बचा गया, दो सगे भाईयों की गहरे पानी में डूबने से हो गई मौत, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजा, यमुना नगर के औद्योगिक थाना क्षेत्र का मामला।0
0
Report
अमरोहा के परीक्षा केंद्रों पर प्रशासन की कड़ी निगरानी, नकल रोकथाम के निर्देश
Amroha, Uttar Pradesh:एंकरAmroha जनपद में पुलिस भर्ती परीक्षा पर प्रशासन की पैनी नजर, डीएम नितिन गौड और एसपी लखन सिंह यादव ने केंद्रों का निरीक्षण उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला मजिस्ट्रेट डॉ. नितिन गौड़ और पुलिस अधीक्षक लखन सिंह यादव ने जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने कंट्रोल रूम पहुंचकर सीसीटीवी कैमरों की निगरानी व्यवस्था की भी समीक्षा की और उनकी कार्यप्रणाली का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ड्यूटी पर तैनात अधिकारी एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए तथा परीक्षा को सकुशल और नकलविहीन ढंग से संपन्न कराने के लिए पूरी सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए। प्रशासन और पुलिस अधिकारियों की संयुक्त निगरानी के बीच परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में आयोजित की गई।0
0
Report
आम नागरिक समिति ने स्मार्ट मीटर विरोधी ज्ञापन नहीं; सुनवाई नहीं तो आंदोलन
Jhalawar, Rajasthan:चौमहला (झालावाड़) झालावाड़ जिले के चौमहला कस्बे में आज आम नागरिक समिति के तत्वाधान में स्मार्ट मीटर के विरोध में ऊर्जा मंत्री राजस्थान सरकार के नाम उपखंड अधिकारी गंगाधर को ज्ञापन सौंपा गया। आम नागरिक समिति संस्थापक अंशुल पटेल ने जानकारी देते हुए बताया कि बिजली विभाग द्वारा पूरे उपखंड में उपभोक्ताओं के घरों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए गए। जिससे आम नागरिकों को भारी आर्थिक एवं मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ज्ञापन के माध्यम से आम नागरिकों ने मांग की जबरन स्मार्ट मीटर लगाना विभाग बंद करे। इसके साथ ही स्मार्ट मीटर में तेज गति से बिलिंग की जांच की जाए। उपभोक्ताओं की शिकायत है कि स्मार्ट मीटर सामान्य मीटर की तुलना में कई अधिक रीडिंग बता रहे, जिससे भारी भरकम बिल आ रहे है। ऐसे में नए मीटर हटवा कर पुनः पुराने मीटर लगाए जाए। उपभोक्ताओं की मांगों पर अगर प्रशासन द्वारा 8 दिनों में सुनवाई नहीं हुई तो नगर बंद कर आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान आम नागरिक समिति संस्थापक अंशुल पटेल,दीपक बैरागी,सहित व्यापार संघ सदस्य भी मौजूद रहे。0
0
Report
Advertisement
मंदसौर के कोचिंग कानून पर पालकों के सवाल, फीस और पढ़ाई के तरीके
Mandsaur, Madhya Pradesh:कोचिंग सेंटर के लिए बनाए गए कानून कितने प्रभावी हैं और क्या देखकर पालक अपने बच्चों को कोचिंग सेंटर में भेजते हैं और कोचिंग सेंटर को लेकर लोगों के मन में क्या सवाल है यह जानने के लिए मंदसौर के पलकों के पास पहुंची जी मीडिया की टीम पालकों ने आरोप लगाया कि नियम तो बनाए गए हैं लेकिन उनका पालन सही तरीके से नहीं होता है कोचिंग मनमानी फीस वसूलते हैं और बच्चों को भेड़ बकरियों की तरह कमरे में पढ़ाया जाता है किसी भी प्रकार का कोई इससे बचने की व्यवस्था प्रभावी ढंग से लागू नहीं है पालक और बच्चे लगातार ठगे जा रहे हैं0
0
Report
जामताड़ा पुलिस ने तीन साइबर अपराधियों को गिरफ्तार, बैंकिंग डाटा चोरी रोकथाम में सफलता
Jamtara, Jharkhand:जामताड़ा पुलिस को साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने करमाटांड़ थाना क्षेत्र में छापेमारी कर तीन साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से मोबाइल फोन और सिम कार्ड भी बरामद किए गए हैं। बताया जा रहा है कि आरोपी फर्जी कस्टमर केयर नंबर और APK फाइल के जरिए लोगों के बैंक और क्रेडिट कार्ड की गोपनीय जानकारी हासिल करते थे। जामताड़ा एसपी शंभू कुमार सिंह को मिली गुप्त सूचना के आधार पर साइबर थाना और करमाटांड़ थाना की संयुक्त टीम ने तेतुलबेंदा गांव में छापेमारी की। इस दौरान तीन साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान महेंद्र कुमार मंडल, टिंकू कुमार मंडल और विकास कुमार मंडल के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 7 मोबाइल फोन और 9 सिम कार्ड बरामद किए हैं। जांच में सामने आया है कि आरोपी बैंक ऑफ बड़ौदा के क्रेडिट कार्ड बंद होने और नया कार्ड जारी करने के नाम पर लोगों को झांसे में लेते थे। इसके बाद फर्जी कस्टमर केयर नंबर और APK फाइल के माध्यम से बैंकिंग व क्रेडिट कार्ड की गोपनीय जानकारी हासिल कर साइबर ठगी को अंजाम देते थे। बाइट – एसपी शंभू कुमार सिंह पुलिस ने इस मामले में साइबर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं जामताड़ा पुलिस के अनुसार वर्ष 2026 में अब तक 75 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है।0
0
Report
कांग्रेस विधायक कर्नाटक शिफ्ट के कारण भोपाल एयरपोर्ट पहुंचे, परिवार साथ
Bhopal, Madhya Pradesh:कांग्रेस विधायक कर्नाटक शिफ्ट के कारण भोपाल एयरपोर्ट पहुंचे, परिवार साथ. कांग्रेस विधायक पहुंचे भोपाल एयरपोर्ट कुछ विधायक परिवार के साथ पहुंचे एयरपोर्ट0
0
Report
Advertisement
उन्नाव में नियम विरुद्ध दौड़ रहे वाहनों पर बड़ी कार्रवाई, 190 वाहनों की चेकिंग
Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव नियम विरुद्ध दौड़ रहे वाहनों पर उन्नाव में बड़ी कार्रवाई。 Dm घनश्याम मीणा द्वारा गठित टास्क फ़ोर्स ने की बड़ी कार्रवाई。 Arto संजीव सिंह के नेतृत्व में चलाया गया अभियान。 190 वाहनों की की गई चेकिंग,6 लाख 18 हजार रुपए वसूल गया राजस्व。 9 डम्परों को किया गया सीज,16 का किया गया चालान。 बिना हेलमेट और बिना सीट बेल्ट दौड़ रहे वाहनों के भी हुए 40 चालान。 उन्नाव में दही, बिहार, बक्सर और गंगा घाट कोतवाली थाना क्षेत्रो में हुई कार्रवाई。0
0
Report
अमरोहा के दो बेटों की रिहाई के लिए परिवार ने मोदी से मदद मांगी
Amroha, Uttar Pradesh:एंकर सऊदी में गिरफ्तार अमरोहा जनपद के नौगांवां सादात कस्बे के दो बेटों की रिहाई की रोते हुए मां-बाप ने पीएम मोदी और विदेश मंत्री से परिजनों लगाई गुहार , मांगी बच्चों की रिहाई के लिए सरकार से मदद अमरोहा जनপद के नौगांवां सादात कस्बे के रहने वाले हसन अब्बास और उनकी पत्नी फरजाना ने सऊदी अरब में पुलिस द्वारा हिरासत में लिए गए अपने दोनों बेटों मोहम्मद जफर और मोहम्मद राहिब की रिहाई के लिए भारत सरकार से मदद की गुहार लगाई है। दोनों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विदेश मंत्री से हस्तक्षेप कर अपने बेटों को सुरक्षित वापस भारत लाने की अपील की है। परिजनों के मुताबिक बड़ा बेटा मोहम्मद जफर पिछले दो वर्षों से सऊदी अरब में प्लंबर का काम कर रहा था और दूसरी बार रोजगार के लिए वहां गया था, जबकि छोटा बेटा मोहम्मद राहिब करीब एक वर्ष पहले अपने भाई के साथ काम करने के लिए सऊदी पहुंचा था। परिवार का कहना है कि करीब तीन महीने पहले सऊदी पुलिस दोनों को अपने साथ ले गई, लेकिन आज तक यह जानकारी नहीं मिल सकी कि उन्हें किस वजह से हिरासत में लिया गया है। जब जी न्यूज की टीम उनके घर पहुंची तो मां फरजाना और पिता हसन अब्बास का दर्द छलक पड़ा। दोनों ने रोते हुए अपनी आपबीती सुनाई। फरजाना ने बताया कि उनके पति हसन अब्बास भी पहले सऊदी अरब में काम करते थे, लेकिन करीब सात साल पहले वहां गिरने से उनके सिर में गंभीर चोट लग गई थी। ऑपरेशन के बाद वह पैरालाइज हो गए और अब नौगांवां सादात स्थित अपने घर में बिस्तर पर ही जीवन बिता रहे हैं। उनकी देखभाल की पूरी जिम्मेदारी पत्नी फरजाना निभा रही हैं। परिवार का कहना है कि घर की आर्थिक जिम्मेदारी दोनों बेटों के कंधों पर थी, लेकिन उनकी गिरफ्तारी के बाद पूरा परिवार मुश्किल दौर से गुजर रहा है। आंखों में आंसू लिए फरजाना ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विदेश मंत्री से अपील की कि उनके बेटों की जानकारी जुटाकर उन्हें जल्द से जल्द रिहा कराया जाए। साथ ही उन्होंने मीडिया के माध्यम से अपनी आवाज सरकार तक पहुंचाने की भी गुहार लगाई है.0
0
Report
सीमा क्षेत्र में एक महीने में सरकार के कामों से लोग खुश
Krishnanagar, West Bengal:নদীয়া অনুপ কুমার দাস সীমান্ত এলাকার বক্সপপ আজ সরকারের এক মাস পূর্তি। সেই মর্মে নদীয়া জেলার সীমান্ত এলাকা কৃষ্ণগঞ্জ ব্লকের মাজদিয়া এলাকার মানুষ ও খুশি জানালেন,পূর্বের সরকার এর থেকে বর্তমান সরকার অনেক ভালো কাজ করছে কেবল তো একমাস হল এই সরকারের বয়স,তাতেই বাংলার মানুষ খুশি।0
0
Report
Advertisement
