icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
134108
DIVYA RaniDIVYA RaniFollow5 Aug 2024, 02:48 pm
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

गडचिरोली में जंगल से भारी हथियारों का जखीरा बरामद

पखांजूर एंकर, छत्तीसगढ़ -महाराष्ट्र के सीमावर्ती क्षेत्र गडचिरोली जिले में माओवादियों के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने जंगल में जमीन के नीचे छिपाकर रखे गए हथियार, जिंदा कारतूस और विस्फोटक सामग्री का बड़ा जखीरा बरामद किया है। इस कार्रवाई में दो अग्निशस्त्र, 31 जिंदा कारतूस, तीन ग्रेनेड और अन्य माओवादी सामग्री जब्त की गई है。 दरअसल, गडचिरोली पुलिस को गार्डेवाड़ा थाना क्षेत्र के हिक्केर जंगल में माओवादियों द्वारा हथियार और विस्फोटक सामग्री छिपाकर रखे जाने की गोपनीय सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर 17 नवंबर को पुलिस अधीक्षक एम. रमेश के मार्गदर्शन में विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान में विशेष अभियान दल की पांच टुकड़ियों और बीडीडीएस की दो टीमों को सर्च ऑपरेशन के लिए रवाना किया गया。 जंगल में सघन तलाशी के दौरान बीडीडीएस की टीम ने जमीन में छिपाकर रखी गई सामग्री बरामद की। इसमें एक 12 बोर रायफल, एक एयर गन, 303 के 13 और 8 एमएम के 18 जिंदा कारतूस, तीन ग्रेनेड, 18 बीजीएल सेल, दो बीजीएल लॉन्चर और 10 डेटोनेटर शामिल हैं। इसके अलावा 21 सुर ाका सेल, होंडा कंपनी का इलेक्ट्रिक जनरेटर, 22 वायर बंडल और अन्य माओवादी सामग्री भी जब्त की गई है। पुलिस के मुताबिक, माओवादी सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने और हिंसक गतिविधियों को अंजाम देने के उद्देश्य से इस तरह के हथियार और विस्फोटक जंगलों में छिपाकर रखते थे। बरामद सामग्री को लेकर पुलिस आगे की जांच कर रही है。 इस पूरी कार्रवाई को गडचिरोली पुलिस के विशेष अभियान दल, प्राणहिता यूनिट, इंटेलिजेंस सेल और बीडीडीएस टीम ने संयुक्त रूप से अंजाम दिया। पुलिस अधीक्षक एम. रमेश ने अभियान में शामिल जवानों की सराहना की है。
0
0
Report
Advertisement

खंडवा में दरगाह हटाने के दौरान हंगामा, शहर काजी और सिटी मजिस्ट्रेट में तीखी बहस

Khandwa, Madhya Pradesh:खंडवा में अतिक्रमण कार्रवाई के दौरान हंगामा सड़क किनारे दरगाह हटाने को लेकर शहर काजी और सिटी मजिस्ट्रेट के बीच तीखी बहस मानसिंग आईमिल की दीवार तोड़ी खंडवा के मानसिंग आईमिल चौराहे पर आज एक दरगाह हटाने के दौरान जमकर हंगामा हो गया। नगर निगम और जिला प्रशासन की टीम सड़क चौड़ीकरण में बाधा बन रही मानसिंह मिल की दीवार को हटाने पहुंची थी। इसी दौरान दीवार के पास बनी दरगाह और उसके आसपास के अतिक्रमण को भी हटाया जा रहा था। इसी बीच सैकड़ों मुस्लिम लोग जुट गए और विरोध करने लगे। लोग बड़ी संख्या में दरगाह के पास जमा हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंचे शहर काजी और सिटी मजिस्ट्रेट के बीच दरगाह को लेकर तीखी बहस भी हुई है। शहर काजी ने आपत्ति लेते हुए कहा कि बिना किसी पूर्व सूचना के अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई है। फिलहाल दरगाह को छोड़कर दीवार और दरगाह के शेड को हटा दिया गया। सिटी मजिस्ट्रेट बजरंग बहादुर ने कहा कि मास्टर प्लान के आधार पर रोड का चौड़ीकरण होना है। इसलिए मानसिंह मिल की ऊंची दीवार को हटाया जाना है। दीवार के साथ ही रास्ते में दरगाह का हिस्सा 8 से 10 फीट भीतर है। दीवार का मलबा मजार पर गिरने से वह क्षतिग्रस्त हो सकती है, इसलिए सबसे पहले दरगाह के आसपास का अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई थी, बाद में दीवार को तोड़ा जाना था। इसे लेकर नगर निगम की जेसीबी मशीन बुलाकर कार्रवाई की जा रही थी। लोगों को आपत्ति है, उन्हें बातचीत का मौका दिया गया है। कुछ देर बाद शहरकाजी सैयद निसार अली ने लोगों से शांति की अपील की। उन्होंने कहा कि दरगाह को नहीं हटाया जाएगा। इधर, प्रशासन ने दरगाह को छोड़कर मिल की दीवार तोड़ दी। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल CSP सहित तीनों थाने के थाना प्रभारी सिटी मजिस्ट्रेट और नगर निगम की टीम मौके पर मौजूद थे.
0
0
Report

उदयपुर विकास प्राधिकरण ने रानी रोड पर अवैध ठेलों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की

Udaipur, Rajasthan:उदयपुर शहर के प्रमुख पर्यटन क्षेत्र फतहसागर झील के किनारे स्थित रानी रोड पर यातायात में बाधा बन रहे अवैध ठेलों और अस्थायी अतिक्रमण के खिलाफ उदयपुर विकास प्राधिकरण (UDA) ने सख्त कार्रवाई को अंजाम दिया है। कार्रवाई के दौरान यूडीए के दस्ते ने रानी रोड के किनारे अवैध रूप से खड़े ठेलों व व्यापारियों को हटाया। मौके पर मौजूद ठेलों को ट्रॉली में भरकर जब्त कर लिया गया। अधिकारियों ने अतिक्रमणकारियों को स्पष्ट निर्देश और सख्त चेतावनी दी है कि भविष्य में रानी रोड किनारे दोबारा ठेले न लगाए जाएं, अन्यथा जब्ती के साथ-साथ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
0
0
Report

स्वामित्व पोर्टल लॉन्च: ग्राम नागरिक अब घर बैठे संपत्ति आपत्तियां दर्ज करें

Chandigarh, Chandigarh:मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्वामित्व योजना से जुड़ी आपत्तियां दर्ज करवाने के लिए की स्वामित्व पोर्टल की लॉन्चिंग ग्रामीण क्षेत्रों के नागरिक घर बैठे स्वामित्व पोर्टल पर दर्ज करवा सकेंगे संपत्ति संबंधी आपत्तियां एवं शिकायतें- मुख्यमंत्री नागरिक अपने मकान और प्लॉट का विवरण ऑनलाइन देख सकेंगे तथा गलतियों को ठीक करवाने के लिए शिकायत दर्ज कर सकेंगे 2018-19 में हरियाणा सरकार द्वारा स्वामित्व योजना शुरू की गई थी जिससे प्रभावित होकर केंद्र सरकार ने इसे पूरे देश में किया लागू आज प्रदेश में रेवेन्यू हरियाणा की वेबसाइट पर एक ही स्थान पर राजस्व संबंधी सभी सेवाएं आमजन के लिए उपलब्ध - मुख्यमंत्री पोर्टल पर नागरिक अपनी संपत्ति को डिजिटल मानचित्र पर भी देख सकेंगे मुख्यमंत्री ने सभी उपायुक्तों व अन्य राजस्व अधिकारियों को दिए निर्देश, पोर्टल पर आने वाली शिकायतों व आपत्तियों का निपटान साथ-साथ करें
0
0
Report
Advertisement

डीडवाना में स्कूल बस ब्रेक फेल: पिकअप और बाइक क्षतिग्रस्त, बच्चों की जान बची

डीडवाना में स्कूल बस के ब्रेक फेल होने से बड़ा हादसा होते-होते टल गया। नागौर रोड पर ब्रेक फेल होने के बाद बेकाबू हुई निजी स्कूल की बस ने सड़क किनारे खड़ी पिकअप को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बस पिकअप को करीब 10 मीटर तक घसीटती रही। इसके बाद पिकअप एक पेड़ से जा टकराई, जिसके बाद बस रुक पाई। इस दौरान पिकअप और बस की चपेट में सड़क किनारे खड़ी दो बाइक भी आ गईं। हादसे में दोनों बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। गनीमत रही कि बस में सवार निजी स्कूल के छात्रों को बड़ा नुकसान नहीं हुआ। एक छात्र को मामूली चोट लगने की जानकारी सामने आई है। हादसे के वक्त सड़क किनारे खड़े लोगों में भी अफरा-तफरी मच गई। बेकाबू बस को देखकर लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई। कुछ ही सेकंड में घटनास्थल पर चीख-पुकार और भगदड़ का माहौल बन गया। हादसे के बाद स्कूल बसों की सुरक्षा व्यवस्था और परिवहन नियमों के पालन को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। बस के पीछे न तो बस का नंबर स्पष्ट रूप से अंकित था और न ही कोई आवश्यक संकेतक नजर आया। सवाल यह है कि आखिर नियमों की अनदेखी कर बच्चों को ले जाने वाले इन स्कूल वाहनों की फिटनेस और सुरक्षा मानकों की जांच कौन कर रहा है? मासूम बच्चों की जिंदगी से जुड़े स्कूल वाहनों में ब्रेक, फिटनेस और अन्य सुरक्षा उपकरणों की नियमित जांच बेहद जरूरी है। अब इस हादसे के बाद परिवहन विभाग की कार्यशैली पर भी सवाल उठ रहे हैं कि बिना पर्याप्त जांच के जैसी बसें सड़कों पर कैसे दौड़ रही हैं।
0
0
Report

ऊर्जा मंत्री के निर्देश से सांगोद- बपावर मार्ग पर जाम जल्द होगा दूर

Kota, Rajasthan:सांगोद (कोटा) जी राजस्थान की खबर का हुआ सकारात्मक असर, एक तरफ खुदी पड़ी सड़क का कार्य हुआ शुरू, रोड़ खुदाई के कारण सांगोद-बपावर मार्ग पर लगने वाले जाम से जल्द मिलेगी राहत, जाम की स्थिति को लेकर जी मीडिया ने प्रमुखता से चलाई थी खबर, जी मीडिया की खबर पर संज्ञान लेते हुए ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने समस्या को लेकर अधिकारियों को दिए निर्देश, समय सीमा में कार्य पूरा करने के दिए निर्देश, जाम की समस्या के चलते दुकानदारों व लोगो मे बढ़ने लगा था आक्रोश, ऊर्जा मंत्री के हस्तक्षेप के बाद फिर से शुरु किया गया रोड निर्माण कार्य,
0
0
Report

उदयपुर: होटल पार्किंग से लाइसेंसी पिस्टल चुराने वाला टैक्सी चालक गिरफ्तार

Udaipur, Rajasthan:उदयपुर की सूरजपोल थाना पुलिस ने कर्रवाई करतार हुए हरियाणा से उदयपुर घूमने आए पर्यटक की कार से लाइसेंसी पिस्टल, दो मैगजीन और 20 जिंदा कारतूस चोरी करने के मामले में आरोपी टैक्सी चालक को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने होटल की पार्किंग में कार को साइड में लगाने के बहाने चाबी लेकर वारदात को अंजाम दिया था। आरोपी तक पहुंचने के लिए पुलिस ने 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाले। आखिरकार मुखबिर की सूचना और तकनीकी अनुसन्धान के आधार पर पुलिस ने आरोपी को बलीचा क्षेत्र से गिरफ्तार किया और उसके कब्जे से पिस्टल और कारतूस बरामद कर लिए।दरअसल हरियाणा के सोनीपत निवासी ओमप्रकाश चौधरी उदयपुर घूमने आए थे और भटियानी चौहट्टा स्थित होटल मनोर में ठहरे हुए थे। होटल की पार्किंग में खड़ी उनकी कार के डैशबोर्ड में रखी लाइसेंसी पिस्टल, दो मैगजीन और 20 जिंदा कारतूस अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ली। इस पर पीड़ित ने सूरजपोल थाने में प्रकरण दर्ज करवाया।घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने विशेष टीम गठित की। टीम ने घटनास्थल और आसपास के 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का विश्लेषण किया। इसके साथ ही गाइड्स, होटल कर्मचारियों और टैक्सी चालकों से पूछताछ की गई। तकनीकी साक्ष्यों एवं मुखबिर तंत्र से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने आरोपी जयप्रताप सिंह को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से चोरी की लाइसेंसी पिस्टल, दो मैगजीन और 20 जिंदा कारतूस बरामद किए गए। आरोपी के विरुद्ध चोरी के साथ आर्म्स एक्ट के तहत भी कार्रवाई की गई है। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि आरोपी पेशे से टैक्सी चालक है। वह 12 नवम्बर को सूरत से पर्यटकों को लेकर उदयपुर आया था। इसी दौरान होटल मनोर की पार्किंग में खड़ी परिवादी की कार को साइड में लगाने के बहाने उसने कार की चाबी ली और डैशबोर्ड में रखी लाइसेंसी पिस्टल, दो मैगजीन एवं 20 कारतूस चोरी कर लिए।
0
0
Report
Advertisement

मंडी क्षेत्र में मकान से 10 से 15 लाख के नकदी-जेवर गायब, फॉरेंसिक और सर्विलांस टीम ने जुटाए साक्ष्य।

Vishesh Kr GurejaVishesh Kr GurejaFollow17m ago
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर। थाना मंडी क्षेत्र में एक मकान से नकदी और लाखों रुपये के आभूषण गायब होने का मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान स्थानीय पुलिस के साथ फॉरेंसिक और सर्विलांस टीम ने भी मौके पर पहुंचकर बारीकी से जांच की और आवश्यक साक्ष्य जुटाए।पुलिस के अनुसार, गायब हुए नकदी और आभूषणों की अनुमानित कीमत करीब 10 से 15 लाख रुपये बताई जा रही है। घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों के बंद होने समेत सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है। घटना के शीघ्र खुलासे, आरोपियों की गिरफ्तारी और चोरी गए माल की बरामदगी के लिए तीन पुलिस टीमों का गठन किया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए कार्रवाई की जा रही है।
0
0
Report

शाहजहांपुर: श्रद्धा के साथ मना गोपाष्टमी का पावन पर्व, श्री गोपाल गौशाला में उमड़े श्रद्धालु

SHIV KUMARSHIV KUMARFollow20m ago
Shahjahanpur, Uttar Pradesh:शाहजहांपुर। जनपद में मंगलवार को गोपाष्टमी का पावन पर्व बेहद उत्साह, श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर शहर के मिश्रीपुर स्थित श्री गोपाल गौशाला में भव्य गोपाष्टमी महोत्सव का आयोजन किया गया, जहाँ सुबह से लेकर देर शाम तक श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। ​महोत्सव के तहत सुबह 9 बजे से ही वैदिक मंत्रोच्चार के साथ गौ-पूजन, गौदान और तुलादान का सिलसिला शुरू हो गया। शहर के विभिन्न हिस्सों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने गौमाता का विधिवत पूजन कर गुड़, हरा चारा व फल खिलाए और परिवार की सुख-समृद्धि का आशीर्वाद लिया। पूरे आयोजन के दौरान गौशाला परिसर में सनातन संस्कृति की अनूठी छटा देखने को मिली और लोग बढ़-चढ़कर गौ-सेवा के पुण्य कार्य में जुटे रहे। कार्यक्रम में शहर के कई गणमान्य नागरिकों और विशिष्ट अतिथियों ने भी शिरकत कर गौ-सेवा का संकल्प लिया। ​जनसहयोग से हो रहा 500 गोवंशों का संरक्षण ​आयोजन के संबंध में जानकारी देते हुए श्री गोपाल गौशाला के अध्यक्ष सुरेश सिंघल ने बताया कि गौशाला में वर्तमान में करीब 500 गोवंश संरक्षित हैं, जिनकी देखभाल और भरण-पोषण पूरी तरह से समाज के जनसहयोग से किया जाता है। उन्होंने गोपाष्टमी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभी शहरवासियों से गौ-संरक्षण के लिए आगे आने की अपील की।
0
0
Report
Advertisement

मोरनी क्षेत्र में CM दौरे के दौरान फायर ब्रिगेड गाड़ी खाई में गिरी, मचा हड़कंप

Panchkula, Haryana:मोरनी क्षेत्र में मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान हुआ हादसा, फायर ब्रिगेड वाहन के खाई में गिरने की सूचना से मौके पर मची अफरा-तफरी। पंचकूला। हरियाणा के मुख्यमंत्री के मोरनी क्षेत्र में प्रस्तावित दौरे के दौरान एक बड़ा हादसा होने की सूचना सामने आई है। मुख्यमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था में तैनात फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया। ड्राइवर मोहित मलिक कच्चा कर्मचारी है और साथी लेखराज पक्का कर्मचारी है पता चला है की गाड़ी मोहित चल रहा था और यह गाड़ी सेक्टर 5 फायर स्टेशन से थी
0
0
Report

मिर्गी अभिशाप नहीं, संपूर्ण इलाज संभव : डॉ मंजेश राठी

Moradabad, Uttar Pradesh:मिर्गी कोई अभिशाप नहीं, एक न्यूरोलॉजिकल बीमारी है जिसका संपूर्ण इलाज संभव है.. ​National Epilepsy Day (17 नवंबर) पर DMR Hospital में परामर्श व जागरूकता सत्र का हुआ आयोजन ​अंधविश्वास और झाड़-फूंक छोड़ न्यूरोलॉजिस्ट से कराएं सटीक जांच, 70-80% मरीज दवाओं से हो सकते हैं पूरी तरह स्वस्थ "मिर्गी कोई मानसिक पागलपन या ऊपरी हवा का असर नहीं है, बल्कि यह मस्तिष्क की नसों में होने वाली एक अस्थाई न्यूरोलॉजिकल गड़बड़ी है, जिसका सही समय पर सटीक इलाज पूरी तरह संभव है।" यह बात डीएमआर सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के वरिष्ठ न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. मंजेश राठी ने National Epilepsy Day (17 नवंबर) के अवसर पर आयोजित विशेष परामर्श व जागरूकता सत्र के दौरान कही। ​अक्सर समाज में मिर्गी के दौरों को लेकर झिझक, डर और सामाजिक कलंक (Stigma) देखा जाता है। इसी भ्रांति को तोड़ने के लिए अस्पताल की ओपीडी में आए मरीजों और उनके तीमारदारों के बीच एक सीधा संवाद सत्र रखा गया, जहां डॉ. राठी ने मिर्गी पीड़ितों का परीक्षण करने के साथ ही लोगों के अंधविश्वास दूर किए। ​लक्षण केवल हाथ-पैर पटकना ही नहीं: डॉ. मंजेश राठी ने बताया कि अधिकांश लोग केवल बेहोश होकर हाथ-पैर कांपने को ही मिर्गी मानते हैं, जबकि इसके कई अन्य सूक्ष्म संकेत भी होते हैं जिन्हें पहचानना जरूरी है: ​अचानक शरीर में झटके या दौरे (Seizures) आना। ​कुछ सेकंड के लिए चेतना खो देना (Loss of awareness)। ​अचानक शून्य में ताकते रहना (Blank staring)। ​अचानक भ्रम की स्थिति (Sudden confusion) पैदा होना या बिना वजह असामान्य हरकतें करना। समय पर जांच और नियमित दवा ही समाधान: जागरूकता सत्र में डॉ. राठी ने स्पष्ट किया आधुनिक जांचों से मिर्गी के सही प्रकार और कारण की पहचान हो जाती है। समय पर पहचान और विशेषज्ञ न्यूरोलॉजिकल देखरेख में नियमित दवा लेने से मिर्गी पीड़ित सामान्य और स्वस्थ जीवन जी सकते हैं।
0
0
Report

मंडी पुलिस ने NDPS मामले में 57.92 लाख रुपए की संपत्ति फ्रीज की

Mandi, Himachal Pradesh:मंडी पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 58 लाख रुपये की संपत्ति फ्रीज करवाई है। इसमें 23 लाख 92 हजार रुपये की महिंद्रा थार और पुरानी मंडी स्थित 34 लाख रुपये का मकान शामिल है। दरअसल, सदर थाना मंडी में दर्ज NDPS के एक मामले में 6 ग्राम हेरोइन बरामद होने के बाद पुलिस ने वित्तीय जांच की थी। अब SAFEMA ने 12 नवंबर को दोनों संपत्तियों को फ्रीज करने के आदेश की पुष्टि कर दी है पुलिस अधीक्षक मण्डी के नेतृत्व में मण्डी पुलिस द्वारा नशा तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत नशा तस्करों के आर्थिक नेटवर्क पर प्रहार करते हुए एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल की गई है। थाना सदर मण्डी में दर्ज FIR No. 79/2025 दिनांक 31.03.2025, धारा 21/29 NDPS Act के मामले में 6 ग्राम हेरोइन की बरामदगी के उपरांत मण्डी पुलिस द्वारा गहन वित्तीय जांच की गई। इस जांच के दौरान नशा तस्करी से अर्जित संपत्तियों की पहचान कर NDPS Act की धारा 68F के तहत लगभग ₹57,92,070/- (सत्तावन लाख बानवे हजार सत्तर रुपये) की संपत्ति फ्रीज करने का आदेश पारित किया गया था। मार्ग ... इस प्रकार इन दोनों संपत्तियों का कुल मूल्य ₹57,92,070/- है। पुलिस अधीक्षक मण्डी के नेतृत्व में मण्डी पुलिस द्वारा इस मामले में केवल नशा तस्करी में संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई ही नहीं की गई, बल्कि उनकी अवैध गतिविधियों से अर्जित संपत्ति का पता लगाने के लिए विस्तृत वित्तीय जांच भी की गई। इस कार्रवाई में थाना सदर मण्डी की पुलिस टीम एवं जिला पुलिस की संबंधित इकाइयों के समन्वित प्रयास महत्वपूर्ण रहे। मण्डी पुलिस का स्पष्ट संदेश है कि नशा तस्करी के अवैध कारोबार से अर्जित संपत्ति को भी कानूनी कार्रवाई के दायरे में लाया जाएगा। नशा तस्करों के विरुद्ध गिरफ्तारी के साथ-साथ उनके आर्थिक साम्राज्य को समाप्त करने के लिए भी मण्डी पुलिस का अभियान निरंतर जारी रहेगा।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top