icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
134116
DIVYA RaniDIVYA RaniFollow30 Jul 2024, 05:09 am

पंचकूला के देवीलाल स्टेडियम में नवनयुत टीजीटी के लिए राज्य स्तरीय ओरियंटेशन कार्यक्रम आयोजित

Panchkula, Haryana:

पंचकूला के सेक्टर-3 देवीलाल स्टेडियम TGT के लिए राज्यस्तरीय ओरियंटेशन कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें केंद्रीय एवं स्वास्थ्य परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। हरियाणा के CM नायब सिंह सैनी कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। प्रमुख रूप से कार्यक्रम में हरियाणा के विधानसभा अध्यक्ष व पंचकूला से मौजूदा विधायक ज्ञानचंद गुप्ता भी कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। कार्यक्रम को लेकर प्रशासन की तरफ से सभी इंतजाम कर लिए गए हैं।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

फर्रुखाबाद में कलयुगी बेटे ने मां की ईंट से हत्या कर दी

ASARUN SINGHJust now
Farrukhabad, Uttar Pradesh:फर्रुखाबाद में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक कलयुगी बेटे ने अपनी ही मां की ईंट से पीट-पीटकर हत्या कर दी। मामूली विवाद इतना बढ़ा कि बेटे ने मां को मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी बेटे को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी। दिल दहला देने वाली यह घटना फर्रुखाबाद के शमशाबाद थाना क्षेत्र के खुडना वैध गांव की है। बताया जा रहा है कि किसी बात को लेकर मां और बेटे के बीच कहासुनी हुई थी। विवाद इतना बढ़ गया कि बेटे ने आपा खो दिया और ईंट उठाकर अपनी मां पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। गंभीर चोटों के कारण मां ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आरोपी बेटे को हिरासत में ले लिया। पुलिस घटना के कारणों की गहनता से जांच कर रही है और परिजनों व ग्रामीणों से पूछताछ की जा रही है। मां, जो अपने बेटे के लिए पूरी जिंदगी कुर्बानियां देती है, उसी बेटे के हाथों उसकी हत्या की यह घटना पूरे समाज को झकझोर देने वाली है। आखिर ऐसा क्या हुआ कि एक बेटा अपनी ही मां का कातिल बन बैठा? फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।
0
0
Report

डिंडोरी में तेज बारिश से साकुल नदी उफान, कई गांव संपर्क से कटे; बांध के गेट खुले

Dindori, Madhya Pradesh:डिंडोरी जिले में बीते कुछ घंटों से हो रही तेज बारिश ने जनजीवन को प्रभावित करना शुरू कर दिया है। शहपुरा इलाके में तेज बारिश के बाद साकुल नदी उफान पर आ गई है। नदी का जलस्तर बढ़ने से आधा दर्जन से ज्यादा गांवों का शहपुरा मुख्यालय से संपर्क टूट गया है। हालात ऐसे हैं कि ग्रामीणों को जरूरी काम के लिए उफनती नदी पार करने का जोखिम उठाना पड़ रहा है। तस्वीरें शहपुरा इलाके की हैं, जहां साकुल नदी में तेज बहाव देखने को मिल रहा है। नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण ग्रामीणों की आवाजाही प्रभावित हुई है। इसके बावजूद लोग मजबूरी में उफनती नदी को पार करते नजर आ रहे हैं, जो किसी बड़े हादसे को न्योता दे सकता है। वहीं लगातार हो रही बारिश का असर जिले के सबसे बड़े बिलगढ़ा बांध पर भी देखने को मिल रहा है। कैचमेंट एरिया में लगातार पानी की आवक बढ़ने के कारण बांध का जलस्तर तेजी से बढ़ा है। हालात को देखते हुए बांध के दो गेट खोल दिए गए हैं। बांध के गेट खुलने के बाद सिलगी नदी का जलस्तर भी बढ़ने की संभावना है। ऐसे में प्रशासन की ओर से निचले इलाकों में अलर्ट जारी किया गया है और लोगों से सिलगी नदी एवं उसके आसपास के क्षेत्रों से दूरी बनाए रखने की अपील की गई है। फिलहाल जिले में लगातार हो रही बारिश के बीच प्रशासन की नजर नदी-नालों और बांधों के जलस्तर पर बनी हुई है।
0
0
Report
Advertisement

फतेहगढ़ स्टेडियम में अग्निवीर भर्ती की तैयारी कर रहे युवक की मौत

Farrukhabad, Uttar Pradesh:फर्रुखाबाद के फतेहगढ़ स्थित ब्रह्मदत्त द्विवेदी स्टेडियम से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। अग्निवीर भर्ती की तैयारी कर रहे 18 वर्षीय युवक की सुबह दौड़ लगाने के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ गई। सीने में तेज दर्द उठने के बाद युवक जमीन पर गिर पड़ा और उसकी मौत हो गई। घटना के बाद स्टेडियम में मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया, जबकि परिवार में मातम पसरा हुआ है। घटना फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के ब्रह्मदत्त द्विवेदी स्टेडियम की है। बताया जा रहा है कि राजेपुर थाना क्षेत्र के गांव शेराखार निवासी 18 वर्षीय शिवनारायण पुत्र मुनेश्वर सिंह रोज की तरह सुबह स्टेडियम में दौड़ लगाने पहुंचे थे। शिवनारायण अग्निवीर भर्ती की तैयारी कर रहे थे और अपनी फिटनेस के लिए नियमित अभ्यास करते थे। दौड़ के दौरान अचानक शिवनारायण को चक्कर आया और सीने में तेज दर्द की शिकायत हुई। इससे पहले कि लोग कुछ समझ पाते, वह जमीन पर गिर पड़े। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें संभालने की कोशिश की, लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे, जहां बेटे का शव देखकर परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने बताया कि शिवनारायण तीन भाइयों में सबसे छोटे थे और उनका सपना अग्निवीर बनकर देश की सेवा करना था। लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। एक होनहार युवक की अचानक मौत से पूरे गांव में शोक की लहर है। फिलहाल युवक की मौत के सही कारण का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। लेकिन दौड़ के दौरान हुई इस अचानक मौत ने हर किसी को स्तब्ध कर दिया है। फतेहगढ़ के ब्रह्मदत्त द्विवेदी स्टेडियम में घटी इस घटना के बाद खिलाड़ियों और स्थानीय लोगों में भी चिंता का माहौल है। बड़े सवाल इस बच्चे की ट्रेनर पर भी सवाल क्या युवक को पहले से कोई प्रॉब्लम थी क्या युवक के बॉडी स्किल कोच ने नोट की क्या कोच सरकारी स्टेडियम से कोचिंग दे रहा था
0
0
Report

फूलियाकलां में आमरण अनशन: डॉक्टर भर्ती, पेयजल संकट और खनन पर रोक की मांग

Noida, Uttar Pradesh:फूलियाकलां में डॉक्टरों की स्थायी नियुक्ति, पेयजल संकट, अवैध खनन पर रोक, एमजीजी स्कूल भवन व श्री कल्याण विद्यालय में शिक्षकों की नियुक्ति सहित प्रमुख मांगों को लेकर आंदोलन तेज फूलियाकलां (के.एम. कुरैशी) क्षेत्र की लम्बे अरसे से लंबित जनसमस्याओं के समाधान की मांग को लेकर फूलियाकलां में बुधवार से आमजन का आंदोलन शुरू हो गया। प्रशासन को कई बार ज्ञापन देने, जनकल्याण ग्रामीण सेवा शिविरों तथा फॉलो-अप शिविरों में समस्याएं उठाने के बावजूद समाधान नहीं होने से नाराज ग्रामीणों ने अब आंदोलन का रास्ता अपनाते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) परिसर के बाहर अनिश्चितकालीन आमरण अनशन प्रारंभ कर दिया। छात्र नेता शिवराज आचार्य एवं दिनेश कुमार माली के नेतृत्व में शुरू हुए इस शांतिपूर्ण आंदोलन से पूर्व उपखंड अधिकारी, फूलियाकलां को ज्ञापन सौंपकर प्रशासन को अपनी मांगों से अवगत कराया गया। इसके बाद बुधवार सुबह 9 बजे से दो छात्र नेता शिवराज दिनेश कुमार माली ने सीएचसी परिसर के बाहर आमरण अनशन करते हुए
0
0
Report

केदारनाथ यात्रा मार्ग पर जिलाधिकारियों ने मलबा हटाने के निर्देश दिए

Noida, Uttar Pradesh:केदारनाथ यात्रा मार्ग पर डीएम का निरीक्षण। स्थान: सिल्ली, 29 जुलाई 26 लगातार हो रही बारिश के बीच केदारनाथ यात्रा मार्ग पर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। देर रात से सुबह तक हुई बारिश के चलते रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड राष्ट्रीय राजमार्ग कई स्थानों पर भूस्खलन और बोल्डर गिरने से यातायात प्रभावित हुआ। हालात का जायजा लेने के लिए जिलाधिकारी विशाल मिश्रा स्वयं मौके पर पहुंचे। लगातार बारिश के कारण रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड राष्ट्रीय राजमार्ग पर कई स्थानों पर भूस्खलन और भारी बोल्डर गिरने से यातायात प्रभावित हुआ। स्थिति का निरीक्षण करने के लिए जिलाधिकारी विशाल मिश्रा स्वयं प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे और मौके पर राहत एवं बहाली कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि जहां भी मार्ग बाधित है, वहां युद्धस्तर पर मलबा हटाने का कार्य किया जाए ताकि यात्रा सुचारु बनी रहे। जिलाधिकारी ने बताया कि वर्तमान में मार्ग पर यातायात संचालित हो रहा है, हालांकि कुछ स्थानों पर बड़े बोल्डर होने के कारण तकनीकी टीमों को भी आवश्यक कार्रवाई के लिए लगाया गया है। उन्होंने कहा कि प्रशासन की केदारनाथ यात्रा मार्ग पर लगातार निगरानी बनी हुई है और किसी भी अवरोध को न्यूनतम समय में हटाकर यात्रा को सुरक्षित एवं सुचारु रखने का प्रयास किया जा रहा है।
0
0
Report
Advertisement

रामगढ़ में युवक की हत्या: चाकू से वार कर खून से लथपथ शव बरामद

Ramgarh Cantonment, Jharkhand:रामगढ़ में युवक की चाकू मारकर हत्या, बगीचा मे खून से लथपथ शव बरामद रामगढ़ थाना क्षेत्र के बगीचा बस्ती से दामोदर नदी जाने वाले रास्ते में आज सुबह खून से लथपथ एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान झंडा चौक निवासी सुमित अग्रवाल के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि बगीचा से दामादोर नदी जाने वाले रास्ते पर एक युवक का शव खून से लथपथ पड़ा है। सूचना मिलते ही रामगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। घटना की खबर फैलते ही मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। रामगढ़ सदर डीएसपी अकरम रजा ने बताया कि प्रथम दृष्टया सुमित अग्रवाल की हत्या चाकू से वार कर की गई है। घटनास्थल की वैज्ञानिक जांच के लिए एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) की टीम को बुलाया गया है। पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रहा है और जल्द ही आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस के अनुसार, मृतक के युवक पूर्व में जेल जा चुका है बेल पर बाहर था । घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस हत्या के कारणों और आरोपियों तक पहुंचने के लिए साक्ष्य जुटाने में लगी हुई है।
0
0
Report

पटना जू में चार नए बाघ, नाम रुद्र, पूर्णिमा, तेजस और सृष्टि, कुल 10

Patna, Bihar:लोकेशन — पटना अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस पर पटना जू को मिली बड़ी सौगात। चार नए बाघों का नामकरण कर जनता के लिए खोला गया। नए बाघों के नाम – रुद्र, पूर्णिमा, तेजस और सृष्टि। मंत्री ने किया चारों बाघों का लोकार्पण और नामकरण किया गया। पटना जू में अब बाघों की कुल संख्या बढ़कर 10 हुई। पर्यटकों को अब चार और बाघों को देखने का मिलेगा मौका। बाघों की संख्या बढ़ने से पटना जू का आकर्षण और बढ़ा। वही पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विवाह के मंत्री ने कहा आज बुद्ध पूर्णिमा है इस अवसर पर हम लोगों ने चार बाग के बच्चों का नामकरण किया है। वही पटना जू में टॉय ट्रेन चलने को लेकर कहा ट्रेन के सभी डब्बे पुराने हो गए हैं उसको फिर से बनाया जा रहा है और जल्द ही इसकी शुरुआत होगी। डॉ. रामचंद्र प्रसाद, मंत्री पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग
0
0
Report

तालेड़ा सीएचसी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, सफाई व्यवस्था पर नाराजगी

SSantoshi10m ago
Noida, Uttar Pradesh:बूंदी तालेड़ा सीएचसी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, गंदगी पर जताई नाराजगी बूंदी - जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की व्यवस्थाओं का जायजा लेने बुधवार को सीएमएचओ डॉ. ओ.पी. सामर ने तालेड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया..... निरीक्षण के दौरान लेबोरेट्री, वार्ड और लेबर रूम में गंदगी मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई..... सीएमएचओ ने चिकित्सा अधिकारी प्रभारी सहित संबंधित प्रभारियों को तीन दिन में सफाई व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए..... उन्होंने चेतावनी दी कि सुधार नहीं होने पर संबंधित ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट किया जाएगा। अस्पताल के बाहर मुख्य मार्ग पर कचरे से भरी जाम नाली मिलने पर भी उन्होंने तत्काल सफाई के निर्देश दिए...
0
0
Report
Advertisement

CM साय का दिल्ली दौरा और बाढ़ अलर्ट पर बयान; गुरु पूर्णिमा की शुभकामनाएं

Begun, Rajasthan:रायपुर CM विष्णु देव साय रायगढ़ के लिए रवाना रवाना होने से पहले CM साय ने दी गुरु पूर्णिमा की शुभकामनाएं, समस्त छग वासियों को गुरु पूर्णिमा की बधाई और शुभकामनाएं. हर वर्ष बनोरा आश्रम जाते हैं, पूज्य बाबा का आशीर्वाद लेते हैं. 30 से ज्यादा वर्षों से पूज्य श्री संत नारायण तपस्या में लगे हैं, उनका भी आशीर्वाद लेते हैं. दिल्ली दौरे को लेकर CM का बयान- आज दिल्ली जा रहे हैं.. हमारे बस्तर क्षेत्र के मांझी, चालकी मुड़िया लोग हैं. बस्तर दशहरा विश्व का सबसे बड़ा दशहरा रहता है. उसमें उनका विशेष रोल रहता है. राष्ट्रपति महोदया उनसे मिलने का समय दी हैं. राष्ट्रपति महोदय से हम भी मुलाकात करेंगे. प्रदेश में हो रही बारिश से नदी नाले उफान और बाढ़ के खतरे पर सीएम साय का बयान- अपने प्रदेश में सबको अलर्ट करके रखे हैं. सभी कलेक्टरों को अलर्ट करके रखे हैं.. अगर कहीं भी बाढ़ की स्थिति बनती है तो सहायता जरूरतमंदों को पहुंचाया जाए.. बाइट- विष्णुदेव साय, मुख्यमंत्री
0
0
Report

नीतीश कुमार के वीडियो विवाद के बीच BJP पर विपक्ष का तीखा हमला

Bikram, Bihar:पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के वीडियो पर चल रहे विवाद के बीच राष्ट्रीय जनता दल के मुख्य प्रवक्ता शक्ति यादव ने कहा कि नीतीश कुमार की क्या स्थिति इन लोगों ने कर दी भारतीय जनता पार्टी चुनाव जीतने के लिए किसी भी हद तक जा सकती है...मै दुःखी हूँ. भाजपा इस तरह का नीतीश कुमार के साथ सलूक करेगा हमने सोचा नहीं था नीतीश जी हमारे इलाके के लोग हैं इतनी दुर्दशा होगी इतनी भेजती होगी भारतीय जनता पार्टी अपने हर को देखकर आशाए असहाय अवस्था में चली गई है... एक फ्रॉड किस्म का आदमी जो पलायन करके आकर इस तरह की बात कर रहे है... आप फ्रॉड काम मत कीजिए परेशान हो जाइएगा....
0
0
Report

बड़ाबाग रोड पर हिट एंड रन: राशन डीलर मौत, फरार चालक की तलाश जारी

Jaisalmer, Rajasthan:बड़ाबाग रोड पर हिट एंड रन: राशन डीलर मौत, फरार चालक की तलाश जारी जैसलमेर शहर के बड़ाबाग रोड पर बीती रात हिट एंड रन का मामला सामने आया, जिसमें रॉन्ग साइड से आ रहे एक ट्रक ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार कमल किशोर (50) पुत्र उम्मेदाराम प्रजापत निवासी बिसानी पाड़ा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके साथ सवार रेंवताराम पंवार घायल हो गए, मृतक कमल किशोर किशनघाट में राशन डीलर के पद पर कार्यरत थे। बताया जा रहा है कि वे ग्राम पंचायत बड़ाबाग में आयोजित फॉलो-अप ग्रामीण सेवा शिविर में ड्यूटी पूरी कर मोटरसाइकिल से लौट रहे थे। इसी दौरान ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी और चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया, सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस और 108 एम्बुलेंस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को जवाहिर चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया। घटना के बाद मृतक के परिजन मोर्चरी के बाहर धरने पर बैठ गए हैं। उनकी मांग है कि फरार ट्रक चालक को जल्द गिरफ्तार किया जाए और मृतक के परिवार को उचित मुआवजा दिया जाए, जिला प्रशासन की ओर से शहर कोतवाल सूरजाराम चौधरी और जैसलमेर तहसीलदार परिजनों से समझाइश के प्रयास कर रहे हैं। उधर पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और फरार ट्रक व उसके चालक की तलाश में जुटी हुई है।
0
0
Report
Advertisement

खूंटी के मुरहू क्षेत्र में बकरी चोरी के बाद मॉब लिंचिंग, सात गिरफ्तार

Khunti, Jharkhand:खूँटी जिले के मुरहू थाना क्षेत्र अंतर्गत बिंदादीरी गांव में बकरी चोरी करने आये चार लोगों में ग्रामीणों की पिटाई से एक व्यक्ति की मौत हो गयी थी, और एक व्यक्ति घायल हो गया था. इस मॉब लिंचिंग से हुई एक की मौत के बाद पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. जिनके ऊपर कई गैर ज़मानती धारा लगाते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. घटना के बाद सक्रिय हुई पुलिस ने छापामारी के दौरान अनेक ग्रामीणों को पकड़ा था, जिसके बाद अनुसंधान करते हुए पड़ताल किया और बिंदादीरी निवासी सभी पंडा बोदरा (55), मंगा बोदरा (35), मुकुट बोदरा (22 वर्ष), कालेप बोदरा (23 वर्ष), मनोज बोदरा (27 वर्ष), नन्दराम हंस (18 वर्ष) और एक रुमजुई गांव के सोमा बोदरा (20 वर्ष) को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. डीएसपी मंगल सिंह जामूदा ने बताया कि बकरी चोरी करने गये लोगों की पिटाई से मौत हुई थी, जो एक मॉब लिंचिंग का मामला था.
0
0
Report

डीजेबी की 179वीं बोर्ड बैठक: यमुना साफ-सफाई और सीवरेज सुधार पर बड़े कदम

New Delhi, Delhi:Parvesh verma डीजेबी की 179वीं बोर्ड बैठक: प्रमुख बातें दिल्ली जल बोर्ड (DJB) की 179वीं बोर्ड बैठक में यमुना सफाई और सीवर व्यवस्था को लेकर कई अहम फैसले लिए गए। सरकार ने कहा कि यमुना की सफाई और दिल्ली की सीवर समस्या का समाधान सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस संबंध में लगातार पीएमओ से प्रगति और तय समयसीमा पर अपडेट मांगा जाता है। सरकार ने दोहराया कि अगले विधानसभा चुनाव से पहले यमुना को साफ करने का वादा पूरा किया जाएगा। दिल्ली में जितना सीवेज उत्पन्न होता है, उसके मुकाबले उपचार (Treatment) की क्षमता कम है। इसे बढ़ाने का काम तेजी से चल रहा है। सरकार के अनुसार, जब नई सरकार ने कार्यभार संभाला था तब 749 MGD सीवेज ट्रीटमेंट क्षमता थी, जिसे बढ़ाकर अब 814 MGD किया जा चुका है। मौजूदा सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP) के अपग्रेडेशन से 62 MGD अतिरिक्त क्षमता जोड़ी गई है। अगले 21 महीनों में सीवेज ट्रीटमेंट क्षमता बढ़कर 1,046 MGD हो जाएगी। दिल्ली में बड़ी संख्या में ऐसे घर हैं, जहां अब तक हाउस सीवर कनेक्शन नहीं था। इन्हें जोड़ने का काम तय समयसीमा में पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। डीजेबी के करीब 30 लाख ग्राहक हैं, जबकि बिजली के 60-65 लाख उपभोक्ता हैं। सरकार का कहना है कि बड़ी संख्या में लोग बिना पंजीकरण के पानी का उपयोग कर रहे हैं। सभी जल बोर्ड उपभोक्ताओं की ई-केवाईसी कराई जाएगी, ताकि डेटा अपडेट हो और बिल सही उपभोक्ताओं तक पहुंचे। बिल जनरेट करने और घर-घर पहुंचाने का काम एक ही एजेंसी करेगी, जिससे भ्रष्टाचार की संभावना कम होगी। खाली पदों को भरने के लिए 700 कर्मचारियों की संविदा पर नियुक्ति की जाएगी। 'यंग एक्वा लीड इंटर्नशिप प्रोग्राम' शुरू होगा। जल बोर्ड में इंटर्नशिप करने वाले युवाओं को ₹15,000 प्रतिमाह स्टाइपेंड मिलेगा। 15 डीएसटीपी (DSTP) परियोजनाओं पर करीब ₹2,000 करोड़ खर्च होंगे, जिससे लगभग 20 लाख लोगों को लाभ मिलेगा। 989 किलोमीटर नई सीवर लाइन बिछाई जाएगी। इस पर करीब ₹1,600 करोड़ खर्च होंगे और 33 लाख लोगों को फायदा मिलेगा। सरकार का दावा है कि ये सभी प्रमुख परियोजनाएं 18 महीनों में पूरी कर ली जाएंगी। नालों के इन-सीटू ट्रीटमेंट की व्यवस्था की जाएगी। इनलेट और आउटलेट पर मीटर लगाए जाएंगे, जो हर 5 मिनट में पानी की गुणवत्ता के मानकों का डेटा रिकॉर्ड करेंगे। नजफगढ़ ड्रेन के लिए डीपीआर तैयार की जा रही है। संगम विहार में पानी की समस्या के समाधान और तुगलकाबाद में भूमिगत जलाशय (Underground Reservoir) बनाने की योजना पर काम किया जाएगा। सरकार ने पिछली सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछले 11 वर्षों में केवल प्रचार हुआ, बुनियादी सीवर और जल ढांचे पर पर्याप्त काम नहीं किया गया। दिल्ली के हर वार्ड में मुफ्त वाटर एटीएम लगाए जाएंगे।पहले चरण में 250 सरकारी स्कूलों में अत्याधुनिक (State-of-the-Art) वाटर एटीएम स्थापित किए जाएंगे। इनसे स्कूली बच्चों के साथ-साथ राहगीरों को भी स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा। प्रत्येक वाटर एटीएम की क्षमता 2,000 लीटर होगी। दिल्ली की 170 कॉलोनियों में हाउस सीवर कनेक्शन का काम फिलहाल शुरू नहीं हो पाया है। सरकार के अनुसार, ये कॉलोनियाँ ओ-ज़ोन (O-Zone) या वन क्षेत्र (Forest Area) में आती हैं, इसलिए काम शुरू करने से पहले संबंधित विभागों से एनओसी (NOC) लेना आवश्यक है। सरकार ने कहा कि इन 170 कॉलोनियों को छोड़कर बाकी सभी कॉलोनियों में हाउस सीवर कनेक्शन का काम तेजी से चल रहा है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top