पंचकूला में BJP की BLA-2 कार्यशाला में पूनिया ने भरा कार्यकर्ताओं में जोश
Barwala, Haryana:भाजपा के प्रदेश प्रभारी डॉ. सतीश पूनिया ने पंचकूला में आयोजित बीएलए-2 कार्यशाला में कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया। उन्होंने कहा कि जनता के समर्थन और कार्यकर्ताओं की मेहनत से भाजपा फिर सरकार बनाएगी। पूनिया ने बीएलए का नया अर्थ "बीजेपी ले आओ" बताया। कार्यशाला में बूथ प्रबंधन पर चर्चा हुई। विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता, प्रदेश महामंत्री डॉ. अर्चना गुप्ता और जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा ने भी भाग लिया। आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर भी विचार-विमर्श किया गया।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
अंतिम यात्रा के लिए फूलों से सजाया वाहन, कुछ देर में प्रतीक यादव की अंतिम संस्कार
Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ के बैंकुंठ धाम में आज प्रतीक यादव का अंतिम संस्कार किया जाएगा। अंतिम यात्रा के लिए वाहन को फूलों से भव्य तरीके से सजाया गया है, जहां परिवार, रिश्तेदार और समर्थकों की भारी भीड़ जुटनी शुरू हो गई है। माहौल पूरी तरह गमगीन बना हुआ है और हर किसी की आंखें नम नजर आ रही हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह फेफड़ों में खून जमने के कारण आया दिल का दौरा बताई गई है। वहीं, शरीर पर चोट के निशान मिलने की बात सामने आने के बाद मामले को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं।
