Back
17 फरवरी को एचपीएससी कार्यालय के सामने हरियाणा यूथ कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन
DRDivya Rani
Feb 16, 2026 05:45:48
Panchkula, Haryana
हरियाणा युवा कांग्रेस ने 17 फरवरी को हरियाणा लोक सेवा आयोग (एचपीएससी) ऑफिस के सामने बड़े प्रदर्शन का ऐलान किया है। इस प्रदर्शन का नेतृत्व रोहतक के सांसद दीपेंद्र हुड्डा और भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब करेंगे व अंबाला से सांसद वरुण मुलाना समेत प्रदेश के कई विधायक और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मुख्य रूप में शामिल होंगे। रविवार को यहां प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए हरियाणा युवा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष निशित कटारिया ने कहा कि भाजपा सरकार की युवा विरोधी नीतियों ने हरियाणा के युवाओं का भविष्य बर्बाद कर दिया है। ग्रुप ए और ग्रुप बी नौकरियों में बाहरियों का सिलेक्शन किया जा रहा है। 35 प्रतिशत मिनिमम मार्क्स क्राइटेरिया खत्म करना, एचपीएससी एग्जाम्स में हरियाणा जीके की वेटेज कम से कम 20 प्रतिशत करना, हर साल भर्ती कैलेंडर जारी करना, सीईटी क्वालिफाइड युवाओं को 9000 रुपये देना, भर्ती विवादों के लिए स्पेशलाइज्ड लीगल सेल बनाना और खाली पदों को री-एडवरटाइज्ड कर भरना शामिल है। कटारिया ने कहा कि एचपीएससी और एचएसएससी की भर्ती प्रक्रियाएं सालों तक कोर्ट में फंसी रहती हैं, जिससे युवाओं को नौकरी नहीं मिल पाती। उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले भाजपा ने सीईटी क्वालिफाइड उम्मीदवारों को हर महीने 9000 रुपये देने का वादा किया था, लेकिन आज तक युवाओं को एक पैसा नहीं मिला। उन्होंने कहा कि युवा कांग्रेस प्रदेश के युवाओं के भविष्य के साथ इस तरह से खिलवाड़ नहीं होने देगी और भाजपा सरकार व हरियाणा लोक सेवा आयोग की नीतियों के खिलाफ हल्ला बोल प्रदर्शन 17 फरवरी को एचपीएससी कार्यालय के सामने किया जाएगा। इस मौके पर रविंदर रावल पूर्व मेयर, संजय चौहान जिला अध्यक्ष, मेहबूब प्रदेश उपाध्यक्ष, सुभम नाहर युवा जिला अध्यक्ष, उधम सिंह युवा जिला अध्यक्ष, नितेश रावल जिला अध्यक्ष एनएसयूआई, जगदीप शर्मा, निखिल शमां, विनोद कुमार, डिप्टी होली, कंवर वीर, परमवीर जैन, शुभम वर्मा भी मौजूद थे।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
ASABDUL SATTAR
FollowFeb 16, 2026 07:21:510
Report
AKAshok Kumar1
FollowFeb 16, 2026 07:21:400
Report
AOAjay Ojha
FollowFeb 16, 2026 07:21:310
Report
SKSantosh Kumar
FollowFeb 16, 2026 07:21:100
Report
BABASHIR AHMED MIR (Sagar)
FollowFeb 16, 2026 07:20:540
Report
SGSANJEEV GIRI
FollowFeb 16, 2026 07:20:420
Report
SKSantosh Kumar
FollowFeb 16, 2026 07:20:220
Report
MDMahendra Dubey
FollowFeb 16, 2026 07:19:370
Report
SSShailendra SINGH BAGHEL
FollowFeb 16, 2026 07:19:140
Report
ASAmit Singh
FollowFeb 16, 2026 07:19:070
Report
PKPRASHANT KUMAR1
FollowFeb 16, 2026 07:18:510
Report
DIDamodar Inaniya
FollowFeb 16, 2026 07:18:370
Report
ADAbhijeet Dave
FollowFeb 16, 2026 07:18:220
Report
JGJugal Gandhi
FollowFeb 16, 2026 07:18:090
Report
VAVishnupriya Arora
FollowFeb 16, 2026 07:17:460
Report