icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
134113
DIVYA RaniDIVYA RaniFollow11 Aug 2024, 04:24 am

पंचकुला में ग्रुप D संघर्ष विकास समिति का धरना प्रदर्शन विफल, पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोका

Panchkula, Haryana:

पंचकुला में ग्रुप D संघर्ष विकास समिति द्वारा प्रस्तावित धरना प्रदर्शन को सरकार ने विफल कर दिया। पुलिस ने टोल नाकों पर तैनात कर प्रदर्शनकारियों को रोका और उन्हें पुलिस वाहनों में भरकर चौकियों में ले जाया। समिति ने इसे सरकार की तानाशाही बताया जो शांतिपूर्ण धरने की अनुमति भी नहीं दे रही। धरने की सूचना पहले ही सरकार को दी गई थी लेकिन फिर भी प्रदर्शनकारियों को रोका गया। यूनिक के प्रदेश कार्यकारिणी के एक सदस्य को नजरबंदी में लिया गया और धरना स्थल को भी नुकसान पहुंचाया गया।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

भिंड में आशा-पर्यवेक्षक धरने पर, कलेक्टर से मुलाकात नहीं मिली

Bhind, Madhya Pradesh:हेडर-“मक्कार-कामचोर” कहे जाने का आरोप… 3 घंटे कलेक्टर का इंतजार, नहीं मिली मुलाकात तो धरने पर बैठीं आशा-पर्यवेक्षक कार्यकर्ता। एंकर-भिंड में स्वास्थ्य विभाग की महिला कार्यकर्ताओं का गुस्सा अब सड़क से कलेक्टर कार्यालय तक पहुंच गया है। समीक्षा बैठक में कथित तौर पर अपमानजनक भाषा और सेवा समाप्त करने की धमकी दिए जाने के विरोध में जिलेभर की आशा और पर्यवेक्षक कार्यकर्ता कलेक्टर से शिकायत करने पहुंचीं। लेकिन करीब तीन घंटे तक इंतजार के बाद भी कलेक्टर से मुलाकात नहीं हुई, तो महिला कार्यकर्ता कलेक्टर कार्यालय परिसर में ही धरने पर बैठ गईं। मामला 7 सितंबर की समीक्षा बैठक से जुड़ा है। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि राज्य टीकाकरण कार्यक्रम अधिकारी एलपी भगोरिया ने बैठक में सार्वजनिक रूप से उन्हें कथित तौर पर “मक्कार” और “कामचोर” कहा और घर बैठे पैसे लेने का आरोप लगाते हुए सेवाएं समाप्त करने की धमकी दी। आरोपों के बाद अब महिला कार्यकर्ताओं ने प्रशासन से सीधा सवाल किया है,जो महिलाएं कोरोना महामारी के दौरान अपनी और अपने परिवार की जान जोखिम में डालकर घर-घर टीकाकरण अभियान में जुटी रहीं, आज इन्हीं के सम्मान पर सवाल क्यों?कार्यकर्ताओं का कहना है कि विपरीत परिस्थितियों में स्वास्थ्य सेवाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने वाली आशा और पर्यवेक्षक कार्यकर्ताओं के साथ यदि कोई अधिकारी सार्वजनिक रूप से इस तरह का व्यवहार करता है, तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई होनी चाहिए। धरने पर बैठी महिलाओं ने साफ कहा है कि उनकी सेवाओं पर सवाल उठाने से पहले उनके वर्षों के काम और कोरोना काल की भूमिका को देखा जाए। साथ ही उन्होंने कथित अभद्र व्यवहार की निष्पक्ष जांच और संबंधित अधिकारी पर कार्रवाई की मांग की है। अब बड़ा सवाल यही है—महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की शिकायत पर प्रशासन क्या कार्रवाई करता है? क्या उन्हें कलेक्टर से मुलाकात का इंतजार खत्म होगा, या धरना और लंबा चलेगा?
0
0
Report

फर्रुखाबाद में बंदरों के हमले से 16 वर्षीय छात्रा की मौत

Noida, Uttar Pradesh:फर्रुखाबाद से बड़ी खबर फर्रुखाबाद में बंदरों का आतंक: छत पर कपड़े उतार रही छात्रा पर बंदरों के झुंड ने किया हमला, बचने के दौरान गिरी, मौत पूर्व सैनिक की पुत्री पर बंदरों के झुंड ने किया हमला, बचने के लिए भागी छात्रा छत से गिरी, मौत जिला - फर्रुखाबाद तारीख - 21-09-2026 पलक चौहान 16 वर्षीय बेटी पलक चौहान 9वीं कक्षा में पढ़ती थी। पलक स्कूल से घर लौटने के बाद छत पर सूख रहे कपड़े उतारने गई थी। पलक के पिता सुनील चौहान ने बताया कि उनकी बेटी छत पर कपड़े उतार रही थी, तभी अचानक बंदरों के झुंड ने उस पर हमला कर दिया। बंदरों से डरकर पलक बचने के लिए भागी, लेकिन इसी दौरान वह पहली मंजिल से नीचे गली में जा गिरी। छत से गिरने के कारण पलक के सिर में गंभीर चोट आई। परिजन उसे इलाज के लिए तत्काल अस्पताल लेकर रवाना हुए, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। लोहिया अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने पलक को मृत घोषित कर दिया। बेटी की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। पलक के पिता सुनील चौहान पूर्व सैनिक हैं और वर्तमान में मंडी में नौकरी करते हैं। घटना के बाद मोहल्ले में बंदरों के आतंक को लेकर लोगों में भी चिंता है। बाइट - सुनील चौहान, मृतक छात्रा पलक के पिता
0
0
Report

राजस्थान के बॉस स्कैम: 2 करोड़ की मनी ट्रेल के साथ MD गिरफ्तार

Jaipur, Rajasthan:राजस्थान साइबर क्राइम पुलिस ने 6.80 करोड़ रुपए के बॉस स्कैम मामले में एक और बड़ी गिरफ्तारी की है। पुलिस ने साइबर ठगी की रकम लेने वाली फर्म के MD विश्वजीत पुष्टी को ओड़िशा से गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया है कि आरोपी के नियंत्रण वाले बैंक खाते में साइबर ठगी की 2 करोड़ की रकम पहुंची थी। मामले में अब तक 11 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। साइबर ठगी के इस बड़े नेटवर्क की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे पैसों की मनी ट्रेल भी सामने आ रही है। राजस्थान पुलिस के एडीजी साइबर क्राइम वीके सिंह ने बताया कि ओडिशा निवासी विश्वजीत पुस्टी SSGC Engineering Pvt. Ltd. का प्रबंध निदेशक है। उसके नियंत्रण वाले ICICI बैंक खाते में इस साइबर ठगी की रकम में से 2 करोड़ प्राप्त हुए। एडीजी के अनुसार रकम खाते में आने के बाद उसे अलग-अलग बैंक खातों में ट्रांसफर किया गया। बैंकिंग रिकॉर्ड और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने विश्वजीत पुष्टी को भुवनेश्वर के खारवेल नगर इलाके से पकड़ा और ट्रांजिट रिमांड पर जयपुर लाया गया। जांच में साइबर ठगी के पैसे को इधर-उधर करने का पूरा नेटवर्क सामने आया है। गिरोह म्यूल बैंक अकाउंट, एटीएम, चेक, यूपीआई, QR कोड, CDM और डिजिटल वॉलेट का इस्तेमाल करता था। रकम को कई बैंक खातों में लेयरिंग के जरिए घुमाने के बाद क्रिप्टो करेंसी और USDT में बदलकर आगे भेजने की कार्यप्रणाली की भी जांच हो रही है। पुलिस के अनुसार टेलीग्राम ग्रुप्स के जरिए फर्जी या म्यूल बैंक खाते, एटीएम, SIM और पासबुक की किट उपलब्ध कराई जाती थी। इसके बाद इन खातों में आने वाली रकम को तत्काल निकालने या दूसरे खातों में ट्रांसफर करने का काम किया जाता था। विश्वजीत पुष्टी की भूमिका को लेकर भी पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक, कंपनी के दस्तावेज सब्सिडी, टैक्स छूट और MSME लोन दिलाने के बहाने लिए गए थे। इसके बाद आईसीआईसीआई बैंक चंद्रशेखरपुर भुवनेश्वर में खाता खुलवाया गया। जांच में बैंक खाते से जुड़े सिम और इंटरनेट बैंकिंग की ID-पासवर्ड दूसरे व्यक्ति को उपलब्ध कराने की बात भी सामने आई है। अब पुलिस आरोपी के मोबाइल फोन, CDR, व्हॉटसएप और अन्य डिजिटल संपर्कों के साथ बैंकिंग लेन-देन का विश्लेषण कर रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि ठगी की रकम आगे किन-किन खातों में गई और इस पूरे नेटवर्क में कौन-कौन लोग जुड़े हैं।
0
0
Report
Advertisement

वासिंड कसारा के पास ट्रेन से गिरकर महिला की मौत, पहचान अज्ञात

Thane, Maharashtra:वाशिंद कसारा लोकलमधून पडून महिलेचा मृत्यू. वाशिंद येथील जिंदाल कंपनी जवळ एका महिलेचा रेल्वे अपघातात मृत्यू झाला आहे. कसारा ट्रेन मधून पडून ही महिला गंभीर जखमी झाली होती. तिला तात्काळ शहापूर उपजिल्हा रुग्णालयात आणण्यात आले असता डॉक्टरांनी तिला मृत घोषित केले. वाशिंद जिंदाल कंपनी जवळ कसारा दिशेने जाणाऱ्या ट्रेन मधून पडून एका महिलेचा मृत्यू झाला आहे. अद्याप या महिलेची ओळख पटलेली नाही. तिचा मृतदेह सध्या शहापूर उपजिल्हा रुग्णालयात ठेवण्यात आला आहे. जर ही महिला कोणाच्या ओळखीची असेल तर आसनगाव रेल्वे पोलिसांशी संपर्क साधावा, तसेच जीवरक्षक टीमच्या हेल्पलाईन नंबर 7875421601 वर संपर्क साधण्याचे आवाहन करण्यात आले आहे.
0
0
Report

शहापुर में खेत से लौटते वक्त बिजली गिरने से 20 वर्षीय युवक की मौत

Thane, Maharashtra:शहापूर - शेतातून घरी परतताना विजेचा धक्का, 20 वर्षीय तरुणाचा दुर्दैवी मृत्यू... शहापूर तालुक्यातील लेनाड कुंभार पाडा येथे वीज पडून 20 वर्षीय तरुणाचा दुर्दैवी मृत्यू झाला है. रोहित बबन मेगाळ असे मृत तरुणाचे नाव असून शेतात काम करून घरी परतत असताना सायंकाळी 4 वाजून 20 मिनिटांच्या सुमारास ही घटना घडली. रोहित बबन मेगाळ, वय 20 वर्ष, हा शेतात काम करून घरी येत असताना अचानक वीज पडल्याने त्याचा जागीच मृत्यू झाला. घटनेनंतर त्याला प्रथम शेंदरुण प्राथमिक आरोग्य केंद्रात नेण्यात आले. तेथे डॉ. अभिजीत वानखडे यांनी तपासणी करून त्याला शहापूर उपजिल्हा रुग्णालयात पाठवले. सध्या मृतदेह शवविच्छेदनासाठी शहापूर उपजिल्हा रुग्णालयात आणण्यात आला आहे. रोहितच्या पश्चात आई, वडील, पत्नी आणि दोन भाऊ असा परिवार आहे. या घटनेने लेनाड कुंभार पाडा परिसरात हळहळ व्यक्त होत आहे.
0
0
Report
Advertisement

कतरास में बार‑बार भूधंसान, लोगों ने बचाव के लिए सड़कों पर प्रदर्शन किया

Dhanbad, Jharkhand:धनबाद में लगातार विभिन्न क्षेत्रों में भूधसान, गोफ बनने की घटना हो रही है। खास कर कतरास बाघमारा क्षेत्र में बीते तीन से चार महीने में अनगिनत भूधसान की घटनाएं हुई है। जिससे लोगो में दहशत का माहौल बन गया है। आम लोगो की चिंता खुद के साथ परिवार और रोजगार की सुरक्षा बढ़ा दिया है। भूधसान का खतरा बढ़ने से पूर्वजो से रहने वाले क्षेत्र में अपने अस्तित्व को बचाने के लिए संघर्ष करना पड़ रहा। बार बार हो रहे भूधसान के बाद बीसीसीएल जिला प्रशासन द्वारा अब तक समाधान के लिये कोई ठोस पहल नहीं हुआ है। कतरास क्षेत्र में लगातार हो रही भू-धंसान की घटनाओं से मंडराते खतरे ने स्थानीय लोगों की नींद उड़ा दी है। कतरास के अस्तित्व को बचाने के लिए आम लोग अब सड़क पर उतर गये है। कतरास बचाओ संघर्ष मोर्चा’ छाताबाद बचाओ संघर्ष मोर्चा ने के बैनर तले लोग आंदोलन का ऐलान कर दिया है। जनजागरूकता अभियान चलाकर जन-आंदोलन का बिगुल फूंक दिया गया। आक्रोशित लोगों ने कोयला मंत्री, बीसीसीएल सीएमडी और डीजीएमएस का पुतला दहन कर प्रदर्शन किया। कतरास, पचगढ़ी, छाताबाद में जुलूस निकाला। अभियान के जरिए लोगों से अपनी जमीन, पर्यावरण और आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए एकजुट होने का आह्वान किया गया। इस अभियान में सैकड़ो लोगों ने हिस्सा लिया। अभियान के दौरान “हमारी जमीन, हमारा भविष्य”, “सुरक्षित जीवन, स्वच्छ पर्यावरण, सुरक्षित कतरास”, “भू-धंसान रोको, कतरास बचाओ” और “विनाश नहीं, विकास चाहिए” जैसे जोरदार नारों से पूरा इलाका गूंज उठा। मोर्चा ने स्पष्ट रूप से आम लोगों को संदेश देते हुए कहा कि “आज आवाज उठाओ, तो कल बचा पाओगे।” आंदोलन कर रहे लोगो ने बीसीसीएल जिला प्रशासन से मांग किया कि भूधसान की घटनाओं पर रोक लगाने के लिये उपाय करें। भूधसान म समाधान करे। यदि भूधंसान रोकने के लिए ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो उग्र जनआंदोलन किया जाएगा।
0
0
Report

पोड़ैयाहाट में 4.3 करोड़ की सड़क-पुल योजना का शिलान्यास; क्षेत्रीय विकास की दिशा बदलेगी

Godda, Jharkhand:गोड्डा के पोड़ैयाहाट में प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत करीब सवा चार करोड़ की लागत से बनने वाले सड़क और पुल का सांसद निशिकांत दुबे ने आज शाम शिलान्यास किया .इस दौरान उन्होंने स्थानीय विधायक और झारखंड के कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव पर विकास विरोधी होने के लिए आलोचना की। प्रखंड मुख्यालय से महज दो किमी दूरी पर स्थित पीपर टोला में अब तक सड़क नहीं बनी थी। बरसात में इस रास्ते पर चलना बहुत मुश्किल हो जाता है।इस पुल के बन जाने से कई गांवों की दूरी प्रखंड और जिला मुख्यालय से कम होने के साथ सुलभ हो जाएगी । गोड्डा में विकास के नए आयाम गढ़ने वाले सांसद का दर्द भी छलका ।उन्होंने कहा कि अठारह साल से वे सांसद हैं लेकिन पोड़ैयाहाट विधानसभा का वे विकास नहीं कर पाए हैं।
0
0
Report

अरुण साव ने रायगढ़ में 126 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया

Darogapara, Chhattisgarh:एंकर -उपमुख्यमंत्री अरुण साव सोमवार को एक दिवसीय रायगढ़ दौरे पर पहुंचे, जहां उन्होंने शहर के विकास के लिए 126 करोड़ 92 लाख 80 हजार रुपये से अधिक के विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया। कार्यक्रम में सांसद, विधायक सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। नगर निगम रायगढ़ के अंतर्गत 56 करोड़ 92 लाख 75 हजार रुपये की लागत से तीन विकास कार्यों का भूमिपूजन किया गया। इनमें सड़क, नाली और उद्यान विकास, केवड़ाबाड़ी चौक से मरीन ड्राइव तक कैनाल लिंक रोड तथा वार्ड क्रमांक 42 में आईएसबीटी निर्माण शामिल है। वहीं 2 करोड़ 20 लाख रुपये की लागत से टाउन हॉल में निर्मित 20 लाख लीटर क्षमता की पानी टंकी का लोकार्पण किया गया। इसी तरह लोक निर्माण विभाग के 67 करोड़ 80 लाख 5 हजार रुपये की लागत वाले चार कार्यों का भी भूमिपूजन हुआ। इनमें सड़क चौड़ीकरण, पुल और विश्राम गृह निर्माण जैसे कार्य शामिल हैं। इस दौरान उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने बारिश से खराब हुई सड़कों को लेकर कहा कि प्रदेश में अत्यधिक बारिश के कारण सड़कों में गड्ढे हुए हैं। अधिकारियों को तत्काल मरम्मत के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि 15 अक्टूबर तक प्रदेश की सड़कों को गड्ढामुक्त करने का लक्ष्य रखा गया है। उपमुख्यमंत्री ने बताया कि पिछले ढाई वर्षों में लोक निर्माण विभाग के 12 हजार 66 करोड़ रुपये के कार्यों को प्रशासनिक स्वीकृति मिली है। उन्होंने कहा कि पुल-पुलिया और भवन निर्माण के कार्यों में भी तेजी लाई जाएगी। पेयजल समस्या को लेकर उन्होंने कहा कि नगरीय निकायों में लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है और आने वाले समय में पेयजल की समस्या के समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे。
0
0
Report
Advertisement

108 एंबुलेंस में सब्जियों से भरे कट्टे: जाँच के आदेश, जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई

Narmadapuram, Madhya Pradesh:मरीजों की जान बचाने के लिए दौड़ने वाली 108 एंबुलेंस अगर सब्जियों के बोरे ढोती नजर आए तो सवाल उठना लाजिमी है। नर्मदापुरम में ऐसा ही एक मामला सामने आया है। यहां एक 108 एंबूलेंस में कथित तौर पर सब्जियों से भरे कट्टे और अन्य सामान रखे जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। वीडियो वायरल होने के बाद स्वास्थ्य विभाग की एंबुलेंस सेवा की निगरानी व्यवस्था को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। मामले को लेकर सीएमएचओ डॉ. नरसिंह गेहलोत का कहना है कि एंबुलेंस में सब्जियां या अन्य सामान ले जाने की जानकारी उनके सामने पहली बार आई है। उन्होंने पूरे मामले को गंभीर बताते हुए जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाई किए जाने की बात कही है। सीएमएचओ के अनुसार, जिले में 108 एंबुलेंस की निगरानी की जिम्मेदारी जिला समन्वयक की है। उनका कहना है कि इससे पहले भी एंबुलेंस सेवा से जुड़ी लापरवाही के मामले सामने आ चुके हैं। ऐसे मामलों में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के प्रबंध संचालक को अवगत कराते हुए कार्रवाई के लिए पत्र भेजा गया था। अब सब्जियों से भरी एंबुलेंस के मामले में जिला समन्वयक से पूरी जानकारी जुटाई जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर संबंधित जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
0
0
Report

पाकुड़ के ग्राम प्रधान की धारदार हथियार से हत्या, आरोपी हिरासत में

Pakur, Jharkhand:पाकुड़ जिले के अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र के छोटा कस्कूटा पहाड़िया गांव में ग्राम प्रधान की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई. 61 साल के छोटा बमना पहाड़िया पर धारदार हथियार से हमला किया गया था. इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है. घटना की जानकारी मिलते ही Amड़ापाड़ा थाना प्रभारी अनूप रौशन भेंगरा के साथ पुलिस टीम मौके पर पहुंची. महेशपुर थाना प्रभारी रवि शर्मा और पाकुड़िया थाना प्रभारी मनोज कुमार महतो भी वहां पहुंचे. साथ ही स्क्वायड डॉग, स्पेशल टीम और टेक्निकल टीम ने गांव में घटनास्थल की जांच की और ग्रामीणों से पूछताछ की. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पाकुड़ सदर अस्पताल भेज दिया है. पुलिस आगे की कार्रवाई कर रहीं हैं. थाना प्रभारी ने बताया कि ग्राम प्रधान छोटा बमना पहाड़िया की हत्या तेज धारदार हथियार, संभवतः कुल्हाड़ी से की गई है. घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था. पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए स्क्वायड डॉग और टेक्निकल टीम की मदद से एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है. उसे पूछताछ के लिए थाने लाया गया है. शुरुआती जांच में हत्या की वजह आपसी रंजिश बताई जा रही है. हालांकि, पुलिस हत्या के असली कारणों और इसमें शामिल अन्य लोगों की भूमिका की जांच कर रही है...
0
0
Report
Advertisement

राजस्थान में HVDC के जरिए सोलर बिजली एक्सपोर्ट के लिए जमीन उपलब्ध कराने की तैयारी

Jaipur, Rajasthan:राजस्थान में बड़े पैमाने पर पैदा हो रही सोलर बिजली को बिना ट्रिपिंग दूसरे राज्यों तक पहुंचने के लिए ट्रांसमिशन नेटवर्क की क्षमता बढ़ाई जाएगी। इसके लिए हाई वोल्टेज डायरेक्ट करंट (HVDC) लाइनों पर फोकस रहेगा। पावर ग्रिड ने इन हाई कैपेसिटी लाइनों के लिए राज्य सरकार से जमीन उपलब्ध कराने का आग्रह किया है। मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने संबंधित अधिकारियों को जमीन उपलब्ध कराने की प्रक्रिया आगे बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। मुख्य सचिव ने सचिवालय में पावर ग्रिड और ऊर्जा विभाग के अधिकारियों के साथ इंटर स्टेट और इंट्रा स्टेट ट्रांसमिशन परियोजनाओं की समीक्षा की। बैठक में ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर से जुड़ी परियोजनाओं में राइट ऑफ वे यानी लाइन बिछाने के रास्ते में आ रही बाधाओं पर भी चर्चा हुई। मुख्य सचिव ने इन्हें जल्द दूर करने के निर्देश दिए। ऊर्जा विभाग ने बैठक में बताया कि ट्रांसमिशन प्रोजेक्ट में रास्ते से जुड़ी बाधाओं को दूर करने के लिए जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षकों को सहयोग के निर्देश दिए गए हैं। मुख्य सचिव ने इंटर स्टेट और इंट्रा स्टेट दोनों तरह की परियोजनाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता देने को कहा। राजस्थान में सोलर और अन्य अक्षय ऊर्जा परियोजनाओं से पैदा होने वाली बिजली की निर्बाध निकासी के लिए ट्रांसमिशन नेटवर्क मजबूत किया जा रहा है। मुख्य सचिव ने कहा कि आधुनिक और अधिक क्षमता वाला ग्रिड प्रदेश की ऊर्जा सुरक्षा मजबूत करने के साथ देश के दूसरे हिस्सों तक अक्षयenergie पहुंचाने में महत्वपूर्ण होगा। बैठक में पावर ग्रिड ने सोलर पार्कों में उत्पादित बिजली को बिना ट्रिपिंग दूसरे राज्यों तक भेजने के लिए अधिक प्रसारण क्षमता वाली HVDC लाइनें विकसित करने की जरूरत बताई। इसके लिए जमीन उपलब्ध कराने का मुद्दा रखा गया। मुख्य सचिव ने संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने पावर ग्रिड से लंबित ट्रांसमिशन परियोजनाओं की प्रगति भी जानी। पावर ग्रिड अधिकारियों ने राज्य सरकार के सहयोग से परियोजनाओं को जल्द पूरा करने की बात कही। बैठक में पावर ग्रिड के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक वीआर मोहन बुर्रा, ऊर्जा सचिव आरती डोगरा और अक्षय ऊर्जा निगम के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक रोहित गुप्ता सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
0
0
Report

नशे के खिलाफ पंजाब यात्रा: मुख्यमंत्री बोले, हर विधानसभा क्षेत्र में नशा मुक्त पंजाब

Chandigarh, Chandigarh:मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने नशा मुक्त पंजाब यात्रा में की बतौर मुख्य अतिथि शिरकत आज पंजाब के अलग-अलग क्षेत्र में जाने का मिला मुझे मौका- मुख्यमंत्री पंजाब की माता और बुजुर्गों की सबसे बड़ी चिंता का विषय है नशा पंजाब सरकार से सीधा सवाल कि वह बताएं कि 4 साल बाद भी नशा गांव गांव कैसे पहुंच रहा है- मुख्यमंत्री पंजाब के नौजवानों को नारा नहीं नशे से मुक्ति, इलाज, रोजगार और सम्मान चाहिए- मुख्यमंत्री पंजाब की पहचान प्रथम पातशाह श्री गुरु नानक देव जी की कीर्त करो नाम जपो वंड छको के संदेश से- मुख्यमंत्री पंजाब में भाजपा की सरकार बनते ही नशा तस्कर या तो नशा बेचना छोड़ेंगे या देश छोड़ेंगे पंजाब के लोग आम आदमी पार्टी से पूछ रहे हैं कि नशे के विरुद्ध किया गया वादा कब होगा पूरा पंजाब के मुख्यमंत्री से कहना चाहूंगा की नशे जैसे संवेदनशील मुद्दे पर राजनीति न करें हर महीने हरियाणा में नशे के खिलाफ अभियान का किया जाता है आयोजन पंजाब में सरकार ने एक भी वादा पूरा नहीं किया पंजाब के माताओं और बहनों से किया हुआ वादा भी आम आदमी पार्टी की सरकार नहीं निभा पाई पंजाब के मुख्यमंत्री बताएं कि कितने युवाओं को उन्होंने रोजगार मुहैया कराया हमनें महिलाओं को 2100 रूपए देने का वादा किया था जिसको हमनें पूरा किया अपने आप को आम आदमी पार्टी कहने वाली सरकार से कोई पूछे कि कभी आम आदमी से मिले हैं मैं मुख्यमंत्री निवास पर रोज सुनता हूं आम आदमी की परेशानियां और शिकायतें- मुख्यमंत्री गत 18 सितंबर से शुरू हुई इस यात्रा का चौथा चरण हो रहा है शुरू 30 सितंबर तक चलने वाली यह चार यात्राएं पंजाब के सभी 117 विधानसभा क्षेत्र को करेंगी कवर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नशे के विरुद्ध लड़ाई को राष्ट्रीय प्राथमिकता दी उन्होंने 2 अगस्त 2026 को नशा मुक्त युवा विकसित भारत संकल्प अभियान नाम से 100 सप्ताह के राष्ट्रव्यापी अभियान की शुरुआत की हरियाणा में भावांतर भरपाई योजना के किसानों की मदद की हरियाणा में सभी 24 फसलों को खरीदा जाता है MSP पर हरियाणा में युवाओं को दी गई बिना खर्ची बिना पर्ची सरकारी नौकरियां इस नशा मुक्त पंजाब यात्रा से पंजाब फिर उठेगा- मुख्यमंत्री पंजाब की वीरता सेवा भाव और सामूहिक चेतना नशे की चुनौती को भी हराएगी
0
0
Report

गाजीपुर अजय हत्याकांड: मुख्य आरोपी धर्मेंद्र को उम्रकैद, अन्य को सजा

Gazipur, Uttar Pradesh:गाजीपुर शादी में डांस का विवाद बना मौत की वजह! 7 साल बाद कोर्ट का बड़ा फैसला, मुख्य आरोपी को उम्रकैद अजय हत्याकাণ্ড में आया इंसाफ का फैसला, ईसी एक्ट कोर्ट ने सुनाई आजीवन कारावास की सजा डांस प्रोग्राम के विवाद में हुई थी युवक की हत्या, मुख्य आरोपी धर्मेंद्र को उम्रकैद गाजीपुर में सात साल पुराने चर्चित अजय हत्याकांड में अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है। भुड़कुड़ा थाना क्षेत्र के गोपालपुर ग्राम में वर्ष 2019 में शादी समारोह के दौरान डांस प्रोग्राम को लेकर हुए विवाद में युवक अजय की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में गाजीपुर की ईसी एक्ट कोर्ट ने मुख्य आरोपी धर्मेंद्र को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। वहीं घटना में शामिल चार अन्य आरोपियों को भी दोषी पाते हुए दो-दो वर्ष के कारावास की सजा दी गई है। अदालत ने गवाहों के बयान और प्रस्तुत साक्ष्यों के आधार पर यह महत्वपूर्ण फैसला सुनाया। फैसले के बाद मृतक पक्ष ने न्याय मिलने पर संतोष जताया है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top