icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
134113
DIVYA RaniDIVYA RaniFollow1 Aug 2024, 11:46 am

पंचकूला में आंगनवाड़ी वर्कर्स ने डीसी ऑफिस के बाहर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया

Panchkula, Haryana:

पंचकूला के सेक्टर 1 स्थित DC ऑफिस में आंगनवाड़ी वर्कर एंड हेल्पर यूनियन के बैनर तले आंगनवाड़ी वर्कर्स ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। वर्कर्स ने DC को ज्ञापन सौंपते हुए हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से जल्द मुलाकात की मांग की। उन्होंने मुख्यमंत्री द्वारा सितंबर में महंगाई भत्ता देने के वादे को लागू करने, हेल्परों की प्रमोशन की दर बढ़ाने, छुट्टियों की व्यवस्था, सुरक्षा प्रदान करने और खाली पदों पर भर्ती की मांग की। वर्ना उन्होंने अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी दी।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

अयोध्या में अमिताभ बच्चन बनवा रहे भव्य धर्मशाला, नक्शे की मंजूरी प्रक्रिया चालू

Noida, Uttar Pradesh:अयोध्या, यूपी: अभिनेता अमिताभ बच्चन अयोध्या में एक भव्य धर्मशाला का निर्माण कराएंगे, जिसके लिए अयोध्या विकास प्राधिकरण में नक्शा दाखिल कर दिया गया है। इस प्रस्तावित धर्मशाला में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 20 से अधिक कमरे बनाए जाएंगे। फिलहाल नक्शे पर आपत्तियों की सुनवाई और तकनीकी परीक्षण की प्रक्रिया चल रही है, जिसे सभी नियमों के तहत मंजूरी मिलने के बाद आगे बढ़ाया जाएगा। अयोध्या, यूपी: विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अनुराग जैन ने कहा, "अमिताभ बच्चन के ट्रस्ट के द्वारा यहां पर एक धर्मशाला के निर्माण के लिए अयोध्या विकास प्राधिकरण में मानचित्र स्वीकृति हेतु एप्लीकेशन दिया गया है। वर्तमान में इसमें आपत्ति सुनवाई के लिए इसका पेपर में प्रकाशन कराया गया है। जैसे ही इसकी समय सीमा पूरी होगी तो नियमानुसार हम लोग परीक्षण करते हुए उस नक्शे की स्वीकृति को प्रदान करेंगे..."
0
0
Report

नवादा: पकरीबरावां-वारिसलीगंज मार्ग पर गोली से युवक घायल, इलाज के लिए विम्स रेफर

Nawada, Uttar Pradesh:नवादा जिले में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। पकरीबरावां-वारिसलीगंज मुख्य मार्ग पर अज्ञात बदमाशों ने एक युवक को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल युवक की पहचान वारिसलीगंज प्रखंड निवासी मुकेश कुमार के रूप में की गई है। बताया जाता है कि मुकेश अपनी नानी के घर पूजा का प्रसाद पहुंचाकर देर रात वापस अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान बदमाशों ने उसपर गोली चला दिया गोली उसके दाहिने पैर में लगी और हड्डी तोड़ते हुए अंदर फंस गई। वह सड़क पर गिर पड़ा। स्थानीय लोगों की मदद से उसे नवादा सदर अस्पताल लाया गया। परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया। परिजनों का कहना है कि गोली लगने के बाद काफी देर तक कोई डॉक्टर देखने नहीं आया, जिससे उसकी हालत बिगड़ती रही। बाद में एक्स-रे में पैर की हड्डी टूटी हुई और गोली अंदर फंसी होने की पुष्टि हुई। गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए विम्स, पावापुरी रेफर कर दिया। इस संबंध में पकरीबरावां थानाध्यक्ष रंजन चौधरी ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। मामले की जांच की जा रही है। परिजनों के अनुसार मुकेश की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।
0
0
Report
Advertisement

हांडिया में गोली से हत्या, परिजन मुआवजे और सुरक्षा की मांग कर रहे

Noida, Uttar Pradesh:आज शाम लगभग 5:30 बजे थाना हांडिया के अंतर्गत कस्बा हांडिया में अपीलर नंबर 52 के पास पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यक्ति की बाइक पर सवार तीन अज्ञात लोगों ने गोली चलाई। अस्पताल पहुँचने पर मृत्यु की पुष्टि हुई; मृतक पवन यादव पुत्र कामता प्रसाद निवासी ग्राम मुंगराव हैं, पूर्व प्रधान बताए गए। घटना के कारणों की जांच जारी है; मौके से CCTV फुटेज मिले हैं और साक्षी جمع किए जा रहे हैं। तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत करने की प्रक्रिया चल रही है तथा पोस्टमार्टम की कार्रवाई हो रही है ताकि मृत्यु का कारण स्पष्ट हो सके। शांति व्यवस्था कायम है और आरोपी पकड़े जाने व कानून के अनुसार کارروائی की जाएगी। घटना के बारे में स्थानीय प्रशासन से स्थिति स्पष्ट की जाएगी। इस संदर्भ में विधायक मान सिंह यादव ने कहा कि अपराधियों को पकड़कर उनके एनकाउंटर की मांग है; परिवार के लिए उचित मुआवजा और सुरक्षा की मांग भी उठाई जा रही है।
0
0
Report
Advertisement

इमलिया में फायरिंग: पुलिस ने दो बाइक सवारों को गिरफ्तार किया

Noida, Uttar Pradesh:कल दिनांक चौदह सितंबर को थाना अत्रस जंक्शन के ग्राम इमलिया में कुछ लोगों द्वारा फायरिंग की घटना कारित की गई थी। उक्त घटना का संज्ञान लेते हुए अभियुक पंजीकृत किया गया। आज दिनांक पंद्रह सितंबर को मुख्य द्वारा सूचना दी गई कि ग्राम इमलिया में फायरिंग की घटना कारित करने वाले कुछ लोग नगला अलीया बम्बा से भागने की फिराक में हैं। उक्त सूचना पर पुलिस पार्टी द्वारा नगला अलीया बम्बा पर चेकिंग की जा रही थी। तभी दो बाइकों पर चार सवार आते हुए दिखाई दिए। पुलिस पार्टी द्वारा रोकने पर बाइक सवा द्वारा जान से मारने की नियत से पुलिस पार्टी पर फायरिंग शुरू की गई। जवाबी आत्मरक्षा फायरिंग में एक अभियुक्त के पैर में गोली लगी है। बाइक सवारों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त दो बाइक, चार तमंचे, तीन खोखा कारतुच तथा चार जिंदा कारतुच बरामद किए गए हैं। अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
0
0
Report

गणपति महोत्सव में मोबाइल लत के खिलाफ सामाजिक संदेश ने खींचा ध्यान

Forbesganj, Bihar:अररिया शहर के श्री राम जानकी ठाकुरबाड़ी में गणपति महोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है साथ ही पूजा मंडल नशा मुक्त भारत बनाने के लिए नशा मुक्ति का सामाजिक संदेश भी दे रहा है। रंग बिरंगे फूलो से बने इस पंडाल में गणपति की भव्य प्रतिमा स्थापित की गई है जहां गणपति के दर्शन के लिए दूर दूर से श्रद्धालु पहुँच रहे हैं और दर्शन कर रहे हैं वही दूसरी तरफ बनाये गए पंडाल में दिखाए गए सामाजिक संदेश काफी चर्चा में है। पंडाल में बड़े बड़े पोस्टर पर मोबाइल और सोशल मीडिया की लत को नया नशा बताया गया है साथ ही मोबाइल के कारण परिवार के साथ समय नही बिताये जाने का भी जिक्र किया गया है। समाजिक संदेश के माध्यम से बच्चों को मोबाइल से दूर रहने और युवाओं को नशा छोरो जीवन से नाता जोड़ो का भी संदेश दिया गया है।
0
0
Report
Advertisement

सीतामढ़ी गणपति पूजन के मद्देनजर SDM ने सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया

Sitamarhi, Bihar:सीतामढ़ी में गणपति पूजा के अवसर पर प्रशासन द्वारा सुरक्षा के मद्देनजर SDM गौरव कुमार सुरसंड पूजा पंडाल पहुंचे और सुरक्षा और प्रशासनिक व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की कोई परेशानी न हो इसको लेकर SDM ने पूजा समिति के सदस्यों से विधि व्यवस्था पर कड़ी नजर रखने का निर्देश दिया ताकि किसी भी असामाजिक तत्वों द्वारा सौहार्द बिगाड़ने का प्रयत्न न कर सके। ताकि श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की परेशानी न हो सके इसी बीच SDM गौरव कुमार ने गणपति बप्पा के दरबार में मथा टेका और विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की。
0
0
Report

जहानाबाद के प्रेम प्रसंग में गांववालों ने दोनों को शादी कर दी

Jehanabad, Bihar:जहानाबाद से प्रेम प्रसंग का एक अनूठा मामला सामने आया है, जहां एक बच्चे की मां को चार बच्चों के पिता और टेंपो चालक से प्यार हो गया। लगभग एक साल से चोरी-छिपे चल रहे इस अफेयर का पर्दाफाश तब हुआ जब परिजनों ने दोनों को मसौढ़ी के एक होटल में रंगे हाथ पकड़ लिया। इसके बाद ग्रामीणों की मौजूदगी में दोनों की शादी करा दी गई। मामला कड़ौना थाना क्षेत्र के चिडैयाटांड गांव की है। दरअसल सेवनन पंचायत के चिडैयाटांड गांव निवासी विजेंद्र कुमार की पत्नी काजल कुमारी करीब एक साल पहले पटना जिले के भगवानगंज थाना क्षेत्र के रौनिया बारा गांव निवासी टेंपो चालक रणधीर चौधरी के ऑटो में सवार हुई थी। वहीं से दोनों के बीच जान-पहचान हुई और मोबाइल नंबरों का आदान-प्रदान हुआ। धीरे-धीरे दोनों का प्यार परवान चढ़ने लगा। काजल का पति बाहर रहकर काम करता है, लेकिन इस बीच ससुराल वालों को महिला पर शक होने लगा था। आज काजल जब घर से निकली, तो उसके परिजनों ने पीछा किया। मसौढ़ी स्थित एक होटल के कमरे में परिजनों ने काजल और रणधीर को रंगे हाथों एक साथ पकड़ लिया। इसके बाद दोनों को चिरैयाटांड गांव लाया गया, जहां ग्रामीणों की मौजूदगी में उनकी शादी करा दी गई। इस घटनाक्रम के दौरान टेंपो ड्राइवर की पहली पत्नी अपने चार बच्चों के साथ मौके पर मौजूद रही और पति की दूसरी शादी देखकर भावुक होकर रो पड़ी। शादी के बाद प्रेमी जोड़े को कड़ौना थाने लाया गया, जहां परिजनों की मौजूदगी में पूछताछ की गई। कड़ौना थानाध्यक्ष जगन्नाथ पासवान ने ऑफ कैमरा बताया कि पुलिस मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई कर रही है। फिलहाल, दोनों पक्षों ने पूछताछ में एक-दूसरे के साथ ही रहने की इच्छा जताई है। अब यह मामला पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है।
0
0
Report

पटना के बिहटा में श्राद्ध भोज के बाद 40 से अधिक लोग अस्पताल भर्ती

Danapur, Bihar:पटना के बिहटा मे श्राद्ध का भोजन खाने से 40 से ज्यादा लोगों की तबीयत बिगड़ गई; आनन-फानन में सभी को अस्पताल भर्ती कराया गया। पटना के बिहटा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है जहां बिहटा के कंचनपुर गांव में श्राद्ध के भोज खाने से 40 लोग से अधिक की तबियत बिगड़ गई है जिसमें बच्चे और बुजुर्ग भी शामिल हैं। एक साथ बड़ी संख्या में लोगों के बीमार पड़ने से गांव में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही प्रशासन हरकत में आया और एंबुलेंस भेजकर सभी मरीजों को बिहटा रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया। फिलहाल डॉक्टरों की निगरानी में सभी का इलाज चल रहा है और मरीजों की स्थिति ठीक बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि बिहटा स्थित कंचनपुर गांव श्राद्ध का भोज था; भोज में खाना खाने के बाद अचानक लोगों की तबीयत बिगड़ने लगी। देखते ही देखते 40 से ज्यादा बच्चे और बुजुर्ग बीमार पड़ गए। किसी को डायरिया की शिकायत हुई तो किसी में फूड पॉइजनिंग के लक्षण दिखाई दिए। बड़ी संख्या में लोगों के बीमार पड़ने की खबर मिलते ही प्रशासन में भी हड़कंप मच गया। प्रखंड विकास पदाधिकारी के निर्देश पर तत्काल एंबुलेंस भेजी गई और सभी बीमार लोगों को बिहटा रेफरल अस्पताल लाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों की निगरानी में सभी का इलाज जारी है। पूरे मामले में बिहटा प्रखंड विकास पदाधिकारी ने बताया कि बिहटा के कंचनपुर खड़कपुर पंचायत से सूचना मिली थी कि श्राद्ध के भोज में खाना खाने से लगभग 40 लोगों की तबीयत बिगड़ गई है। तुरंत एंबुलेंस भेजकर सभी लोगों को बिहटा रेफरल अस्पताल लाया गया। सभी का इलाज चल रहा है और फिलहाल स्थिति ठीक-ठाक है।
0
0
Report
Advertisement

STF ने घर के अंदर छिपे अंटू ईश्वर को गिरफ्तार किया

Samastipur, Bihar:घर के बाहर ताला लगा था, लेकिन पुलिस को यकीन था कि जिस शख्स की तलाश है, वह घर के अंदर ही छिपा बैठा है। फिर शुरू हुई घेराबंदी, तलाशी और करीब तीन घंटे की मशक्कत। आखिरकार STF ने घर के अंदर छिपे सिनेमा कारोबारी सह लोजपा नेता रोहित ईश्वर उर्फ अंटू को खोज निकाला और पुलिस की गाड़ी में बैठाकर अपने साथ ले गई। हत्या के एक मामले में हुई इस कार्रवाई ने मंगलवार की शाम बहादुरपुर इलाके में सनसनी फैला दी। पूरी घटना समस्तीपुर नगर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर स्थित अंटू ईश्वर के आवास पर मंगलवार की शाम STF और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम अचानक पहुंची। टीम करीब पांच गाड़ियों से मौके पर पहुंची और पूरे घर को चारों तरफ से घेर लिया। बाहर से घर पर ताला लगा हुआ था, लेकिन पुलिस को सूचना मिली थी कि अंटू घर के अंदर मौजूद है। इसके बाद पुलिस टीम ने घर की सघन तलाशी शुरू की। करीब दो घंटे तक टीम घर के अंदर मौजूद रही। एक-एक कमरे और संभावित ठिकानों की तलाशी के बाद पुलिस ने आखिरकार अंटू ईश्वर को खोज निकाला। इसके बाद उसे पुलिस की गाड़ी में बैठाकर मौके से रवाना हो गई। कार्रवाई के दौरान STF के साथ नगर थानाध्यक्ष अजीत कुमार और स्थानीय पुलिस बल मौजूद रहा। बताया जा रहा है कि पुलिस पिछले कई दिनों से अंटू ईश्वर की तलाश में जुटी थी। करीब एक सप्ताह पहले भी उसके ठिकाने पर छापेमारी की गई थी, लेकिन उस समय पुलिस को सफलता नहीं मिली थी। इसके बाद से ही पुलिस उसकी गतिविधियों पर नजर बनाए हुए थी। इसी बीच पुलिस को सूचना मिली कि अंटू अपने बहादुरपुर स्थित घर में मौजूद है। सूचना मिलते ही STF और स्थानीय पुलिस की टीम ने पूरी तैयारी के साथ घर की घेराबंदी कर दी। काफी देर तक चली कार्रवाई के बाद उसकी गिरफ्तारी कर ली गई। DS P दुर्गेश दीपक ने बताया कि वैशाली जिले से जुड़े एक हत्या के मामले में अंटू ईश्वर की गिरफ्तारी की गई है। कार्रवाई STF और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने की है। दरअसल, 18 फरवरी को गंगा ब्रिज थाना क्षेत्र में एक कार से अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ था। बाद में शव की पहचान भानू के रूप में हुई। पुलिस की जांच में इस हत्या का कनेक्शन 17 फरवरी की देर शाम सिनेमा हॉल संचालक पर हुई गोलीबारी की घटना से जुड़ता सामने आया था। उसी गिरफ्तारी के बाद उस घर से मौके का जायजा लिया गया।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top