icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
121102
HSHarish Sharma219 Feb 2026, 06:45 am

हरीयाणा CM के निर्देश: सतवागढ़ी यमुना पुल जल्द पूरा होगा

Palwal, Haryana:हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के निर्देशानुसार जिला उपायुक्त हरीश कुमार वशिष्ठ ने बुधवार को होडल के विधायक हरेंद्र सिंह के साथ उप तहसील हसनपुर के गांव सतवागढ़ी में यमुना नदी पर निर्माणाधीन पुल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने उत्तर प्रदेश सीमा की ओर बन रहे पुल और संपर्क सड़कों की प्रगति का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्य जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिला परिषद के सीईओ जितेंद्र कुमार, एसडीएम बलीना, सिविल सर्जन डॉ. सतेंद्र वशिष्ठ, पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन रितेश, तहसीलदार दलबीर दुग्गल और चेयरमैन अजीत सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने हसनपुर क्षेत्र में चल रही अन्य विकास परियोजनाओं का भी निरीक्षण किया और निर्माण कार्यों की गुणवत्ता तथा प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी परियोजनाएं निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरी की जाएं। दौरे की शुरुआत उन्होंने हसनपुर विश्राम गृह में जनसुनवाई से की, जहां स्थानीय लोगों ने 84 कोस ब्रज परिक्रमा मार्ग को सुविधाजनक बनाने की मांग रखी। उपायुक्त ने भरोसा दिलाया कि करीब 37 किलोमीटर लंबे परिक्रमा मार्ग पर शौचालय, पेयजल और शेड जैसी सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। इसके बाद उपायुक्त और विधायक ने हसनपुर में निर्माणाधीन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण सामग्री की गुणवत्ता, कार्य प्रगति और उपलब्ध संसाधनों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्वास्थ्य केंद्र को तय समय में तैयार कर क्षेत्रवासियों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। साथ ही साफ-सफाई, बिजली और पानी की व्यवस्था को प्राथमिकता देने पर जोर दिया। सतवागढ़ी में निर्माणाधीन यमुना पुल के निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने निर्माण एजेंसी से तकनीकी प्रगति की विस्तृत रिपोर्ट मांगी और कहा कि इस परियोजना की मॉनिटरिंग स्वयं मुख्यमंत्री स्तर पर की जा रही है। उन्होंने कहा कि पुल बनने से क्षेत्र के गांवों के बीच आवागमन आसान होगा और स्थानीय आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने सुरक्षा मानकों का विशेष ध्यान रखने और कार्य में देरी न होने के निर्देश दिए। वहीं विधायक हरेंद्र सिंह ने कहा कि सतवागढ़ी का यमुना पुल उनका ड्रीम प्रोजेक्ट है, जिसे उनके पिता ने स्वीकृत करवाया था और अब इसे पूरा करना उनकी जिम्मेदारी है। उन्होंने बताया कि ब्रज परिक्रमा करने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए वैकल्पिक रूप से पैंटून पुल का निर्माण भी कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की वर्षों पुरानी मांग अब जल्द पूरी होने जा रही है। बाइट : हरेंद्र सिंह विधायक होडल, डीसी की बाइट के साथ बाइट : हरीश कुमार वशिष्ठ जिला उपायुक्त पलवल पलवल से हरीश शर्मा की रिपोर्ट
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

हर्षिल झील से बढ़ा खतरा: हरीश रावत ने सुरक्षा कदम की मांग की

barahat, Uttarkashi, Uttarakhand:हर्षिल में बनी झील से बढ़ा खतरा ,हरीश रावत ने जताई चिंता। उत्तरकाशी जनपद में बीते वर्ष अगस्त माह में धराली में आई आपदा के बाद हर्षिल में भागीरथी नदी में झील बन गई थी लगातार इस पर कुछ एजेंसियां कार्य भी कर रही है लेकिन वर्तमान में हर्षिल में फिर मलबे ने भागीरथी नदी में पानी को रोक दिया है।जिससे झील बन गई है और निचले इलाकों को खतरा उत्पन्न हो गया है वही धराली आपदा क्षेत्र का दौरा करके वापस आने के बाद हरीश रावत ने हर्षिल में बनी झील पर चिंता व्यक्त की और झील को बड़ा खतरा बताया है। वहीं गर्मी बढ़ने पर ग्लेशियर पिघलेंगे तथा भागीरथी नदी का जलस्तर बढ़ेगा जिससे झील में और पानी एकत्रित होगा जो खतरा बन सकता है यदि जल्द झील के पानी की निकासी के लिए कोई कार्य नहीं किया गया तो आने वाले समय में हर्षिल सहित निचले क्षेत्रों को खतरा उत्पन्न हो सकता है हरीश रावत ने सरकार से तत्काल हर्षिल झील पर सुरक्षात्मक कार्य करने की मांग उठाई है।
0
0
Report

लातूर निजी स्कूल में शिक्षक की छत पर उत्तर पुस्तिकाएं जाँच करते वीडियो वायरल

Latur, Maharashtra:लातूर के निजी स्कूल में चौंकाने वाली घटना सामने आई है. लातूर शहर के पास एक अंग्रेजी माध्यम के निजी स्कूल के एक शिक्षक को छत पर बैठकर छात्रों की उत्तर पुस्तिकाओं की जाँच करते हुए कैमरे में कैद किया गया है. वीडियो में शिक्षक को उत्तर पुस्तिकाओं की जाँच करते समय धूम्रपान और शराब पीते हुए स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है. यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है और अभिभावकों में आक्रोश पैदा हुआ है. हैलातूर की शिक्षा पद्धति पूरे देश में प्रसिद्ध है, लेकिन इस स्थिति ने शिक्षा प्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं. क्या छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है? यह सवाल अब अभिभावकों द्वारा उठाया जा रहा है.
0
0
Report
Advertisement

अक्षय तृतीया पर बाल विवाह रोकने के लिए छत्तीसगढ़ में सख्त अभियान

Rajnandgaon, Chhattisgarh:एंकर। राजनादगांव में शादियों का सीजन शुरू होते ही जहां एक ओर शुभ मुहूर्तों में शहनाइयों की गूंज तेज हो गई है, बाजार भी शादियों के सामनों को लेकर आज गया है।वहीं आने वाले रविवार को अक्षय तृतीया के अवसर पर सबसे अधिक विवाह संपन्न होने की संभावना है। इसी दिन बाल विवाह के मामले भी बढ़ने की आशंका को देखते हुए जिला महिला एवं बाल विकास विभाग पूरी तरह सतर्क हो गया है।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के “बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़” के आह्वान के तहत जिले में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। विभाग द्वारा ग्राम स्तर पर सभाएं आयोजित कर ग्रामीणों को बाल विवाह के दुष्परिणामों के बारे में जागरूक किया जा रहा है और ऐसे कृत्यों से दूर रहने की समझाइश दी जा रही है। jila mahila bal vikas vibhag की अधिकारी गुरप्रीत कौर ने बताया कि बाल विवाह पर प्रभावी रोक लगाने के लिए ग्राम सचिवों और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को बाल विवाह प्रतिषेध अधिकारी नियुक्त किया गया है। ये अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार निगरानी रख रहे हैं और संदिग्ध मामलों की तुरंत सूचना देने के निर्देश दिए गए हैं।उन्होंने स्पष्ट किया कि बाल विवाह एक दंडनीय अपराध है, जिसमें दो वर्ष तक के कारावास का प्रावधान है। इसके बावजूद कई बार सामाजिक परंपराओं और अज्ञानता के कारण ऐसे मामले सामने आ जाते हैं, जिन्हें रोकने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है।अक्षय तृतीया के दिन विशेष निगरानी रखते हुए विभाग के अधिकारी फील्ड में सक्रिय रहेंगे, ताकि जिले में कहीं भी बाल विवाह न हो सके। प्रशासन ने आम जनता से भी अपील की है कि यदि कहीं बाल विवाह की जानकारी मिले तो तुरंत इसकी सूचना संबंधित विभाग या पुलिस को दें, जिससे समय रहते कार्रवाई की सके।
0
0
Report

झालावाड़ पुलिस ने 77वां स्थापना दिवस पर सम्मान, रक्तदान और वृक्षारोपण कार्यक्रम किया

Jhalawar, Rajasthan:झालावाड़ राजस्थान पुलिस आज अपना 77 वां स्थापना दिवस मना रही है । इस अवसर पर झालावाड़ के जिला पुलिस परेड ग्राउंड पर सेरेमोनियल परेड का आयोजन किया गया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भागचंद मीणा ने पुलिस परेड की सलामी ली । इस दौरान पुलिस विभाग में सराहनीय कार्य करने वाले कुल 57 कार्मिकों को सर्वोत्तम सेवा चिन्ह / अतिउत्तम सेवा चिन्ह व उत्तम सेवा चिन्ह से अलंकृत किया गया। साथ ही पुलिस कार्मिकों के 14 बच्चों जिन्होने 10 वीं 12 वीं कक्षा में अच्छे अंक प्राप्त किये, उन्हें प्रशंसा पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। वी ओ 1_राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस कार्यक्रम के तहत जिला पुलिस परेड ग्राउंड में वृक्षारोपण कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। जिसमें पुलिस अधिकारियों और जवानों ने उत्साह के साथ वृक्षारोपण किया । वहीं जिला अस्पताल मेडिकल कॉलेज के ब्लड बैंक में रक्त की कमी को देखते हुए रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया, जिसमें पुलिस लाईन में जिला पुलिस व पी.टी.एस. झालावाड के अधिकारियों /कर्मचारियों द्वारा स्वैच्छा से करीब 120 यूनिट रक्तदान किया गया । साथ ही अन्य कार्मिकों को भविष्य में रक्तदान करने हेतु प्रेरित किया गया ।इस कार्यक्रम में कई रिटायर्ड पुलिस अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहे । इस अवसर पर मुख्य अतिथि एएसपी भागचंद मीणा ने पुलिसकर्मियों को राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस की बधाई दी और राजस्थान पुलिस की गौरवमयी परंपरा को याद किया । उन्होंने policeकर्मियों से आमजन में विश्वास और अपराधियों में भय के ध्येय वाक्य को सार्थक बनाने की भी अपील की । इस मौके पर जिले के कई डीएसपी और थाना अधिकारी भी मौजूद रहे।
0
0
Report
Advertisement

मुरादाबाद में जिहादी मानसिकता के पुतले दहन, बजरंग दल का विरोध प्रदर्शन

Moradabad, Uttar Pradesh:मुरादाबाद में जिहादी मानसिकता का पुतला दहन महाराष्ट्र के नासिक स्थित टीसीएस कंपनी में सामने आए लव जिहाद के प्रकरण के विरोध में बजरंग दल ने किया विरोध प्रदर्शन जिहादी मानसिकता के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला भी फूंका टीसीएस कम्पनी के चर्चित मामले को लेकर हिन्दू संगठनों में है उबाल दिल्ली-लखनऊ हाइवे पर उतरे हिन्दू संगठन के कार्यकर्ता, अपने हाथों में जिहादी मानसिकता के पोस्टर लिए की गई है नारेबाजी जिहादी मानसिकता का पुतला फूंक कर जताया अपना विरोद्ध, इम्पीरियल तिराहे पर जताया गया है विरोध
0
0
Report
Advertisement

पचपदरा में मोदी के रिफाइनरी लोकार्पण के लिए भाजपा तैयारी की रणनीति तेज

Jodhpur, Rajasthan:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 21 फरवरी को पचपदरा में प्रस्तावित रिफाइनरी लोकार्पण कार्यक्रम को लेकर भाजपा संगठन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। जोधपुर संभाग के विभिन्न जिलों में लगातार बैठकें आयोजित कर कार्यक्रम की रूपरेखा और भीड़ जुटाने की रणनीति बनाई जा रही है। जोधपुर में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच के नेतृत्व में विधानसभा स्तर पर संगठनात्मक बैठकों का दौर जारी है। इन बैठकों में अधिक से अधिक लोगों को कार्यक्रम में ले जाने और व्यवस्थाओं को सुचारू बनाने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र से करीब 40 से 50 हजार लोगों को सभा में पहुंचाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपकर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। मुकेश दाधीच ने बताया कि पिछले तीन दिनों से लगातार अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में बैठकें हो रही हैं। लोगों में प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर खासा उत्साह है और बड़ी संख्या में उनके कार्यक्रम में शामिल होने की उम्मीद है। बैठकों में जिला अध्यक्ष, मंडल पदाधिकारी और कार्यकर्ता सक्रिय भागीदारी निभा रहे हैं।
0
0
Report
Advertisement

कौशांबी में कंटेनर की टक्कर से आरक्षी की मौत

Gohara Marufpur, Uttar Pradesh:कौशांबी में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहां एक कंटेनर की टक्कर से बाइक सवार आरक्षी की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक जौनपुर के मड़ियाहूं निवासी 36 वर्षीय विवेक कुमार पुलिस विभाग में आरक्षी के पद पर फतेपुर ज़िले में तैनात है। विवेक बाइक से प्रयागराज की ओर जा रहे थे। देर रात करीब एक बजे अटसराय फ्लाईओवर के पास तेज रफ्तार कंटेनर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आधार कार्ड से पहचान करते हुए घायल को एंबुलेंस से सीएचसी सिराथू भेजा, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top