Back
नूंह साइबर क्राइम यूनिट ने दिन में तीन ठग गिरफ्तार, लाखों की ठगी उजागर
AMANIL MOHANIA
Dec 10, 2025 09:18:39
Nalhar, Haryana
नूंह साइबर पुलिस की बड़ी कार्रवाई,एक ही दिन में तीन साइबर ठग गिरफ्तार, लाखों की ठगी का खुलासा。
नूंह जिला पुलिस की साइबर क्राइम यूनिट ने मंगलवार को दो अलग-अलग मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपितयों के पास से 4 मोबाइल फोन और 5 फर्जी सिम कार्ड बरामद किए हैं।
आयुष यादव एएसपी ने बताया कि पहले मामले में पुराने सिक्के-नोट बेचने के नाम पर लाखों की ठगी के आरोप में दर्ज केस के तहत पुलिस द्वारा आरोपी फैजल पुत्र अशरफ व मोहम्मद सोहेल पुत्र मोसम, निवासी पथराली फिरोजपुर झिरका जिला नूंह को गिरफ्तार किया गया।
दोनों आरोपी अपनी पहचान छुपाकर पुरानें सिक्के और पुरानी करेंसी नोट बेचने का लालच देकर लोगों से ठगी करते थे ।
राष्ट्रीय साइबर क्राइम पोर्टल पर इनके खिलाफ ठगी की एक शिकायत दर्ज पाई गई।
जबकि दूसरे मामलें में पकड़े गए युवक पर फर्जी सोशल मीडिया प्रोफाइल से ठगी का आरोप है । गिरफ्तार आरोपी की पहचान गांव तेड अरमान पुत्र सैकुल है । अरमान फर्जी सिम कार्ड से बने फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए अपनी असली पहचान छुपाकर आमजन से साइबर ठगी करने की नीयत से कई मोबाइल फोन और सिम अपने कब्जे में रखता था
साइबर अपराधियों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है और आगे भी ऐसे ठगों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।आमजन से अपील है कि ऑनलाइन पुराने सिक्के, नोट या किसी भी प्रकार के लेन-देन में सावधानी बरतें और संदिग्ध लिंक या नंबर पर पैसे ट्रांसफर करने से बचें。
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
निर्माणाधीन मकान में सो रहे युवक का कटा मिला पैर का पंजा, दो अज्ञात पर हत्या के प्रयास का केस दर्ज प
1
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
1
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report