icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
136118
NNAVODEET Follow4 Jul 2024, 01:42 pm

पूर्व PM स्वर्गीय गुलजारी लाल नंदा जयंती के अवसर पर दी गई श्रद्धांजलि, राज्यमंत्री ने की शिरकत

Kurukshetra, Haryana:

कुरुक्षेत्र में देश के पूर्व PM स्वर्गीय गुलजारी लाल नंदा जयंती के अवसर में स्मारक स्थल पर श्रद्धांजलि दी गई। जहां राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने भी शिरकत की। बता दें कि मंत्रोच्चार के बीच हवन-यज्ञ में आहुती, भाषण व चित्रकला प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया। राज्यमंत्री ने कहा कि कुरुक्षेत्र के पौराणिक इतिहास को जिंदा रखने के लिए भारत रत्न स्वर्गीय गुलजारी लाल नंदा के योगदान को कभी भूलाया नहीं जा सकेगा। इस महान व्यक्तित्व ने कुरुक्षेत्र का विकास करना ही अपना लक्ष्य बनाया।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

बैतूल की सड़कों पर गड्ढे और धूल से यातायात खतरे में, नागरिकों ने स्थायी मरम्मत की मांग

Betul, Madhya Pradesh:बैतूल जिले में बारिश के बाद सड़कों की हालत लगातार बदहाल होती जा रही है। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक जगह-जगह सड़कें उखड़ चुकी हैं और बड़े-बड़े गड्ढे लोगों के लिए परेशानी का सबब बने हुए हैं। गड्ढों में जमा धूल और मिट्टी के कारण वाहन चालकों को भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बैतूल शहर में इन गड्ढों से निजात दिलाने के लिए नगर पालिका ने गड्ढों में विभिन्न ब्लॉक भरने का तरीका अपनाया है,लेकिन इस व्यवस्था को लेकर लोगों में नाराजगी देखने को मिल रही है। लोगों का कहना है कि अस्थायी इंतजाम के बजाय सड़कों का स्थायी मेंटेनेंस किया जाना चाहिए। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कों की हालत भी चिंता बढ़ा रही है। सड़क मरम्मत को लेकर शिकायत दर्ज कराने के लिए सरकार ने लोकपथ ऐप की व्यवस्था की है, लेकिन लोगों का आरोप है कि शिकायतों के बावजूद जमीनी स्तर पर समाधान नजर नहीं आ रहा। बदहाल सड़कों के चलते आए दिन वाहन चालक दुर्घटनाओं का शिकार हो रहे हैं। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते सड़कों की मरम्मत नहीं की गई तो हालात और बिगड़ सकते हैं। अब सवाल यही है कि आखिर जिम्मेदार विभाग सड़कों के स्थायी सुधार के लिए कब गंभीर कदम उठाएगा।
0
0
Report

बीजपुर PHC में प्रसव के दौरान नवजात की मौत, परिजनों ने लापरवाही पर आरोप

Obra, Uttar Pradesh:सोनभद्र के बीजपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रसव के दौरान नवजात की मौत के बाद हड़कंप मच गया। परिजनों ने स्टाफ नर्स पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया और स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर नाराजगी जताई। परिजनों का आरोप है कि सूचना देने के बाद भी स्टाफ नर्स काफी देर से अस्पताल पहुंचीं और मौके पर कोई डॉक्टर मौजूद नहीं था। बीजपुर थाना क्षेत्र के नेमना गांव निवासी रामकेश्वर प्रजापति अपनी पत्नी को प्रसव पीड़ा होने पर शनिवार की रात आशा के साथ बीजपुर पीएचसी लेकर पहुंचे थे। परिजनों के मुताबिक अस्पताल बंद था और आशा के फोन करने के बाद स्टाफ नर्स काफी देर से पहुंचीं। रविवार सुबह प्रसव के दौरान नवजात की मौत हो गई। नवजात की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया और उन्होंने स्टाफ नर्स पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। परिजनों ने पीएचसी में डॉक्टर और जरूरी स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी पर भी नाराजगी जताई। परिवार ने पूरे मामले की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है। वहीं पीएचसी प्रभारी डॉ. राणा रणधीर ने स्टाफ की कमी के चलते 24 घंटे स्वास्थ्य केंद्र संचालित नहीं होने की बात कही है।
0
0
Report

जंगल मॉनिटरिंग के दौरान वनकर्मी पर जंगली सूअर हमला, हाथ में हल्की चोट

Alwar, Rajasthan:मॉनिटरिंग के दौरान वनकर्मी पर जंगली सूअर का हमला, हाथ में लगी चोट अलवर शहर के बफर जोन क्षेत्र में जंगल की मॉनिटरिंग के दौरान वन विभाग के एक कर्मचारी पर जंगली सूअर ने अचानक हमला कर दिया। हमले में वनकर्मी के हाथ पर मामूली चोट लगी। घटना के बाद घायल कर्मचारी को तत्काल उपचार के लिए अलवर जिला अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसका इलाज किया。 वन विभाग के रेंजर शंकर सिंह ने बताया कि स्टाफ की ओर से बफर जोन क्षेत्र में लगातार मॉनिटरिंग की जा रही थी। इसी दौरान अचानक एक जंगली सूअर सामने आ गया और वनकर्मी की ओर बढ़ते हुए उस पर हमला कर दिया। हमले में कर्मचारी के हाथ पर कट लग गया。 घटना के बाद वन विभाग के कर्मचारियों ने घायल वनकर्मी को जिला अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने उपचार के बाद उसकी स्थिति सामान्य बताई है। रेंजर शंकर सिंह ने बताया कि गनीमत रही कि वनकर्मी को कोई गंभीर चोट नहीं आई। वन विभाग की टीम क्षेत्र में लगातार निगरानी कर रही है।
0
0
Report
Advertisement

तीन साल से फरार 10 हजार इनामी मोबाइल लूट आरोपी गिरफ्तार

Alwar, Rajasthan:तीन साल से फरार 10 हजार का इनामी मोबाइल लूट आरोपी गिरफ्तार, अरावली विहार थाना पुलिस की कार्रवाई अलवर में मोबाइल लूट के मामले में करीब तीन साल से फरार चल रहे 10 हजार रुपये के इनामी आरोपी को अरावली विहार थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी पवन मीणा को लंबे समय से तलाश के बाद दबोचा। आरोपी लगातार पुलिस की गिरफ्त से बच रहा था और उसके खिलाफ मोबाइल लूट के मामले में कार्रवाई लंबित थी। पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी के निर्देशन में एएसपी मुख्यालय दीपक कुमार और वृत्ताधिकारी उत्तर शहर राजेश कसाणा के सुपरविजन में कार्रवाई को अंजाम दिया गया। अरावली विहार थाना प्रभारी गुरुदत्त सैनी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने आरोपी की तलाश के लिए लगातार प्रयास किए और आखिरकार उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम में हेड कांस्टेबल राजकुमार, कांस्टेबल श्रीराम, पवन मीणा, राजेश मीणा और महेश शामिल रहे। वहीं कांस्टेबल समय सिंह की आरोपी को पकड़ने में विशेष भूमिका रही। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ शुरू कर दी है। पूछताछ के आधार पर मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है。
0
0
Report

सचिन पायलट का टोंक दौरा: युवाओं को आगे लाने की बात, सरकार पर निशाना

Tonk, Rajasthan:टोंक सचिन पायलट बोले युवाओ को आगे लाना मेरा काम । एंकर -कोंग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव ओर टोंक से विधायक सचिन पायलट रविवार को टोंक नगर परिषद के सभापति मयंक गोयल के विजय जुलूस में शामिल हुए जहां सचिन पायलेट ओर मंयक गोयल का जगह जगह स्वागत हुआ और जुलूस घण्टाघर से मुख्य बाजार होता हुआ बड़े कुए तक निकला इस दौरान सचिन पायलट ने टोंक नगर परिषद में कांग्रेस का बहुमत से बोर्ड बनने को लेकर जनता को धन्यवाद दिया साथ ही बीजेपी सरकार की सत्ता के दुरुपयोग ओर सरकार की दमनकारी नीति पर भी हमला बोला पायलट ने कहा मेरा काम आलोचना ओर टिका टिप्पणी करना नही है में काम करने में विश्वाश रखता हूं साथ हु युवाओ को आगे लाने में मेरा विश्वाश है पायलट का इशारा टोंक नगर परिषद के युवा सभपति मयंक गोयल की ओर था ,कोंग्रेस में गुटबाजी के सवाल पर पायलट ने कहा हम पहले से ज्यादा मजबूत है और एक जुट होकर चुनाव लड़ेंगे पायलट ने यूपी और पंजाब चुनावो में कोंग्रेस की जीत का दावा किया सचिन पायलट पहुंचे टोंक, पायलट का शहर में जगह जगह हो रहा है भव्य स्वागत, निकाय चुनाव में कांग्रेस का बोर्ड बनने के बाद पहली बार आए हैं सचिन पायलट टोंक, शहर वासियों کا धन्यवाद देने आए हैं सचिन पायलट, छावनी चौराहे से सवाई माधोपुर सर्किल तक होगा सचिन पायलट का रोड शो सचिन पायलट के रोड़ शो के दौरान एक स्फिट कार में लगी आग, अचानक आग लगने से मची अफरा तफरी, मौके पर मौजूद लोगों नेカाफिले में शामिल गाड़ी को किया अलग, काफी मुश्किल से मौके पर मौजूद लोगों ने आग बुझाई, शहर के घंटाघर चौराहे के पास की घटना
0
0
Report
Advertisement

हरियाणा कांग्रेस जल्द बनाएगी मंडल कमेटियाँ, 20-22 बूथ पर एक मंडल

Jhajjar, Haryana:हरियाणा में जल्द होगा कांग्रेस की मंडल कमेटियों का गठन कांग्रेस प्रभारी संजय दत्त ने बताया बहादुरगढ़ कांग्रेस सम्मेलन में कहा- हर 20 से 22 बूथों पर एक मंडल कमेटी बनाई जाएगी जल्द होगी मंडल अध्यक्षों के नामों की घोषणा संजय दत्त ने कहा कि चुनावों में जीत और हार का अंतर संगठन का आभाव और कमजोरी रही है। श्रीजन संगठन अभियान के अन्र्तगत हर जिले में जिला कांग्रेस कमेटी का हुआ है गठन कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष राव नरेन्द्र ने भी कार्यकर्ताओं से किया संवाद कहा कि हम सबको एक होकर काम करना है प्रदेशाध्यक्ष के नाते मैं पूरी कांग्रेस को एकसाथ लेकर चल रहा हूॅं। कांग्रेस सम्मेलन में पूर्व विधायक राजेन्द्र जून और विधायक कुलदीप वत्स भी रहे मौजूद
0
0
Report

फर्रुखाबाद में संदिग्ध मौत: पति पर मारपीट के आरोप, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्थिति स्पष्ट

Farrukhabad, Uttar Pradesh:फर्रुखाबाद में संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे पर लटका मिला 35 वर्षीय महिला का शव, परिजनों में मचा कोहराम रविवार सुबह एक महिला का शव घर की दूसरी मंजिल पर फंदे से लटका मिलने से हड़कंप मच गया। महिला की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने घटनास्थल की जांच की, वहीं फॉरेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए। महिला के मायके पक्ष ने पति पर मारपीट के आरोप लगाए हैं। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्डम के लिए भेज दिया है और रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की बात कही है। फर्रुखाबाद के कादरीगेट थाना क्षेत्र की भैरव घाट चौकी के अंतर्गत अमेठी कोहना गांव में सुबह करीब साढ़े छह बजे 35 वर्षीय कल्पना शाक्य का शव घर की दूसरी मंजिल पर फंदे से लटका मिला। बताया गया कि कल्पना की शादी वर्ष 2009 में विजय प्रताप शाक्य से हुई थी। दोनों के तीन बच्चे हैं। पति विजय प्रताप के मुताबिक, सुबह करीब चार बजे दोनों की आंख खुली थी। उस समय कल्पना सो रही थीं। इसके बाद विजय दोबारा सो गए। सुबह करीब साढ़े छह बजे जब उनकी नींद खुली तो उन्होंने दूसरी मंजिल पर पत्नी को छत के कुंडे में साड़ी के सहारे फंदे पर लटका देखा। घटना की जानकारी डायल 112 पर दी गई। सूचना मिलते ही भैरव घाट चौकी प्रभारी अवधेश सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल की जांच की। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके से जरूरी साक्ष्य जुटाए। वहीं, मृतका की बहन के बेटे रजत ने पोस्टमार्टम हाउस पर बताया कि घर में पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता था। उसके मुताबिक, करीब तीन दिन पहले मोबाइल को लेकर भी दोनों के बीच विवाद हुआ था और मोबाइल छीन लिया गया था। राजा ने पति पर शराब पीने और मारपीट के आरोप भी लगाए हैं। हालांकि, इन आरोपों की पुलिस स्तर से पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल महिला की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।
0
0
Report
Advertisement

अरवल के गरीब चौपाल में संतोष सुमन ने समस्याओं के त्वरित समाधान दिए

Patna, Bihar:हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के गरीब चौपाल कार्यक्रम का कारवां आज जा पहुंचा अरवल अरवल के इंदौर स्टेडियम में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष सुमन ने भारी भीड़ के बीच लोगों की समस्याओं को सुना और समाज के आखिरी पायदान पर बैठे व्यक्ति को मुख्य धारा में लाने के लिए की जा रही विकास योजना की जानकारी विस्तार से लोगों को संतोष सुमन ने कई समस्याओं के समाधान के लिए तात्कालिक तौर पर संबंधित अधिकारियों को फोन लगाया और उन्हें दिशा निर्देश दिया। अरवल जाने के क्रम में बिहार सरकार के मंत्री और हम के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष सुमन का जोरदार कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह अभिनंदन का स्वागत किया
0
0
Report
Advertisement

गिरिडीह में प्रेमी-प्रेमिका को पेड़ से बांधकर पिटाई, वीडियो वायरल

Giridih, Jharkhand:गिरिडीह जिले के गावां थाना क्षेत्र के झाराढाब में एक युवक और शादीशुदा महिला को ग्रामीणों द्वारा पेड़ से बांधकर पिटाई किए जाने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि बिहार के नवादा जिले के बिशनपुर गांव का एक युवक अपनी शादीशुदा प्रेमिका से मिलने झाराढाब पहुंचा था। इसी दौरान ग्रामीणों ने दोनों को साथ देख लिया और पकड़कर पेड़ से बांध दिया। इसके बाद युवक की पिटाई किए जाने की बात सामने आई है। घटना की सूचना मिलने पर गावां थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को ग्रामीणों के चंगुल से छुड़ाकर थाने ले गई। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। गिरिडीह, झारखण्ड
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top