136118
इंग्लैंड के शहर लीसेस्टर में 4 से 7 जुलाई तक मनाया जाएगा अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव
Kurukshetra, Haryana:इंग्लैंड के लीसेस्टर शहर में 4 से 7 जुलाई तक अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव मनाया जाएगा। गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने बताया कि इस महोत्सव को लेकर वहां के लोगों में बहुत उत्साह है। महोत्सव के दौरान वहां के मेयर पुलिस अधिकारियों और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को श्रीमद्भागवत गीता बांटी जाएगी। इसके बाद कनाडा में भी 5-6 दिनों तक गीता प्रवास कार्यक्रम होगा। स्वामी जी ने कहा कि भागवत गीता के प्रति देश-विदेश के लोगों में जागरूकता बढ़ी है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
उत्तराखंड में नंदा देवी महोत्सव आस्था और लोकपरंपरा का जीवंत उत्सव
Haldwani, Uttarakhand:कुमाऊं से लेकर गढ़वाल तक मां नंदा के जयकारों से माहौल भक्तिमय है... नैनीताल में मां नंदा-सुनंदा का आगमन हो चुका है... तो अल्मोड़ा में नंदाष्टमी पर आस्था का सैलाब उमड़ा... यही वजह है नंदा देवी महोत्सव... उत्तराखंड के लिए सिर्फ धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि सदियों से चली आ रही आस्था, रिश्तों और लोकपरंपरा का जीवंत उत्सव है0
0
Report
गुरु पहुंचे चंद्रहासिनी के दर,,कमल,यशवंत,आलोक,ओम के घर,,
Dabhara, Chhattisgarh:तकनीकी शिक्षा,रोजगार एवं नियोजन कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब दो दिवसीय जांजगीर एवं सक्ती जिले के दौरे पर रहे,,इस दौरान वे विभिन्न धार्मिक एवं सोशल वेलफेयर के कार्यक्रम में सम्मिलित हुए,,उनके साथ उनके करीबी राजीव लोचन दास भी मौजूद रहे,,नए कलेक्टर के आने के बाद कुछ ही दिनों में मंत्री द्वारा समीक्षा बैठक भी लेना है,जिसको लेकर उनका दौरा महत्वपूर्ण है,,इस दो दिनों में उन्होंन जिले ए संगठन को लेकर कुछ इनपुट की भी जानकारी ली है,,डभरा में स्वास्थ्य शिविर के पश्चात वे जिला पंचायत उपाध्यक्ष कमल पटेल,पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष यनिता यशवंत चंद्रा,भाजयुमो जिला अध्यक्ष आलोक पटेल एवं चंद्रपुर नगर पंचायत अध्यक्ष ओम देवांगन के घर पहुंचे,जहां उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया,,गुरु खुशवंत ने धार्मिक नगरी चंद्रपुर में देवी चंद्रहासिनी के दर्शन कर पूजा पाठ किया है।0
0
Report
BNMU में रिजल्ट के लिए छात्रों का प्रदर्शन, वीसी ने 26 सितंबर तक आश्वासन
Madanpur, Bihar:मधेपुरा के बीएन मंडल विश्वविद्यालय में बीएड, स्नातक और पीजी समेत विभिन्न पाठ्यक्रमों के लंबित रिजल्ट जारी करने की मांग को लेकर सोमवार को छात्रों ने प्रदर्शन किया। छात्रों ने पहले परीक्षा नियंत्रक कार्यालय का घेराव किया। परीक्षा नियंत्रक से सकारात्मक आश्वासन नहीं मिलने पर छात्र वीसी कार्यालय के सामने पहुंच गए और गेट के पास धरने पर बैठ गए। करीब दो घंटे तक छात्रों का धरना जारी रहा। छात्रों के प्रदर्शन को देखते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन ने पुलिस भी बुला ली। छात्रों का कहना था कि करीब तीन महीने पहले परीक्षा हो चुकी है, लेकिन अब तक रिजल्ट जारी नहीं किया गया है। पिछले करीब एक महीने से वे लोग रिजल्ट जारी करने की मांग को लेकर विश्वविद्यालय का चक्कर लगा रहे हैं। परीक्षा नियंत्रक और वीसी को कई बार मांग पत्र भी सौंप चुके हैं। इसके बावजूद उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ।विश्वविद्यालय में UMIS कंपनी के बकाया भुगतान का मामला लंबित रहने के कारण करीब एक लाख विद्यार्थियों के परीक्षा परिणाम प्रभावित हैं। वीसी के विश्वविद्यालय मुख्यालय पहुंचने के बाद बीएड छात्रों के प्रतिनिधिमंडल ने उनसे वार्ता की। कुलपत ने आश्वासन दिया कि बीएड फर्स्ट ईयर का रिजल्ट 26 सितंबर तक जारी कर दिया जाएगा। आश्वासन के बाद छात्रों ने आंदोलन समाप्त कर दिया। परीक्षा नियंत्रक डॉ. अरुण कुमार झा ने बताया कि विश्वविद्यालय प्रशासन जल्द रिजल्ट जारी करने का प्रयास कर रहा है। UMIS का पेमेंट बाकी है इस वजह से ये समस्या आई है। सोमवार को परीक्षा बोर्ड की बैठक है। बैठक में छात्रों की मांग को रखा जाएगा, बाइट : अरुण झा, परीक्षा नियंत्रक BNMU नवनीत सम्राट,छात्र नेता वर्षा कुमारी, छात्रा0
0
Report
Advertisement
पोकरण नगरपालिका चुनाव: कल्पना रंगा बनी अध्यक्ष, कांग्रेस को जीत
Jaisalmer, Rajasthan:पोकरण में कांग्रेस का अध्यक्ष, कल्पना रंगा ने जीती बाजी कांग्रेस की कल्पना रंगा बनी पोकरण नगरपालिका अध्यक्ष पोकरण,जैसलमेर पोकरण में नगरपालिका अध्यक्ष पद को लेकर चल रहा सियासी मुकाबला आखिरकार कांग्रेस के पक्ष में रहा। कांग्रेस प्रत्याशी कल्पना रंगा ने 14 वोट हासिल कर अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की, जबकि भाजपा प्रत्याशी विमला गांधी को 11 वोट मिले। कुल 25 पार्षदों ने मतदान किया。 नगरपालिका चुनाव में कांग्रेस को 12, भाजपा को 11 और दो निर्दलीय पार्षदों को जीत मिली थी। ऐसे में अध्यक्ष पद के चुनाव में दोनों निर्दलीय पार्षदों की भूमिका निर्णायक रही। उपलब्ध चुनावी रिपोर्टों में भी इन्हीं दो निर्दलीय पार्षदों को अध्यक्ष पद के समीकरण में महत्वपूर्ण बताया गया था。 14 वोट लेकर कल्पना रंगा बनीं अध्यक्ष मतदान के बाद परिणाम सामने आते ही कल्पना रंगा को 14 वोट मिले और उन्होंने भाजपा की विमला गांधी को 3 वोटों के अंतर से पीछे छोड़ते हुए अध्यक्ष पद हासिल किया। परिणाम के बाद कांग्रेस खेमे में खुशी का माहौल नजर आया। कैबिनेट मंत्री शाले मोहम्मद, पूर्व जिला प्रमुख अब्दुल्ला फकीर सहित कांग्रेस नेताओं ने खुशी जाहिर की。 परमाणु नगरी में सियासी उलटफेर परमाणु परीक्षणों के लिए दुनियाभर में पहचान रखने वाले पोकरण में इस बार निकाय انتخابات के बाद अध्यक्ष पद को लेकर भी सियासी समीकरण चर्चा में रहे। 25 वार्ड वाली नगरपालिका में कांग्रेस के 12, भाजपा के 11 और 2 निर्दलीय पार्षद निर्वाचित हुए थे। किसी भी दल के पास अकेले बहुमत नहीं था, जिसके चलते अध्यक्ष पद का फैसला निर्दलीय पार्षदों के समर्थन से जुड़ गया था。 नारायण रंगा परिवार को मिली जिम्मेदारी कल्पना रंगा, पूर्व नगरपालिका नेता प्रतिपक्ष नारायण रंगा की पुत्रवधू हैं। वे वार्ड संख्या 7 से पार्षद निर्वाचित हुई थीं और कांग्रेस ने उन्हें अध्यक्ष पद का प्रत्याशी बनाया था। बाइट - कल्पना रंगा, नवनिर्वाचित अध्यक्ष नगर पालिका पोकरण बाइट - शाले मोहम्मद पूर्व कैबिनेट मंत्री0
0
Report
बलरामपुर में हमसफर एक्सप्रेस चपेट में युवक की मौत, परिवार में मातम
Balrampur, Uttar Pradesh:बलरामपुर मे हमसफर एक्सप्रेस की चपेट में आने से 24 वर्षीय युवक की मौत, परिवार में पसरा मातम बलरामपुर जनपद के गैसड़ी रेलवे स्टेशन के पश्चिमी तरफ सोमवार सुबह करीब 9:05 बजे दिल्ली से गोरखपुर जा रही हमसफर एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 12572 की चपेट में आने से 24 वर्षीय युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। मृतक की पहचान संतोष कुमार यादव उर्फ टोडर यादव (24) पुत्र राम शुगर यादव उर्फ चिंग्गुद यादव, निवासी ग्राम बिशनपुर कला के रूप में हुई है। बताया गया कि युवक स्टेशन के पश्चिमी तरफ मौजूद था। इसी दौरान वह ट्रेन की चपेट में आ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई की। बाद में शव जीआरपी के सुपुर्द कर दिया गया। जीआरपी ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया。 हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। गांव में भी घटना को लेकर शोक का माहौल है。0
0
Report
जमुई कांड पर तेजस्वी यादव का बयान वायरल, विपक्ष ने घेरा
Noida, Uttar Pradesh:जमुई कांड पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का बयान0
0
Report
Advertisement
खैरथल के तिजारा में स्थिति तनावपूर्ण, कांग्रेस समर्थकों का आक्रोश और रोड जाम
Noida, Uttar Pradesh:खैरथल के तिजारा में नहीं हुई स्थिति सामान्य, अभी तक कांग्रेस समर्थकों में आक्रोश, कई घंटों से लगे रोड जाम को लेकर पुलिस का एक्शन, पुलिस ने बल प्रयोग कर खुलवाया रोड, अब सड़क को छोड़ साइड में बैठ गए कांग्रेसी, हरियाणा में पार्षदों के अपहरण के आरोप को लेकर लगातार प्रदर्शन, 35 वोट में महज 16 ही पार्षदों ने किया मतदान, 8 बजे तक किया मतदान का समय0
0
Report
फलोदी नगर परिषद के सभापति मेघराज कल्ला निर्वाचित, जनता को राहत की उम्मीद
Jodhpur, Rajasthan:फलोदी सभापति पद पर निर्वाचित हो गए। सभापति बनने के बाद युवा मेघराज कल्ला ने नगर परिषद मतदान केंद्र से बाहर आते ही मीडिया को बताया कि यह जीत शहर वासियों की है जिन्होंने बीजेपी के सभी 20 और 6 निर्दलीय समर्थक पार्षदों को विजयश्री दिलाई साथ ही साथ उन्होंने मीडिया से कहा कि अब शहर के किसी भी नागरिक को अपनी समस्याओं के समाधान को लेकर कही भटकने की जरूरत नहीं अपने कार्य को लेकर सीधे नगर परिषद पहुंचे जहां उनका बेझिझक कोई भी कार्य होगा रुकेगा नहीं। भाजपा के मेघराज कल्ला के सभापति बनने पर फलोड़ी शहर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्र से लगातार बधाई देने वाले युवाओं का तांता लगा रहा इस दौरान तकरीबन डेढ़ सौ से 200 युवा लाल टीशर्ट पहनकर नगर परिषद के बाहर जयकारा लगती देखे गए सभी लोगों का मानना है कि हमारे नए सभापति कल्ला स्थानीय सिद्धपीठ मां लटियाल के पुत्र है। ऐसे में फलोड़ी की जन समस्याओं को अब कहीं न कहीं एक राहत मिलेगी।0
0
Report
खाद्य सुरक्षा पर सवाल: कुशीनगर के स्कूल के एमडीएम में कीड़े मिलने से हड़कंप
Kushinagar, Uttar Pradesh:Breaking - कुशीनगर - परिषदीय विद्यालय के एमडीएम में मिले कीड़े - दोपहर में लंच के दौरान खाना खाने बैठे थे बच्चे - सब्जी में कीड़े मिलने बच्चों में हड़कंप - बच्चों के स्वास्थ के साथ किया गया खिलवाड़ - इसी स्कूल में एक वर्ष पूर्व भी कीड़े में मिले थे कीड़े - एमडीएम में घोर लापरवाही आई सामने - दुदही ब्लाक के खिरियां स्थित संविलयन विद्यालय0
0
Report
Advertisement
UPITS-2026 में जालौन के पांच उद्यमी वैश्विक बाजार में अपनी पहचान बनाएंगे
Jalaun, Uttar Pradesh:दुनिया के बाजार में जालौन की दस्तक, UPITS-2026 में पांच उद्यमी प्रतिनिधित्व, कालपी के हाथ कागज से लकड़ी के खिलौने, गौ-निर्मित उत्पाद और स्थानीय खाद्य उत्पादों तक दिखेगी जालौन की पहचान जिलाधिकारी समीर ने जिले में उद्योगों के विस्तार और स्थानीय उद्यमिता को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया है। उनके निर्देश पर उद्योग विभाग द्वारा पारंपरिक उत्पादों के साथ-साथ छोटे-बड़े उद्योगों और नए उद्यमियों को आगे लाने के प्रयास किए जा रहे हैं। स्थानीय उत्पादों की बेहतर ब्रांडिंग, विपणन और बाजार उपलब्धता बढ़ाने के साथ ऐसे उद्यमियों को प्रोत्साहित करने पर जोर है, जिनमें उत्पादन बढ़ाने और रोजगार के नए अवसर पैदा करने की क्षमता है। यूपीआईटीएस में जालौन के पांच प्रतिभागियों को स्टॉल आवंटित किए गए हैं। इनमें कालपी का प्रसिद्ध हाथ कागज उद्योग प्रमुख आकर्षण रहेगा। ओडीओपी और जीआई टैग के माध्यम से कालपी के हाथ कागज को पहले ही विशिष्ट पहचान मिल चुकी है। अब अंतरराष्ट्रीय खरीदारों और व्यापारिक प्रतिनिधियों के सामने इसके उत्पादों को प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा। उपायुक्त उद्योग धर्मेंद्र भास्कर ने बताया कि हाथ कागज संघ कालपी के अध्यक्ष नरेंद्र तिवारी ओडीओपी (हाथ कागज) और जीआई टैग श्रेणी में प्रतिभाग करेंगे। वहीं अमन चंदेल लकड़ी के खिलौने, राधा पाण्डेय गौ-निर्मित उत्पाद, अखिलेश पाल ओडीओसी के अंतर्गत रसगुल्ला एवं गुझिया तथा शौर्य कुमार सिंह, अनुरागिनी संस्थान कालपी हाथ कागज उत्पाद श्रेणी में अपने उत्पादों का प्रदर्शन करेंगे। नए बाजार और कारोबारी संपर्क की उम्मीद यूपीआईटीएस-2026 जालौन के उद्यमियों के लिए महज प्रदर्शनी नहीं, बल्कि अपने उत्पादों को बड़े बाजार से जोड़ने का महत्वपूर्ण मंच होगा। अंतरराष्ट्रीय खरीदारों, निवेशकों और व्यापारिक प्रतिनिधियों की मौजूदगी में स्थानीय उत्पादों की सीधी प्रस्तुति से नए कारोबारी संपर्क बनने और विपणन के अवसर बढ़ने की उम्मीद है। इससे छोटे उद्यमियों को बड़े बाजार तक पहुंच बनाने में मदद मिल सकती है, जबकि स्थापित कारोबारियों के लिए नए ग्राहकों और बाजारों से जुड़ने के रास्ते खुलेंगे। प्रदेश सरकार की ओर से प्रतिभागियों को प्रोत्साहित करने के लिए ओडीओपी एवं जीआई टैग, सीएम युवा तथा ओडीओसी श्रेणी के प्रतिभागियों को स्टॉल निशुल्क उपलब्ध कराया गया है। इसके अलावा ट्रेड शो में भाग लेने वाले उद्यमियों को परिवहन पर 75 प्रतिशत तक किराया प्रतिपूर्ति का प्रावधान भी किया गया है। स्थानीय पहचान को वैश्विक बाजार से जोड़ने की पहल जिले में उद्योगों के विस्तार को केवल पारंपरिक उत्पादों तक सीमित न रखते हुए स्थानीय स्तर पर संचालित छोटे-बड़े उद्योगों, नए उद्यमियों और नवाचार आधारित कारोबार को भी बढ़ावा देने पर जोर दिया जा रहा है। इसका उद्देश्य जालौन की पहचान को कृषि प्रधान जिले से आगे बढ़ाकर उत्पादन, उद्यमिता, स्थानीय ब्रांड और रोजगार सृजन के क्षेत्र में मजबूत करना है。 कालपी का हाथ कागज उद्योग जहां जालौन की पारंपरिक औद्योगिक पहचान को सामने रखेगा, वहीं लकड़ी के खिलौने, गौ-निर्मित सामग्री और स्थानीय खाद्य उत्पाद जिले की विविध उत्पाद क्षमता की झलक पेश करेंगे। यूपीआईटीएस-2026 में जालौन की भागीदारी स्थानीय हुनर को अंतरराष्ट्रीय बाजार से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण अवसर के रूप में देखी जा रही है। बाइट:- राधा पांडेय--स्वयं सहायता समूह की ओनर0
0
Report
साइबर ठगी के खिलाफ गौरीबाजार पुलिस का त्वरित एक्शन, पीड़ित को लौटाए 50 हजार
Deoria, Uttar Pradesh:साइबर ठगी के खिलाफ गौरीबाजार पुलिस की त्वरित कार्रवाई से पीड़ित को बड़ी राहत मिली है। साइबर टीम ने ठगी की रकम को समय रहते होल्ड कराकर 50 हजार की धनराशि पीड़ित के खाते में वापस करा दी। गौरीबाजार थाना क्षेत्र के सझवा बैतालपुर निवासी श्रीनिवास पुत्र स्व. रामचन्द्र के साथ साइबर ठगी के जरिए 51,255 की धोखाधड़ी हुई थी। पीड़ित ने मामले की शिकायत पोर्टल पर दर्ज कराई। शिकायत मिलते ही गौरीबाजार साइबर टीम सक्रिय हुई और तत्काल कार्रवाई करते हुए ठगी की धनराशि को होल्ड कराया। आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद MRM के माध्यम से 50 हजार पीड़ित के खाते में वापस करा दिए गए। रकम वापस मिलने पर पीड़ित ने गौरीबाजार पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए पुलिस टीम के प्रति आभार जताया। कार्रवाई करने वाली टीम में साइबर प्रभारी म0उ0नि0 संध्या यादव, म0का0 सरिता दूबे एवं रि0म0का0 समीक्षा मिश्रा शामिल रही।0
0
Report
गौसिया मस्जिद में हुआ पैगाम-ए-गौसे आज़म कार्यक्रम
Kanpur, Uttar Pradesh:Unnao : शुक्लागंज, गंगा नगर स्थित गौसिया मस्जिद में पैगाम-ए-गौसे आज़म कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की सदारत गौसिया मस्जिद के इमाम एवं खतीब मौलाना असगर अली क़ादरी ने की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। कार्यक्रम के सरपरस्त क़ाज़ी-ए-शहर कानपुर हज़रत अल्लामा मौलाना मुफ़्ती यूनुस रज़ा ने खुसूसी बयान किया। उन्होंने धार्मिक एवं सामाजिक विषयों पर मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए अमन, भाईचारे और आपसी सौहार्द बनाए रखने का संदेश दिया। वहीं हज़रत अल्लामा मौलाना मुज़फ़्फ़र हुसैन ने गौसे पाक की ज़िंदगी और उनकी शिक्षाओं पर विस्तार से रोशनी डाली। उन्होंने लोगों को नेक रास्ते पर चलने और समाज में भाईचारा कायम रखने की बात कही। कार्यक्रम में मौलाना मुज़फ़्फ़र हुसैन, मुश्ताक़ अहमद बरकती, हाफ़िज़ ग़ुलाम मोहम्मद, शब्बीर कानपुरी, अज़हर नूरी, हाफ़िज़ शाबान रज़ा, हाफ़िज़ अनस, हाफ़िज़ मोहम्मद ईमान, हाफ़िज़ शहज़ान, मोहम्मद लईक़ ख़ान सहित कई उलेमा, हाफ़िज़ और बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने धार्मिक संदेश सुने और अमन, भाईचारे एवं आपसी सौहार्द कायम रखने का पैगाम दिया।0
0
Report
Advertisement
जमुई नाबालिग से छेड़खानी मामले में कड़ी कार्रवाई; अब तक तीन गिरफ्तार
Noida, Uttar Pradesh:जमुई नाबालिक लड़की से छेड़खानी मामले को लेकर KS Anupam ADG law & order ने प्रेस कांफ्रेंस कर कहा कि जमुई में जो घटना हुई है उस मामले को लेकर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जा रही है. अभी तक तीन को गिरफ्तार किया है इसमें संख्या और बढ़ सकती है.0
0
Report
बलरामपुर में भैंस खोलने के विवाद में भिड़ंत, 47 सेकेंड का वीडियो वायरल
Balrampur, Uttar Pradesh:बलरामपुर में भैंस खोलने को लेकर हुआ विवाद झड़प में बदला; हंसिया लेकर महिला दौड़ाने का 47 सेकेंड का वीडियो बलरामपुर जनपद के कोतवाली देहात क्षेत्र के शेखरपुर-सुभागपुर गांव में 19 सितंबर की शाम भैंस खोलने को लेकर शुरू हुआ विवाद झड़प में बदल गया। घटना का 47 सेकंड का वीडियो अब सोशल मीडिया पर सामने आया है। वीडियो में दो महिलाएं आपस में झगड़ती दिखाई दे रही हैं। आसपास कुछ बच्चे भी नजर आ रहे हैं। आरोप की एक महिला दूसरे महिला को हाशिया लेकर दौड़ा लेती है। इसी दौरान एक व्यक्ति महिला के हाथ से हंसिया छीनता दिखाई देता है। महिला का आरोप है कि पड़ोसियों ने विवाद के दौरान जातिसूचक गालियां दीं और मारपीट का प्रयास किया। आरोप है कि एक महिला हंसिया लेकर उसे दौड़ाने लगी। वीडियो वायरल होने के बाद गांव में घटना को लेकर चर्चा तेज हो गई। बताया जा रहा है कि भैंस खोलने को लेकर कहासुनी के बाद विवाद बढ़ा था। हालांकि वायरल वीडियो और किसी दावे की पुष्टि हम नहीं करते है。0
0
Report
सीतापुर: कलेक्ट्रेट के चार कर्मियों के निलंबन, FIR और फर्जी दस्तावेज़ से जमीन नामांतरण
Sitapur, Uttar Pradesh:सीतापुर। ब्रेक डीएम के निर्देश पर कलेक्ट्रेट के चार कर्मचारी निलंबित। कर्मचारियों के खिलाफ FIR दर्ज करने के निर्देश। फर्जी दस्तावेजों के सहारे जमीन को किया गया दूसरे के नाम। सदर तहसील और अभिलेखागार चार कर्मचारियों पर हुई बड़ी कार्रवाई। जिस व्यक्ति के नाम दर्ज की गई जमीन उस पर भी FIR के निर्देश। जांच कमेटी की आख्या के बाद डीएम में लिया बड़ा एक्शन। सीतापुर सदर तहसील का मामला।0
0
Report
Advertisement
