Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Kurukshetra136118

कुरुक्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव सुरक्षा के कड़े इंतजाम, भीड़ उमड़ी

DKDARSHAN KAIT
Nov 16, 2025 13:00:59
Kurukshetra, Haryana
धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में दूर-दूर से लोग पहुंच रहे हैं आज हर रविवार होने के कारण काफी भीड़ नजर आई वहीं पर सुरक्षा के इंतजाम भी नजर आए कुरुक्षेत्र पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल ने अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती का किया निरीक्षण सभी पॉइंट किया चेक पुलिस अधीक्षक ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में दूर-दूर से लोग पहुंच रहे हैं और पूरी सुरक्षा के इंतजाम किए हुए हैं 1200 सो पुलिसकर्मी तैनात है 17 पुलिस नाके लगाए हुए 200 प्लस सीसीटीव कैमरे लगाए हुए है सिविल वर्दी में भी पुलिसकर्मी ड्यूटी दे रहे हैं सीसीटीवी कैमरे से भी शरारती तत्वों पर नजर रखी जा रही कोई भी शरारती तत्व मिलता है नियम अनुसार कार्यवाही होगी। और कोई भी ऐसी किसी को संघित चीज नजर आए तो तुरंत पुलिस को सूचना दे 24 घंटे पुलिस तैनात है ट्रैफिक को लेकर भी पुलिस ने रूट चेंज किये हुए है
152
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Nov 16, 2025 14:42:58
0
comment0
Report
Nov 16, 2025 14:38:55
Shahabad, Uttar Pradesh:संगठित रूप से अपराध को अंजाम देने और लोगों में दहशत फैलाने के आरोप में शाहबाद कोतवाली पुलिस ने चार लोगों पर गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की है। प्रभारी निरीक्षक जितेन्द्र प्रताप सिंह के अनुसार रामसेवक पुत्र किशोरी लाल निवासी ग्राम मढ़िया मजरा नयागांव हबीपुर थाना देहात कोतवाली, अंकित रैदास पुत्र आसाराम, राजीव कश्यप पुत्र ननकू निवासीगण ग्राम पंडित पुरवा पूरा बहादुर कोतवाली देहात एवं बृजेश गुप्ता पुत्र कमलेश गुप्ता निवासी आवास विकास कॉलोनी कोतवाली शहर हरदोई द्वारा संगठित रूप से गिरोह बनाकर लोगों में दहशत फैलाने एवं अपराधिक घटनाओं को अंजाम किया जा रहा था। इस संबंध में कोतवाली शाहाबाद पर मुकेश उर्फ गुड्डू निवासी ग्राम हूसेपुर द्वारा उपरोक्त लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज कराया गया था।
111
comment0
Report
Nov 16, 2025 14:38:44
98
comment0
Report
PSParambir Singh Aulakh
Nov 16, 2025 14:34:56
Amritsar, Punjab:हलका बाबा बकाला के पास धूलके गांव में अज्ञात हमलावरों की गोलीबारी, दुकानदार की मौत ਅਣਪਛਾਤੇ ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਵੱਲੋਂ ਚਲਾਈਆਂ ਗਈ ਗੋਲੀਆਂ ਚੱਲਣ ਦੇ ਨਾਲ ਇੱਕ ਵਿਅਕਤੀ ਦੀ ਮੌਕੇ ਤੇ ਹੀ ਹੋਈ ਮੌਤ ਧੂਲ ਕੇ ਪਿੰਡ ਦੇ ਵਿੱਚ ਕਰਦਾ ਸੀ ਕਰਿਆਨੇ ਦੀ ਦੁਕਾਨ ਮਾਮਲਾ ਫਰੌਤੀ ਮੰਗਣ ਦਾ ਸਾਹਮਣੇ ਆਇਆ ਦੱਸਿਆ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ ਕਿ ਪਹਿਲਾਂ ਵੀ ਦੁਕਾਨ ਦੇ ਉੱਪਰ ਚਲਾਈਆਂ ਗਈਆਂ ਸੀ ਗੋਲੀਆਂ ਅੱਜ ਫੇਰ ਅਣਪਛਾਤੇ ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਵੱਲੋਂ ਚਲਾਈਆਂ ਗਈਆਂ ਗੋਲੀਆਂ ਜਿੱਥੇ ਇੱਕ ਵਿਅਕਤੀ ਦੀ ਗੋਲੀਆਂ ਲੱਗਣ ਦੇ ਨਾਲ ਹੋਈ ਮੌਤ ਮੌਕੇ ਤੇ ਪਹੁੰਚੀ ਪੁਲਿਸ ਕਰ ਰਹੀ ਇਸ ਮਾਮਲੇ ਦੀ ਜਾਂਚ ਪੀੜਿਤ ਪਰਿਵਾਰ ਦਾ ਕਹਿਣਾ ਹੈ ਕਿ 26 ਦੀ ਰਾਤ ਨੂੰ ਘਰ ਦੇ ਵਿੱਚ ਗੋਲੀਆਂ ਚਲਾਈਆਂ ਗਈਆਂ ਸੀ ਅਤੇ 50 ਲੱਖ ਦੀ ਫਰੌਤੀ ਜਿਹੜੀ ਆ ਉਹ ਮੰਗ ਕੀਤੀ ਗਈ ਸੀ ਤਾਂ ਅਸੀਂ ਪੁਲਿਸ ਨੂੰ ਇਤਲਾਹ ਕੀਤੀ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਆ ਕੇ ਮੌਕਾ ਵੇਖਿਆ ਗਿਆ ਤਾਂ ਜਾਂਚ ਵੀ ਕੀਤੀ ਗਈ ਪਰ ਉਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਉਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਕੋਈ ਵੀ ਫੋਨ ਕਾਲ ਨਹੀਂ ਆਇਆ ਅੱਜ ਅਣपਛਾਤੇ ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਵੱਲੋਂ ਆ ਕੇ ਦੁਕਾਨ ਦੇ ਉੱਪਰ ਫਾਇਰਿੰਗ ਕੀਤੀ ਗਈ ਤਾਂ ਇੱਕ ਗੋਲੀ ਮੇਰੇ ਪਿਤਾ ਦੇ ਛਾਤੀ ਦੇ ਵਿੱਚ ਲੱਗੀ ਜਿਸ ਦੇ ਨਾਲ ਮੌਕੇ ਤੇ ਹੀ ਮੌਤ ਹੋ ਗਈ ਪੁਲਿਸ ਅਧਿਕਾਰੀ ਦਾ ਕਹਿਣਾ ਹੈ ਕਿ ਆਸ ਪਾਸ ਦੇ ਸੀਸੀਟੀਵੀ ਖੰਗਾਲੇ ਜਾ ਰਹੇ ਹਨ। ਪਹਿਚਾਣ ਕਰਕੇ ਦੋਸ਼ੀਆਂ ਨੂੰ ਜਲਦੀ ਹੀ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇਗਾ। ਅਤੇ ਇਹ ਜਾਨਣ ਦੀ ਕੋਸ਼ਿਸ਼ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ ਕਿ ਫਰੌਤੀ ਮੰਗਣ ਵਾਲਾ ਕੌਣ ਸਕਸ ਸੀ ਇਹ ਜਾਂਚ ਦਾ ਵਿਸ਼ਾ ਹੈ
30
comment0
Report
SPSatya Prakash
Nov 16, 2025 14:34:45
Raipur, Chhattisgarh:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से की गई प्रशंसा पर मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री के प्रति कृतज्ञता जताई है. मुख्यमंत्री ने कहा है कि प्रधानमंत्री द्वारा दिया गया सम्मान समूचे छत्तीसगढ़वासियों का मनोबल बढ़ाने वाला है. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रधानमंत्री के 'सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास' के मंत्र को आधार बनाकर जनजातीय समाज के सर्वांगीण विकास के लिए पूरी निष्ठा से कार्यरत है. मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन और उत्साहवर्धन से राज्य में जनजातीय सशक्तिकरण, मूलभूत सुविधाओं के विस्तार, शिक्षा, स्वास्थ्य, आजीविका और सांस्कृतिक संरक्षण के क्षेत्रों में तेजी से प्रगति हुई है.
94
comment0
Report
NJNEENA JAIN
Nov 16, 2025 14:34:27
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर के यूपी सरकार के कैबिनेट मंत्री ओपी राजभर ने शिक्षा, बिहार चुनाव, विपक्ष और 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर तीखे बयान दिए। उन्होंने कहा कि समाज को सबसे पहले शिक्षा को प्राथमिकता देनी होगी। जब शिक्षित रहोगे तभी संगठित रहोगे और तभी अपने हक की आवाज बुलंद कर सकोगे। मंत्री ओपी राजभर ने कहा- आरक्षण के मुद्दे पर जागरूक रहें। सरकार की नीतियों का लाभ सभी तक पहुंचे, यह हमारी जिम्मेदारी है। मंत्री ओपी राजभर गंगोह क्षेत्र के मैनपुरा में आयोजित वंचित शोषित जागरण महारैली में पहुंचे थे। यहां उन्होंने दौरान वंचित शोषित जागरण महारैली को संबोधित करते हुए ये बातें कहीं। उन्होंने बिहार चुनाव में NDA की जीत की सराहना की और दावा किया कि 2027 में यूपी में पूर्ण बहुमत से सरकार बनेगी। राजभर ने जनता को सीधी नसीहत देते हुए कहा- लोग पैसा न होने का बहाना करते हैं। लेकिन हर घर में 4-5 मोबाइल है। जब मोबाइल को रिचार्ज कराने के लिए पैसा है तो बच्चों की शिक्षा को भी रिचार्ज करो। जब Educated रहोगे तभी संगठित रहोगे और तभी अपने हक की आवाज उठ सकोगे। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद शिक्षा और सरकारी योजनाओं के महत्व को न समझने वालों को जागरूक करना ही उनका उद्देश्य है। बिहार चुनाव नतीजों पर राजभर ने कहा- PM मोदी और CM नीतीश कुमार ने लोगों में विश्वास जगाया है। RJD का जो जंगलराज था, उसे खत्म करने के लिए ही जनता ने वोट दिया है। लालू की बेटी के राजनीति छोड़ने पर बोले-ये राजनीति है। चलती हुई ट्रेन, उतरना-चढ़ना लगा रहता है। राजभर ने कहा कि बहुत लोगों ने राजनीति छोड़ी है और छोड़ भी देंगे। लालू यादव की बेटी ही क्यों? राजनीति चलती हुई ट्रेन है। उतरना-चढ़ना इसका हिस्सा है। देश में विदेशी ताकतें अपना हाथ-पांव फैला रही हैं, लेकिन सफल नहीं हो पा रही हैं। राजभर ने आतंकवाद पर सीधा हमला बोलते हुए कहा- देश में विदेशी ताकतें अपना हाथ-पांव फैला रही हैं, लेकिन सफल नहीं हो पा रही हैं। पुलवामा के बाद PM मोदी ने सेना को छूट दी और 100 किलोमीटर अंदर घुसकर पाकिस्तान में आतंकियों के 9 ठिकानों को ध्वस्त किया। उन्होंने कहा- जो भी लोग कहीं भी छिटपुट घटनाओं में शामिल हैं, सरकार उन्हें छोड़ने वाली नहीं है। सुरक्षा एजेंसियां जांच में जुटी हैं। किसी को बख्शा नहीं जाएगा। यूपी में आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर कहा- यूपी में पहले जंगलराज था! पहले सहारनपुर जल रहा था और सैफई में सूबे के मालिक नाच देख रहे थे। अब उसकी सजा तो मिलेगी ही। AAP सांसद संजय सिंह के EVM हैकिंग बयान पर तंज कसते हुए मंत्री ओपी राजभर ने कहा- विपक्ष की आंखों पर विरोध का चश्मा चढ़ा है। उन्होंने कहा-संजय सिंह हों या कोई भी। उनकी आंखों पर विरोध का चश्मा है। 10 साल पहले सड़कों, बस स्टैंड की हालत देख लेते। आज सड़कें, रेल कनेक्टिविटी, सफाई सब दुरुस्त हैं। महात्मा गांधी का सपना था साफ-सफाई, और आज वह पूरा हो रहा है। पंचायती राज विभाग की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए राजभर ने दावा किया कि हमारी वजह से 90% लोग शौचालय जाने लगे। पहले रात को सिटी बजती थी तो लोग डर जाते थे। खुले में शौच करने वालों की स्थिति खराब थी। जब PM ने लाल किले से शौचालय की घोषणा की थी, तब विपक्ष ने ही इसका मज़ाक उड़ाया था।
74
comment0
Report
PKPrashant Kumar
Nov 16, 2025 14:33:53
Munger, Bihar:मुंगेर के असरगंज प्रखंड के सजुआ गांव में रविवार दोपहर धान कटाई के दौरान एक सियार ने एक किशोर पर हमला कर उसे घायल कर दिया। ग्रामीणों ने हमलावर गीदड़ को मौके पर ही मार डाला। घायल किशोर की पहचान राजेश दास के आठ वर्षीय पुत्र अखिलेश कुमार केरूप के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया अखिलेश अपने माता-पिता और गांव के अन्य लोगों के साथ बहियार में मौजूद था। वह बच्चों के साथ पास ही खेल रहा था। उसी दौरान झाड़ियों से निकले एक सियार ने पास में खेत में चर रही एक बकरी पर हमला कर दिया। अखिलेश ने उसकी बकरी समझकर उसे बचाने का प्रयास किया। तभी गीदड़ ने उस पर हमला कर दिया और उसके हाथ को अपने जबड़े में दबोच लिया। साथ खेल रहे बच्चे हमला देखकर भाग गए। किशोर की चीख सुनकर खेतों में काम कर रहे पिता और अन्य किसान तुरंत मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने कछिया और डंडों की मदद से गीदड़ को पकड़कर मार डाला। डॉक्टर निधि कुमारी ने बताया कि आठ वर्षीय किशोर को सियार ने हमला किया जिसमें उसका हाथ जख्मी हो गया। किशोर की स्थिति ठीक है।
34
comment0
Report
YSYeswent Sinha
Nov 16, 2025 14:33:35
Nawada, Bihar:नवादा में ई-रिक्शा लूटपाट मामले में तीन अपराधी गिरफ्ताrर, चोरी का मोबाइल और बाइक बरामद नवादा जिले के कौआकोल थाना क्षेत्र में एक ई-रिक्शा चालक से लूटपाट के मामले में पुलिस ने तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से लूटा गया मोबाइल फोन और घटना में इस्तेमाल की गई तीन मोटरसाइकिलें भी बरामद की हैं। एसपी अविनाश धीमान के देखरेख में डीएसपी राकेश कुमार भास्कर ने एक टीम गठन किया और कौवाकोल के थाना प्रभारी उमाशंकर सिंह के साथ छापामारी की गई और पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। यह घटना 21 अक्टूबर को कौआकोल थाना अंतर्गत पाली पावर हाउस के पास हुई थी। पीड़ित कांत कुमार अपने पिता को लाने के लिए बड़राजी बाजार जा रहे थे, तभी रात करीब 12:30 बजे तीन मोटरसाइकिलों पर सवार सात अज्ञात अपराधियों ने उनका ई-रिक्शा रोक लिया। अपराधियों ने कांत कुमार के साथ मारपीट की और उनसे 5000 रुपये नकद, सोने का बजरंगबली लॉकेट, वीवो कंपनी का मोबाइल, चांदी का ब्रेसलेट और ई-रिक्शा की पांच बैटरियां छीन लीं। पीड़ित कांत कुमार के लिखित आवेदन के आधार पर कौआकोल थाना में कांड संख्या 436/25 बीएनएस दर्ज किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए घटनास्थल पर एफएसएल टीम और तकनीकी अनुसंधान इकाई को बुलाया गया। टीमों ने घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र किए। अनुसंधान के दौरान, लूटा गया मोबाइल फोन बिंदीचक गांव के सचिन कुमार (पिता राजू सिंह) के पास से बरामद किया गया। घटना में उपयोग की गई मोटरसाइकिल भी सचिन के पास से मिली। पूछताछ में सचिन कुमार ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया और घटना में शामिल अन्य अपराधियों के नाम भी बताए। पुलिस ने इस मामले में तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इनमें सचिन कुमार (20 वर्ष, पिता राजू सिंह), सियाराम कुमार (19 वर्ष, पिता रामवृक्ष यादव) और नीतीश कुमार (18 वर्ष, पिता दिनेश यादव) शामिल हैं, ये सभी बिंदीचक गांव, कौआकोल थाना क्षेत्र के निवासी हैं। पुलिस ने एक ग्लैमर मोटरसाइकिल, दो हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल और चार मोबाइल फोन (जिसमें लूटा गया वीवो टी1 भी शामिल है) बरामद किए हैं। अन्य फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त सचिन कुमार का आपराधिक इतिहास भी है। उसके खिलाफ पूर्व में रोह थाना में दो मामले दर्ज हैं
28
comment0
Report
MDMahendra Dubey
Nov 16, 2025 14:33:15
Sagar, Madhya Pradesh:पार्टी की अनदेखी नहीं सहेगी भाजपा, देवरी की नगर पालिका अध्यक्ष को 6 साल के लिए किया गया निष्काशित.. एंकर/ एमपी में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की ताजपोशी के बाद बदले माहौल के बाद अब संगठन की दृष्टि से कई कड़े कदम उठाए जा रहे हैं तो भाजपा संगठन को लेकर सख्त मूड में नजर आ रही है। बिहार चुनाव के परिणामों के बाद अब एमपी में संगठन को कसावट और संगठन के खिलाफ जाने वालों पर कार्यवाहियों का दौर शुरू हो गया है। एमपी के सागर जिले में भाजपा ने बड़ी कार्यवाही करते हुए देवरी नगर पालिका की अध्यक्ष नेहा जैन को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित किया है , नेहा जैन के साथ उनके पति अलकेश जैन को भी पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया गया है। भाजपा की सागर जिला अध्यक्ष रानी कुशवाहा ने पत्र जारी कर ये कार्यवाही की है। भाजपा जिलाध्यक्ष द्वारा जारी पत्र में नगर पालिका की अध्यक्ष नेहा जैन पर कई आरोप सिद्ध होने का हवाला दिया गया है। उन पर पार्टी विरोधी गतिविधियों ने शामिल होने के संगीन आरोप लगाए गए थे और जवाब मांगा गया था , नेहा ने जो जवाब पेश किए उससे संगठन संतुष्ट नहीं था और अब अध्यक्ष और उनके पति के खिलाफ ये कार्यवाही की गई है। नेहा और उनके पति अलकेश जैन पर जो बड़ा आरोप था उसमें साल 2023 में हुए विधानसभा चुनाव के देवरी विधानसभा से भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी बृजबिहारी पटेरिया के खिलाफ चुनाव में काम करने का आरोप था जो कि सिद्ध पाया गया है इसके अलावा देवरी नगर पालिका में पीआईसी यानी प्रेसिडेंट इन काउंसिल के गठन में एक कांग्रेस पार्षद को शामिल करना भी भाजपा को नागवार गुजरा है। भाजपा संगठन को बैनर पोस्टर में फोटो का न दिखना भी नागवार गुजरा है। भाजपा जिलाध्यक्ष रानी कुशवाहा ने जो पत्र जारी किया है उसमें कहा गया है कि सागर की सांसद लता वानखेड़े के भाजपा प्रदेश मंत्री बनने के बाद स्वागत समारोह के दौरान प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल , क्षेत्रीय विधायक बृजबिहारी पटेरिया और भाजपा जिलाध्यक्ष के फोटो फ्लेक्स बैनर में न लगाना निरंकुशता है। इन तमाम कारणों को निष्कासन के पत्र में दर्शाया गया है। देवरी की नगर पालिका अध्यक्ष के साथ ये पहली बार नहीं हुआ है बल्कि ये वही अध्यक्ष हैं जिन्हें नगर पालिका में भाजपा का पूर्ण बहुमत होने के बाद भी पार्षदों के अविश्वास के बाद उन पर अनियमितताओं के आरोप लगाते हुए नगरीय प्रशासन विभाग से पद से हटाने के लिए कहा गया था और पूर्ण बहुमत वाली नगर पालिका की अध्य्क्ष नेहा हैं को नगरीय प्रशासन विभाग ने 25 अगस्त 2025 को पद से हटा दिया था लेकिन अध्यक्ष ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया और याचिका दायर की और हाईकोर्ट ने 8 अक्टूबर को फिर से पद पर बने रहने का आदेश जारी किया था लेकिन अब महीने भर के बाद संगठन ने उन पर ये बड़ी कार्यवाही की है।
84
comment0
Report
Advertisement
Back to top