icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
136135
NNAVODEET Follow14 Jun 2024, 10:12 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

जगद्गुरु रामभद्र्याचार्य दिव्यांग राज्य विश्वविद्यालय के कुलपति बनाये गए प्रो आर एन त्रिपाठी

Anuj HanumatAnuj HanumatFollowJust now
Manikpur, Manikpur Sarhat, Uttar Pradesh:काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) के समाजशास्त्र विभाग के वरिष्ठ प्रोफेसर प्रो. आर. एन. त्रिपाठी ने आज दिनांक 30 अक्टूबर 2026 को जगद्गुरु रामभद्राचार्य दिव्यांग राज्य विश्वविद्यालय, चित्रकूट (उत्तर प्रदेश) के नव नियुक्त कुलपति के रूप में कार्यभार ग्रहण किया। प्रो. त्रिपाठी उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग एवं उत्तर प्रदेश उच्चतर शिक्षा सेवा चयन आयोग के सम्माननीय सदस्य के रूप में भी अपनी सेवाएँ प्रदान कर चुके हैं। उनका समृद्ध शैक्षणिक एवं प्रशासनिक अनुभव विश्वविद्यालय के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि सिद्ध होने की अपेक्षा है।
0
0
Report

सील अस्पतालों के नाम बदलेकर फिर से खोलवाने में रिश्वतखोरी के आरोप; जांच शुरू

Lucknow, Uttar Pradesh:सील अस्पतालों को दोबारा खोलने के नाम पर रिश्वत मांगने के आरोपों की होगी जांच उन्नाव, कानपुर और लखनऊ के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों पर लगे आरोप, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने जताई नाराजगी, तीन सदस्यीय कमेटी को एक सप्ताह में जांच रिपोर्ट सौंपने के निर्देश लखनऊ, 30 अक्टूबर सील अस्पतालों को नाम बदलकर दोबारा खुलवाने के एवज में स्वास्थ्य विभाग में कथित रिश्वतखोरी का मामला सामने आया है। उन्नाव, कानपुर नगर और लखनऊ के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों पर अस्पतालों को नए नाम से दोबारा संचालित कराने के लिए रिश्वत मांगने के आरोप लगे हैं। इस पूरे मामले से जुड़ा वीडियो भी सामने आया है। कथित वीडियो में रिश्वत मांगने के मामले पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कड़ी नाराजगी जताई है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग की प्रमुख सचिव को प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। सील अस्पतालों को दूसरे नाम से दोबारा खोलने की प्रक्रिया कराने के लिए संबंधित जिलों के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा रिश्वत मांगने का मीडिया में खबरें व वीडियो आया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने जांच कमेटी गठित कर पूरे प्रकरण की पड़ताल कराने के निर्देश दिए हैं। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के निर्देश पर स्वास्थ्य महानिदेशालय स्तर से तीन सदस्यीय जांच कमेटी गठित की जाएगी। कमेटी सामने आए वीडियो और संबंधित क्लिपिंग की जांच करेगी। साथ ही उन्नाव, कानपुर नगर और लखनऊ में सामने आए आरोपों की भी पड़ताल की जाएगी। स्वास्थ्य महानिदेशालय को एक सप्ताह के भीतर जांच रिपोर्ट और दोषी पाए जाने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई का प्रस्ताव शासन को उपलब्ध कराने को कहा गया है। मामले में शासन स्तर से त्वरित कार्रवाई की तैयारी है। उन्होंने कहा कि विभाग की छवि को धूमिल करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। जांच में दोषियों को किसी भी दशा में बख्शा नहीं जाएगा।
0
0
Report
Advertisement

झुंझुनूं में भाजपा का कांग्रेस पर SCR-आरोप, लोकतंत्र बचाने का अभियान तेज

Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं - पंचायत चुनावों के बीच SIR पर भाजपा का कांग्रेस के खिलाफ हल्लाबोल - 5 नवंबर तक चलेगा लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान - एक तरफ पंचायतराज चुनाव, दूसरी तरफ कांग्रेस के खिलाफ अभियान - वोट चोरी के आरोपों पर कांग्रेस को घेरने गांव-ढाणियों तक जाएगी भाजपा - रामगोपाल सुथार बोले— एसआईR का मकसद साफ-सुथरी मतदाता सूची तैयार करना - कांग्रेस पर झूठ और भ्रम फैलाने का आरोप, विदेशी ताकतों से संबंधों पर भी सवाल - जिला प्रभारी मुकेश गोयल बोले— मृतकों और घुसपैठियों के वोट क्यों रखना चाहती है कांग्रेस? - जिला मुख्यालय पर रैली, शहरों और गांवों में पदयात्रा-संगोष्ठी के कार्यक्रम होंगे पंचायतराज चुनावों के बीच राजस्थान में एसआईआर और वोट चोरी के आरोपों को लेकर भाजपा ने कांग्रेस के खिलाफ मोर्चा खोलने की तैयारी कर ली है। भाजपा 22 अक्टूबर से 5 नवंबर तक प्रदेशभर में लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान चला रही है। इसके तहत जिला मुख्यालय से लेकर महानगरों, शहरों, गांवों और ढाणियों तक जनजागरण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। शुक्रवार को झुंझुनूं जिला मुख्यालय पर आयोजित प्रेस वार्ता में भाजपा नेताओं ने अभियान की रूपरेखा बताते हुए कांग्रेस और विपक्षी दलों पर निशाना साधा। प्रेस वार्ता में मुख्य वक्ता के रूप में पंचायतीराज चुनाव जिला प्रभारी एवं राजस्थान विश्वकर्मा कला विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार तथा भाजपा जिला संगठन प्रभारी मुकेश गोयल मौजूद रहे। दोनों नेताओं ने एसआईआर को लेकर कांग्रेस द्वारा उठाए जा रहे सवालों को भ्रामक बताते हुए मतदाता सूची के शुद्धिकरण को लोकतंत्र के लिए जरूरी बताया। रामगोपाल सुथार ने कहा कि एसआईआर का उद्देश्य साफ-सुथरी मतदाता सूची तैयार करना है, ताकि भारत में रहने वाले पात्र नागरिकों को ही मतदान का अधिकार मिले। उन्होंने कहा कि एसआईआर पहली बार नहीं हो रही है, इससे पहले भी 12 बार ऐसी प्रक्रिया हो चुकी है। करीब 20 साल बाद व्यापक स्तर पर यह प्रक्रिया हो रही है। उन्होंने कांग्रेस पर विदेशी ताकतों के साथ मिलकर देश को कमजोर करने की साजिश करने का आरोप भी लगाया। सुथार ने कहा कि 1975 में आपातकाल लगाकर मीडिया पर पाबंदियां लगाने वाली कांग्रेस को लोकतंत्र बचाने की बात करने का नैतिक अधिकार नहीं है। भाजपा जिला संगठन प्रभारी मुकेश गोयल ने कहा कि कांग्रेस को स्पष्ट करना चाहिए कि वह मृत व्यक्तियों, स्थान बदल चुके लोगों और कथित घुसपैठियों के नाम मतदाता सूची में क्यों बनाए रखना चाहती है। उन्होंने कहा कि एसआईआर की प्रक्रिया में देशभर में लाखों सरकारी कर्मचारी और राजनीतिक दलों के बूथ लेवल एजेंट शामिल हैं। गोयल ने कहा कि अभी जिन मतदाताओं के नामों को लेकर आपत्तियां हैं, उन्हें चिन्हित किया गया है। संबंधित लोगों को आपत्ति दर्ज कराने और अपील करने का अधिकार है। ऐसे में कांग्रेस ने कितनी आपत्तियां और कितनी अपीलें दर्ज करवाईं, यह भी स्पष्ट होना चाहिए। भाजपा नेताओं ने बताया कि अभियान के तहत झुंझुनूं जिले में भी जिला मुख्यालय पर रैली निकाली जाएगी। इसके अलावा शहरों, गांवों और ढाणियों में पदयात्रा, संगोष्ठी और साहित्य वितरण के माध्यम से लोगों तक अभियान का संदेश पहुंचाया जाएगा। प्रेस वार्ता में भाजपा जिला महामंत्री योगेंद्र मिश्रा, वीरपाल सिंह शेखावत, झुंझुनूं शहर मंडल अध्यक्ष एवं अभियान मीडिया प्रभारी कमलकांत शर्मा तथा आईटी जिला संयोजक सौरभ सोनी मौजूद रहे。 बाइट 01 : रामगोपाल सुथार, विश्वकर्मा बोर्ड अध्यक्ष (बिना मूंछ के है) बाइट 02 : मुकेश गोयल, जिला प्रभारी, भाजपा (मूंछे है)
0
0
Report

प्रतापगढ़ जिला कारागृह में त्वरित तलाशी: 6 मोबाइल समेत अवैध सामग्री बरामद

Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ जिला कारागृह में पुलिस और प्रशासन की आकस्मिक तलाशी, बैरकों से 6 मोबाइल, चार्जर, इयरबड्स और तंबाकू-बीड़ी बरामद प्रतापगढ़ जिला कारागृह में पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम ने आकस्मिक तलाशी लेकर प्रतिबंधित सामग्री बरामद की है। बंदियों की बैरकों की तलाशी में 6 मोबाइल, डाटा केबल, इयरबड्स, इयरफोन, एडाप्टर, तंबाकू और बीड़ी मिली। पुलिस ने सामग्री जब्त कर मामला दर्ज किया है। जिला पुलिस अधीक्षक विशाल जॉगिड़ के निर्देशन में पुलिस जाप्ते के साथ 29 अक्टूबर को जिला कारागृह पहुंचे। जिला पुलिस अधीक्षक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और एसडीएम प्रतापगढ़ श्रवणसिंह की मौजूदगी में बंदियों की बैरकों की औचक तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान बैरकों में अवैध सामग्री मिली, जिसमें कुल 6 मोबाइल के साथ डाटा केबल, इयरबड्स, इयरफोन, एडाप्टर, तंबाकू और बीड़ी शामिल हैं। बरामद सामग्री को जब्त कर लिया गया। पुलिस ने थाना प्रतापगढ़ में 42 कारागृह राजस्थान संशोधन अधिनियम 2015 के तहत मामला दर्ज किया है। मामले में आगे अनुसंधान जारी है。
0
0
Report

ज़ी मीडिया खबर के बाद बालोद में अवैध बैनर हटाने की तेज़ कार्रवाई

Raipur, Chhattisgarh:बालोद बालोद में ज़ी मीडिया की खबर का एक बार फिर बड़ा असर देखने को मिला है। शहर में विभिन्न स्थानों पर लगाए गए पटाखों के अवैध होर्डिंग्स और बैनर-पोस्टर हटाने की कार्रवाई शुरू हो गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिभा चौधरी ने इसका त्वरित संज्ञान लिया। इसके बाद नगर पालिका का अमला सड़कों पर उतरा और युद्ध स्तर पर अभियान चलाकर इन अवैध विज्ञापनों को हटाने में जुट गया। प्रमुख सड़कों और खंभों पर लगे थे अवैध बैनर राष्ट्रीय राजमार्ग सहित शहर के प्रमुख मार्गों और बिजली के खंभों पर नियम विरुद्ध तरीके से पटाखों के प्रचार-प्रसार वाले बैनर और पोस्टर चिपका दिए गए थे। इससे न केवल शहर का स्वरूप बिगड़ रहा था, बल्कि सुरक्षा और नियमों का भी खुला उल्लंघन हो रहा था। खबर का 24 घंटे के भीतर दिखा असर ज़ी मीडिया ने 29 अक्टूबर को इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया था। खबर प्रसारित होने के अगले ही दिन, 30 अक्टूबर की सुबह से प्रशासन हरकत में आया। अब तक शहर के मुख्य मार्गों और बिजली के खंभों से अधिकांश अवैध प्रचार सामग्री हटा दी गई है और खंभों को पूरी तरह बैनर-मुक्त करने का काम जारी है।
0
0
Report
Advertisement

रांची के डांगरा टोली में नाबालिग नौकरानी की संदिग्ध मौत, पुलिस जांच शुरू

Ranchi, Jharkhand:राजधानी रांची के डांगरा टोली चौक के पास एक 15 वर्षीय नाबालिग नੌकरानी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में हड़कंप मच गया बताया जा रहा है कि डोरंडा कॉलेज के प्रोफेसर एनपी लकड़ा के शैल विला स्थित आवास में नाबालिग का शव फंदे से लटका मिला। घटना की सूचना पर पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।मामला रांची के लोअर बाजार थाना क्षेत्र का है, जहां डांगरा टोली चौक के पास स्थित शैल विला में 15 वर्षीय नाबालिग घरेलू सहायिका का शव संदिग्ध अवस्था में बरामद किया गया। बताया जा रहा है कि शव कमरे की बालकनी के पास फंदे से लटका हुआ था। घटना की जानकारी मिलते ही लोअर बाजार थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। सिटी डीएसपी केवी रमण भी घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। वहीं, जांच के लिए एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया है। पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है। नाबालिग के मोबाइल फोन की भी जांच की जाएगी, ताकि मौत के पीछे की वजह का पता लगाया जा सके। मृतका के परिजन लातेहार के रहने वाले हैं, जिन्हें घटना की सूचना देने के लिए संपर्क किया जा रहा है।फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और एफएसएल जांच के बाद ही मौत की असली वजह स्पष्ट हो सकेगी।
0
0
Report

सिद्धार्थनगर में चक्रवात अर्नव ने किसानों की फसल बर्बाद, मुआवजे की मांग तेज

Naugarh, Uttar Pradesh:सिद्धार्थनगर में चक्रवात अर्नव ने किसानों की कमर तोड़ दी है। देर रात से जारी तेज हवाओं और मूसलाधार बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। सबसे ज्यादा मार अन्नदाताओं पर पड़ी है। खेतों में खड़ी धान की फसल तेज हवाओं के चलते जमीन पर बिछ गई है। पहले बारिश, फिर बाढ़ और अब चक्रवात की मार ने किसानों की महीनों की मेहनत पर पानी फेर दिया है। बर्बाद होती फसल देखकर किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें हैं। प्रभावित किसान अब सरकार से मुआवजे की गुहार लगा रहे हैं। किसान वासिफ का कहना है कि पहले लगातार बारिश ने फसल को नुकसान पहुंचाया, फिर बाढ़ की मार झेलनी पड़ी। किसी तरह बची हुई फसल को अब चक्रवात अर्णव की तेज हवाओं और बारिश ने बर्बादी के मुहाने पर पहुंचा दिया है। किसान ने सरकार से आर्थिक सहायता की मांग की है। किसान रामदेव पासवान के सामने परिवार के भरण-पोषण का संकट खड़ा होने की आशंका है। उनके पास खेती की जमीन बेहद कम है और परिवार का पूरा खर्च इसी खेती पर निर्भर है। धान की फसल को हुए नुकसान ने उनकी चिंता बढ़ा दी है। उन्होंने प्रभावित किसानों को जल्द आर्थिक मदद देने की मांग की है। किसानों की चिंता के बीच जिला प्रशासन ने भी सतर्कता बढ़ा दी है। जिलाधिकारी शिवशरण अप्पा जीएन के मुताबिक मौसम विभाग के अलर्ट के बाद तहसील स्तर के अधिकारियों को निगरानी के निर्देश दिए गए हैं। फसलों को हुए नुकसान पर नजर रखी जा रही है। जहां भी फसल क्षति की सूचना मिलेगी, वहां टीमों से आकलन कराया जाएगा। filhaal मौसम की मार से किसानों के सामने बड़ा संकट खड़ा हो गया है। अब देखना होगा कि नुकसान के आकलन के बाद प्रभावित किसानों को सरकारी मुआवजे की राहत कब तक मिल पाती है।
0
0
Report

तेंदूने ने खेत में किसान पर किया हमला संघर्ष कर बचाई जान

MLMadan lalFollow8m ago
Mihinpurwa, Uttar Pradesh:मिहींपुरवा बहराइच -कतर्निया घाट वन्य जीव प्रभाग के मोतीपुर रेंज अंतर्गत ग्राम झाला के मजरा पृथ्वी पुरवा निवासी किसान केन्नू 45 वर्ष पुत्र लल्लूप्रसाद शुक्रवार की दोपहर लगभग 1:00 अपने खेत गए थे जहां पर पड़ोस के खेत में पहले से ही मौजूद तेंदुए ने अचानक हमला कर दिया केन्नू साहस दिखाते हुए तेंदुए से भिड़ गए तेंदुए के हमले में कन्नूे का दांया हाथ बुरी तरह जख्मी हो गया लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी जिससे तेंदुआ किसान को छोड़कर गन्ने खेत में भाग गया खून से लथपथ किसान घर पहुंचा और घटना की जानकारी परिजनों को दी जिस पर परिजन घटना की सूचना वन विभाग को देते हुए गंभीर रूप से घायल किसान को सीएचसी मोतीपुर लेकर पहुंचे जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल किसान को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है घटना के बाद ग्रामीणों में काफी दहशत है और ग्रामीण खेत जाने से डर रहे हैं और पिंजरा लगाकर तेंदुए को पकड़ने की मांग कर रहे हैं तेंदुए के हमले की सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने घटना की जानकारी ली और सतर्कता बरतने की अपील की है।
0
0
Report
Advertisement

चित्रकूट का प्राचीन देवी स्थल उपेक्षित , बिजली पानी सड़क के साथ मंदिर के जीर्णोद्धार की उठी माँग

Anuj HanumatAnuj HanumatFollow9m ago
Manikpur, Manikpur Sarhat, Uttar Pradesh:मानिकपुर में मां दुर्गा के स्वरूप आनंदी माई का मंदिर है। ब्लाक मुख्यालय से लगभग पांच किमी दूरी पर रानीपुर टाइगर रिजर्व क्षेत्र में स्थित आनंदी माई का यह मंदिर लोगों की आस्था और विश्वास का केंद्र बना है। मरवरिया पहाड़ पर स्थित इस मंदिर में नवरात्र में काफी भीड़ लगती है । दुर्गा स्वरूप आनंदी माई का यह मंदिर पहाड़ पर लगभग पांच सौ मीटर की ऊंचाई पर है। यहां के पुजारी चंद्रमा दास महाराज बताते हैं कि किंवदती यह है कि सालों पहले एक निसंतान महिला संतान की आस में पहाड़ में लगभग एक हजार मीटर की ऊंचाई पर स्थापित आनंदी माई की प्रतिमा की पूजा के लिए जाती थी। उनकी कृपा से जब महिला को गर्भ ठहर गया तो उसे ऊपर जाने पर दिक्कत होने लगी। इस पर उसने मां से प्रार्थना की कि थोड़ा नीचे आ जाओ। इस पर आनंदी माई ने उसे स्वप्न दिया कि जब वह पूजा को आएगी तो वह भी उसके साथ नीचे आ जाएंगी। शर्त यह रहेगी कि पीछे मुड़कर न देखे। दूसरे दिन जब आनंदी माई आधी दूरी पर पहुंचीं तो महिला ने मुड़कर देख लिया और मां वहीं पर ठहर गईं। लोगों ने बाद में वहां मंदिर बनवा दिया। गौरतलब है कि चंद्रमादास वैसे तो रुखमा खुर्द निवासी हैं। उनका कहना है कि 17 साल पहले उनको स्वप्न आया और तब से वह यहां पूजा करने आ गए। दूरदराज के लोगों का लगता है जमावड़ा मानिकपुर के अलावा जिगनवाह, हेला, बगदरी, निही चिरैया, रानीपुर, गिदुरहा, सकरौंहा, लक्ष्मणपुर, खिचरी, शेखापुर आदि आसपास के तमाम गांवों के लोग मां आनंदी के दर्शन करने आते हैं। यहां आए देशराज, नर्वद, मेवालाल आदि ने बताया कि यह स्थान प्रशासन की उपेक्षा झेल रहा है। टाइगर रिजर्व रास्ता नहीं देता, जिससे लोगों को आने जाने में दिक्कत होती है। हैंडपंप ठूंठ बने पड़े हैं और बिजली नहीं है। जंगल इलाके में स्थित यहां सुरक्षा की कमी भी लोगों को दिक्कत देती है।
0
0
Report

Noida, Uttar Pradesh:
0
0
Report
Advertisement

किशनगढ़ की सिलोरा पंचायत में शांतिपूर्ण मतदान, महिलाओं ने दिखाया जज़्बा

Kishanganj, Bihar:किशनगढ़ के सिलोरा पंचायत समिति की 36 ग्राम पंचायतों में शांतिपूर्ण मतदान जारी है। दोपहर तीन तक करीब 60 फीसदी मतदान 36 ग्राम पंचायत में हुआ जबकि अभी भी मतदान बूथों के बाहर लंबी कतारें लगी है गांव डीडवाड़ा में लोकतंत्र के इस महापर्व को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। गांव की बदहाल सड़कें और जगह-जगह पसरा कीचड़ भी महिलाओं के हौसले नहीं डिगा पा रहा। मुश्किल रास्तों से गुजरकर महिलाएं मतदान केंद्र पहुंच रही हैं। इस बार चुनाव में सड़क, पानी जैसे बुनियादी मुद्दों की गूंज साफ सुनाई दे रही है। ग्रामीण गांव की दशा और दिशा बदलने की उम्मीद के साथ अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर रहे हैं। वहीं सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस प्रशासन मुस्तैद है。
0
0
Report

स्टेट हाईवे 77 पर टोल लागू, फारबिसगंज-हरीपुर में टोल नाका चालू

Forbesganj, Bihar:स्टेट हाईवे 77 से गुजरने वाले गाड़ियों को अब टोल टैक्स देना पड़ेगा जिसके लिए अररिया जिले के फारबिसगंज हरीपुर में टोल नाका का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है। फोर लेन सड़क से स्टेट हाईवे 77 फारबिसगंज से कुर्सेला तक जाती है जिधर से रोजाना sैकड़ों व्यावसायिक वाहनों का परिचालन होता है लेकिन अभी तक इस सड़क मार्ग में टोल टैक्स नहीं लिया जाता था। नेपाल की तरफ से भागलपुर से लेकर झारखंड तक जाने वाली व्यावसायिक वाहन इसी सड़क मार्ग का इस्तेमाल करती है लेकिन टोल टैक्स निर्माण पूर्ण हो जाने के बाद उन गाड़ियों पर अतिरिक्त बोझ पड़ेगा। टोल टैक्स को लेकर बिहार सरकार की नई नीति के तहत स्टेट हाईवे पर चलने वाली गैर व्यावसायिक वाहनों को कोई टोल नहीं देना होगा और टोल प्लाजा से 20 किलोमीटर के अंदर के गैर व्यावसायिक वाहनों को 250 रुपए में पूरे महीने सड़क पर चलने की छूट मिलेगी।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top