Back
कुरुक्षेत्र के सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, मरीजों को राहत
DKDARSHAN KAIT
Dec 10, 2025 09:16:46
Kurukshetra, Haryana
कुरुक्षेत्र में डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, सभी डॉक्टर लौटे ड्यूटी पर, हॉस्पिटल PMO बोली- मरीजों को नहीं आने दी जा रही कोई भी समस्या, मरीज बोल- अस्पताल में दवाइयों की कमी
कुरूक्षेत्र: हरियाणा प्रदेश भर के सरकारी अस्पताल के डॉक्टर पिछले दो दिनों से हड़ताल पर थे। वहीं आज कुरुक्षेत्र जिले की बात करें तो सभी डॉक्टर हड़ताल से वापस आ चुके हैं। और सरकारी अस्पताल में अपनी सेवाएं दे रहे है। लेकिन पिछले दो दिनों से कुरुक्षेत्र में हड़ताल का कोई खास असर नहीं दिखाई दिया था। कुरुक्षेत्र एलएनजेपी अस्पताल के PMO डॉक्टर सारा अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि 8 दिसंबर को कुरुक्षेत्र के 23 डॉक्टर छुट्टी पर थे और 9 दिसंबर को 18 डॉक्टर छुट्टी पर थे। उन्होंने कहा कि लेकिन उसके बावजूद भी सरकारी अस्पताल में किसी मरीज को कोई परेशानी नहीं आने दी गई। मरीज को परेशानी ना हो इसको लेकर प्राइवेट हॉस्पिटल से भी डॉक्टर बुलवाए गए थे। उन्होंने कहा कि आज सभी डॉक्टर छुट्टी से वापस आ चुके हैं। और सभी मरीज को अटेंड कर रहे हैं। और अपनी सुविधा दे रहे हैं। अस्पताल में दवाई लेने पहुंचे मरीज हाकम सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि आज डॉक्टर तो उनको यहां पर मिले हैं और उन्होंने उनको चेक करके दवाई भी लिख दी है। लेकिन जो यहां दवाई देता है उस पर दवाइयां नहीं मिलती, कुछ दवाइयां बाहर से लेनी पड़ती है। इसलिए वह सरकार से मांग करते हैं कि सरकारी अस्पताल में पूरी दवाई होनी चाहिए।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
छत्तीसगढ़ की 10,000 साल पुरानी गुफा पेंटिंग्स में UFO और एलियन? रोहेला लोगों का रहस्य!Old Cave Paint
0
Report
1
Report
0
Report
0
Report
0
Report
1
Report