Back
Police misconduct at Karnal's Gharonda Hospital prompts doctors to protest
KSKAMARJEET SINGH
Mar 05, 2026 07:32:22
Karnal, Haryana
करनाल के घरौंडा में मेडिकल ऑफिसर के साथ पुलिस ने जमकर बदसूलकी की। आरोप है कि थाना प्रभारी कई पुलिस कर्मियों के साथ घरौंडा सरकारी अस्पताल पहुंचे और यहां अपने स्टाफ के साथ मौजूद मेडिकल ऑफिसर को धकियाते हुए अस्पताल से बाहर ले आए। आरोप है कि पुलिस ने डॉक्टर प्रशांत को कई थप्पड़ जड़े और कॉलर से पकड़ कर पुलिस जीप में धकेला। इसके बाद उन्हें थाने ले गए। उधर, इस अभद्र व्यवहार से गुस्साए अस्पताल स्टाफ वर्क सस्पेंड करने का ऐलान करते हुए पुलिस के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। डॉक्टर एसोसिएशन पीड़ित मेडिकल ऑफिसर के समर्थन में उतर आई है। एसोसिएशन ने हड़ताल का ऐलान कर दिया है। उन्होंने थाना प्रभारी और अन्य पुलिस कर्मियों को गिरफ्तार करने सस्पेंड करने की मांग की है। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें पुलिस कर्मी डॉक्टरों को धक्का देते हुए नजर आ रहे है। उधर, इस मामले में पुलिस का कहना है कि डॉक्टर ने एसएचओ के साथ गाली गलौज की थी। इसके डॉक्टर ने लिखित में माफी भी मांगी है। इस मामले को लेकर अस्पताल स्टाफ और पुलिस आमने-सामने हैं। उधर, स्टाफ ने चेतावनी दी कि जब तक पुलिस पर कार्रवाई नहीं होती, तब तक अस्पताल में किसी का इलाज नहीं किया जाएगा। उन्होंने न्याय मिलने तक विरोध जारी रखने की बात कही। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में थाना प्रभारी दीपक कुमार डॉक्टर प्रशांत को गाड़ी में बैठाने की कोशिश करते दिखाई दे रहे हैं। साथ ही वे कहते सुनाई दे रहे हैं कि “तेरी गाली खाने के लिए बैठे हैं क्या हम”। वीडियो में डॉक्टर गाड़ी में बैठने से मना करते हैं, लेकिन बाद में उन्हें जबरन बैठाया जाता है। इसके बाद पुलिस उन्हें अपने साथ ले जाती है。
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
KAKapil Agarwal
FollowMar 05, 2026 09:08:190
Report
SJSantosh Jaiswal
FollowMar 05, 2026 09:08:060
Report
AAAkshay Anand
FollowMar 05, 2026 09:07:530
Report
KBKuldeep Babele
FollowMar 05, 2026 09:07:42Jabalpur, Vehicle Fac. Jabalpur, Madhya Pradesh:जबलपुर की बरगी डैम में नहाने के दौरान एक युवक डूब गया. बताया गया है कि युवक का नाम शैलेश नेमा है जो अपने साथियों के साथ होली खेलने के बाद देर शाम डेम के पास घाट पर नहाने के लिए गया था. इसी दौरान गहरे पानी में डूब गया. उसके साथियों ने उसे बचाने की कोशिश की लेकिन वह डूब गया. घटना की सूचना प्रशासन और पुलिस को दी गई जिसके बाद SDRF और प्रशासन की टीम ने लगातार खोज शुरू की. अब तक शैलेश की तलाश जारी है; खोज जारी है.
0
Report
DKDAVESH KUMAR
FollowMar 05, 2026 09:07:330
Report
AMAnkit Mittal
FollowMar 05, 2026 09:07:230
Report
RMRam Mehta
FollowMar 05, 2026 09:06:320
Report
AAAkshay Anand
FollowMar 05, 2026 09:06:170
Report
DBDEBASHISH BHARATI
FollowMar 05, 2026 09:05:340
Report
RSRanajoy Singha
FollowMar 05, 2026 09:05:160
Report
HUHITESH UPADHYAY
FollowMar 05, 2026 09:05:020
Report
VSVishnu Sharma1
FollowMar 05, 2026 09:04:420
Report
RJRahul Joshi
FollowMar 05, 2026 09:04:100
Report
PCPUSHKAR CHAUDHARY
FollowMar 05, 2026 09:03:500
Report