हरियाणा पुलिस का बड़ा ऐलान अबकी बार कांवड़ यात्रा में नहीं बजेंगे डीजे
Kaithal, Haryana:प्रदेश की सड़कों पर अगले कुछ दिन बाद कांवड़ यात्रा शुरू हो जाएगी। लेकिन उसके पहले ही पुलिस प्रशासन ने कांवड़ यात्रा में डी.जे को बंद करने की कवायद शुरू कर दी है। इस बार कांवड़ियों को बिना डीजे के ही कबाड़ लेने जाना पड़ेगा। इसको लेकर कैथल के डी.एस.पी उमेद सिंह ने सिटी थाना में डीजे संचालकों की मीटिंग ली और डी.जे संचालकों को निर्देश दिए गए हैं कि वे कांवड़ियों के लिए डी.जे ना दें। अगर ऐसा करेंगे तो पुलिस की तरफ से उनकी गाड़ी का भारी भरकम चालान कर वाहन को जब्त भी जाएगा।हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गरियाबंद डीएसपी ने गाना गाकर नशे में धुत बाइक सवार का काटा चालान, वीडियो वायरल
Majarkata, Chhattisgarh:गरियाबंद/कमल किशोर शर्मा: गरियाबंद में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस का अनूठा अंदाज सामने आया है। यहां के डीएसपी गोपाल वैश्य ने चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट और शराब पीकर बाइक चला रहे एक युवक को रोका। एल्कोमीटर जांच में शराब की मात्रा तय सीमा 40 एमजी से करीब छह गुना अधिक (273) पाई गई। इस पर डीएसपी ने फिल्मी गाने की तर्ज पर गाते हुए युवक को समझाइश दी और दीवान को चालानी कार्रवाई कर उसे माननीय न्यायालय में पेश करने के निर्देश दिए। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
Unique Style: Gariaband DSP Sings to Issue Challan to Drunk Biker, Orders Court Presentation
