136027
कांवड़ियों के लिए खुशखबरी, कावड़ यात्रा के दौरान डीजे बजाने पर बैन हटा
Kaithal, Haryana:कावड़ यात्रा के दौरान डीजे बजाने पर बैन हटा दिया गया है। जहां कावड़ यात्रा में तय समय, सीमा व शर्तो के साथ डीजे का प्रयोग कर सकते है। जानकारी देते हुए DSP उमेद सिंह ने कहा कि कावड़ यात्रा में तय समय सीमा व शर्तो के तहत डीजे का प्रयोग कर सकते हैं, साथ ही सुरक्षा की दृष्टि से गाड़ी में सभी भक्त डीजे की ऊंचाई कम रखे ताकि कोई तार वगैरा टच होने से कोई हादसा ना हो। वहीं ध्वनि प्रदूषण तथा किसी बुजुर्ग या बीमार को असुविधा ना हो इसलिए कम आवाज में डीजे का प्रयोग करें।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
दिल्ली में प्रदूषण रोकथाम के लिए नए नियम: BS-6 से कम वाहनों पर रोक, पीयूसी जरूरी
New Delhi, Delhi:दिल्ली की जहरीली हवा पर लगाम लगाने के लिए आज से सख्त नियम लागू हो गए हैं। बीएस-6 से नीचे के बाहरी वाहनों की दिल्ली में एंट्री बंद है, तो वहीं बिना पीयूसी पेट्रोल-डीजल मिलना भी मुश्किल हो गया है। दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण ने एक बार फिर सरकार और प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। हवा में बढ़ते प्रदूषण के बीच अब सड़कों पर भी सख्ती शुरू हो गई है। विंटर एक्शन प्लान के तहत 1 नवंबर 2026 से दिल्ली में नए सख्त नियम लागू कर दिए गए हैं। सबसे बड़ा असर उन वाहन चालकों पर पड़ रहा है, जिनके पास वैध प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र यानी पीयूसी नहीं है। राजधानी के करीब 500 पेट्रोल पंपों पर ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रिकग्निशन (एएनपीआर) कैमरों के जरिए वाहनों की निगरानी की जा रही है। बिना वैध पीयूसी वाले वाहन को पेट्रोल, डीजल या सीएनजी देने से इनकार किया जा सकता है। यानी अब दिल्ली की सड़कों पर वाहन चलाने से पहले सिर्फ गाड़ी के कागजात ही नहीं, बल्कि पीयूसी प्रमाणपत्र भी दुरुस्त रखना जरूरी हो गया है। पेट्रोल पंपों पर पीयूसी को लेकर सख्ती का असर सबसे ज्यादा उन वाहन चालकों पर दिखाई दे रहा है, जिनके वाहन बीएस-6 से पुराने मानकों वाले हैं। कई वाहन चालक ईंधन भरवाने पहुंचे, लेकिन वैध पीयूसी नहीं होने के कारण उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ा। नियमों का उल्लंघन करने पर 10 हजार रुपये तक का चालान भी हो सकता है। वहीं दिल्ली के बाहर से आने वाले वाहनों पर भी बड़ा शिकंजा कसा गया है। 1 नवंबर 2026 से 31 जनवरी 2027 तक दिल्ली के बाहर पंजीकृत बीएस-6 से नीचे के पेट्रोल और डीजल वाहनों की दिल्ली में एंट्री पर रोक है। यानी बीएस-3 और बीएस-4 जैसे पुराने मानकों वाले बाहरी वाहन दिल्ली में प्रवेश नहीं कर सकेंगे। हालांकि बीएस-6, इलेक्ट्रिक और सीएनजी वाहनों को अनुमति दी गई है। नियम तोड़कर दिल्ली में प्रवेश करने पर 20 हजार रुपये तक का जुर्माना लगाया जा सकता है। भारी वाहन चालकों और रोजाना दिल्ली आने-जाने वाले लोगों के लिए ये नियम बड़ी चुनौती बन गए हैं। अब सवाल ये है कि इन सख्त पाबंदियों से दिल्ली की जहरीली हवा पर कितना असर पड़ेगा? क्या पुराने वाहनों पर शिकंजा और नो पीयूसी, नो फ्यूल का फॉर्मूला राजधानी को प्रदूषण से राहत दिला पाएगा... या फिर आम वाहन चालकों की मुश्किलें ही बढ़ेंगी?0
0
Report
केदारताल ट्रैक पर फंसे 8 लोग: आज हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू की उम्मीद
barahat, Uttarkashi, Uttarakhand:केदारताल ट्रैक पर 07 ट्रैकर्स और 01 पोर्टर अभी भी फंसे हुए हैं। जिला प्रशासन आज हेलीकॉप्टर के जरिये फंसे हुए लोगों का रेस्क्यू करेगा। जिला अधिकारी प्रशांत आर्य ने बताया कि कुल 12 लोग फंसे थे जिनमें से 4 पोर्टरों का कल सकुशल रेस्क्यू किया गया है। आज हेलीकॉप्टर के माध्यम से 08 लोगों का रेस्क्यू किया जाएगा। बताये चले कि प्रशासन द्वारा कल चलाए गए रेस्क्यू अभियान के दौरान केदारताल की कच्ची ढांग में फंसे 3 पोर्टर और 1 कुक सहित कुल 4 लोगों को सकुशल रेस्क्यू कर लिया गया था। उन्हें सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया गया है। केदारताल ट्रैक पर अभी भी 7 ट्रैकर्स और 01 पोर्टर सहित कुल 08 लोग फंसे हुए हैं। गंगोत्री नेशनल पार्क के उपनिदेशक मयंक गर्ग ने बताया कि इन लोगों से 29 अक्टूबर से संपर्क कटा हुआ है और कोई बातचीत नहीं हुई है। सबसे चिंताजनक बात यह है कि इन सभी 8 लोगों से जिला प्रशासन और रेस्क्यू टीम का कोई संपर्क नहीं हो पा रहा है, जिससे उनकी सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। केदारताल ट्रैक पर गए सभी ट्रैकर पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। बता दें कि 27 अक्टूबर को गंगोत्री से 07 ट्रैकर और 06 सपोर्टिंग स्टाफ सहित कुल 13 लोगों का दल केदारताल ट्रैक के लिए रवाना हुआ था; एक कुक पहले ही वापस आ गया था। वहीं बताया जा रहा है कि केदारताल ट्रैक पर भारी बर्फबारी हुई है जिससे रेस्क्यू करने में दिक्कतें हो रही हैं।0
0
Report
पैराग्लाइडिंग विच हैलोवीन को नई ऊँचाइयों पर ले गई
Noida, Uttar Pradesh:Paragliding witch takes Halloween to new heights0
0
Report
Advertisement
यशपाल आर्य ने कहा: लोकतंत्र और संविधान बचाने को लेकर न्याय युद्ध, रैली का ऐलान
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: उत्तराखंड विधानसभा में विपक्ष के नेता यशपाल आर्य ने कहा, "यह लोकतंत्र को बचाने के लिए, संविधान को बचाने के लिए न्याय युद्ध है। सरकार हमारे मूल अधिकार-मताधिकार को खत्म कर रही है...इसको लेकर आज हम रैली करने जा रहे हैं। निश्चित रूप से भाजपा ज्ञानेश कुमार को बचाने में लगी हुई है, जिसने लोकतंत्र की हत्या की है, हमारे मूल अधिकार को छीना है...अब पूरा देश एकजुट हो चुका है..."0
0
Report
इटावा में दिवाली-दरम्यान मिलावटखोर के खिलाफ फूड विभाग की बड़ी कार्रवाई
Etawah, Uttar Pradesh:इटावा जनपद में त्यौहार पर मिलावट खोर के खिलाफ फूड विभाग द्वारा कार्यवाही करते हुए 900 लीटर तेल और 68 किलो मिर्च पाउडर को सीज कर नमूने लिये गए हैं जिन्हें प्रयोगशाला के लिए भेजा गया है। इटावा जनपद में त्यौहार को लेकर फूड विभाग अलर्ट मोड पर नजर आ रहा है। डीएम के निर्देशन पर खाद्य विभाग ने कार्यवाही करते हुए पिकअप में ले जाया जा रहा 900 लीटर तेल जब्त किया है जिसमें 300 लीटर सरसों का तेल और 600 लीटर सोया रिफाइंड तेल को जब्त करते हुए तेल को सीज कर नमूने को प्रयोगशाला भेजा गया है। साथ ही एक गत्ता मिठाई के साथ 68 किलो लाल मिर्च पाउडर को भी सीज किया गया है ताकि आगे की कार्रवाई हो सके। इस पूरी कार्रवाई को विभाग ने मीडिया से दूरी बनाए रखी है। इटावा के अपर जिलाधिकारी विपिन कुमार ने बताया कि शासन के दिशा निर्देश पर दीपावली के पर्व को देखते हुए ताखा तहसील क्षेत्र में 300 लीटर सरसों तेल और 600 लीटर सोया तेल के नमूने लिए गए हैं और तेल को सीज कर दिया गया है; 68 किलो मिर्च पाउडर को भी सीज किया गया है ताकि सैंपल की जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई तय हो।0
0
Report
कौशांबी: बहू के दुष्कर्म के दोषी ससुर को 10 साल कैद, 23 हजार जुर्माना
Gohara Marufpur, Uttar Pradesh:कौशांबी में रिश्तों को शर्मसार करने वाले मामले में अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है। बहू के साथ दुष्कर्म करने के दोषी ससुर को एडीजे फास्ट ट्रैक कोर्ट प्रथम ने 10 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। इसके साथ ही दोषी पर 23 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। मामला साल 2015 का है, जिसमें करीब 11 साल बाद अदालत ने अपना फैसला सुनाया है। दरअसल, मामला महेवाघाट थाना क्षेत्र के एक गांव का है। अभियोजन पक्ष के मुताबिक, पीड़िता की शादी हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी, लेकिन उसका पति बाहर रहता था। आरोप है कि 11 दिसंबर 2015 को ससुराल पहुंचने के अगले ही दिन घर में अकेला पाकर ससुर लल्लू पाल ने बहू के साथ जबरन दुष्कर्म किया। पीड़िता का आरोप था कि इसके बाद भी आरोपी लगातार उसका शारीरिक शोषण करता रहा। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच की और आरोपी के खिलाफ अदालत में आरोप पत्र दाखिल किया। मुकदमे की सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष की ओर से अपर Shasanskay अधिवक्ता अनिरुद्ध मिश्रा ने 7 गवाह पेश किए। गवाहों के बयान और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर अदालत ने आरोपी को दोषी करार दिया। शनिवार को एडीजे फास्ट ट्रैक कोर्ट प्रथम ने लल्लू पाल को 10 साल के कठोर कारावास और 23 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई।0
0
Report
Advertisement
आज़म खान जेल से बाहर, AIMIM ने ED पर आरोप लगाए
Moradabad, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग..... आज़म खान के जेल से निकलते ही ED द्वारा गिरफ़्तारी पर AIMIM के राष्ट्रीय प्रवक्ता शादाब चौहान का बड़ा बयान, AIMIM राष्ट्रीय प्रवक्ता शादाब चौहान ने सपा और भाजपा पर मैच फिक्सिंग और मुसलमानो पर जुल्म के आरोप लगाए...तो वही नठवानी और बाबा रामदेव का नाम लेते हुए सपा को यूपी मे भाजपा का प्रीपेड प्लान बता डाला। बड़ी बिडंबरा है की यूपी मे ED सिर्फ आज़म खान साहब पर कार्यवाही करती है, क्या वही सिर्फ मंत्री थे सरकार मे......PWD मंत्रालय , आगरा एक्सप्रेस वे, गोमती रिवर फ्रंट या अखिलेश जी के परिवार के किसी सदस्य की कोई जाँच या कार्यवाही नहीं, कितने कितने मंत्रालय उनके परिवार मे रहे कितने जिला पंचायत रहे किसी की जाँच ही नहीं, क्या सब दूध के धुले थे बस एक यही थे..... बोलने वाला मुसलमान ना सपा को पसंद ना बीजेपी को, दोनों की मैच फिक्सिंग है की मुसलमानो मे भावनात्मक माहौल पैदा करने को और ज्यादा दबाओ, कितने यादव उनको लेने आये.... क्या आज़म खान साहब गुनाह ये है की उन्होंने यूनिवर्सिटी बनाई....उन्होने सही कहा की मुसलमान होने की सजा उनको दी जा रही है, एक मुसलमान जो सवाल करता है....बोलता है....और बराबर मे उसकी कुर्सी पड़ती है.....ऐसा मुसलमान ना सपा को पसंद है... ना अखिलेश यादव को... ना योगी आदित्यनाथ को, इतना जुल्म तो अंग्रेज भी नहीं करते थे जितनी राजनीतिक दुर्भावना मे हो रही, पार्टी के संस्थापक सदस्य को लेने क्या कोई सैफई परिवार का कोई सदस्य पहुंचा थे लेने? सैफई परिवार का कोई लेने नहीं आया क्योंकि सब मैच फिक्सिंग था.... अखिलेश यादव ने बली का बकरा बनाया है, मुसलमान देख रहा है कैसे आज़म खान को ब्लैकमेल करके जबरजस्ती कहलवाया जा रहा है टॉर्चर किया जाता है, आज यूपी का मुसलमानो अपना नेता बेरिस्टर ओवैसी को देख रहा.... की आज हमारे विधायक और सांसद चुनकर जायेंगे.. तो विधानसभा और पार्लियामेंट की दीवारें हिला देंगे, अखिलेश यादव का कौनसा रिश्ता है की.....बाबा कहते है इन्होने नौकरियों ने घोटाला किया लेकिन बाबा कोई एफआईआर नहीं कराते, मुलायम सिंह जी की सरकार मे बाबा की फ़ाइल दबाई अब बाबा अखिलेश जी की दबा रहे है.... लेकिन बली ka बकरा आज़म खान, बकरी चोरी मुर्गी चोरी तक मे एक ही पर कार्यवाही क्या एक ही मंत्री था....जिनपर बड़े बड़े मंत्रालय थे... घोटाले नहीं हुए क्या pwd मंत्रालय मे.... लेकिन जांची नहीं... क्योंकि अपर्णा यादव सहित आधा परिवार इधर बैठा है। गुजरात से ओटीपी आता है बीजेपी का ये तो प्रीपेड है, बीजेपी का प्रीपेड प्लान का नाम समाजवादी पार्टी है उत्तर प्रदेश मे। नटवानी जी के माध्यम से प्रीपेड आया ना हो गया काम, साइकिल का आगे का पहिया अखिलेश जी के परिवार का पिछला पहिया धन्ना साथ नठवानी जी के परिवार का, अब उस साइकिल पर बाबा रामदेव नहीं सवार हो गए.... वो भी यादववादी है, उस साइकिल का पेंडल बीजेपी मार रही है जितना बीजेपी पेंडल मारेगी उतनी साइकिल चलेगी.0
0
Report
उधम सिंह नगर के जसपुर में दो बाइकों की भिड़ंत, महिला घायल; CCTV वीडियो वायरल
Bahara Boj, Uttarakhand:उधम सिंह नगर के जसपुर क्षेत्र के महुआडाबरा रोड पर मनोकामना मंदिर के पास कल शाम दो बाइकों की टक्कर हो गई. एक बाइक पर महिला और एक युवक सवार थे, दूसरी बाइक पर तीन लोग थे. भिड़ंत इतनी तेज थी कि महिला सड़क पर गिरी और घिसटती चली गई; दूसरी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई. हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, उनका उपचार चल रहा है. मौके पर भीड़ जमा हो गई. पास में लगे CCTV कैमरे में घटना कैद हो गई, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. CCTV फुटेज में भिड़ंत और महिला के सड़क पर घिसटते हुए दिखाई दे रहा है. यह घटना दोपहिया वाहन चालकों को सावधानी बरतने और यातायात नियमों का पालन करने की याद दिलाती है.0
0
Report
गो-तस्करी फरार इनामी बदमाश को मुठभेड़ में गिरफ्तार: पैर में गोली, एक पुलिसकर्मी घायल
Bareilly, Uttar Pradesh:गो-तस्करी का फरार 25 हजार का इनामी बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली बरेली। आंवला थाना पुलिस ने गो-तस्करी से जुड़े मुकदमे में फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश को रविवार सुबह पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ में आरोपी छोटा उर्फ रिजवान के दाहिने पैर में गोली लगी, जबकि उसकी ओर से की गई फायरिंग में एक पुलिसकर्मी भी घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 315 बोर का अवैध तमंचा, दो जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद किया है। सीओ आंवला हेमंत उपाध्याय ने बताया कि 9 अक्टूबर को गणेश गिरि निवासी ग्राम आसपुर, थाना आंवला ने साथियों के साथ थाना आंवला में तहरीर देकर बताया था कि 8/9 अक्टूबर की रात अज्ञात लोगों ने गोवंशीय पशुओं का वध किया है। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर घटना के खुलासे के लिए चार टीमों का गठन किया था। जांच के दौरान पुलिस ने हैदर अली निवासी मुरादाबाद और शाहरुख निवासी संभल को वाहन समेत मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया था। इस दौरान दो पुलिसकर्मी भी घायल हुए थे। मामले में फरार चल रहे छोटा उर्फ रिजवान पुत्र बब्बू शाह निवासी ग्राम रेवरी खुर्द, थाना मिलक, जनपद रामपुर पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। रविवार सुबह करीब 6:02 बजे मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी आंवला-रामनगर मार्ग की ओर आ रहा है। इस पर पुलिस टीम ने रेवती फाटक के पास घेराबंदी की। पुलिस के रोकने पर आरोपी ने जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। गोली आरक्षी दुलीचंद की बाईं बाजू को छूकर निकल गई। जवाबी कार्रवाई में आरोपी के दाहिने घुटने में गोली लगी और वह सड़क किनारे गिर पड़ा। पुलिस ने उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया। घायल आरोपी और पुलिसकर्मी को उपचार के लिए सीएचसी आंवला भेजा गया। आरोपी के खिलाफ मुठभेड़ के संबंध में मुकदमा संख्या 561/2026 धारा 109(1) बीएनएस और आयुध अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी रामपुर जिले का गैंगस्टर और हिस्ट्रीशीटर है। उसके खिलाफ गोवध, गैंगस्टर एक्ट, NDPS, धोखाधड़ी और आर्म्स एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में रामपुर, बरेली और अन्य थानों में कुल 19 मुकदमे दर्ज हैं। पूछताछ में आरोपी ने अपने साथियों के साथ गोवंशीय पशुओं की तलाश में क्षेत्र में रेकी करने और पूर्व में बदायूं-आंवला मार्ग पर गोवंशीय पशु का वध करने की घटना में शामिल होने की बात बताई है। पुलिस आरोपी को उपचार के बाद न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई कर रही है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में निरीक्षक अपराध अजीत सिंह, उपनिरीक्षक परमित कुमार, अखिल प्रताप सिंह समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे。0
0
Report
Advertisement
दतिया किला चौक पर सनातन सेवा ने पुतला दहन का प्रयास किया, तनाव बढ़ा
Datia, Madhya Pradesh:दतिया के किला चौक पर सनातन सेवा का प्रदर्शन, सुनील बैरसिया के पुतला दहन की कोशिश ग्वालियर से दतिया पहुंचे सनातन सेवा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज ठाकुर, पुलिस प्रशासन और कार्यकर्ताओं के बीच हुई नोकझोंक दतिया। शहर के किला चौक मैदान पर आज सनातन सेवा से जुड़े कार्यकर्ताओं ने आजाद समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुनील बैरसिया की कथित सनातन विरोधी टिप्पणी के विरोध में प्रदर्शन किया। ग्वालियर से दतिया पहुंचे सनातन सेवा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज ठाकुर ने कार्यकर्ताओं के साथ सुनील बैरसिया का पुतला दहन करने का प्रयास किया। इस दौरान पुलिस प्रशासन और सनातन सेवा के कार्यकर्ताओं के बीच कुछ देर नोकझोंक भी हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, आजाद समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुनील बैरसिया की कथित सनातन विरोधी टिप्पणी को लेकर सनातनी समाज के लोगों में आक्रोश व्याप्त था। पिछले दो दिनों से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर पोस्ट और टिप्पणियों के माध्यम से विरोध-प्रत्युत्तर का दौर चल रहा था। स्थिति को देखते हुए पुलिस प्रशासन सक्रिय हुआ और दोनों पक्षों से जुड़े लोगों को बुलाकर सोशल मीडिया पर डाली गई आपत्तिजनक पोस्ट हटाने के लिए समझाइश दी गई। बताया गया है कि बड़ौनी पुलिस ने राजा बड़ौनी को भी थाने बुलाकर चेतावनी दी। इसी घटनाक्रम के बीच राष्ट्रीय सनातन सेना भारत के प्रदेश अध्यक्ष एवं उनकी टीम भी दतिया पहुंची। संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने किला चौक मैदान पर एकत्रित होकर विरोध प्रदर्शन किया तथा समाज में वैमनस्य फैलाने वाली कथित टिप्पणियों के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया。 प्रदर्शन के दौरान संगठन की ओर से चेतावनी दी गई कि समाज में द्वेष और आपसी वैमनस्य फैलाने वाले तत्वों का विरोध किया जाएगा। संगठन ने कहा कि सनातन धर्म और समाज के सम्मान के विरुद्ध की जाने वाली टिप्पणियों का विरोध आगे भी जारी रहेगा। पुलिस प्रशासन की सतर्कता के बीच प्रदर्शन किला चौक मैदान पर हुए इस प्रदर्शन के दौरान पुलिस प्रशासन सतर्क रहा। पुतला दहन की कोशिश के बीच पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच हुई नोकझोंक के बावजूद स्थिति पर नियंत्रण बनाए रखने का प्रयास किया गया। फिलहाल, इस घटनाक्रम ने दतिया में सोशल मीडिया पर चल रहे विवाद और धार्मिक भावनाओं से जुड़े मुद्दों को लेकर माहौल को चर्चा में ला दिया है। मामले में संबंधित पक्षों की आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने आने पर स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी。0
0
Report
द्वारका के स्वदेशी मेले में स्थानीय नेताओं ने स्वदेशी उत्पादों को समर्थन दिया
New Delhi, Delhi:द्वारका सेक्टर-7 स्थित सीसीआरटी ग्राउंड में आयोजित स्वदेशी मेले में उत्तम नगर के विधायक पवन शर्मा और नजफगढ़ जिला अध्यक्ष मुकेश मिश्रा ने शिरकत की। इस दौरान उन्होंने मेले का भ्रमण किया और यहां लगाए गए विभिन्न स्टॉलों पर स्वदेशी उत्पादों की जानकारी ली। दोनों अतिथियों ने स्वदेशी मेले के आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि द्वारका सेक्टर-7 में जिस तरह पिछले कई वर्षों से लगातार स्वदेशी मेले का आयोजन किया जा रहा है, उसी तरह के आयोजन देशभर में होने चाहिए। ऐसे आयोजनों से देश में निर्मित वस्तुओं को एक बड़ा मंच मिलता है और देश के लोगों तक स्वदेशी उत्पाद पहुंचते हैं। उन्होंने कहा कि हमें विदेशी उत्पादों की बजाय अपने देश में बनने वाली चीजों को प्राथमिकता देनी चाहिए और स्वदेशी को अपने जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए। इससे देश के छोटे-बड़े कारोबारियों, कारीगरों और स्थानीय उत्पादकों को प्रोत्साहन मिलेगा तथा देश की अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे स्वदेशी उत्पादों को अपनाएं और देश में बनने वाली चीजों को खरीदकर स्थानीय कारीगरों और व्यापारियों का सहयोग करें। स्वदेशी मेले के माध्यम से भारतीय संस्कृति, स्थानीय उत्पादों और आत्मनिर्भर भारत के संदेश को लोगों तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है.0
0
Report
ई-रिक्शा से मुफ्त सेवा, धर्मेंद्र कुमार बनें गरीब विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा
Jamui, Bihar:जमुई: दूसरों के चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए धनवान होना जरूरी नहीं, बल्कि दिल में दूसरों की मदद करने का जज्बा होना चाहिए। इसी सोच को अपनी जिंदगी का मकसद बना चुके हैं सदर प्रखंड के इंदपे गांव निवासी धर्मेंद्र कुमार। आर्थिक तंगी के कारण अपनी पढ़ाई पूरी नहीं कर सके धर्मेंद्र आज ई-रिक्शा चलाकर विद्यार्थियों, दिव्यांगों और बुजुर्गों को उनके गंतव्य तक मुफ्त पहुंचा रहे हैं। उनकी इस निस्वार्थ सेवा की अब लोग खूब सराहना कर रहे हैं। पिता की मौत के बाद उठाई परिवार की जिम्मेदारी धर्मेंद्र की जिंदगी भी संघर्षों से भरी है। पिता की मृत्यु के बाद परिवार की पूरी जिम्मेदारी उनके कंधों पर आ गई। घर में बुजुर्ग मां और पत्नी की जिम्मेदारी निभाने के लिए उन्होंने ई-रिक्शा चलाना शुरू किया। आर्थिक तंगी के कारण वह अपनी पढ़ाई पूरी नहीं कर सके, लेकिन दूसरों की मदद करने का जज्बा कभी कम नहीं हुआ। धर्मेंद्र प्रतिदिन करीब 200 से 300 रुपये कमाते हैं। इसी आमदनी से परिवार का खर्च चलाते हुए भी वह जरूरतमंदों की मदद के लिए समय निकाल लेते हैं। विद्यार्थीां को मुफ्त पहुंचाते हैं स्कूल-कॉलेज धर्मेंद्र बताते हैं कि वह कोचिंग और कॉलेज जाने वाले विद्यार्थियों को उनके गंतव्य तक निःशुल्क पहुंचाते हैं। उनका मानना है कि आर्थिक तंगी के कारण किसी विद्यार्थी को पढ़ाई से समझौता नहीं करना पड़े। वह कहते हैं, "मैं अपनी पढ़ाई पूरी नहीं कर सका, लेकिन अगर किसी विद्यार्थी की पढ़ाई में थोड़ी-सी भी मदद कर सकूं, तो इसे अपना सौभाग्य समझूंगा।" विद्यार्थियों के साथ-साथ धर्मेंद्र दिव्यांगों को भी मुफ्त सेवा देते हैं। वहीं, सड़क पर किसी बुजुर्ग महिला या पुरुष को पैदल जाते देखते हैं, तो उन्हें भी बिना किराया लिए उनके गंतव्य तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं। सोशल मीडिया पर भी साझा कर रहे सेवा की कहानी धर्मेंद्र पिछले करीब एक साल से इस तरह की सेवा कर रहे हैं। शुरुआत में वह अपनी मदद का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा नहीं करते थे, लेकिन दोस्तों के कहने पर उन्होंने वीडियो बनाकर डालना शुरू किया। अब सोशल मीडिया पर उनके वीडियो लोगों को जरूरतमंदों की मदद करने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। धर्मेंद्र का मानना है कि यह सिर्फ मदद नहीं, बल्कि इंसानियत के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का तरीका है। उनकी कोशिश है कि दूसरे लोग भी जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आएं। लिहाजा, सीमित आमदनी और पारिवारिक जिम्मेदारियों के बावजूद धर्मेंद्र जिस तरह दूसरों की राह आसान बना रहे हैं, वह समाज के लिए एक प्रेरणादायक मिसाल है। धर्मेंद्र ने कहा मेरे साथ भी पढ़ाई में बहुत कठिनाई हुई थी जिसको लेकर अब मैं थाना की किसी और के साथ इस तरह की परेशानी ना हो इसको लेकर भाई बहनों की सेवा कर रहे हैं यही नहीं दिव्यांग और बुजुर्ग लोगों को भी फ्री में सेवा दे रहे हैं।0
0
Report
Advertisement
पटना: नकली Fortune तेल की धांधली का खुलासा, करोड़ों की संपत्ति पुलिस ने जब्त
Danapur, Bihar:दीपावली से पहले पटना में नकली फॉर्च्यून तेल बनाने के कारोबार का खुलासा, करोड़ों का सामान जब्त,फतुहा की कोऑपरेटिव कॉलोनी में पुलिस की छापेमारी, नकली रिफाइंड और सोयाबीन तेल बनाने का आरोप; मकान मालिक हिरासत में, खाद्य सुरक्षा को लेकर उठे सवाल, दीपावली का त्योहार नजदीक आते ही बाजारों में खाद्य सामग्रियों की मांग बढ़ने लगी है। ऐसे समय में राजधानी पटना में ब्रांडेड कंपनी के नाम पर नकली खाद्य तेल तैयार करने के कथित अवैध कारोबार का खुलासा हुआ है। फतुहा थाना क्षेत्र की कोऑपरेटिव कॉलोनी स्थित एक मकान में पुलिस ने छापेमारी कर फॉर्च्यून ब्रांड के नाम पर नकली रिफाइंड और सोयाबीन तेल बनाने तथा पैकिंग करने के कारोबार का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से बड़ी मात्रा में तेल, पैकिंग मशीन, नकली रैपर, स्टीकर और अन्य सामग्री बरामद की है। जब्त सामान की कीमत करोड़ों रुपये बताई जा रही है। इस मामले में पुलिस ने मकान मालिक और कथित कारोबारी विकास कुमार को हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। छापेमारी के बाद एफएसएल की टीम भी मौके पर पहुंची और बरामद तेल सहित अन्य सामग्रियों के नमूने एकत्र किए। इन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा, ताकि तेल की गुणवत्ता और उसकी वास्तविक स्थिति का पता चल सके। फॉर्च्यून कंपनी के नाम पर तैयार हो रहा था नकली तेल जानकारी के अनुसार, कोऑपरेटिव कॉलोनी निवासी विकास कुमार के मकान में कथित तौर पर फॉर्च्यून ब्रांड के नाम पर नकली रिफाइंड और सोयाबीन तेल तैयार किया जा रहा था। आरोप है कि तैयार तेल को असली उत्पाद जैसा दिखाने के लिए कंपनी के नाम वाले नकली स्टीकर और रैपर का इस्तेमाल किया जाता था। इसके बाद तेल की पैकिंग कर बाजार में आपूर्ति करने की तैयारी थी। इस अवैध कारोबार की जानकारी मिलने के बाद कंपनी के अधिकारियों ने पटना एसएसपी को पूरे मामले से अवगत कराया। एसएसपी के निर्देश पर पुलिस टीम ने कोलकाता की आईपी लीगल सर्विस टीम के साथ संयुक्त रूप से छापेमारी की। दीपावली के बाजार में नकली तेल पहुंचने की आशंका त्योहारों के दौरान मिठाई, नमकीन, पकवान और अन्य खाद्य सामग्रियों की खपत बढ़ जाती है। घरों में भी तरह-तरह के पकवान बनाने के लिए खाद्य तेल की खरीदारी अधिक होती है। ऐसे में ब्रांडेड कंपनी के नाम पर नकली तेल तैयार करने का मामला सामने आने से आम उपभोक्ताओं की चिंता बढ़ना स्वाभाविक है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि कथित तौर पर तैयार किया जा रहा नकली तेल बाजार में कहां-कहां सप्लाई किया गया? कितने समय से यह कारोबार चल रहा था और इसके नेटवर्क में अन्य कौन-कौन लोग शामिल हैं? पुलिस इन बिंदुओं पर जांच कर रही है। खाद्य सुरक्षा विभाग की बढ़ी जिम्मेदारी दीपावली को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग को भी बाजारों में विशेष जांच अभियान चलाने की जरूरत है। थोक दुकानों, किराना प्रतिष्ठानों और खाद्य तेल की बिक्री करने वाले दुकानदारों के यहां तेल की गुणवत्ता और ब्रांड की प्रामाणिकता की जांच होनी चाहिए। कंपनी के अधिकारी टोटन चक्रवर्ती ने बताया कि कथित कारोबारी फॉर्च्यून ब्रांड के नकली स्टीकर का इस्तेमाल कर तेल की पैकिंग कर रहा था। फिलहाल एफएसएल जांच रिपोर्ट और पुलिस की आगे की कार्रवाई का इंतजार है। त्योहार में मिठास के साथ लोगों की सेहत भी सुरक्षित रहे, इसके लिए प्रशासन और खाद्य सुरक्षा विभाग को सतर्क रहने की जरूरत है।वही फतुहा के डीएसपी अवधेश कुमार ने बताया है कि FSL की मदद से पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई ,मामला दर्ज कर लिया गया है सभी बिंदुओं पर जांच शुरू कर दी गई है ,खाद्य सामग्री को जप्त किया गया है , बाइट _कंपनी के अधिकारी टोटन चक्रवर्ती0
0
Report
भदोही: सड़क हादसे में टैंकर ने खड़े कंटेनर को टक्कर मारी, दो चालकों की मौत
Bhadohi Nagar Palika, Uttar Pradesh:एंकर— खबर भदोही से है, जहां गोपीगंज राष्ट्रीय राजमार्ग पर गेराई के पास शनिवार की देर रात करीब साढ़े 11 बजे भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार टैंकर ने सड़क किनारे खड़े खराब कंटेनर में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों वाहनों के चालकों की दर्दनाक मौत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कंटेनर के नीचे मरम्मत कर रहे चालक का शरीर दो हिस्सों में बंट गया, जबकि टैंकर चालक केबिन में फंस गया। वीओ1— दरअसल, प्रयागराज से वाराणसी की ओर जा रहा कंटेनर गेराई के पास राष्ट्रीय राजमार्ग की उत्तरी लेन पर खराब हो गया था। चालक ने कंटेनर को सड़क किनारे खड़ा किया और नीचे उतरकर उसकी मरम्मत करने लगा। इसी दौरान पीछे से आ रहा तेज रफ्तार टैंकर अनियंत्रित होकर कंटेनर में जा भिड़ा। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कंटेनर का पहिया नीचे मरम्मत कर रहे चालक के ऊपर चढ़ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं टैंकर चालक केबिन में बुरी तरह फंस गया और उसकी भी जान चली गई,हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस दोनों मृतक चालकों की पहचान करने में जुटी है। अभी तक उनके नाम और पते की जानकारी नहीं हो सकी है।0
0
Report
गंगा एक्सप्रेसवे पर दर्शनार्थी बस पलटी, कई घायल
Raebareli, Uttar Pradesh:रायबरेली गंगा एक्सप्रेसवे पर दर्शनार्थियों की बस अनियंत्रित होकर पलटी. बस चालक को झपकी आने के चलते हुआ हादसा. हादसे में महिला बच्चे समेत एक दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से हुए घायल. घायलों को इलाज के लिए भेजा गया अस्पताल. मथुरा वृंदावन से दर्शन करके काशी विश्वनाथ दर्शन करने के लिए जा रहे थे दर्शनार्थी. सभी घायल हावड़ा के कोलकाता के रहने वाले बताए जा रहे हैं. पुलिस बल मौके पर मौजूद राहत एवं बचाव का जारी. लालगंज कोतवाली क्षेत्र के ऐहार गंगा एक्सप्रेसवे की घटना.0
0
Report
Advertisement
