Back
अब तक तुम ही थे, रॉड काट दी! बेदी का कांग्रेस पर हरियाणवी तंज
G1GULSHAN 1
Mar 02, 2026 04:01:02
Jind, Haryana
अब तक तुम ही तो थे, जनता ने रॉद काट दी!” – मंत्री कृष्ण बेदी का कांग्रेस पर हरियाणवी तंज
डबलैन गांव की जनसभा में गरजे मंत्री, बोले – 22 लाख बुजुर्गों को मिल रही 3200 रुपये पेंशन, अब बिना पर्ची-खर्ची मिलती है नौकरी
एंकर
एंकर। नरवाना के दबलैन गांव में आयोजित जनसभा में हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। हरियाणवी अंदाज में तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है और कांग्रेसी सिर्फ यह कहते फिरते हैं कि “हमारी सरकार बन जाती तो बहुत कुछ कर देते।”
कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी ने कहा कि “अब तक तुम ही तो थे, अगर तुम अच्छे होते तो जनता तुम्हारी रॉद क्यों काटती?” उन्होंने कहा कि आज जनता , और को बार-बार आशीर्वाद दे रही है, क्योंकि सरकार ने जनता की समस्याओं को खत्म करने का काम किया है।
बेदी यहीं नहीं रुके। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस 30 साल से पश्चिम बंगाल में नहीं आई, 28 साल से उड़ीसा में नहीं आई और 42 साल से उत्तर प्रदेश में नहीं आई। फिर भी कांग्रेसियों को चैन नहीं पड़ता, सोचते हैं “इब आ जाएंगे”, पर कोणी आनंदे, चिंता मत करो。
उन्होंने कहा कि कांग्रेसी गांव-गांव झूठा प्रचार करते फिरते हैं कि लोगों की पेंशन काट दी गई। लेकिन विधानसभा सत्र में जब उन्होंने आंकड़े रखे तो कांग्रेसी ऐसे बैठ गए जैसे दूध में झाग बैठती है।
बेदी ने बताया कि 2014 में जब कांग्रेस की सरकार गई तब 12 लाख लोगों को पेंशन मिलती थी, जबकि आज नायब सैनी सरकार 22 लाख बुजुर्गों को 3200 रुपये प्रतिमाह पेंशन दे रही है।
कांग्रेस पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि उनके राज में नौकरियों के नाम पर “सेटिंग” होती थी, लेकिन आज गरीब का बच्चा भी बिना पर्ची और खर्ची के मेरिट के आधार पर नौकरी पा रहा है।
उन्होंने कहा कि पहले नरवाना में ताकतवर लोग राज करते थे और गरीब का कोई हिस्सा नहीं था, लेकिन मोदी, नायब सैनी और मनोहर लाल के बाद गरीब को उसका हक मिला है।
बेदी ने कहा कि बीजेपी राज में मंत्री तो दूर, मुख्यमंत्री को भी लोग चौक पर हाथ देकर रोक लेते हैं, जबकि पहले विधायकों को रोकने की किसी की हिम्मत नहीं थी。
नरवाना के लोगों को आश्वस्त करते हुए उन्होंने कहा, “ग्रांट की चिंता मत करो, तुम्हें तो मिलेगी ही, रिश्तेदारों को भी ले आना, उनको भी ग्रांट दे देंगे.”
अंत में उन्होंने चुनौती देते हुए कहा कि गरीब को तंग करने की किसी अधिकारी की हिम्मत नहीं है। “ये मोदी जी और नायब सैनी की सरकार है। कोई ठुंग मारने की कोशिश करेगा तो उसकी ठूंग तोड़ दूंगा.”
स्थान: दबलैन गांव, नरवाना
रिपोर्ट गुलशन चावला
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
RKRajesh Kumar Sharma
FollowMar 02, 2026 06:04:050
Report
DSDevendra Singh
FollowMar 02, 2026 06:03:460
Report
BSBhanu Sharma
FollowMar 02, 2026 06:02:590
Report
BSBhanu Sharma
FollowMar 02, 2026 06:02:500
Report
ASArvind Singh
FollowMar 02, 2026 06:02:330
Report
LSLaxmi Sharma
FollowMar 02, 2026 06:02:040
Report
NJNEENA JAIN
FollowMar 02, 2026 06:01:460
Report
AVArun Vaishnav
FollowMar 02, 2026 06:01:360
Report
AMAnkit Mittal
FollowMar 02, 2026 06:01:050
Report
BKBRAJESH KUMAR
FollowMar 02, 2026 06:00:530
Report
JGJugal Gandhi
FollowMar 02, 2026 06:00:360
Report
DDDeepak Dwivedi
FollowMar 02, 2026 05:49:21Gwalior, Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल
वीआईपी रोड पर बड़ा तालाब पर महिला ने लगाई छलांग
सूचना मिलते ही नगर निगम के गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची और किया तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन
गोताखोर मोहम्मद फैज़ खान और शेख आसिफ खान की सतर्कता और से महिला को सुरक्षित निकाला बाहर
तलैया थाना क्षेत्र का मामला
0
Report
VAVINEET AGARWAL
FollowMar 02, 2026 05:49:080
Report
SKSantosh Kumar
FollowMar 02, 2026 05:48:450
Report
SKSantosh Kumar
FollowMar 02, 2026 05:48:360
Report
