Back
भाजपा दुनिया का सबसे बड़ा राजनीतिक दल: नरवाना में प्रशिक्षण से संगठन मजबूत होगा
G1GULSHAN 1
Mar 09, 2026 02:34:33
Jind, Haryana
भाजपा दुनिया का सबसे बड़ा राजनीतिक दल, कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण से मजबूत होगा संगठन -कृष्ण कुमार बेदी
हर वर्ग के विकास का बजट, नरवाना को मिली कई बड़ी सौगातें - कृष्ण कुमार बेदी
अश्लील गानों पर होगी सख्त कार्रवाई, सरकार ला सकती है कड़ा कानून - कृष्ण कुमार बेदी
आपत्तिजनक गानों पर कार्रवाई करने के लिए यूट्यूब द्वारा उठाए गए कदम का केबिनेट मंत्री ने किया स्वागत ।
वीओ–1
मंत्री कृष्ण कुमार बेदी नरवाना में आयोजित दीनदयाल उपाध्याय महा प्रशिक्षण शिविर में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षित होना बेहद जरूरी है। इसी उद्देश्य से देशभर में बूथ स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि इन दिनों हरियाणा में प्रशिक्षण माह चल रहा है और प्रदेश के सैकड़ों बूथों पर कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। नरवाना रोड स्थित ढाकल में उझाना मंडल का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण के बाद कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्रों में जाकर लोगों को पार्टी की नीतियों, विचारधारा और सरकार की योजनाओं के बारे में जागरूक करेंगे, जिससे संगठन को और मजबूती मिलेगी。
वीओ–2
प्रदेश के बजट को लेकर मंत्री बेदी ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा पेश किया गया बजट हर वर्ग को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है और इसकी हर जगह सराहना हो रही है। उन्होंने कहा कि बजट में किसान, व्यापारी, कर्मचारी, युवा और महिलाओं सहित सभी वर्गों के हितों का विशेष ध्यान रखा गया है। मंत्री ने बताया कि नरवाना क्षेत्र के लिए भी कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की गई हैं। नरवाना के सामान्य अस्पताल को 50 बेड से बढ़ाकर 100 बेड का किया जाएगा और नई अस्पताल बिल्डिंग का निर्माण होगा। इसके अलावा बस स्टैंड का नवीनीकरण किया जाएगा, नरवाना में महिला थाना स्थापित किया जाएगा और गांव पीपलथा में उप-स्वास्थ्य केंद्र की नई बिल्डिंग बनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि लगभग सवा दो लाख करोड़ रुपये का यह बजट हरियाणा के विकास और तरक्की के नए रास्ते खोलेगा。
वीओ–3
अश्लील गानों को लेकर उठे विवाद पर मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने कहा कि कला और संस्कृति हमारी परंपरा का हिस्सा है, लेकिन कुछ लोग अपनी बेहूदी कला के माध्यम से संस्कृति का अपमान कर रहे हैं, जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
वीओ। बेदी ने कहा कि नरवाना में भाजपा कार्यकर्ताओं ने ऐसे रैपर गायक के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए उसका पुतला भी फूंका है। प्रदेश के कई थानों में भी इनके खिलाफ मामले दर्ज कराए गए हैं और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए सरकार सख्त कानून लाने पर भी विचार कर रही है। साथ ही उन्होंने आपत्तिजनक गानों पर कार्रवाई करने के लिए यूट्यूब द्वारा उठाए गए कदम का स्वागत किया।
बाइट
कृष्ण कुमार बेदी
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
ANAnil Nagar1
FollowMar 09, 2026 18:02:040
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowMar 09, 2026 18:01:260
Report
NCNITIN CHAWRE
FollowMar 09, 2026 18:01:040
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowMar 09, 2026 18:00:450
Report
NSNaresh Sethi
FollowMar 09, 2026 18:00:250
Report
AJAvinash Jagnawat
FollowMar 09, 2026 17:46:220
Report
JSJitendra Soni
FollowMar 09, 2026 17:46:080
Report
SHSAYED HUSSAIN AKHTAR
FollowMar 09, 2026 17:45:510
Report
RNRajesh Nilshad
FollowMar 09, 2026 17:45:390
Report
JGJugal Gandhi
FollowMar 09, 2026 17:45:180
Report
MSMrinal Sinha
FollowMar 09, 2026 17:34:530
Report
DGDeepak Goyal
FollowMar 09, 2026 17:33:130
Report
DGDeepak Goyal
FollowMar 09, 2026 17:32:490
Report
MPMahesh Pareek
FollowMar 09, 2026 17:32:300
Report
AJAvinash Jagnawat
FollowMar 09, 2026 17:32:080
Report