Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Jhajjar124103

FIR filed in Aman death case; sanctioning authorities under scanner

STSumit Tharan
Dec 24, 2025 09:19:41
Jhajjar, Haryana
बास्केटबॉल खिलाड़ी अमन की मौत मामले में हुई एफआईआर दर्ज。 शहर थाना में पिता की शिकायत पर हुई एफआईआर。 भारतीय न्याय संहिता की धारा 106 के तहत हुआ मामला दर्ज。 हादसे के एक महीने बाद हुई एफआईआर。 ब्रिगेडियर होशियार सिंह स्टेडियम में खेलते वक्त गिरा था बास्केटबॉल का पोल。 23 नवम्बर को हुआ था हादसा, 24 को हुई थी अमन की मौत。 पीजीआई के डॉक्टरों पर भी लगा था लापरवाही का आरोप。 बास्केटबॉल का जर्जर पोल ऊपर गिरने से हुई थी अमन की मौत。 एसडीएम की अध्यक्षता में बनाई गई थी जांच कमेटी。 जांच कमेटी की रिपोर्ट भी अब तक नही आई。 अब तक नही तय हुई जर्जर बास्केटबॉल पोल की जिम्मेदारी फिक्स。 अब तक यह भी स्पष्ट नहीं हो पाया है कि स्टेडियम में लगे जर्जर बास्केटबॉल पोल की जिम्मेदारी किस विभाग या अधिकारी की थी। जिम्मेदारी तय न होने से प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं。 वहीं बहादुरगढ़ के शहर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर जमील अहमद का कहना है कि एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। अमन के परिजन दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और न्याय की मांग कर रहे हैं। ऐसे में अब देखना होगा कि पुलिस जांच में क्या निकलकर सामने आता है。
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
BSBidhan Sarkar
Dec 24, 2025 10:45:27
Chinsurah, West Bengal:৩২ বছর পর মুসলিম ধর্ম সম্মেলন বিশ্ব ইজতেমা হতে চলেছে হুগলির দাদপুরে। লাখো লাখো মানুষের সমাগম হবে বিশ্ব ইজতেমায়। তার চূড়ান্ত প্রস্তুতি শেষ পর্যায়ে।বিশাল এলাকা জুরে তাঁবু পড়েছে।যেখানে ধর্মকথা হবে।শুনতে আসবে দেশ বিদেশের মুসলিম সম্প্রদায়ের মানুষ। আজ রাজ্য পুলিশের ডিজি রাজীব কুমার সহ পুলিশের উচ্চ পদস্থ আধিকারী,জাভেদ সামিম,প্রবীন ত্রিপাঠি,অমিত পি জাভালগি,কামনাশিস সেন সহ জেলা ও রাজ্য পুলিশের আধিকারীকরা ইজতেমা স্থল পরিদর্শন করেন। ৩২ বছর পর আবার বাংলায় বিশ্ব ইজতেমা হচ্ছে। সেখানে লাখো লাখো মানুষের সমাগম হবে। তার জন্য সব রকম প্রস্তুতি নেওয়া হয়েছে। মুখ্যমন্ত্রীর নির্দেশে সব দপ্তর নিজ নিজ কাজ করছে। লাখো মানুষের সমাগম হবে তাই,রাস্তা অবরুদ্ধ হবে।নো এন্ট্রি করা হবে ইজতেমায় যাওয়ায় বিভিন্ন রাস্তায়। কোথায় পার্কিং হবে তার যেমন ব্যবস্থা করা হচ্ছে তেমনি গোটা এলাকাকে সিসি ক্যামেরায় মুড়ে ফেলা হয়েছে।নজরদারী করার জন্য।ট্রাফিক কিভাবে সামলানো হবে সবকিছু দেখছে প্রশাসন। ইজতেমায় যারা আসবে তাদের যাতে কোন অসুবিধা না হয় তার জন্য পুলিশ প্রশাসন তৎপর থাকবে। হুগলির দাদপুর,গোস্বামী মালপাড়া,বাবনান,হারিট গ্রাম পঞ্চায়েতের কয়েকটি গ্রামে আগামী ২-৫ জানুয়ারী হবে মুসলিম ধর্ম সম্মেলন বিশ্ব ইজতেমা।ধনিয়াখালি বিধানসভার পুইনান গ্রামে কয়েকশ একর চাষের জমিতে তাঁবু পড়েছে।ইজেতেমার প্রস্তুতি চলছে জোর কদমে। আজ দাদপুরের একটি কলেজে পুলিশ ও প্রশাসনের আধিকারীকদের নিয়ে উচ্চ পর্যায়ের বৈঠক হয়। পুর নগর উন্নয়ন মন্ত্রী ফিরহাদ হাকিম কয়েকদিন ঘুরে দেখেছেন প্রস্তুতি।এসেছেন দমকল মন্ত্রী সুজিত বোস। ধর্ম সম্মেলনে যাতে কোনো রকম অপ্রীতিকর ঘটনা না ঘটে তার জন্য পুলিশ প্রশাসন সর্বোচ্চ ব্যবস্থা গ্রহন করছে বলে জানা গেছে।।
0
comment0
Report
GLGautam Lenin
Dec 24, 2025 10:43:03
0
comment0
Report
NMNitesh Mishra
Dec 24, 2025 10:42:37
Dhanbad, Jharkhand:राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी आज धनबाद सदर अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने ओपीडी में बैठकर खुद मरीजों का इलाज किया। मंत्री को अपने बीच पाकर मरीजों में खासा उत्साह देखने को मिला। इस दौरान उन्होंने मरीजों की समस्याएं सुनीं और मौके पर मौजूद डॉक्टरों व स्वास्थ्यकर्मियों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। स्वास्थ्य मंत्री ने सदर अस्पताल में व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए सिविल सर्जन (सीएस) को स्पष्ट निर्देश दिया कि मरीजों को किसी भी तरह की परेशानी न हो और इलाज में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि आम जनता को सरकारी अस्पतालों में ही गुणवत्तापूर्ण इलाज मिले। वही मीडिया से बातचीत में डॉ इरफान अंसारी ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि आने वाले तीन वर्षों में धनबाद को नया मेडिकल कॉलेज भवन मिलेगा। उन्होंने बताया कि इस मेडिकल कॉलेज का नाम दिशोम गुरु शिबू सोरेन के नाम पर रखने का प्रस्ताव रखा गया है। इसके साथ ही उन्होंने एसएनएमएमसीएच (SNMMCH) अस्पताल का भी निरीक्षण किए जाने की बात कही। वही स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि राज्य में गिरती चिकित्सा व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए झारखंड सरकार गंभीर है। इसी क्रम में वे खुद बारी-बारी से सभी जिलों के सदर अस्पतालों में ओपीडी में बैठकर मरीजों की जांच कर रहे हैं, ताकि जमीनी हकीकत को समझा जा सके और कमियाँ को दूर किया जा सके।
0
comment0
Report
VKVIKRANT KUMAR
Dec 24, 2025 10:42:10
Patna, Bihar:नितिन नबीन गुरुवार को पहली बार पटना सिटी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने तख़्त श्री हरमंदिर साहेब गुरुद्वारा पहुंचकर माथा टेका और गुरु के दरबार में हजारी लगाई। गुरुद्वारा में उन्होंने श्रद्धा के साथ लंगर प्रसाद भी ग्रहण किया। नितिन नबीन के साथ उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, सांसद रविशंकर प्रसाद, पूर्व मंत्री नन्द किशोर यादव, उद्योग मंत्री दिलीप जायसवाल, विधायक रत्नेश कुमार और पटना मेयर सीता साहू समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। गुरुद्वारा परिसर में लोगों ने नितिन नबीन का गर्मजोशी से स्वागत किया। साथ ही फूलों कि वर्षा कि गई. उनके आगमन को लेकर पूरे इलाके में राजनीतिक सरगर्मी दिखी और सुरक्षा व्यवस्था भी चुस्त रही。
0
comment0
Report
Dec 24, 2025 10:42:10
0
comment0
Report
ASAkash Sharma
Dec 24, 2025 10:37:08
Moradabad, Uttar Pradesh:बंगाल में बाबरी मस्जिद के बयान पर जमीयत uलेमा हिंद के यूपी लीगल एडवाइजर मौलाना काब रसीदी का बड़ा बयान, भारत के संविधान ने सबको मंदिर और मस्जिद बनाने का अधिकार दिया है, बंगाल में विशेष नाम से मस्जिद बनाने का सवाल है... तो ये लोग राजनीतिक लोग हैं सस्ती शोहरत के लिए समाज में उन्माद फैलाने का प्रयास कर रहे, आप मस्जिद किसी भी नाम और किसी भी दिन बना सकते थे, इनका चयन ही बताता है कि आप मानसिक रोगी हो और समाज को घृणा के मार्ग पर धकेलना चाहते हैं, ये किसी धार्मिक व्यक्ति का काम नहीं हो सकता, नवनीत राणा और हुमायूं कबीर को लेकर बोले काब रसीदी, जिन्हें आपने नान लिया उनको भी समझना चाहिए... जो लोग बंगाल में मस्जिद के नाम पर ये काम कर रहे हैं... दोनों को ही बेहतर उपचार की आवश्यकता है, एक विशेष नान से विशेष तारीख पर जो मस्जिद बना रहा है वो राजनीतिक रूप से मोटिवेटेड है, हमें विशेष रूप से ऐसे लोगों का सामाजिक बहिष्कार करना चाहिए, बाबরি नाम से बनने वाली मस्जिद को लेकर उनका कहना है, इतना हजार करोड़ नाम है आप किसी भी अन्य नाम पर बना लें, मुझे मस्ज़िद से कोई आपत्ति नहीं है तो इसलिए आदमी को मानसिक रोगी कह रहा हूं, ऐसी मस्जिदों की ना तो भारत के मुसलमानों को जरूरत है ना भारत के मुसलमान ऐसे विचारों के साथ खड़ा होगा.
0
comment0
Report
KYKaniram yadav
Dec 24, 2025 10:36:15
Agar, Madhya Pradesh:आगर जिला अस्पताल की अव्यवस्थाओं को लेकर आज कलेक्टर प्रीति यादव ने नाराजगी जताई। औचक निरीक्षण के दौरान अस्पताल की सफाई, स्टाफ की उपस्थिति और व्यवस्थाओं में खामियां मिलने पर कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों और सफाई ठेकेदार को फटकार लगाई। बुधवारा दोपहर आगर कलेक्टर प्रीति यादव अचानक जिला अस्पताल पहुंचीं, और निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल के सभी वार्डों का जायजा लिया। कई जगह गंदगी और अव्यवस्था मिलने पर कलेक्टर ने जिला अस्पताल के कर्मचारियों और सफाई ठेकेदार को जमकर फटकार लगाई। इसके साथ ही उन्होंने दवा स्टोर, भोजन व्यवस्था और सिविल सर्जन कार्यालय का निरीक्षण किया। उपस्थिति रजिस्टर की जांच में कुछ कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए, जिस पर कलेक्टर ने संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। कलेक्टर ने स्पष्ट निर्देश दिए कि अब सीएमएचओ और सिविल सर्जन प्रतिदिन जिला अस्पताल का भ्रमण करेंगे और व्यवस्थाओं की रोजाना रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे। इसके अलावा अस्पताल परिसर में पार्किंग व्यवस्था सुधारने के भी निर्देश दिए गए।
0
comment0
Report
DSDeepesh shah
Dec 24, 2025 10:35:30
Vidisha, Madhya Pradesh:विदिशा व्यापार महासंघ उद्योग एवं व्यापार मंडल के साथ बड़ी संख्या में व्यापारियों ने एसपी कार्यालय पहुँचकर लिखित शिकायत की। जिसमें उन्होंने बताया कि शमशाबाद के व्यापारी बलराम साहू के साथ शनिवार को शमशाबाद पुलिस ने मारपीट कर उन पर झूठे आरोप लगाए थे, इसी मामले को लेकर बालाराम साहू के पक्ष में व्यापारियों ने एसपी रोहित काशवानी को लिखित शिकायत करते हुए मामले के निष्पक्ष जांच करने की मांग की। इस पूरे घटनाक्रम को लेकर एसपी रोहित काशवानी ने बताया कि बालाराम साहू के खिलाफ भी कुछ लोगों ने गैर कानूनी तरीके से जेवर आदि गिरवी रखने के संबंध में शिकायत की है दोनों ही मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी एडिशनल एसपी को मामले की जांच का जमा सोपा गया है。
0
comment0
Report
RKRaj Kishore Soni
Dec 24, 2025 10:34:51
Raisen, Madhya Pradesh:एंकर बेगमगंज आदिवासी गांव रमपुरा में किसी अज्ञात व्यक्ति ने खेत पर गए एक आदिवासी युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना की जानकारी मिलने पर मृतक का भाई वीरेंद्र खेत पर पहुंचा तो उसका बड़ा भाई खून से लथपथ पड़ा है । पुलिस गांव और घटनास्थल पर पहुंची और मृतक को सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे। मृतक के एक पुत्र एवं एक पुत्री है और सागर जिले के सुर्खी के पास हफसीलि में उसकी ससुराल है। मृतक का पोस्टमार्टम किया गया। जिसमें बारह बोर के देशी कट्टे ( रिवॉल्वर ) के कारतूस से चली गोली से शरीर के अंदर एक गोली का पॉइंट पसली ओर गुर्दे के बीच में पाया गया तो दूसरा पॉइंट पेट से होकर गुप्तांग के पास से होकर निकलना बताया गया है। अधिक रक्तस्राव के कारण उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई थी। मृतक के पिता करण सिंह ठाकुर ने बताया , उसके तीन पुत्र एवं दो पुत्रियां है जिनमें दो पुत्र वृंदावन एवं वीरेंद्र गांव पर उनके साथ रहकर पट्टे पर मिली भूमि पर खेती-किसानी में उनका साथ देते हैं जबकि तीसरा पुत्र हरज्ञान सिंह भोपाल में रहकर काम करता है।दोनों पुत्रियों का विवाह होने से वो ससुराल में है। पुलिस जाँच में जुटी है
0
comment0
Report
DVDinesh Vishwakarma
Dec 24, 2025 10:34:39
Narsinghpur, Madhya Pradesh:नरसिंहपुर जिले के गाडरवारा शहर से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली सनसनीखेज वारदात सामने आई है। बीटीआई कॉलोनी, आज़ाद वार्ड में नशे में धुत एक बड़े भाई ने मामूली विवाद के बाद अपने ही सगे छोटे भाई की फावड़े से बेरहमी से हत्या कर दी। गाडरवारा पुलिस के अनुसार आरोपी तेजराम धानक ने नशे की हालत में अपने छोटे भाई राकेश धानक पर फावड़े से ताबड़तोड़ वार किए। गंभीर रूप से घायल राकेश को परिजन तत्काल गाडरवारा सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच के बाद आरोपी बड़े भाई को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ हत्या की धाराओं में मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया गया।
0
comment0
Report
christmas
Advertisement
Back to top