Back
फतेहाबाद में दुकानदारों ने अतिक्रमण हटाओ विरोध में पुतला फूंका, भ्रष्टाचार के आरोप
AMAjay Mehta
Oct 02, 2025 09:45:05
Fatehabad, Haryana
फतेहाबाद (हरियाणा)
फतेहाबाद मे नगर परिषद द्वारा चलाये गये अतिक्रमण हटाओ अभियान के खिलाफ दुकानदारों का गुस्सा फूट पड़ा। व्यापार मण्डल की ओर से आज दोपहर 12 बजे तक बंद का आह्वान किया गया, जिसके चलते सुबह से दुकाने नहीं खुली। शहर के दुकानदार हंस मार्किट में एकत्र हुए और प्रदर्शन करते हुए जवहार चौक पहुंचे। यहाँ जोरदार प्रदर्शन करते हुए अधिकारीयों का पुतला फूंका। मीडिया से बात करते हुए व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष बजरंग गर्ग ने कहा कि भ्रष्ट अधिकारी सेवा शुल्क लेने के चक्कर में दुकानों में नाजायज तोड़-फोड़ कर रहे हैं जबकि हिंदू धर्म में दीपावली व दशहरे का सबसे बड़ा त्यौहार होता है। इस त्योहार पर जनता कपड़ा, गहने, मिठाई, बर्तन आदि की खरीदारी करती है। प्रशासन को व्यापारी व जनता का सहयोग करना चाहिए। बजरंग गर्ग ने नगर परिषद पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए और इसे भ्रष्टाचार का अड्डा बताया। उन्होंने कहा कि नप में बिना सेवा शुल्क दिए कोई काम नहीं होता है जबकि सरकारी अधिकारी व्यापारी व जनता का सहयोग करने के बजाय उन्हें नाजायज तंग कर रहे हैं। अगर अधिकारियों ने निजी स्वार्थ के लिए व्यापारी को नाजायज तंग किया तो उनके खिलाफ व्यापार मंडल मोर्चा खोलेगा। सरकार को भ्रष्ट अधिकारियों की पहचान कर कार्रवाई करनी चाहिए, ताकि सरकारी अधिकारी व्यापारी व सरकार का आपसी भाईचारा खराब न करे। बजरंग गर्ग ने कहा कि सरकार की गलत नीतियों से देश के व्यापारी व उद्योगपति दुखी हैं। देश व प्रदेश में खुदरा व्यापार पर बड़े-बड़े कंपनियों ने सरकार के सहयोग से कब्जा कर लिया है। ऑनलाइन व्यापार के कारण खुदरा व मध्यम व्यापारियों का व्यापार काफी हद तक ठप्प हो गया है। सरकार को व्यापार व उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए सुविधाएं बढ़ानी चाहिए.
2
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
NJNEENA JAIN
FollowOct 03, 2025 19:00:3611
Report
SASHAKIL AHMAD
FollowOct 03, 2025 19:00:252
Report
SASHAKIL AHMAD
FollowOct 03, 2025 19:00:140
Report
SLSanjay Lohani
FollowOct 03, 2025 18:50:202
Report
KSKumar Shashivardhan
FollowOct 03, 2025 18:50:111
Report
AGAdarsh Gautam
FollowOct 03, 2025 18:49:593
Report
D1Deepak 1
FollowOct 03, 2025 18:49:342
Report
RKRishikesh Kumar
FollowOct 03, 2025 18:49:160
Report
RKRishikesh Kumar
FollowOct 03, 2025 18:49:060
Report
DSDeepesh shah
FollowOct 03, 2025 18:48:510
Report
NKNeeraj Kumar Gaur
FollowOct 03, 2025 18:48:350
Report
PKPankaj Kumar
FollowOct 03, 2025 18:48:250
Report
MSManish Sharma
FollowOct 03, 2025 18:47:550
Report
RKRakesh Kumar
FollowOct 03, 2025 18:47:420
Report
SBSharad Bhardwaj
FollowOct 03, 2025 18:47:330
Report