Back
फरीदाबाद में थार स्टंट के चक्कर में 15 वर्षीय छात्र की मौत
JPJai Prakash
Feb 25, 2026 11:48:05
Faridabad, Haryana
फरीदाबाद- स्टंट के चक्कर में गई जान, पहाड़ पर थार खाई में गिरी, 15 वर्षीय किशोर की मौत
थार से स्टंट करना एक नाबालिग को उस समय भरी पड़ गया जब उसका दोस्त थार चलाते समय उस पर से कंट्रोल खो बैठा और नाबालिग की जान चली गई। मामला फरीदाबाद के धौज थाना इलाके के सिरोही गांव का है। इस हादसे में दो और युवकों को गंभीर चोटें आई हैं, जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सिरोही गांव के पहाड़ पर मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। पहाड़ी इलाके में स्टंट करते समय थार गाड़ी करीब 100 फुट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में 15 वर्षीय किशोर सोहन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रहा युवक और एक अन्य किशोर घायल हो गए। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर है। मृतक सोहन नौवीं कक्षा का छात्र था। उसके पिता प्रमोद एक प्राइवेट कंपनी में काम करते हैं। बेटे की अचानक मौत से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए बादशाह खान अस्पताल भिजवाया। घायलों में 20 वर्षीय विकास और 16 वर्षीय हेमंत शामिल हैं। दोनों का इलाज धौज स्थित अलफलाह अस्पताल में चल रहा है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सोहन पड़ोस में रहने वाले विकास के परिवार ने करीब एक महीने पहले ही थार गाड़ी खरीदी थी। गाड़ी को 20 वर्षीय विकास चला रहा था।
आज मंगलवार दोपहर विकास ने सोहन और हेमंत को साथ चलने के लिए कहा और तीनों दोस्त घूमने निकल पड़े। बताया जा रहा है कि वे सोहना - बल्लभगढ़ मेन रोड से करीब एक किलोमीटर अंदर पहाड़ी क्षेत्र में पहुंच गए। वहां खाई के किनारे गाड़ी खड़ी कर स्टंट करने लगे । इसी दौरान विकास से गाड़ी चलाते समय बड़ी गलती हो गई। जिससे गाड़ी आउट ऑफ कंट्रोल होकर खाई में जा गिरी।
सड़क से गुजर रहे लोगों ने हादसा होते देखा और तुरंत मौके पर पहुंचकर काफी मशक्कत के बाद तीनों को खाई से बाहर निकाला। उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने सोहन को मृत घोषित कर दिया। अस्पताल प्रशासन ने इसकी सूचना पुलिस को दी। धौज थाना प्रभारी दर्पण कुमार का कहना है पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू की और क्रेन की मदद से थार गाड़ी को खाई से बाहर निकलवाया। युवकों को स्थानीय लोगों ने पहले ही उन्हें बाहर निकाल कर अलफलाह अस्पताल में भर्ती करवाया दिया था । फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है。
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
बलरामपुर में बिजली विभाग के JE के साथ मारपीट का वीडियो सामने आया, पुलिस ने महिला पर एफआईआर दर्ज किया
PTPawan Tiwari
FollowFeb 25, 2026 13:19:10Balrampur, Uttar Pradesh:बलरामपुर में बिजली विभाग के JE के साथ मारपीट का वीडियो सामने आया है. फिलहाल मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए महिला पर एफआईआर दर्ज की है
0
Report
RKRAJESH KUMAR
FollowFeb 25, 2026 13:18:42Noida, Uttar Pradesh:बिहार: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पूर्णिया पहुंचे। उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और अन्य लोगों ने एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया।
0
Report
MGMohd Gufran
FollowFeb 25, 2026 13:17:420
Report
ACAshish Chaturvedi
FollowFeb 25, 2026 13:17:130
Report
WMWaqar Manzoor
FollowFeb 25, 2026 13:16:580
Report
WMWaqar Manzoor
FollowFeb 25, 2026 13:16:490
Report
RKRANJAN KUMAR
FollowFeb 25, 2026 13:16:420
Report
ABAnnu Babu Chaurasia
FollowFeb 25, 2026 13:16:01Etawah, Uttar Pradesh:एटा में नकल बोर्ड परीक्षा में नकल के रेट कार्ड का ऑडियो वायरल मामले में पीटीसी भेजा हु
0
Report
JPJitendra Panwar
FollowFeb 25, 2026 13:15:460
Report
RSRahul shukla
FollowFeb 25, 2026 13:15:130
Report
PSPIYUSH SHUKLA
FollowFeb 25, 2026 13:04:450
Report
SSsubhash saheb
FollowFeb 25, 2026 13:04:280
Report
JPJai Pal
FollowFeb 25, 2026 13:04:130
Report
GPGYANENDRA PRATAP
FollowFeb 25, 2026 13:03:240
Report
SKSandeep Kumar
FollowFeb 25, 2026 13:03:070
Report