Back
फरीदाबाद कोर्ट ने राहुल हत्या मामले में 8 दोषियों को उम्रकैद और जुर्माना सुनाया
JPJai Prakash
Feb 19, 2026 03:04:05
Faridabad, Haryana
फरीदाबाद में कोर्ट ने साल 2022 में हुए राहुल हत्याकांड में 8 दोषियों को उम्रकैद की सजा सुनाई है। कोर्ट मे सभी पर अलग-अलग जुर्माना भी लगाया है। एडिशनल सेशन जज सुरेंद्र सिंह की कोर्ट करीब तीन वर्ष आठ माह तक चली सुनवाई के बाद ये फैसला सुनाया है। मृतक के पिता जिला कोर्ट से रियायर कर्मचारी है।
साल 2022 में की गई थीं हत्या
2 जनवरी 2022 को गांव सागरपुर निवासी राहुल की पुरानी रंजिश के चलते घेर कर हथियारों से उस पर हमला कर दिया। जिसमें राहुल गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौत हो गई। राहुल की हत्या के मामले में पुलिस ने प्रताप, हितेश उर्फ हरिओम, दीपक, सागर, हर्ष उर्फ हर्षु, सचिन, आशीष और अमन को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ 120-बी, 148, 302, 25, 149 व धारा 506 BNS के तहत केस दर्ज किया था।
3 साल 8 महीने तक चला केस
पुलिस ने कोर्ट में पेश कर आरोपियों को जेल भेज दिया, जिसके बाद तीन साल आठ महीने तक इस केस की सुनवाई कोर्ट में चली। एडिशनल सेशन जज सुरेंद्र सिंह की कोर्ट ने सुनवाई करते हुए आरोपियों को 16 फरवरी को दोषी करार दिया। जिसके बाद 18 फरवरी को सभी को कोर्ट ने सजा का फैला सुनाया है।
आरोपियों पर लगा अलग-अलग जुर्माना
उम्रकैद की सजा का फैसला सुनाते हुए कोर्ट ने सभी आरोपियों पर अलग-अलग जुर्माना भी लगाया है। कोर्ट ने प्रताप पर पचास हजार, हितेश उर्फ हरिओम पर 45 हजार, और दीपक, सागर, हर्ष उर्फ हर्षु, सचिन, आशीष और अमन पर पर 45 हजार रुपये का हर्जाना लगाया गया है। कोर्ट ने आदेश दिया है कि सभी सजाएं एक साथ चलेंगी व विचाराधीन अवधि का लाभ दिया जाएगा। यदि निर्धारित हर्जाना जमा नहीं कराया गया तो दोषियों को अतिरिक्त कठोर कारावास भुगतना होगा।
दोषियों ने जिम्मेदारियों का दिया हवाला
कोर्ट में सभी आरोपियों ने परिवार की जिम्मेदारियों का हवाला देते हुए सजा कम करने की अपील की। लेकिन कोर्ट ने गंभीर अपराध को देखते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
SKSunny Kumar
FollowFeb 19, 2026 04:37:180
Report
TCTanya chugh
FollowFeb 19, 2026 04:36:550
Report
SKSantosh Kumar
FollowFeb 19, 2026 04:36:360
Report
JAJhulan Agrawal
FollowFeb 19, 2026 04:35:440
Report
DIDamodar Inaniya
FollowFeb 19, 2026 04:34:060
Report
ASABHISHEK SHARMA1
FollowFeb 19, 2026 04:33:470
Report
NDNEELAM DAS PADWAR
FollowFeb 19, 2026 04:33:320
Report
APAVINASH PATEL
FollowFeb 19, 2026 04:33:010
Report
RKRupesh Kumar
FollowFeb 19, 2026 04:32:440
Report
VRVIJAY RANA
FollowFeb 19, 2026 04:32:300
Report
AAANOOP AWASTHI
FollowFeb 19, 2026 04:32:120
Report
KRKishore Roy
FollowFeb 19, 2026 04:31:480
Report
SYSHRIPAL YADAV
FollowFeb 19, 2026 04:31:260
Report
RNRajesh Nilshad
FollowFeb 19, 2026 04:31:110
Report
ASAMIT SONI
FollowFeb 19, 2026 04:30:460
Report