Back
फरीदाबाद के डबुआ क्षेत्र में युवक ने पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली
JPJai Prakash
Feb 27, 2026 07:02:41
Faridabad, Haryana
फरीदाबाद। फ़रीदाबाद के डबुआ थाना क्षेत्र की पाली चौकी अंतर्गत गांव बाजडी में शुक्रवार सुबह एक युवक द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान सतीश उम्र करीब 30 वर्ष के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
पाली चौकी इंचार्ज राजेंद्र ने जानकारी देते हुए बताया कि सुबह लगभग 8 बजे डायल 112 की ईआरवी टीम के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई थी कि एक व्यक्ति पेड़ से लटका हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। युवक ने भगवा रंग के गमछे का फंदा बनाकर पेड़ की टहनी से लटककर आत्महत्या की थी। घटनास्थल को देखते हुए एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाया गया, जिसने साक्ष्य एकत्र किए। जांच के दौरान मृतक की जेब से आधार कार्ड बरामद हुआ, जिससे उसकी पहचान सतीश के रूप में हुई। वह वर्तमान में गाजीपुर क्षेत्र में किराए के मकान में रह रहा था और आसपास की किसी निजी कंपनी में कार्यरत था। पुलिस के अनुसार वह मूल रूप से नूह जिले का रहने वाला था। प्राथमिक जांच में घटना रात की बताई जा रही है। आशंका है कि युवक ने रात के समय पेड़ की टहनियों के सहारे गमछे का फंदा बनाकर यह कदम उठाया। घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है, जिससे आत्महत्या के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है। परिजनों के पहुंचने के बाद ही पोस्टमार्च की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। फिलहाल पुलिस मामले की विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है और परिवार के सदस्यों से पूछताछ के बाद ही आत्महत्या के कारणों का खुलासा हो सकेगा।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
MSManish Sharma
FollowFeb 27, 2026 10:01:420
Report
ADAnkush Dhobal
FollowFeb 27, 2026 10:01:130
Report
MTManish Thakur
FollowFeb 27, 2026 10:01:010
Report
AMAnkit Mittal
FollowFeb 27, 2026 10:00:360
Report
BSBHARAT SHARMA
FollowFeb 27, 2026 10:00:230
Report
MSManish Sharma
FollowFeb 27, 2026 09:54:110
Report
0
Report
SJSantosh Jaiswal
FollowFeb 27, 2026 09:53:570
Report
UJUmesh Jadhav
FollowFeb 27, 2026 09:53:210
Report
UJUmesh Jadhav
FollowFeb 27, 2026 09:53:110
Report
AJAvinash Jagnawat
FollowFeb 27, 2026 09:52:590
Report
VSVISHAL SINGH
FollowFeb 27, 2026 09:52:46Noida, Uttar Pradesh:प्रखर सिंह कांग्रेस भाजपा जातीय जिला अध्यक्ष सूची पट
0
Report
SASARIFUDDIN AHMED
FollowFeb 27, 2026 09:52:310
Report
AMAbhishek Mathur
FollowFeb 27, 2026 09:50:320
Report
JSJitendra Soni
FollowFeb 27, 2026 09:50:170
Report
