Back
बल्लभगढ़ के दशहरे पर 60 फुट के पुतले मुस्लिम कारीगरों द्वारा बनाए जाएंगे
ACAmit Chaudhary
Oct 01, 2025 08:36:33
Faridabad, Haryana
बल्लभगढ़ में दशहरे के अवसर पर विशेष रूप से बनाए गए 60 फुट के रावण के पुतले का होगा दहन। रावण कुंभकरण मेघनाथ के पुतुल को बनाने के लिए बुलंदशहर से विशेष रूप से बुलाया गया है मुस्लिम कारीगरों को। मुस्लिम परिवार तीन पीढ़ियों से कर रहा है यही काम। कल 2 अक्टूबर है यानी की दशहरा और गांधी जयंती के मौके पर देशभर में उत्सव की तैयारी जोरों पर है। इस बार के दशहरे में भी कई जगहों पर विशेष आयोजन किए जा रहे हैं जैसे कि हिसार में 128वें दशहरा उत्सव में 55 फुट के रावण और 50 फुट के मेघनाथ और कुंभकरण के पुतले बनाए जा रहे हैं। बल्लभगढ़ में भी दशहरे के लिए विशेष तैयारियां की जा रही हैं, जहां रावण, कुंभकरण और मेघनाथ के विशाल पुतले बनाए जा रहे हैं। दशहरा दिवाली हिंदुओं का त्योहार माना जाता है लेकिन यहां पर इन पुत्रों को बनाने का काम मुस्लिम कारीगर कर रहे हैं। इन पुतलों को बनाने के लिए बुलंदशहर से मुस्लिम कारीगरों को बुलाया गया है, जो तीन पीढ़ियों से यह काम कर रहे हैं। मुस्लिम कारीगरों द्वारा हिंदू त्योहार के लिए पुतले बनाने से सभी-धर्म समानता की भावना का पता चलता है। इस बार 50 से 60 फुट के रावण, कुंभकरण और मेघनाथ के पुतले बनाए जा रहे हैं। कारीगरों ने 80 फुट का रावण का पुतला लाल किले के सामने होने वाली लव कुश रामलीला कमेटी के लिए बनाया था। इस बार इन पुतलों को बनाने की लागत लगभग चार से पाँच लाख रुपये आई है। इन पुतलों में लाइटों की विशेष व्यवस्था की गई है। इन बनाए जा रहे रावण कुंभकरण मेघनाथ के पुतलों को कल सुबह बल्लभगढ़ के दशहरा मैदान में खड़ा किया जाएगा, और शाम को बाजार से विभिन्न झाकियों के साथ राम लक्ष्मण दशहरा मैदान पहुंचेंगे और वहां खड़े किए गए इन कुंभकरण मेघनाथ रावण के प्रतिबिंब पुतलों का दहन किया जाएगा। बातचीत: मोहम्मद इकबाल खान, बुलंदशहर से विशेष रूप से बुलाए गए पुतले बनाने वाले कारीगर से बातचीत
9
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
NJNEENA JAIN
FollowOct 03, 2025 19:00:3611
Report
SASHAKIL AHMAD
FollowOct 03, 2025 19:00:252
Report
SASHAKIL AHMAD
FollowOct 03, 2025 19:00:140
Report
SLSanjay Lohani
FollowOct 03, 2025 18:50:202
Report
KSKumar Shashivardhan
FollowOct 03, 2025 18:50:111
Report
AGAdarsh Gautam
FollowOct 03, 2025 18:49:593
Report
D1Deepak 1
FollowOct 03, 2025 18:49:342
Report
RKRishikesh Kumar
FollowOct 03, 2025 18:49:160
Report
RKRishikesh Kumar
FollowOct 03, 2025 18:49:060
Report
DSDeepesh shah
FollowOct 03, 2025 18:48:510
Report
NKNeeraj Kumar Gaur
FollowOct 03, 2025 18:48:350
Report
PKPankaj Kumar
FollowOct 03, 2025 18:48:250
Report
MSManish Sharma
FollowOct 03, 2025 18:47:550
Report
RKRakesh Kumar
FollowOct 03, 2025 18:47:420
Report
SBSharad Bhardwaj
FollowOct 03, 2025 18:47:330
Report