Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Bhiwani127021

भिवानी के नया बाजार में तेज गाड़ी ने कार से टकराकर फूलों की दुकान में घुसी

NSNAVEEN SHARMA
Feb 19, 2026 10:50:14
Bhiwani, Haryana
भिवानी - तेज रफ्तार गाड़ी का कहर CCTV में कैद हुई वारदात, पहले कार से टकराई, फिर फूलों के दुकान में घुसी भिवानी के नया बाजार में एक तेज रफ्तार कार का कहर देखने को मिला है। यह वारदात वहां पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। तेज रफ्तार गाड़ी पहले एक कार से टकरा गई और फिर फूलों की दुकान (खोखे) में घुस गई। जिसमें कार तेज रफ्तार में आती व टकराती हुई दिखाई दे रही है। मनोज ने बताया कि उनकी नया बाजार में फूलों की दुकान की हुई है। रात को उसके पास चौकीदार का फोन आया कि आपने यहां नुकसान हो गया है। गाड़ी खोखे में ठोकी हुई है, फ्रीज भी टूट गया और काफी नुकसान हो गया। इसके बाद पुलिस चौकी में गए और पुलिस को फोन पर सूचना दी। अब सीजन का टाइम है, काफी नुकसान हुआ है। विवेक ने बताया कि उनकी नया बाजार में फूलों की दुकान है। रात को करीब डेढ़ बजे की घटना है। वह रात को सोया हुआ था और रात को चौकीदार का फोन आया। इसके बाद वह नीचे उतरकर आया तो देखा कि गाड़ी क्षतिग्रस्त की हुई है। रात को तेज रफ्तार में कार ने टक्कर मारी है। जिसमें 2 व्यक्ति थे, जो भाग गए। इसके बाद वे थाने में गए थे। उसकी गाड़ी में करीब एक लाख रुपए का नुकसान हुआ है। उसने करीब 5-6 महीने पहले नई गाड़ी निकलवाई थी। सिटी थाना के एसएचओ नरेंद्र कुमार ने बताया कि उन्हें अभी तक इसकी शिकायत नहीं मिली है। जो भी शिकायत मिलेगी उसके आधार पर पुलिस द्वारा कार्रवाई की जाएगी।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
KSKartar Singh Rajput
Feb 19, 2026 12:22:25
Morena, Madhya Pradesh:महाराज बाड़े से गूंजी स्वाभिमान की हुंकार: छत्रपति शिवाजी महाराज की 396वीं जयंती पर निकली भव्य वाहन रैली ग्वालियर राष्ट्रनायक छत्रपति शिवाजी महाराज की 396वीं पावन जयंती के अवसर पर ग्वालियर शहर में ऐतिहासिक और भावनात्मक माहौल देखने को मिला। महाराज बाड़े से सुबह भव्य वाहन रैली का शुभारंभ हुआ, जिसने पूरे शहर को देशभक्ति और स्वाभिमान के रंग में रंग दिया। रैली को आईजी अरविंद कुमार सक्सेना ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जैसे ही रैली आगे बढ़ी, “जय भवानी, जय शिवाजी” के गगनभेदी नारों से वातावरण गूंज उठा। इस भव्य रैली की खास बात रही महिलाओं की उत्साहपूर्ण भागीदारी। सैकड़ों की संख्या में भगवा साफा बांधे महिलाओं ने पूरे जोश और गर्व के साथ रैली में हिस्सा लिया। उनकी ऊर्जा और राष्ट्रभक्ति ने कार्यक्रम में अद्भुत समा बांध दिया। हर चेहरे पर शिवाजी महाराज के आदर्शों के प्रति श्रद्धा और गर्व साफ झलक रहा था।
0
comment0
Report
JGJugal Gandhi
Feb 19, 2026 12:21:48
Alwar, Rajasthan:फुलेरा दूज पर राजगढ़ में आदिवासी मीणा समाज का पहला सामूहिक विवाह सम्मेलन, 19 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में राजगढ़ (अलवर) आदिवासी मीणा समाज सामूहिक विवाह सम्मेलन समिति के तत्वावधान में फुलेरा दूज के पावन अवसर पर क्षेत्र के अनावड़ा गांव स्थित संत बाबा रामदेव आश्रम के समीप प्रथम सामूहिक विवाह सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर 19 जोड़े विधिवत वैवाहिक बंधन में बंधे。 सम्मेलन समिति के संयोजक इंजीनियर रामगोपाल मीणा ने बताया कि सामूहिक विवाह के तहत संत बाबा रामदेव मंदिर से दूल्हों की सामूहिक निकासी निकाली गई, जो मुख्य मार्गों से होती हुई विवाह स्थल इंदरगढ़ पहुंची। वहां सभी वरों का सामूहिक तोरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। तोरण के दौरान पुष्प वर्षा कर दूल्हों और बारातियों का पारंपरिक स्वागत किया गया。 इसके पश्चात जयपुर के वैदिक ज्योतिष सेवा संस्थान से आए आचार्य नरेंद्र वशिष्ठ महाराज, आचार्य विमल, आचार्य जितेंद्र एवं आचार्य राजकुमार ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विवाह की रस्में संपन्न कराईं。 इस अवसर पर मुरारी लाल मीणा ने कहा कि राजगढ़ क्षेत्र में मीणा समाज का यह पहला सामूहिक विवाह सम्मेलन है। ऐसे आयोजनों से सामाजिक एकता मजबूत होती है और विवाह जैसे आयोजनों में होने वाले अनावश्यक खर्च पर भी नियंत्रण लगता है। सामूहिक विवाह से कई सामाजिक समस्याओं का समाधान स्वाभाविक रूप से हो जाता है。 कार्यक्रम में समाज के गणमान्य लोग, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। आयोजन को लेकर क्षेत्र में खासा उत्साह देखने को मिला。 बाइट: मुरारी लाल मीणा, सांसद दौसा बाइट: रामगोपाल मीणा, संयोजक, सामूहिक विवाह सम्मेलन
0
comment0
Report
RJRahul Joshi
Feb 19, 2026 12:21:26
Kota, Rajasthan:कोटा से बड़ी खबर, बरसो से अटके नॉर्दन बाईपास के कार्य ने पकड़ रफ्तार, गर्डर रखने का कार्य हुआ पूर्ण, झालीपुरा से गामछ के बीच करीब दस साल से अटका था कार्य, भूमि अधिग्रहण एवं मुआवजे को लेकर अटका हुआ था कार्य, मुआवजे को लेकर कोर्ट में विचाराधीन था मामला, नॉर्दन बाईपास के बनते ही रिंग रोड का कार्य हो जाएगा पूर्ण, 475करोड़ की लागत से 72KM के रिंग रोड का कार्य होगा पूर्ण, KDA अधिकारियों के हस्तक्षेप से शुरू हुआ कार्य,KDC ममता तिवारी सचिव मुकेश चौधरी सहित तमाम अधिकारियों ने मौके पर पहुंच गर्डर कार्य करवाया था शुरू, मार्च तक कार्य पूरा करने की योजना, कोटा शहर को चारों दिशाओं से प्रमुख नेशनल हाईवे से जुड़ने का होगा कार्य पूर्ण
0
comment0
Report
SASARWAR ALI
Feb 19, 2026 12:21:09
Muju, Jeonbuk State:कोरिया ब्रेक अवैध इमारती लकड़ी तस्करी करने एक ट्रक जप्त हुआ रात के अंधेरे में तस्कर लकड़ी तस्करी कर रहे थे सूचना के बाद वन विभाग ने लकड़ी से लोड ट्रक को जप्त किया मौके से फायदा उठाकर तस्कर ट्रक छोड़कर फरार वन विभाग पर सवाल खड़ा करता है तस्करी में प्रयुक्त ट्रक वाहन जो झारखंड नंबर बताई जा रही है सोनहत के बेलिया जंगल से अवैध तरीके से लाया जा रहा था मामले में वन विभाग जांच कर रहा है कोरिया वन मंडल के वन परिक्षेत्र सोनहत मामला वन विभाग के कर्मचारी ने बताया कि वाहन झारखंड पासिंग ट्रक नंबर JH02AF0673 पर लकड़ी कल रात में जेसीबी और क्रेन के माध्यम से लोड किया गया है जिसकी कीमत लगभग 7 से 8 लाख रुपए हो सकती है मौके पर जेसीबी और क्रेन पकड़ाया नहीं गया है क्योंकि सूचना मिलते ही फरार हो गए विभाग के द्वारा वन उपज व्यापार अधिनियम 1964 के तहत ट्रक को जप्त करके कार्यवाही में ले लिया गया है बाइट वन कर्मचारी
0
comment0
Report
MDMahendra Dubey
Feb 19, 2026 12:20:54
Sagar, Madhya Pradesh:यक युवक की पत्थरों से सिर कुचलकर बेरहमी से हत्या की गई है, इस अंधे हत्याकांड के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। मामला सागर के कैंट थाना क्षेत्र का है; गढ़पहरा में लोगों ने शव देखा तो पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की तो सामने आया कि शव के आसपास खून से लथपथ कुछ पत्थर पड़े हुए थे और स्पष्ट हो गया कि पत्थरों से कुचलकर युवक की हत्या की गई है। युवक कौन है और इसे किसने मारा, पुलिस इसकी खोज कर रही थी; Shिनakht भैंसा निवासी 35 साल के मनोज अहिरवाल के रूप में हुई है। लेकिन हत्यारों और हत्या का कारण अभी सामने नहीं आया है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है, वहीं एफएसएल टीम भी जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार मृतक के परिजनों ने कुछ संदेहियों के नाम बताए हैं जिन्हें तलाश किया जा रहा है और उनकी पहचान की जा रही है।
0
comment0
Report
JSJitendra Soni
Feb 19, 2026 12:20:40
Jalaun, Uttar Pradesh:जालौन के माधौगढ़ कोतवाली क्षेत्र के हरौली गांव में बुधवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई। यहां आठवीं कक्षा में पढ़ने वाले एक छात्र ने अज्ञात कारणों के चलते अपने ही घर में साड़ी के फंदे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से पूरे गांव में सनसनी फैल गई और परिजनों में कोहराम मच गया। मिली जानकारी के अनुसार, हरौली गांव निवासी 8वीं क्लास का छात्र सुबह से ही घर में अकेला था। परिवार के अन्य सदस्य खेतों और कामकाज में व्यस्त थे। जब घरवाले लौटे तो उन्होंने छात्र को कमरे में साड़ी के फंदे से लटका देखा। यह देख वे चीख पड़े और आनन-फानन में परिजन उसे सीएचसी माधौगढ़ लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने छात्र को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही माधौगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
0
comment0
Report
HBHeeralal Bhati
Feb 19, 2026 12:20:26
Jalore, Rajasthan:जालौर-राजस्थान जालोर जिले के भीनमाल थाना क्षेत्र अंतर्गत दासपा गांव में बुधवार देर रात एक सनसनीखेज वारदात ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया। गांव निवासी मंगलाराम पुरोहित ने कथित रूप से धारदार हथियार से अपनी पत्नी और दो बच्चों की निर्मम हत्या कर दी। घटना देर रात की बताई जा रही है, जब परिवार घर पर ही मौजूद था। जब घर में बच्चे और पत्नी सो रही थी इस दौरान धारदार हथियार से वारकर हत्या कर दी... सूचना मिलते ही भीनमाल थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने तीनों मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया के लिए भेज दिया। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल टीम को भी बुलाया गया, जिसने मौके से नमूने एकत्रित किए और प्रारम्भिक जांच शुरू की... प्रारम्भिक जानकारी के अनुसार हत्या का कारण घरेलू विवाद या पारिवारिक क्लेश माना जा रहा है, हालांकि अभी तक स्पष्ट वजह सामने नहीं आई है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। पड़ोसियों और परिजनों से पूछताछ की जा रही है ताकि घटना के पीछे के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके... बताया जा रहा है कि पुलिस ने आरोपी मंगलाराम पुरोहित को मौके से ही हिरासत में ले लिया है। उससे कड़ी पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले में साक्ष्यों और पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद दासपा गांव में शोक और स्तब्धता का माहौल है। एक ही परिवार के तीन सदस्यों की हत्या से ग्रामीणों में भय का वातावरण है।
0
comment0
Report
BSBhanu Sharma
Feb 19, 2026 12:20:02
Dholpur, Rajasthan:निरीक्षण के दौरान 11 आयुष्मान आरोग्य मंदिर निर्धारित समय पर बंद पाए गए। कई केंद्रों पर ताले लगे मिले, कुछ स्थानों पर स्टाफ अनुपस्थित था, जबकि कहीं साफ-सफाई और रिकॉर्ड संधारण में गंभीर लापरवाही सामने आई। इस स्थिति पर सीएमएचओ डॉ. मीणा ने गहरी नाराजगी व्यक्त की। डॉ. मीणा ने बताया कि सुबह 9 बजे जिला स्तर से गठित टीम ने उप स्वास्थ्य केंद्रों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों तथा आयुष्मान आरोग्य मंदिरों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दवाओं की उपलब्धता, प्रसूति सेवाएं, टीकाकरण कार्यक्रम, रोगी पंजीयन रजिस्टर, राज्य एवं केंद्र सरकार की स्वास्थ्य योजनाओं के क्रियान्वयन, गैर-संचारी रोगों की स्क्रीनिंग, मातृ-शिशु स्वास्थ्य सेवाएं तथा मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति की भी विस्तृत समीक्षा की गई। उन्होंने स्पष्ट कहा कि आयुष्मान आरोग्य मंदिरों का उद्देश्य आमजन को निःशुल्क, सुलभ और गुणवत्तापूर्ण प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। ऐसे में केंद्रों का बंद पाया जाना अत्यंत गंभीर विषय है और इसे किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा। ये केंद्र मिले बंद: सीएमएचओ डॉ.मीणा ने बताया कि निरीक्षण के दौरान सुरोठी, अलीगढ़, पिदावली, जपावली, सौंहा, मडोना, निजामपुर, सिंगोरई, मतसूरा, खानपुर गुर्जर तथा नकसौदा स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर बंद मिले। सीएमएचओ ने बताया कि बंद मिले सभी 11 केंद्रों के प्रभारी सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों से स्पष्टीकरण तलब किया गया है तथा संबंधित कार्मिकों के विरुद्ध नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्रवाई की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। उन्होंने सभी चिकित्सा अधिकारियों एवं कार्मिकों को कड़े निर्देश दिए कि समयपालन सुनिश्चित करें, सेवाएं निर्धारित मानकों के अनुरूप प्रदान करें और आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न होने दें।उन्होंने बताया कि भविष्य में भी इसी प्रकार के औचक निरीक्षण जारी रहेंगे, ताकि स्वास्थ्य सेवाओं में पारदर्शिता, जवाबदेही और गुणवत्ता बनी रहे।
0
comment0
Report
SASHAKIL AHMAD
Feb 19, 2026 12:19:45
Agra, Uttar Pradesh:रिपोर्ट :- सैय्यद शकील आगरा अमरोहा में चांद रात से पहले भाईजान ने की मांग.. रमजान के महीने में शराब की दुकानें बंद रखी जाएं... ऐसी ही मांग भोपाल से भी हुई है... एक ग्राउंड रिपोर्ट अमरोहा से शराब की दुकान के पास से होनी चाहिए... कुछ मुस्लिमों और हिंदुओं से बातचीत भी करें... उसी दुकान के सामने से..डिमांड को लेकर एक ग्राउंड रिपोर्ट भोपाल से...वो भी शराब की दुकान के सामने से मंगवाएं.. वहीं पर मुस्लिमों और हिंदुओं से बात करें..डिमांड को लेकर इस पर मुस्लिम धर्म गुरुओं और साधु संतों का रिएक्शन भी मंगवाएं - जो डिमांड की गई है..उसी को लेकर सवाल करें.. बाईट :- मुन्ना लाल वर्मा बाईट :- इस्लामुद्दीन कुरैशी बाईट :- हाफ़िज़ मंज़र आलम बाईट :- मोहम्मद शारिक बाईट :- रामदास सिंह बाईट :- हाजी असलम
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top