Back
HBSE ने D.El.Ed 2025 परीक्षा परिणाम घोषित किया; री-एपीयर पंजीकरण व शुल्क जानकारी जारी
NSNAVEEN SHARMA
Nov 26, 2025 13:52:07
Bhiwani, Haryana
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा सितम्बर/अक्तूबर-2025 में संचालित हुई डी.एल.एड. परीक्षा का परिणाम घोषित
बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर देख सकते हैं परिणाम
डी.एल.एड. प्रवेश वर्ष 2024-26 प्रथम वर्ष (नियमित) में 19,993 छात्र-अध्यापकहैं प्रविष्ट हुए,
जिनमें से 13,214 उत्तीर्ण रहे,
जिनकी पास प्रतिशतता 66.09 रही
भिवानी, 26 नवम्बर, 2025 : हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष पवन कुमार व उपाध्यक्ष सतीश शाहपुर ने आज यहां एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में संयुक्त रूप से बताया कि शिक्षा बोर्ड द्वारा सितम्बर/अक्तूबर-2025 में संचालित करवाई गई डी.एल.एड. प्रवेश वर्ष-2022-2024 प्रथम/द्वितीय वर्ष (रि-अपीयर), प्रवेश वर्ष-2023-2025 प्रथम वर्ष (रि-अपीयर), द्वितीय वर्ष (नियमित) व प्रवेश वर्ष-2024-2026 प्रथम वर्ष (नियमित) तथा प्रवेश वर्ष-2020-2022 से 2021-2023 प्रथम/द्वितीय वर्ष (मर्सी चांस) की परीक्षा का परिणाम आज घोषित कर दिया गया है। छात्र-अध्यापक अपना परीक्षा परिणाम बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर दिए गए लिंक के माध्यम से देख सकते हैं।
उन्होंने बताया कि डी.एल.एड. परीक्षाएं सितम्बर/अक्तूबर-2025 की परीक्षा में प्रदेशभर में कुल 23,628 छात्र-अध्यापक प्रविष्ट हुए। उन्होंने बताया कि डी.एल.एड. प्रवेश वर्ष 2022-24 प्रथम वर्ष (रि-अपीयर) में 457 छात्र-अध्यापक प्रविष्ट हुए, जिनमें से 296 उत्तीर्ण रहे, जिनकी पास प्रतिशतता 64.77 रही है। डी.एल.एड. प्रवेश वर्ष 2022-24 द्वितीय वर्ष (रि-अपीयर) में 1102 छात्र-अध्यापक प्रविष्ट हुए, जिनमें से 879 उत्तीर्ण रहे, जिनकी पास प्रतिशतता 79.76 रही है।
उन्होंने बताया कि डी.एल.एड. प्रवेश वर्ष 2023-25 प्रथम वर्ष (रि-अपीयर) में 385 छात्र-अध्यापक प्रविष्ट हुए, जिनमें से 252 उत्तीर्ण रहे, जिनकी पास प्रतिशतता 65.45 रही है। डी.एल.एड. प्रवेश वर्ष 2023-25 द्वितीय वर्ष (नियमित) में 1594 छात्र-अध्यापक प्रविष्ट हुए, जिनमें से 985 उत्तीर्ण रहे, जिनकी पास प्रतिशतता 61.79 रही है।
उन्होंने बताया कि डी.एल.एड. प्रवेश वर्ष 2024-26 प्रथम वर्ष (नियमित) में 19,993 छात्र-अध्यापक प्रविष्ट हुए, जिनमें से 13,214 उत्तीर्ण रहे, जिनकी पास प्रतिशतता 66.09 रही है।
उन्होंने आगे बताया कि डी.एल.एड. प्रवेश वर्ष 2020-22 प्रथम वर्ष (मर्सी चांस) की पास प्रतिशतता 80.00 तथा द्वितीय वर्ष (मर्सी चांस) की पास प्रतिशतता 100 प्रतिशत रही है। इसके अतिरिक्त डी.एल.एड. प्रवेश वर्ष 2021-23 प्रथम वर्ष (मर्सी चांस) की पास प्रतिशतता 71.43 तथा द्वितीय वर्ष (मर्सी चांस) की पास प्रतिशतता 88.89 प्रतिशत रही है।
उन्होंने बताया कि छात्र-अध्यापकों की Performance Sheets शिक्षण संस्थाओं की लॉगिन आईडी पर भेजी जाएगी। इस परीक्षा में रि-अपीयर रहें छात्र-अध्यापक आगामी परीक्षा हेतु 05 दिसम्बर, 2025 से सम्बन्धित संस्था की लॉगिन आईडी के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
उन्होंने आगे बताया कि इस परीक्षा परिणाम में रि-अपीयर रहें छात्र-अध्यापकों की परीक्षा फरवरी/मार्च-2026 में संचालित करवाई जानी है। इस परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन करने हेतु तिथियां निर्धारित कर दी गई हैं। रि-अपीयर परीक्षा के लिए शुल्क 800/- रूपये प्रति विषय है, एक से अधिक विषयों में रि-अपीयर है तो परीक्षा शुल्क प्रति विषय 200/- रूपये अतिरिक्त देय होगा व अधिकतम परीक्षा शुल्क 2000/- रूपये प्रति छात्र-अध्यापक होगा। सम्बन्धित शिक्षण संस्थान बिना विलम्ब शुल्क 05 दिसम्बर से 19 दिसम्बर, 2025तक ऑनलाइन आवेदन करना सुनिश्चित करें। इसके पश्चात 100/- रूपये विलम्ब शुल्क सहित 20 दिसम्बर से 26 दिसम्बर, 2025, 300/- रूपये विलम्ब शुल्क सहित 27 दिसम्बर, 2025 से 02 जनवरी, 2026 तथा 1000/- रूपये विलम्ब शुल्क सहित 03 जनवरी से 09 जनवरी, 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। सभी सम्बन्धित संस्थाएं निर्धारित तिथियों में ही ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करना सुनिश्चित करें, इसके उपरान्त आवेदन का अवसर नहीं दिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि इस परीक्षा परिणाम के आधार पर जो छात्र-अध्यापक अपनी उत्तरपुस्तिकाओं की पुनः जाँच अथवा पुनर्मूल्यांकन करवाना चाहते हैं तो वे निर्धारित शुल्क सहित परिणाम घोषित होने की तिथि से 20 दिन तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
Raksa, Uttar Pradesh:रक्सा में खाद को लेकर किसान परेशान कालाबाजारी के चलते ऊंचे भाव में मिल रही यूरिया की पूरी किसानों को खाद नहीं मिलने की वजह से किसानो को खराब होने काडर
0
Report
TCTanya chugh
FollowNov 26, 2025 13:51:450
Report
DKDARSHAN KAIT
FollowNov 26, 2025 13:51:380
Report
OBOrin Basu
FollowNov 26, 2025 13:51:22Noida, Uttar Pradesh:SUVENDU ON MAMTA BANNERJEE YESTERDAY SPEECH - ON MAMTA SAYING BJP WILL FINISH
0
Report
SASARWAR ALI
FollowNov 26, 2025 13:51:000
Report
HGHarish Gupta
FollowNov 26, 2025 13:50:500
Report
OBOrin Basu
FollowNov 26, 2025 13:50:25Noida, Uttar Pradesh:RAJEEV CHAKRABORTY WITH BENGAL BJP PRESIDENT SAMIK BHATTACHRYA ON MURSHIDABAD BABRI CONTROVERY
0
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowNov 26, 2025 13:50:140
Report
AMAnkit Mittal
FollowNov 26, 2025 13:49:410
Report
NCNITIN CHAWRE
FollowNov 26, 2025 13:48:570
Report
MJManoj Jain
FollowNov 26, 2025 13:48:240
Report
DDDeepak Dwivedi
FollowNov 26, 2025 13:47:52Gwalior, Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल
*लव जिहाद पर हिंदू संगठनों का प्रहार*
घर में दबिश दे विशेष समुदाय के युवक के साथ पकड़ा युवती को
राजा खान का शख़्स राजा बनकर मिला था युवती से
जहांगीराबाद पुलिस के हवाले किया युवक को
0
Report
SPSatya Prakash
FollowNov 26, 2025 13:47:420
Report
LSLaxmi Sharma
FollowNov 26, 2025 13:47:160
Report