Back
भिवानी में गुरु नानक देव प्रकाश पर्व शोभा यात्रा और गुरुद्वारा सजावट
NSNAVEEN SHARMA
Nov 03, 2025 12:15:55
Bhiwani, Haryana
बाइट : गुरूद्वारा सिंह सभा के मुख्यग्रंथी प्रेम सिंह एवं प्रधान इंद्रमोहन सिंह व प्रेम ग्रंथि
भिवानी
जो बोले सो निहाल के जयकारों से गूंजी भिवानी,
सतगुरू नानक प्रगटिया मिटी धुंध जग चाणन होइया
एक नूर ते सब जग उपजाया कोन भले सो मंदे..
पंजाब के मानसा से पहुंचे गतका के माहिर गुरसिक्ख बच्चों ने दिखाए जौहर
-पटियाला से मिल्ट्री बैंड ने भी अपने अंदाज में करतब दिखाए
श्री गुरूनानक देव जी के प्रकाशोत्सव पर शहर में निकाली गई शोभा यात्रा
भिवानी , श्रीगुरू नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर सोमवार वार को शहर में शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। शोभायात्रा को
जो बोले सो निहाल ...सत श्री अकाल के जयकारे के साथ रवाना किया। गुरपर्व के अवसर पर शोभा यात्रा में श्री गुरू ग्रंथ साहिब जी को फूलों से सजी पालकी में रख भक्तों के दर्शानार्थ शहर के मुख्य बाजारों में ले जाया गया। गुरू के खालसे का रूप में पंच प्यारों ने हाथो में नगीं तलवारें लेकर श्री गुरुग्रंथ साहिब जी की अगुवाई की और "जो बोले सो निहाल" के जयकारे लगा कर वाहेगुरु का जाप किया। पांच प्यारो के आगे महिलाओं ने झाड़ू से सफाई करके व पानी छिडक़कर रास्ते को पवित्र किया व फूलों की बौछार की। शोभा यात्रा में सजाई गई भव्य पालकी जब शहर के मुख्य मार्गो से निकली तो शहरवासियों ने नतमस्तक होकर श्री गुरू ग्रंथ साहिब को नमस्कार किया।
यह शोभा यात्रा भिवानी के घंटाघर स्थित गुरूद्वारा से शुरू होकर कृष्णा कलोनी, दिनोद गेट, जोगीवाला मंदिर, पुरानी देवसर चुंगी गुरुद्वारा से होती हुई हालु बाजार, जैन चौक, बिचला बाजार, सराय चौपटा से होती हुई घंटाघर स्थित मुख्य गुरूद्वारा साहिब पर संपन्न हुई।
मानसा पंजाब से पहुंचे गतका गु्रप के माहिर गुरसिक्ख बच्चों ने अलग-अलग अंदाज में करतब दिखाकर देखने वालों को स्तब्ध कर दिया। जो भी करतब के जौहर दिखाए, जिन्हे देखकर शहरवासी अपने दांतो तले उंगली दबाने पर मजबूर हो गए। उन्होंने अपनी छाती पर बर्फ की सिली को तोडना, गर्दन के ऊपर नारियल रखकर तलवार से कटवाना वाक्य में ही हैरत एंगेज करतभ थे.।
सिख धर्म में गतका (मार्शल आर्ट) पंजाब का पारंपरिक खेल है, जिसके प्रति लोगों की धार्मिक आस्था भी जुड़ी है।
वही पटियाला से मिल्ट्री बैंड ने भी अपने अंदाज में करतब दिखा कर संगतो को निहाल कर दिया। शोभा यात्रा में रास्ते में गुरु संगतो ने प्रसाद बांट खूब सेवा कर आर्शीवाद प्राप्त किया। गुरूद्वारा में शहरवासियों ने श्रद्धापूर्वक नि:स्भाव भाव से सेवा की। गुरूपर्व से पहले से रोजाना प्रताभ फेरी का आयोजन भी किया जा रहा था।
गुरूद्वारा सिंह सभा के मुख्यग्रंथी प्रेम सिंह एवं प्रधान इंद्रमोहन सिंह ने बताया कि नेक कमाई करके जीवन को सफल करो और उस परमात्मा का नाम जपो, जिसने सृष्टि की रचना की है तथा मिलजुल कर बांट कर खाना चाहिए। उन्होंने कहा कि गुरूनानक देव जी ने मानवता के लिए जो कुछ किया, उसका उदाहरण मिलना मुश्किल है। उन्होंने धार्मिक नियमों और रीति-रिवाजों को लेकर बराबरी का संदेश दिया। गुरू जी ने सच्चा सौदा व लंगर प्रथा चलाकर एक संदेश दिया तथा ऊंच-नीच के भेद को मिटाने का कार्य किया।
उन्होंने बताया कि पहली पातशाही श्री गुरू नानक देव जी प्रकाश पर्व के आगमन की खुशी में प्रभात फेरियों का आयोजन किया जा रहा है। शोभा यात्रा के बाद 05 नंवबर को गुरू की संगत की ओर से गुरूद्वारा सिंह सभा में श्री गुरुनानक देव जी का प्रकाश पर्व बड़ी धूम धाम से मनाया जाएगा। जिसमें अन्य राज्यों से बुलाए गए रागी जत्थे कीर्तन द्वारा संगतो को गुरूबाणी से सरोकार करेगें। श्री गुरुग्रंथ साहिब जी के अखंड पाठ के समापन के बाद गुरू जी का लगंर भी चलाया जाएगा।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
ASAshutosh Sharma1
FollowNov 03, 2025 19:02:060
Report
ASAshutosh Sharma1
FollowNov 03, 2025 19:01:530
Report
JSJitendra Soni
FollowNov 03, 2025 19:01:130
Report
NJNEENA JAIN
FollowNov 03, 2025 19:00:590
Report
ABAnnu Babu Chaurasia
FollowNov 03, 2025 19:00:350
Report
NTNagendra Tripathi
FollowNov 03, 2025 19:00:180
Report
NTNagendra Tripathi
FollowNov 03, 2025 18:48:540
Report
MKMANTUN KUMAR ROY
FollowNov 03, 2025 18:48:380
Report
RKRaj Kumar Bhati
FollowNov 03, 2025 18:48:180
Report
KNKumar Nitesh
FollowNov 03, 2025 18:48:040
Report
NKNeeraj Kumar Gaur
FollowNov 03, 2025 18:47:480
Report
HBHemang Barua
FollowNov 03, 2025 18:47:350
Report
ALArup Laha
FollowNov 03, 2025 18:46:550
Report
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
FollowNov 03, 2025 18:45:370
Report
KKKamal Kumar
FollowNov 03, 2025 18:45:230
Report