Back
धर्मबीर सिंह: पुलिस सुसाइड पर जाति-धर्म रंग न देने की अपील
NSNAVEEN SHARMA
Oct 18, 2025 10:40:59
Bhiwani, Haryana
बाइट : चौधरी धर्मबीर सिंह भाजपा सांसद
सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह का बयान
पुलिस अधिकारियों के सुसाइड पर बोले सांसद
ये दुखद घटनाए, इन्हे जातिय या धार्मिक रंग ना दें
देश व प्रदेश में भाजपा सरकार बनने के बाद दिखा बदलाव
CM सैनी हर वर्ग को किए वादे पूरे कर रहे हैं - धर्मबीर
भ्रष्टाचार व मिलावट केंसर की तरह बढ़ रहे हैं
PM मोदी इन्हें खतम कर राष्ट्र को विकसित बनाना चाहते हैं
नायब सैनी को डमी CM कहने पर किए कटाक्ष
हरियाणा में हर CM के लिए ऐसी भाषा प्रचलित हो चुकी
गेहू की बिजाई से पहले जलभराव की समस्या दूर होगी
कोताही करने वाले अधिकारियों की शिकायत करेंगे
भिवानी में भाजपा सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह ने पुलिस अधिकारियों के सुसाइड को दुखद बताते हुए लोगों से इन घटनाओं को जातिय या धार्मिक रंग ना देने की अपील की। साथ ही हरियाणा सरकार के एक साल पूरा होने व सीएम पर उठाए जा रहे विपक्ष के हर आरोप पर जमकर पलटवार किया।
हरियाणा में भाजपा की तिसरी ट्रम की सरकार का एक साल पूरा हो चुका है। जिसको लेकर सरकार अपने कामों का गुणगान कर रही है, तो वहीं विपक्ष एक के बाद एक मुद्दे पर सरकार व सीएम को घेर रहा है। ऐसे भिवानी महेन्द्रगढ़ लोकसभा से भाजपा विधायक ने सीएम व सरकार का बचाव करते हुए विपक्ष पर पलटवार किया है। साथ ही पुलिस अधिकारियों के सुसाइड पर भी राय दी है।
सबसे पहले सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह हरियाणा में भाजपा सरकार के तिसरी ट्रम के एक साल पूरा होने पर कहा कि भाजपा सरकार के पहले साल से ही देश या प्रदेश में बदलाव दिखे थे। हरियाणा के CM नायब सैनी किसानों, महिलाओं, व्यापारियों, युवाओं व गरीब वर्ग के लिए किए वादे पूरे कर रहे हैं। वहीं हरियाणा में दो पुलिस अधिकारियों के सुसाइड मामले पर सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह ने कहा कि शांतिप्रिय प्रदेश में ये दुखद घटनाएँ हुई हैं। कोई इन्हें जातिय, धार्मिक या क्षेत्रवाद का रंग ना दे।
वहीं हरियाणा में भ्रष्टाचार चरम पर होने के विपक्ष के आरोपों पर सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह ने कहा कि भ्रष्टाचार व मिलावट केंसर की तरह बढ़े हैं। PM मोदी भी इसे खत्म करने का आह्वान करते हैं। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार व मिलावट देश के विकसित होने में रोड़ा हैं। केवल सरकार नहीं, इन्हें खत्म करने के लिए सभी के प्रयास करने चाहिए।
व oposition द्वारा बार बार नायब सैनी को डमी CM कहने पर सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह ने कहा कि हरियाणा में हर नए CM को डमी कहने का रिवाज सा है। बंसीलाल, BD गुप्ता व हुक्मसिंह को भी यही कहा जाता था। उन्होंने कहा कि CM, CM होता है और उसना केबिनेट के फ़ैसले लागू होते हैं।
इसके साथ ही सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह ने भिवानी के कई गाँवों में अब भी जलभराव को गेहूं की बिजाई से पहले निकालने का दावा किया और कहा कि अधिकारियों ने इसमें कोताही की तो सीएम को शिकायत की जाएगी।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
JRJAIDEEP RATHEE
FollowOct 18, 2025 12:49:451
Report
NKNaveen Kumar Kashyap
FollowOct 18, 2025 12:49:270
Report
DKDeepesh Kumar
FollowOct 18, 2025 12:48:56Noida, Uttar Pradesh:अलीगढ़ के जवां थाना क्षेत्र में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई...इस दौरान खूब लाठी-डंडे भी चले। मारपीट का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है
0
Report
RSRAhul Sisodia
FollowOct 18, 2025 12:48:420
Report
RKRavi Kumar
FollowOct 18, 2025 12:48:310
Report
BKBRAJESH KUMAR
FollowOct 18, 2025 12:48:110
Report
AYAMARJEET YADAV
FollowOct 18, 2025 12:47:560
Report
MTMadesh Tiwari
FollowOct 18, 2025 12:47:440
Report
RRRikeshwar Rana
FollowOct 18, 2025 12:47:350
Report
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
FollowOct 18, 2025 12:47:260
Report
OTOP TIWARI
FollowOct 18, 2025 12:47:140
Report
DSDeepesh shah
FollowOct 18, 2025 12:46:450
Report
AGAdarsh Gautam
FollowOct 18, 2025 12:46:260
Report
DVDinesh Vishwakarma
FollowOct 18, 2025 12:45:580
Report