Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Ambala134003

हरियाणा बजट: अंबाला को कई सौगात, वीटा मिल्क प्लांट और IMT

AKAMAN KAPOOR
Mar 05, 2026 05:32:07
Ambala, Haryana
एंकर- पूर्व राज्यमंत्री असीम गोयल ने कहा कि हरियाणा के नायाब मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने होली के पावन अवसर पूरे हरियाणा के हर कौने में बजट के माध्यम से सुदृढ़, सुखद, शांति के रंगों की बौछार की है। 2 करोड़ 80 लाख हरियाणा वासियों के हितों की चिंता करते हुए पूर्ण समावेशी व सबके हितों को ध्यान में रखते हुए बजट पेश किया है। उन्होंने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री ने जो बजट पेश किया है वह बेहद ही सराहनीय है। सभी के हितों को ध्यान में रखकर किया गया है। उन्होंने बताया कि इस बार बजट में अंबाला को भी कई सौगात मिली हैं। वीओ- प्रेस वार्ता के दौरान जानकारी देते हुए पूर्व परिवहन व महिला एवं बाल विकास मंत्री असीम गोयल ने बताया कि हरियाणा की यात्रा जब शुरू हुई थी उस समय 154 करोड़ से बजट की शुरूआत हुई थी, अब यह बजट 60 वर्षों के बाद 2 लाख 23 हजार करोड़ रूपए का हो गया है। यह सुखद स्थिति वाला बजट है। उन्होंने बताया कि यह बजट एक विज़नरी बजट है। पूर्व राज्यमंत्री ने इस मौके पर विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष केवल घोषणा पत्र बनाता है,लेकिन हम घोषणा पत्र को संकल्प मानते हैं और हमारे संकल्प पत्र में जो वायदे किए गए थे उसे पूरा करने की दिशा में तेजी से कार्य किए जा रहे हैं। डेढ़ वर्ष के अंतराल में 60 वायदों को पूरा कर दिया गया है और 120 पर तेजी से काम किया जा रहा है। विकास की दृष्टि से 10 आईएमटी प्रदेश में लगाई जाऐंगी जिनमें से अम्बाला शहर व नारायणगढ़ में आईएमटी की सौगात मिलना हमारे लिए गर्व की बात है। अम्बाला शहर में आईएमटी के दृष्टिगत रजिस्ट्रियां भी शुरू हो गई हैं। इस बजट में तौशाम में भी आईएमटी लगाने की घोषणा हुई है। लाडो लक्ष्मी योजना के तहत पात्र महिलाओं को 2100 रूपए की राशि दी जा रही है और बजट में इसके लिए 6500 करोड रूपए की राशि का प्रावधान किया गया है। पूर्व राज्यमंत्री असीम गोयल ने इस मौके पर यह भी कहा कि बजट पेश करने से पहले हरियाणा के मुख्यमंत्री ने 13 प्री बजट बैठकें भी आयोजित की है जिसमें अधिवक्ता, चिकित्सक, व्यापारी, शिक्षक, प्रबुद्धजन व अन्य शामिल किए गए हैं। बजट के तहत 12400 सुझाव भी प्राप्त हुए है। हरियाणा के मुख्यमंत्री ने 5000 सुझावों को इस बजट में शामिल करते हुए इसे सशक्त बनाने का काम किया है। वीओ- पूर्व राज्यमंत्री ने कहा कि अम्बाला के लिए भी इस बजट में अनेकों सौगातें हैं। लगभग 300 करोड़ रूपए की लागत से वीटा मिल्क प्लांट बनाया जाएगा। जिसमें 5 लाख लीटर दूध की क्षमता प्रतिदिन होगी। शहरी सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए सक्षम फंड के नाते जिन 10 शहरों को चुना गया है उनमें अंबाला शहर भी शामिल है। वहीं MSME के लिए जो बजट में प्रावधान हैं निश्चित ही उसमें भी अंबाला को लाभ जरूर मिलेगा। इतना ही नहीं इस बजट में अंबाला चंडीगढ़ रेलवे लाइन के विस्तार को लेकर भी प्रावधान किया गया है। उन्हоने कहा कि अम्बाला में वीटा मिल्क प्लांट, रेल कनैक्टीविटी, अम्बाला में नौ नए सैक्टर के साथ-साथ अन्य कार्यों की सौगात होना बजट में दर्शाया गया है। इसके साथ-साथ प्रदेश की 8 सीएचसी को उन्नत बनाने का कार्य किया जाना जिसमें अम्बाला की चौडमस्तपुर सीएचसी शामिल है。
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
RKRakesh Kumar
Mar 05, 2026 07:07:39
New Delhi, Delhi:अंडा फेंकने की कहासुनी में युवक को चाकू मारा, आरोपी गिरफ्तार। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सीलमपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार को मामूली कहासुनी ने अचानक हिंसक रूप ले लिया। अंडा फेंकने को लेकर शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया गया। इस हमले में 27 वर्षीय रिहान गंभीर रूप से घायल हो गया。 जानकारी के मुताबिक घटना सीलमपुर के सीपीजे ब्लॉक इलाके की है। बताया जा रहा है कि मंगलवार को इलाके में होली के माहौल के बीच किसी बात को लेकर रिहान और उसके परिचित शादाब के बीच अंडा फेंकने को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते दोनों के बीच बहस तेज हो गई और माहौल तनावपूर्ण हो गया। आरोप है कि इसी दौरान गुस्से में आकर शादाब ने चाकू निकाल लिया और रिहान पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। अचानक हुए हमले से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत बीच-बचाव कर घायल रिहान को संभाला और उसे इलाज के जग प्रवेश चंद्र अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर देखते हुए उसे गुरुतेग बहादुर अस्पताल रेफर कर दिया, जहां फिलहाल उसका इलाज जारी है。 घटना की सूचना मिलते ही सीलमपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी शादाब को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और घटना के पीछे की पूरी वजह जानने की कोशिश की जा रही है。 पुलिस के मुताबिक इलाके में स्थिति सामान्य है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है。
0
comment0
Report
PGPARAS GOYAL
Mar 05, 2026 07:05:52
:भतीजे ने चाची की गोली मारकर हत्या की मेरठ में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक भतीजे ने अपनी चाची की गोली मारकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक घर में घुसा और चाची पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया। मृतका का नाम पूनम त्यागी है । जबकि आरोपी भतीजा शिवा त्याग है । सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। इस घटना से इलाके में दहशत फैल गई है । ये घटना हस्तिनापुर क्षेत्र के गणेशपुर गांव की है । हत्या की इस वारदात को भतीजे घर में घुसकर दिया । गोली लगने से चाची की मौके पर ही मौत हो गई । आरोपी भतीजा फरार हो गया है । पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश में जुट गई । शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। हालांकि अभी हत्या का कारण स्पष्ट नही हुआ है । पुलिस पड़ताल कर रही है ।
0
comment0
Report
KAKapil Agarwal
Mar 05, 2026 07:04:52
Agra, Uttar Pradesh:आगरा ब्रेकिंग. मारपीट, पथराव, बवाल के वीडियो वायरल दो सगे भाइयों के विवाद ने लिया हिंसक रूप घर में दीवार खड़ी करने को लेकर कई दिनों से था झगड़ा कहासुनी के बाद मारपीट और पथराव में बदला मामला पुलिस के सामने ही दोनों पक्षों में जमकर चले पत्थर अचानक पथराव से सड़क पर मची अफरा-तफरी खुद को बचाने के लिए इधर-उधर भागे लोग कई लोगों के घायल होने की सूचना सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची थाना अछनेरा पुलिस बवालियों ने पुलिस की मौजूदगी में भी नहीं रोका उपद्रव थाने से अतिरिक्त फोर्स बुलाकर हालात किए गए काबू दोनों पक्षों के कई लोगों को हिरासत में लिया गया हिरासत में लेकर पुलिस कर रही पूछताछ तहरीर मिलने पर दर्ज किया जाएगा मुकदमा गांव में तनाव, पुलिस बल तैनात थाना अछनेरा के रायभा गांव का मामला
0
comment0
Report
PPPrakash Pandey
Mar 05, 2026 07:04:36
Mau, Uttar Pradesh:मऊ में सिपाही का नशे में वीडियो वायरल कोतवाल से हुई झड़प मऊ जिले के थाना कोतवाली क्षेत्र में मुंशीपुरा ओवर ब्रिज मेन रोड पर शराब के नशे में एक सिपाही ने जमकर हंगामा किया। बीच सड़क पर गाड़ी खड़ी कर शराब पी रहे सिपाही और उसके साथियों ने राहगीरों से बदसलूकी की। सूचना पर पहुंचे कोतवाल अनिल सिंह से भी सिपाही उलझ गया, जिसके बाद उसे हिरासत में ले लिया गया। यह घटना तब हुई जब तीन लोग मुख्य सड़क पर अपनी गाड़ी खड़ी करके शराब पी रहे थे। जब स्थानीय लोगों ने उनसे गाड़ी हटाने के लिए कहा, तो वे उनसे भिड़ गए और हाथापाई करने लगे। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी अनिल सिंह मौके पर पहुंचे। नशे में धुत सिपाही ने उनसे भी बदसलूकी की और उलझ गया। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें सिपाही कोतवाल से बहस करता दिख रहा है। जानकारी के अनुसार, शराब के नशे में हंगामा करने वाला शख्स पुलिस विभाग में सिपाही है और सीओ लाइन में तैनात है। उसका नाम अविनाश बताया जा रहा है। उसने स्थानीय लोगों के साथ-साथ पुलिसकर्मियों से भी दुर्व्यवहार किया पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सिपाही अविनाश और उसके एक साथी को हिरासत में ले लिया। उनकी गाड़ी को भी कब्जे में लेकर कोतवाली लाया गया है। घटना के दौरान मौजूद एक अन्य साथी मौके से फरार होने में सफल रहा।
0
comment0
Report
RSRajendra sharma
Mar 05, 2026 07:04:14
Kota, Rajasthan:कोटा पुलिस ने होली मनाई: पुलिस लाइन में राजस्थानी वेशभूषा में रंग-गुलाल, गानों पर झूमे अधिकारी-जवान कोटा में गुरुवार को पुलिस विभाग ने होली के दूसरे day उत्साह के साथ त्योहार मनाया। पुलिस अधीक्षक तेजस्वनी गौतम के नेतृत्व में पुलिस लाइन में सभी अधिकारी और जवानों ने राजस्थानी वेशभूषा में रंग-गुलाल खेलकर होली का जश्न मनाया। इस दौरान पुलिसकर्मी धोती-कुर्ता पहनकर पारंपरिक अंदाज में नजर आए और रंग-बिरंगे गानों पर थिरकते हुए एक-दूसरे को गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दीं। दरअसल होली के दिन पुलिसकर्मी शहर में कानून व्यवस्था और लोगों की सुरक्षा में तैनात रहते हैं, इसलिए वे अगले दिन आपस में मिलकर होली का पर्व मनाते हैं। अधिकारियों ने बताया कि हर साल इसी तरह सभी अधिकारी और जवान मिलकर होली मनाते हैं, जिससे विभाग में आपसी सौहार्द, भाईचारा और टीम भावना मजबूत होती है।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top